Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मजबूती पर जोर दिया

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक मे संगठन की मजबूती तथा किसान हितो की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव साहजुडडी मे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक मे जिला कमैटी ने सर्व सम्मति से वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र सिह की जिला महासचिव पद पर नियुक्ति की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि संगठन का उददेश्य किसान मजदूर हितो की रक्षा करना है तथा जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक किसानो की आवाज को बुलन्द करना है।

अतः सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एक जुटता के साथ संगठन हित मे कार्य करें। तथा जन समस्याओ के निवारण मे भी अपनी भूमिका निभाए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप देशवाल,आईटी सेल जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी,प्रवक्ता संजीव देशवाल आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + three =