उत्तर प्रदेश

सिकंदराबाद:10 साल की मासूम बच्ची को ई रिक्शा चालक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार होकर अपने पिता के पास जा रही एक 10 साल की मासूम बच्ची को ई रिक्शा चालक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक 10 साल की मासूम बच्ची अपने पिता के पास देर शाम ई रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। ई-रिक्शा में बच्ची अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर ई-रिक्शा चालक, मासूम बच्ची को उसके गंतव्य स्थल की जगह जंगलों की तरफ ले गया और वहां बच्ची के साथ दुराचार किया और फरार हो गया।

गंभीर हालत में घर पहुंची मासूम बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई जिसे सुनकर परिजन सन्न रह गए। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। सीओं सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव का कहना है। कि पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मैडिकल परीक्षण के लिये जिला महिला चिकित्सालय भेजा है और ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =