Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित समारोह में युवाओं को सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ रोड स्थित बैंकट हाल के सभागार में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित समारोह में सैन्य बल में चयनित हुए गांव के युवाओं को सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने का आह्वान किया। समारोह में भाकियू के पूर्व जिला संगठन मंत्री सवेंद्र राठी और पूर्व जिला महासचिव योगेश शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भूप सिंह, ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए हेमेंद्र उर्फ गुड्डन और नवनीत उर्फ छोटा, अग्निशमन में सब इंस्पेक्टर बने अंकित कश्यप, सचिवालय में सुरक्षा अधिकारी बने रजत उर्फ चिटू, आर्मी में सैनिक बने जतिन कुमार, गृह मंत्रालय में जांच अधिकारी बने शक्ति तोमर के अलावा अंकित बालियान युवा कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया।

समारोह में जिला पंचायत सदस्य पति संजय रवि ने कहा कि युवा वर्ग में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। इसलिए हमें अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रधान नीरज राठी, संजू चौधरी, उपेंद्र कुमार, लोकराम, धर्मवीर कश्यप, देवेंद्र, जबर सिंह, राजीव कप्तान, डा. प्रीतम पाल, नरेश शर्मा, दरियाव सिह आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 5 =