Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जहीर फारूखी ने दिव्यांगों का मनोबल बढाया

पुरकाजी। पिछले साल की तरह इस बार भी साल के पहले दिन पुरकाजी चेयरमैन ने दिव्यांगों की खेल प्रतियोगिता कराकर अच्छे काम से नये साल की शुरुआत की एस डी कोलिज के मैदान में बेहतरीन खेल कराये गए ट्राइसाइकिल रेस और बैसाखी रेस में फूल सिंह कुतबपुर, नींबू चम्मच रेस में मुरसलीन, सुईं धागा में परवेज़, गुब्बारा निशाने में मुरसलीन अव्वल रहे

पहले दूसरे ओर तीसरे स्थान वालो को रोजमर्रा इस्तेमाल के लंच बॉक्स और अन्य पुरुस्कार दिए गए खेल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ५०० रुपये नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया दर्जनों दिव्यांगों ने खेल में भाग लिया

सबके लिए खाने की व्यवस्था की गई थी पुरकाजी के सैकड़ों लोगों ने खेल प्रतियोगिता में आकर दिव्यांगों का मनोबल बढाया सभी दिव्यांग खुश होकर पुरकाजी चेयरमैन को दुआ देते हुए पुरकाजी से गए खेलो का संचालन स्वयं चेयरमैन पुरकाजी ने किया

अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, सुलेमान सभासद, इनाम फरीदी सभासद, नोशाद सभासद रियासत खलीफा, शाहनवाज़ हारून फरीदी, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

सबसे अलग कार्यशैली के चलते ही पुरकाजी चेयरमैन ज़हीर फ़ारूक़ी बिना किसी राजनीतिक पार्टी का सहारा लिए सर्वसमाज मे अपनी अलग पकड़ रखते हैं उनकी सोच उन्हें सबसे अलग बनाती है उन जैसा कोई नही पुरकाजी में नया साल इसी तरह मनाया जाता है सबसे अलग।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 5 =