Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय तथा अर्न्तराष्ट्रीय लेखाशास्त्र मानक पर वेबिनार का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज, के बी0बी0ए0 विभाग में लेखाशास्त्र के सिठ्ठान्त बनाम भारतीय तथा अर्न्तराष्ट्रीय लेखाशास्त्र मानक’ विषय पर ऑनलाईन वेबिनार का आयोजन किया गया

जिसका उददेश्य लेखाशास्त्र के सिठ्ठान्त, राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय लेखाशास्त्र मानको से अवगत कराना था। प्राचार्य, डा0 संदीप मित्तल जी छात्र-छात्राओं को लेखाशास्त्र के सिठ्ठान्त देश के बदलते व्यापारिक स्वरूप के अनुसार अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर मानको के प्रयोग का महत्व बताया।

विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी ने बताया कि आज के बदलते अर्न्तराष्ट्रीय परिवेश में किसी भी व्यापारिक संगठन के लिय लेखाशास्त्र मानको का प्रयोग खातो की विश्वसनियता, पारदार्शिता तथा तुलानात्मकता को दर्शाता है। इस ऑनलाईन सेमिनार का संचालन अक्षय कुमार जैन द्वारा किया गया

जिसमें चयनकर्ता के रुप में डा0 संगीता गुप्ता, प्राची, तथा सोनिका रहे। प्रथम स्थान पर अनिका जैन तृतीय सेमेस्टर ने बताया लेखाशास्त्र के मानको का उपयोग करके सही कर का निर्घारण किया जा सकता है।

द्वितीय स्थान पर सिमरन वर्मा ने बताया कि किसी भी व्यापारिक संस्था अपने लाभ या हानि का सही आकलन तभी सम्भव है जबकि मानको का सही रूप से उपयोग किया जायेगा।

तृतीय स्थान पर रिद्वी जैन तथा नन्दनी मिततल (प्रथम वर्ष) दोनों सयुक्त रूप से रही। विजेताओं का चयन ऑनलाईन माध्यम से किया गया।

सभी सम्मलित प्रतिभागीयों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गयें। मीडिया प्रभारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर प्रशान्त, उमेश मलिक, विनिता, सतीश, डा0 रुपम, राहुल, वैभव, शशांक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + eighteen =