Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जीरो ड्रग्स अभियान: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भड़ांफोड, करोड़ों का माल बरामद

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के चलते एसओजी टीम ने एक अन्तर्राज्जीय स्तर पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 8 लाख 50 हजार ढक्कन व 2 लाख 50 हजार विभिन्न कम्पनियों के रैपर बरामद किये है। एसएसपी ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को 25 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक साल से एक अवैध शराब का कारोबारी की तलाश में लगातार पुलिस लगी हुई थी इसी के चलते एसओजी टीम व सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ऐसे चार शातिरों को गिरफ्तार किया है जो विभिन्न कम्पनियों के रैपर एवं ढक्कन लगाकर अवैध रूप से शराब बनाकर सप्लाई करते थे।

पुलिस ने इस मामले में अन्तर्राजीय गैंग का सरगना जिसका शराब का अवैध व्यापार यूपी के अलावा, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली आदि में था उक्त चमन लाल उर्फ सागर पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी अशोक नगर, थाना ज्योति नगर शहादरा दिल्ली के अलावा उसके साथी गोविन्दराम पुत्र मामचन्द नि0 मुकेशनगर थाना विवेक विहार शहादरा दिल्ली।, सतेन्द्र पुत्र धर्मवीर नि0 ग्राम लोही थाना सुरीर जनपद मथुरा, चरणपाल पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी 541 ए गली न ं0-8 अशोकनगर, हाल मौजपुर थाना जफराबाद शहादरा दिल्ली को गिरफ्तार किया।

उक्त पकडे गये लोगों के अलावा उनके साथी दिनेश कर्णवाल पुत्र प्रेमचन्द नि0 कस्बा व थाना छपार, सुरेश खटवा पुत्र माग ूनी खटवा नि0 मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली, जगदीश निवासी बुराडी, दिल्ली, किशोरी लाल निवासी शाहदरा, दिल्ली फरार है जिनकी तलाश में पुलिस भागदौड में जुटी है। पकडे गये आरोपियों के कब्जे से सरशादीलाल डिस्टलरी मंसूरपुर के लगभग 2 लाख 29 हजार ढक्कन, राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल लि0 के 1 लाख 90 हजार ढक्कन, ग्लोबस स्प्रिट लि0 बहरोड राजस्थान के 1लाख 55,000 ढक्कन, वैव डिस्टलरी लि0 अलीगढ के 70,000 ढक्कन, अलवरराय विन्टेज डिस्टलरी राजस्थान के लगभग 40,000 ढक्कन, मैकडावल के 38000 ढक्कन व सील, दूनवैली डिस्टलरी देहरादून उत्तराखण्ड के लगभग 25,000 ढक्कन। लार्ड डिस्टलरी लि0 गाजीपुर के 20,000 ढक्कन, आफिसर चाइस के दो बोरो मे लगभग 25,000 ढक्कन, मोहन मेकिंग लि0 के 14,000 ढक्कन, इम्पीरियल ब्लू के 11000 ढक्कन व सील, परनोड रिकाड इण्डिया प्रा0लि0 10,000 ढक्कन, ब्लेण्डर प्राईड के 8000 ढक्कन व सील, रेडिको खैतान लि0 के लगभग 4000 ढक्कन, रायल स्टेग विस्की के लगभग 45000 रेपर, रायलस्टेग के 1000 ढक्कन व सील, क्रेजी रोमियो के लगभग 80,000 रेपर, बन्टी बबली देशी शराब गोरखपुर के लगभग 1 लाख 35 हजार रैपर बरामद किया।

कुल विभिन्न मार्का कि शराब के ढक्कन लगभग 8 लाख 50 हजार, विभिन्न शराब कम्पनियो के लगभग 2 लाख 60 अवैध रैपर। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगण से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त चमनलाल उपरोक्त मूल रूप से जनपद सोनीपत हरियाणा का निवासी है अभियुक्त के पिता रेलवे विभाग मे लिपिक के पद पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात थे

अभियुक्त बचपन से ही दिल्ली मे रह रहा है जो की पूर्व मे एल्यूमीनियम ढलाई का काम करता था। करीब 05 वर्ष पहले अभि0 ने अवैध शराब के ढक्कन सप्लाई का काम शुरू किया

इसी दौरान अभि0 की मुलाकात सुरेश खटवा पुत्र मागूनी खटवा नि0 जे-1/1405 डी मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली के सम्पर्क में आया जो स्वयं एल्यूमीनियम के ढक्कन बनाने की फैक्ट्री चलाता है।

दोनों ने मिलकर इस काम की शुरूआत की। कुछ पार्टियॉ चमन की थी तथा कुछ सुरेश खटुआ की थी जो मिलकर सप्लाई किया करते थे। अभियुक्त खटुआ द्वारा श्री श्याम पैकर्स के नाम से मडौली, दिल्ली में ढक्कन बनाने की फैक्ट्री, जिसमें 03 पावर प्रेस(मशीन), जिनकी कीमत करीब 10-10 लाख रूपये की लगा रखी है। जिनसे प्रतिदिन 25 से 30 हजार एल्यूमीनियम ढक्कन बनाये जाते है।

जिनमें शराब के ढक्कनों की सप्लाई अभियुक्तगण द्वारा ट्रा ंसपोर्ट व बसों के माध्यम से डिमाण्ड के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में की जाती है। अभियुक्त चमन व सुरेश खटुआ उपरोक्त उक्त अपराध मे ं पूर्व में भी जेल जा चुके है। अभियुक्त सतेन्द्र उपरोक्त मूलरूप से लोहई थाना सुरीर जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है तथा विगत 10 वर्षो से दिल्ली में रहकर टैम्पू चला रहा है।

वर्तमान में सुरेश खटुआ का ड्राईवर है तथा अपने टैम्पू द्वारा ढक्कन, रैपर, होलोग्राम को अभियुक्त सुरेश खटुआ व चमन के बताये स्थानों पर लाता व ले जाता है। अभियुक्त चमन से ज्ञात हुआ कि अंग्रेजी शराब के प्लॉस्टिक ढक्कन जगदीश निवासी बुराडी, दिल्ली से लेता है व रैपर व होलोग्राम किशोरी लाल निवासी शाहदरा, दिल्ली उपलब्ध कराता है।

जनपद मुजफ्फरनगर व उत्तराखण्ड में दिनेश कण र्वाल के माध्यम से उपरोक्त सामान की सप्लाई करते है। अभियुक्तों ाके पकडने वाली टीम में एसओजी के प्रभारी संजीव कुमार के अलावा उपनिरीक्षक सुनील शर्मा, हैड कांस्टेबल ब्रहमप्रकाश, जोगेंद्र कसाना, विजय मावी, भूपेंद्र भाटी सहित कां. रूपक नागर, गुरनाम सिंह, अमित कुमार, शिवम यादव सहित सिविल लाइन प्रभारी उम्मेद कुमार यादव, सब इंस्पैक्टर अनित कुमार व सुनील नागर सहित कां. धीरज मावी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =