उत्तर प्रदेश

Aligarh: दूसरे समुदाय के प्रेमी संग फिल्म देखना युवती को पड़ा भारी

Aligarh महानगर के देहली गेट क्षेत्र के एक सिनेमाघर में अपने प्रेमी संग युवती को फिल्म देखने आना भारी पड़ गया। युवक चूंकि दूसरे समुदाय का है। यह भनक जब युवती के भाई को हुई तो वह सिनेमाघर के बाहर अपने दोस्तों साथ खड़ा हो गया।

रविवार दोपहर फिल्म देखकर बाहर आते ही युवक को दबोच लिया और जमकर पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मगर इलाका पुलिस इससे अंजान बनी हुई है।

दोपहर में छर्रा के युवक संग युवती फिल्म देखने गई। गैर समुदाय के युवक संग युवती के फिल्म देखने जाने की खबर पर उसके भाई को खबर लगी और उसने युवक को पीटने का प्लान बना लिया। जैसे ही दोनों बाहर निकले, तभी युवती के भाई व उसके दोस्तों ने युवक को दबोच लिया और जमकर पीटा। इस दौरान युवती को धमकाते हुए घर भेज दिया। 

मारपीट के दौरान कुछ लोग बीचबचाव में आए। मगर उनकी एक न चली। बाद में युवती का भाई युवक को बाइक पर अपने साथ बैठाकर ले गया। बाद में कहां छोड़ा गया, कुछ नहीं पता। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ इलाके में चर्चा में है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + two =