कूकडा-जौली मार्ग के निर्माण के लिए १५ करोड रूपये की धनराशि स्वीकृत कराई
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कूकडा-जौली मार्ग के निर्माण के लिए १५ करोड रूपये की धनराशि स्वीकृत कराई और अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण अजय भास्कर के साथ मार्ग का निरीक्षण कर जल्द से जल्द निर्माण के निर्देश दिये।
प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर सदर के कूकडा दृ जौली मार्ग के निर्माण के लिए १५ करोड रूपये की धनराशि शासन से स्वीकृत कराई। इसी के क्रम में आज मंत्री कपिल देव ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण अजय भास्कर के साथ कूकडा दृ जौली रोड का निरीक्षण किया और इस सड़क के जल्द से जल्द निर्माण के निर्देश दिये।
मंत्री @KapilDevBjp ने @myogioffice व @kpmaurya1 से मिलकर कूकडा – जौली मार्ग के निर्माण के लिए 15 करोड रूपये की धनराशि @UPGovt से स्वीकृत कराई। आज @KapilDevBjp ने अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण अजय भास्कर के साथ रोड का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द निर्माण के निर्देश दिये। pic.twitter.com/Z0Byi5jsrs
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 28, 2020
मंत्री ने बताया कि यह मार्ग शहर को ग्रामीण अंचल से जोडने वाले मुख्य मार्गों में से एक है जो लम्बे समय से बेहद जर्जर अवस्था में है। इस मार्ग पर अनेक बडे उद्योग होने के कारण व्यवसायिक वाहनों के आवागमन में भी भारी असुविधा होती है, इसलिए इसका निर्माण कराये जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। कपिल देव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण विकास कार्य बाधित जरूर हुए हैं, परन्तु भाजपा की सरकार में सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है।
इस अवसर पर संजीव प्रधान कूकडा, पूर्व प्रधान देवेन्द्र राठी, नरेन्द्र प्रधान बिलासपुर, काला प्रधान, कूकडा मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र पाल, जितेन्द्र कुच्छल, के.पी. राठी, विदित सैनी, सुशील गोयल, राष्ट्रपति गौतम, ललित अलमासपुर, प्रमोद बलभद्र, मनोज पाल, हरीश गोयल, अक्षय काकरान, प्रशांत गौतम, तरूण पाल, कल्लू सैनी आदि उपस्थित रहे।
