उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar/Shamli News: जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Muzaffarnagar/Shamli News: जिला कारागार में शामली डिस्ट्रिक्ट जज गिरीश कुमार वैश्य, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक कुमार, मुजफ्फरनगर जिला विधिक प्राधिकरण सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जायसवाल ने किया महिला व पुरुष जिला कारागार का निरीक्षण।

इस दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा अधिकारियों की अगुवाई करते नजर आए और जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने सभी को जेल का निरीक्षण कराया। वही पीएलवी से जुड़े रजनी पंवार, शिवा, अजय कौशिश आदि भी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा की माननीय जिला न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य व डीएम शामली जसजीत कोर व एसपी अभिषेक कुमार शामली ने १ साल के अंदर जिला कारागार की कायापलट करने पर जमकर तारीफ की 

उनके सराहनीय कार्य को जमकर सराहा और कहां की जेल में बदलाव से महिला व पुरुष बंधुओं में आत्मविश्वास जागरूक हुआ है और वह लोग बाहर आने के बाद सेल्फ डिपेंड हो जाएंगे और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा कि जल्द ही आपको जिला कारागार के अंदर और भी नए कार्य वह बदलाव देखने को मिलेंगे।।

 

7 जुआरी जुआ खेलते हुए दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे सटोरियो और जुआरीयो के कमरतोड अभियान के अभियान के अंतर्गत आज छपार पुलिस ने जुआ खेलते हुए ०७ जुआरियो को मौके से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से ५,४०० रुपये नकद और ५२ ताश के पत्ते बरामद किए गए है। सूत्रो के अनुसार सूचना के आधार पर छपार पुलिस द्वारा अभियुक्त मौसम के मकान में जुआ खेलते हुए ०७ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तो मे मौसम पुत्र मंजूर, हासिम पुत्र खालिक, वकील पुत्र मुंडा, मन्नान पुत्र वहाब, तासीन पुत्र अब्दुल रहमान, फुरकान पुत्र अली मोहम्मद, सत्तार पुत्र कय्यूम निवासी कस्वा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से ५,४०० रुपये नकद और ५२ ताश के पत्ते बरामद किए गए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − six =