रेप का प्रयास करने वाले युवक की सरिये से पीटकर हत्या
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव अंतवाडा में घर में घुसकर किशोरी से रेप का प्रयास करने वाले युवक की किशोरी के ताऊ ने पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतवाडा निवासी संजय (25) देर रात्रि शराब पीकर गांव के ही मांगेराम के घर में घुस गया।
संजय ने मांगेराम की भतीजी को बुरी नियत से दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार में जाग हो गयी। मांगेराम ने संजय को पकडना चाहा तो वह चाकू दिखाकर मौके से भाग गया।
मांगेराम ने संजय का पीछा किया और उसके घर तक जा पहुंचा। गुस्से में मांगेराम ने संजय की सरिये से पिटाई कर दी
जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में संजय अपने घर में गया जहां उसकी मोत हो गयी। घटना का पता आज सवेरे चला जिससे सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मांगेराम को गिरफ्तार कर लिया और संजय के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया
