News
खबरें अब तक...

समाचार

ब्लॉक प्रमुखी में बजा भाजपा का डंका, तीन ब्लॉक प्रमुख पदों पर निर्विरोध विजय हासिल
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्षी जीतने के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी अपना डंका बजा दिया है। जिले की नौ ब्लॉक प्रमुखी में से तीन पर आज भाजपा ने निर्विरोध विजय हासिल कर ली है। सदर ब्लॉक में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी की पत्नी वर्षा चौधरी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। आज उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया कर दिया है। इनके सामने किसी अन्य ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। जिसके कारण वह निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। इसके औपचारिक घोषणा होना शेष है। मोरना ब्लॉक में भी अनिल राठी पुनः ब्लॉक प्रमुख चुने गए है। अनिल राठी पहले भी कई बार इस ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत चुके है। चरथावल में भाजपा से अक्षय सिंह पुंडीर चुनाव जीत गए है। उनके सामने भी किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। जिसके चलते वे भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है।

 

सदर ब्लॉक में अमित चौधरी की पत्नी वर्षा चौधरी ने किया नामांकन, निर्विरोध प्रमुख बनना तय9 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। जिले में आज ९ ब्लॉकों पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने बुढाना में प्रत्याशी बदला है और कल पार्टी में शामिल हुए अजित सिंह बब्लू को लडाने का फैसला किया है। वहीं खतौली में पार्टी के दो नेताओं में कश्मकश के चलते यहां उम्मीदवार घोषित ना करने का फैसला किया है।
जिले में सभी क्षेत्रों में ब्लॉक प्रमुखी के नामांकन को लेकर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हर ब्लाक पर प्रशानिक अधिकारियों व पुलिस के अधिकारी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। हर ब्लाक के गेट पर मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई है, जहां से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चेकिंग करने के बाद ही किसी को भी अंदर आने दिया जाएगा। वहीं चप्पे-चप्पे पर हर ब्लॉक पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। आज ३ बजे तक नामांकन की प्रकिया हुई। नामांकन को लेकर उम्मीदवारों के जोश और उनके समर्थकों की भीड एकत्र होने की आंशका के बीच किसी भी स्थिति से निपटने को अलर्ट रहा। दूसरी ओर डीएम, एएसपी ने भी विभिन्न ब्लॉकों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थों को आवश्श्यक दिशा निर्देश दिये। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आये।
सदर ब्लॉक में आज अमित चौधरी की धर्मपत्नी वर्षा चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल कराने में केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, बीजेपी जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। अमित चौधरी ने कहा कि पिछली योजनाओं में जो विकास कार्य रह गए थे, उन्हें इस योजना में पूरा करूंगा और जनता व अधिकारियों और पत्रकारों के प्यार और सहयोग से पूरे ५ साल जनता की सेवा करता रहूंगा पहले भी की है और अब भी करूंगा मैं बहुत छोटे से परिवार से आता हूं, मेरा परिवार पहलवान परिवार के नाम से जाना जाता है और मैंने इसी सदर ब्लॉक में छोटे से पद पर कर्मचारी के रूप में कार्य किया है और आज में इसी ब्लॉक से दोबारा प्रमुखी के लिए नामांकन कर रहा हूं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के चलते पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनपद के सभी नौ ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के रूप में विभिन्न दलों से समर्थित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।  भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, मंत्री संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, भाजपा नेता विकास अग्रवाल आदि की मौजूदगी में शाहपुर क्षेत्र से अरविंद त्यागी ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। चरथावल विकास खंड से भाजपा प्रत्याशी अक्षय पुण्डीर ने नामांकन स्थल पर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा जनपद के ब्लॉक चरथावल क्षेत्र से अनारक्षित सीट पर अक्षय कुमार पुण्डीर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, जानसठ ब्लॉक मे अनारक्षित सीट से नरेन्द्र सिह पुत्र श्याम, पुरकाजी ब्लॉक से अनुसूचित जाति महिला से श्रीमति मालती रानी पत्नी धनप्रकाश, बघरा अन्य पिछडा वर्ग महिला सीट से श्रीमति रीतू चौधरी, बुढाना ब्लॉक से सूर्यकान्त त्यागी पुत्र अशोक कुमार, मोरना ब्लॉक से अनाररिक्षत सीट से अनिल राठी पुत्र ब्रजपाल राठी ने अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक पर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किये। समाजवादी पार्टी की ओर से बुढ़ाना ब्लॉक से श्रीमती पाल्लो देवी, बघरा ब्लॉक से श्रीमती अनुराधा एवं जानसठ ब्लॉक से निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख योगेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किये। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से बघरा ब्लॉक से इन्द्रजीत चौधरी, बुढ़ाना ब्लॉक से विनोद मलिक व जानसठ ब्लॉक से स. मेजर सिंह, शाहपुर से पूर्व प्रमुख अनुज सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

 

 

पुलिस ने वांछितो को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 गिरीश चन्द द्वारा वॉछित अभियुक्ता तनु उर्फ तरूण पत्नी विपिन निवासी ग्राम लीबरहेडी थाना मगंलौर जनपद हरिद्वार को मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वॉछित अभियुक्त आसिफ उर्फ रूकसार पुत्र आशू निवासी ग्राम सोन्ठा थाना थाना भवन जनपद शामली को रोडवेज बस स्टैण्ड खतौली से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा अभियुक्त वाजिद पुत्र नफीस निवासी दखिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को सरवट पीर मीट शॅाप से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 120 किलोग्राम गौ-मांस, खाल, र्खु, 02 छुरी व मांस काटने के उपकरणों को बरामद किया गया।

 

अवैध शस्त्र सहित कई दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा अभियुक्त दानिश पुत्र इदरिश निवासी मौहल्ला नई बस्ती बुआडा रोड कस्बा व थाना खतौली जनपद मु0नगर हाल पता मौहलला इस्लामाबाद कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को बसी रोड रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 श्री विक्रम भाटी द्वारा अभियुक्त गुल्लू उर्फ गुलफाम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम नगंला थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को ग्राम नगंला बडे कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया।

 

ग्रामीण स्थलों पर लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोविड-१९ के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अभिषेक यादव के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में मीनाक्षी चौक, आयकर भवन, सूजडू चौकी, पुलिस चौकी वहलना, आवास विकास कॉलोनी, जिलाधिकारी आवास, सर्कुलर रोड, कांधला रोड बुढ़ाना, बड़ौत रोड बुढ़ाना, ग्राम फैजाबाद, ग्राम मुस्तफाबाद, ग्राम नया गांव, ग्राम तिसंग राजपुर उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०१ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व जानसठ से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।

 

भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्म्ीद है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम में बदलाव की शुरुआत हो सकती। इसके साथ ही देर रात या कल सुबह तक बारिश के आसार हैं। कल से बारिश में बढ़ोतरी होगी। वेस्ट यूपी में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। कल से अगले कुछ दिनों तक वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के आसार हैं।
शहर में दिन का तापमान ४० डिग्री सेल्सियस से कुछ ही नीचे चल रहा है। रात का पारा भी कम नहीं है। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। दिन में कटखना सूरज बुरी तरह से परेशान कर रहा है। कडक धूप कें सडकों पर लोग पसीना पौंछते नजर आ रहे ैहैं। लेकिन अब बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बदलाव के संकेत के साथ अगले २४ घंटे में हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। शुक्रवार से से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। नौ जुलाई से १३ जुलाई तक पूरे वेस्ट यूपी को अच्छी बारिश की उम्मीद है। इस अवधि में कुछ स्थानों पर भारी से मूसलाधार बारिश के भी आसार हैं। दस जुलाई तक मानसून भी सक्रिय होकर वेस्ट यूपी के शेष हिस्से, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को कवर कर लेगा। ऐसे में गर्मी से बिलबिलाते लोगों को राहत मिलने की संभावना है। इस बार बारिश भी सामान्य रहने की आशा जताई जा रही है।

 

डाकघरों में १२ जुलाई से राखी के लिफाफो की बिक्री होगी शुरू
मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आने को है। हर वर्ष की तरह ही डाक विभाग ने इस बार भी रक्षा-बंधन के अवसर पर उन बहनों की मदद करने की ठानी है, जो अपने भाइयों से दूर हैं और किसी कारणवश अपने घर नहीं जा पा रहीं हैं।
प्रवर अधीक्षक डाक वीर सिंह ने बताया कि बहनें किसी भी डाकघर के एमपीसीएम काउंटर से मात्र दस रुपये में राखी का लिफाफा खरीद सकती हैं। स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से राखी भेजने का शुल्क अलग से देना होगा। इस विशेष डिजाइनर लिफाफे की ख़ासियत यह है कि यह लिफाफा पानी से खराब नहीं होता है और ना ही आसानी से इसको फाड़ा जा सकता है। इस लिफाफे में राखी कहीं के लिए भी पोस्ट की जा सकती है। यह लिफाफे मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर व चुने हुए उपडाकघरों तथा जिला शामली के शामली मुख्य डाकघर व चुने हुए उपडाकघरों में १२ जुलाई से बिक्री को उपलब्ध हैं।

 

परमधाम के अनुयायियों ने पौधारोपण किया
मोरना। गांव बिहारगढ़ स्थित पीर खुशहाल की प्रशासन द्वारा ध्वस्त की गई चिल्लागाह पर वन विभाग की भूमि में परमधाम के अनुयायियों ने वृहद पौधरोपण किया। गुरु चंद्रमोहन के जन्मदिन पर उनके अनुयायियों ने यहां ५१०० पौधे लगाकर महावीर वाटिका की स्थापना की।
भोपा क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ स्थित वन विभाग की सैकड़ों एकड़ भूमि पर पीर खुशहाल ने चिल्लागाह की स्थापना की हुई थी। पीर खुशहाल की मौत के बाद प्रशासन ने गत वर्ष चिल्लागाह को खाली कराकर इसे पूरी तरह ध्वस्त कर जमीन फिर से वन विभाग को सौंप दी थी। बुधवार को परमधाम अधिष्ठाता गुरु चंद्रमोहन के जन्मदिन के अवसर पर उनके अनुयायियों ने चिल्लागाह की वन विभाग की भूमि में वृहद स्तर पर पौधरोपण कर ५१०० पौधे रोपित किए। इस दौरान परमधाम अनुयायियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान से फोन पर वार्ता कर इस भूमि का नामकरण महावीर वाटिका के रूप में कर दिया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने फोन पर ही परमधाम अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए एक व्यक्ति ने वन विभाग की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर यहां आलीशान कोठियों का निर्माण कर चिल्लागाह की स्थापना कर दी थी।
भाजपा शासन ने भारतीय संस्कृति की परंपरा को जीवित रखते हुए इस स्थान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया था, जिसका नामकरण महावीर वाटिका के नाम से किया गया है। इस दौरान मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार द्वारा वर्षा जल संचयन के लिए तालाबों की सफाई कराई जा रही है। वहीं, प्रदेश में २५ करोड़ पौधे लगाकर हरियाली की ओर भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. विवेक बालियान, अमित राठी, सत्यप्रकाश रेशु, डीएफओ सूरज कुमार, मनोज पांचाल, नीरज रायल शास्त्री, धीरज कुमार, रमन सिंह, पप्पन, अमित कुमार, यशवीर, अरूण पाल, रेंजर सिंहराज सिंह पुंडीर और वन दरोगा सतेंद्र आदि ने पौधरोपण में सहयोग दिया।

 

पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सात दिवसीय वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर ताराचन्ंद वैदिक पत्री डिग्री कॉलेज में प्रकृति विषय पर पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता कराई गई। बीएसी गृह विज्ञान बीएड प्रथम वर्ष एवं बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। संचालिका येशु शर्मा ने छात्राओं को नियम बताए। निर्देशिका डॉ संतोष गोयल ने मार्गदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने कहा इस तरह के कार्यक्रम कालेजों में होना आवश्यक है। प्रतियोगिता में जज के रूप में डा योगिता शर्मा रहीं। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रेनू सिंह बीएड प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर मानसी धीमान बीए प्रथम वर्ष और तृतीय स्थान पर पायल चौधरी बीएसी ग्रह विज्ञान प्रथम वर्ष स्थान प्राप्त किया।

 

शहर में प्रवेश करने के छह मुख्यमार्गों काम शुरू
मुजफ्फरनगर। शहर में प्रवेश करने के छह मुख्यमार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार जल्द ही नजर आएंगे। इन प्रवेश द्वारों पर जहां प्रेरक बातें लिखी जाएगी, वहीं प्रवेश द्वार के आसपास हरियाली अलग ही संदेश देगी। शहर की अच्छी छवि भी लोगों के सामने जाएगी।
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने हाल ही में पास हुए प्रस्तावों में शहर में प्रवेश के छह स्थानों पर भव्य द्वार बनाने का प्रस्ताव भी पास कराया है। जो भी बाहरी व्यक्ति शहर में प्रवेश करेगा उसके सामने यहां का एक अच्छा संदेश जाएगा। जहां प्रवेश द्वारा बनाए जाएंगे इनमें मेरठ रोड, रुड़की रोड, शामली रोड, जानसठ रोड, भोपा रोड और नसीरपुर रोड शामिल है। शहर में प्रवेश करते ही भव्य प्रवेश द्वार एक अलग ही संदेश देता नजर आएगा। प्रवेश द्वार जहां भव्य रूप से बनाए जाएंगे, वहीं इनके साथ हरियाली अलग तरीके की होगी। हरियाली से भी एक अच्छा संदेश जाएगा। पालिका की तैयारी यह है कि प्रवेश द्वारों पर प्रेरक बातें लिखी जाए, जिससे आम आदमी पर शहर का एक अच्छा असर जाए। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही प्रवेश द्वार बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

 

मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए यज्ञ व दुआ की1 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संरक्षक समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय यज्ञ और मौलवी द्वारा दुआ करने का कार्यक्रम महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा रखा गया।
इस कार्यक्रम में अलीम सिद्दीकी और शलभ गुप्ता एड संयुक्त रूप से महामृत्युंजय यज्ञ में तथा मौलवी साहब द्वारा दुआ के कार्यक्रम में मुख्य यजमान रहे। यज्ञ पंडित बृज बिहारी अत्री नगर अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा पंडित चूड़ामणि, पंडित देव शरण शास्त्री, पंडित आशीष मुद्गल, पंडित आनंद बस राज वत के द्वारा किया गया तथा दुआ मौलवी साहेबान कारी अब्दुल गफ्फार साहब, हाफ़िज़ राशिद साहब, मौलवी जावेद द्वारा की गई।
अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड द्वारा संयुक्त रूप से कहा ईश्वर/अल्लाह नेता को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और उन्हें लंबी आयु प्रदान करें इसी दुआ के साथ हमने आज गंगा जमुना तहजीब को एक साथ लेकर महामृत्युंजय यज्ञ व दुआ करने का आयोजन किया ईश्वर/ अल्लाह से प्रार्थना है की नेता जी को शीघ्र स्वस्थ करने की कृपा करें और २०२२ में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आशीर्वाद अखिलेश यादव को प्रदान करे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशाद अहमद, अनु कुरेशी सभासद जनार्दन विश्वकर्मा पूर्व सभासद, शौकत अंसारी,मुकेश वशिष्ठ ,महेश मित्तल एडवोकेट, विकल्प जैन सभासद,दीपक गोयल पूर्व सभासद, आशु गुप्ता पूर्व सभासद, शशांक त्यागी अमित शील, महक सिंह बाल्मीकि, उमर खान, हाजी शकील अहमद, नदीम राणा, काजी सरफराज, फराज खान ,सावन कुमार एडवोकेट, विजय कुमार बांटा, धीरज शर्मा, नरेंद्र ठाकुर ,अलका शर्मा, सुधारानी ,अरविंद गोयल, रचित गोयल, दरोगा, प्रदीप बर्मन ,नईम प्रभारी ,हाजी लियाकत अली ,फराज खान, मोहसिन कुरेशी डॉक्टर नूर हासन, सुशील जयंत, प्रदीप बर्मन,डॉक्टर संजय, रितिक चौधरी, संजीव चौधरी, अनिरुद्ध बालियान, सुजात राणा, मेहमूद आलम, अभिषेक शर्मा, टीटू रमन पाल, पप्पू धीमान आदि मौजूद रहे।

 

मीठे शर्बत की छबील लगाई
मुजफ्फरनगर। गर्मी से निजात दिलाने के लिए कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की ओर से मीठी छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान ठेकेदार आदेश त्यागी अश्वनी त्यागी, माथुर सहित समस्त ठेकेदारों द्वारा मेहनतकश लोगों को मीठे पानी का छबील पिलाया गया।

 

वैक्सीनेशन शिविर लगाया4 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। जानसठ, मीरांपुर, मवाना बस यूनियन द्वारा जानसठ बस स्टैंड पर वैक्सीनेशन शिविर लगवाया गया। शिविर का शुभारम्भ नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उद्योगपति विवेक बंसल एवं वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के शुभारम्भ पर बोलते हुए चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि बस यूनियन द्वारा वैक्सीनेशन शिविर लगवाकर बहुत अच्छा कार्य किया है। सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए यही बचाव का रास्ता है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि वैक्सीन से ही बीमारियों का बचाव है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ ने कहा कि इस तरह के कैम्प मानवता की भलाई के लिए लगते रहने चाहिए इस शिविर में सैकडों लोगों ने वैक्सीन लगवायी। इसके लिए यूनियन के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है।
पहल एक नई दिशा समिति के मंत्री विवेक बंसल ने कहा कि इस तरह के कैम्प की बहुत उपयोगिता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इस तरह के लगने वाले कैम्पों में वैक्सीन लगवाकर उसका लाभ उठाना चाहिए। यूनियन के सचिव कुलदीप गुप्ता ने कहा कि बस यूनियन द्वारा पहली बार वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया है जो पूर्णतः सफल रहा है। भविष्य में भी इस तरह के कैम्प आयोजित किये जाते रहेंगे। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डा. गीताजंलि, कंचन चौधरी, पूनम, यशदीप का विशेष सहयोग रहा। शिविर में भाजपा नेता संजय अग्रवाल, प्रमोद प्रधान, हाजी शकील अहमद, सुमित कुच्छल, अमित गोयल, रविंद्र जैन नावले वाले, प्रमोद शर्मा, सत्य विजय, योगेंद्र पाल सिंह, मौ. आरिफ एडवोकेट, नीरज कुच्छल, बब्बू, शाहिद, शाहवेज, सौरभ मित्तल, संदीप कश्यप आदि का सहयोग रहा। शिविर के सफल संचालन के लिए पत्रकार लोकेश भारद्वाज एवं कुलदीप गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

मुजफ्फरनगर पुलिस का सराहनीय कार्य, ठगी किए गए 90 हजार रुपये कराए वापिस, पीड़ित ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित6 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा गठित साइबर हेल्प सेन्टर साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए मददगार बन रहा है। एक व्यक्ति से नब्बे हजार रुपये की धोखाधडी के मामले में कार्रवाई करते हुए सेंटर ने उसके नब्बे हजार रुपये वापस दिलाए तो उक्त व्यक्ति ने सेल के अधिकारियों को सम्मानित किया।
जिले की साइबर हेल्प सेन्टर टीम द्वारा आवेदक सतपाल पुत्र महावीर सिंह निवासी मौहल्ला कृष्णापुरी थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का रिश्तेदार बनकर उसके खाते में रूपए डालने के नाम पर ९०,००० रूपये की धोखाधडी कर ली गयी थी। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा बैंक से सम्पर्क करते हुए खाते को फ्रीज कराकर सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। आवेदक द्वारा साइबर क्राइम टीम को तत्काल कार्यवाही करते हुए उसकी धनराशि को वापस कराने हेतु धन्यवाद दिया और उनका स्वागत किया। डेस्क बनने के बाद लगातार साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

 

 

नवनिर्वाचित जिला पंचयात अध्यक्ष ड़ा वीरपाल निर्वाल का स्वागत किया7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज जानसठ रोड पर नवनिर्वाचित जिला पंचयात अध्यक्ष ड़ा वीरपाल निर्वाल का स्वागत भारत विकास परिषद विराट व न्यू बाल कल्याण समिति के सभी सदस्यो द्वारा किया गया और इस अवसर पर आज लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया गया और बच्चो को पौध वितरण के साथ साथ एक कंप्यूटर लैब का भी उद्धघाटन मुख्य अतिथी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ड़ा वीरपाल निर्वाल का स्वागत परिषद अध्यक्ष मनोज गर्ग व अन्य पदाधिकारीयो ने किया । न्यू बाल कल्याण समिति के साथ इस भव्य पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर भारत विकाश परिषद व न्यू बाल कल्याण समिति के काफी सदश्य उपस्थित थे ।

 

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पौधारोपण किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में चल रहे वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत संस्था द्वारा आज बाल कल्याण समिति में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ,बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने आज वर्क्षारोपन कर फलदार पेड लगाये और संकल्प लिया की इनकी सुरक्षा भी करनी ताकी वायु मण्डल शुद्ध हो वही शमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अधय्क्ष सुनील मलिक ने पौधारोपण करते हुए समाज से आग्रेह किया की ज्यादा से ज्यादा पेड लगाये कार्यक्रम मे बाल कल्याण समिति से सदस्य राजीव बंसल बबिता आर्य संस्था से संयोजक गौरव मलिक नितिन त्यागी आदि लोगो ने भाग लेकर वर्क्षारोपण किया।

 

 

कुरैशी समाज ने की पंचायत, राजनीतिक पार्टियों के बहिष्कार का लिया निर्णय, शादी में फिजूल खर्ची रोकने पर दिया जोर
मुजफ्फरनगर। में बुधवार रात को कुरैशी समाज ने एक पंचायत का आयोजन किया, जिसमें विवाह शादियों में फिजूल खर्ची और दहेज लेने और देने वाले लोगो का सामाजिक बहिष्कार और मुस्लिम युवतियों के लिए मॉर्डन एजुकेशन के लिए कुरैशी समाज द्वारा हाई टेक स्कूल कॉलेज खोलने पर सहमति दी गयी। साथ ही समाज के जिम्मेदार लोगों ने हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए आने वाले चुनाव में उन सभी राजनीतिक पार्टियों का भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया जो जो वोट बैंक की राजनीति कर हिंदुस्तान के हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के बीच खाई खोदकर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने की नापाक कोशिश कर सत्ता की सीट पर काबिज होना चाहती है।
दरअसल मामला मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र खालापार का है जहां बुधवार रात कुरैशी समाज द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का बीड़ा उठाते हुए पंचायत में विवाह शादियों में फिजूल खर्ची, दहेज की नुमाइश के साथ-साथ दहेज लेने और देने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार किये जाने का फैसला लिया गया साथ ही शादियों में फिजूल खर्ची ना कर उस रकम से निर्धन और गरीब तबके की बेटियों की शादियां कराये जाने पर जोर दिया। पंचायत में आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर भी समाज के लोगों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में उन सभी राजनैतिक पार्टियों का भी बहिष्कार किया है जो वोट बैंक की राजनीती कर हिंदुस्तान के हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे के बीच खाई खोदकर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने की नापाक कोशिश कर सत्ता की सीट पर काबिज होना चाहती है। पंचायत में मौजूद जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष हाजी यूसुफ कुरैशी ने कहा कि अपने समाज में कुछ लोगों द्वारा सगाई शादी में दहेज के नाम पर बड़ी रकम गहनों व सामान की नुमाइश फिजूलखर्ची से बहुत ही गलत असर पड़ रहा है जो कतई गलत है कैराना व थानाभवन में ऐसे ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने से समाज में गलत संदेश गया है। जमीयतुल कुरैश ऐसी ही सामाजिक बुराईयों को रोकने के लिए बना है अब ऐसी नुमाइश को आपसी एकता व सूझबूझ से रोका जाएगा। समाज के कुछ लोगों को दहेज की नुमाइश व बड़ी फिजूलखर्ची से उस साख को कमजोर नही होने देंगे। समाज व संगठन के जिम्मेदारों को लेकर अमीर-गरीब की बेटियों की शादी को आसान किया जाएगा। इस पंचायत में पंजाब और हरियाणा से भी कुरैशी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

 

 

12 जुलाई से जनपद में युद्ध स्तर पर चलेगा दस्तक अभियान- बुखार, टीबी, दिव्यांगता, कुपोषण व आईएलआई पर रहेगा फोकस
शामली। दिमागी बुखार व अन्य मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए जनपद संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, इसी कड़ी में 12 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू होगा, जिसमें मच्छर जनित बीमारी, बुखार, टीबी, दिव्यांगता, कुपोषण, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) आदि के बारे में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इसके लिए विभाग की तरफ से उन्हें प्रक्षिशण भी दिया गया है। अभियान में आशा-आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक तो करेंगी ही, साथ ही बीमार लोगों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी, ताकि उनको उपचार मुहैया कराया जा सके। नोडल अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कोरोना से सतर्कता बरतने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अब संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण में जुट गया है। इसमें कोरोना की तीसरी लहर रोकने के साथ-साथ कई बीमारियों पर नियंत्रण होगा। इसके तहत जिले के पांचों ब्लॉक कैराना, थानाभवन, कांधला, ऊन और सदर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेजी से चल रहा है। 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा, जिसके लिए 885 आशा- आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है जो घर-घर जाकर लोगों से बीमारी के बारे में जानकारी लेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते इस बार सबसे ज्यादा फोकस इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), टीबी, कुपोषण व बुखार पर रहेगा। आशा-एएनएम ऐसे मरीजों की सूची तैयार करेंगी जो इन बीमारियों से ग्रसित हैं। सूची के आधार पर मरीजों को इलाज कराया जाएगा। डॉ. सुशील का कहना है कि रोगों का इलाज करने से बेहतर है कि उनसे पहले ही बचा जाए। अधिकांश बीमारी मच्छर जनित होती हैं इसलिए थोड़ी सी सावधानी बरत कर इनसे बचा जा सकता है। इसलिए आम लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है, अपने आस-पास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

टीबी व इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस के मरीजों की होगी खोज
डॉ. सुशील का कहना है कि जनपद में कोरोना के मद्देनजर विशेष तौर पर इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस व टीबी के मरीजों पर ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि कोरोना काल में इन बीमारियों से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

कुपोषित बच्चों पर होगी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की नजर
दस्तक अभियान के तहत सूचीबद्ध कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) में भर्ती किया जाएगा तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण संबंधित आवश्यक खान-पान पर जोर दिया जाएगा ताकि कुपोषण को जड़ से मिटाया जा सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 11 =