Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में 17 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर-जिले में आज फिर कोरोना बम फूट गया है ,आज एक साथ 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले है |आज 111 रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमे 17 पॉजिटिव मिले है |जिले में अब तक कोरोना से 8 की मौत भी हो चुकी है |

जो आज मिले है उनमे 6 शहर के मोहल्ला गढ़ी गोरवान से मिले मरीज के परिजन है,जबकि 4 खालापार से मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये हुए मिले है | 3 खतौली के मोहल्ला देवीदास से पहले मिले मरीज के संपर्क में आये हुए है जबकि 3 मढकरीमपुर के मरीज के संपर्क में आये लोग है जबकि एक मरीज शहर के मोहल्ला लद्धा वाला से मिला है |

आज मिले कुल मरीजों के बाद जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 83 हो गयी है ,कल 6 मरीज ठीक हो गए थे जबकि कल ही 2 की मौत हो गयी थी | कल जिले में छ: कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह ठीक हो गए थे और उन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया था।जिसके बाद जिले में 66 कोरोना मरीज रह गए थे , जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार देकर स्वस्थ करने में जुटी हुई है।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कल बताया था कि जनपद में छ: कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं, जिन्हें मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया गया । उन्होंने बताया था कि जिले में 5943 कोरोना सेम्पल जांच को भेजे जा चुके हैं, जिसमें 5716 निगेटिव आये हैं, जिसके बाद कल तक जनपद में 66 कोरोना पॉजिटिव मरीज रह गये थे,जो आज बढ़कर फिर 83 हो गए है, जिनका मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है।कल जो मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर लौटे है उनमे दालमंडी निवासी शिक्षिका भी शामिल है |शिक्षिका ने शुरू में मैडिकल की अव्यवस्था की वीडियो जारी की थी ,लेकिन अब वे प्रशासन और मैडिकल कॉलेज की व्यवस्था से संतुष्ट है | उनके पति ने प्रशासन व मैडिकल टीम का आभार भी जताया है

कल ही जिले में दो मरीजों की मौत होने से भी हडकम्प मच गया था। मुजफ्फरनगर में कुल मिलाकर कल तक 8 मरीज कोरोना के शिकार बन चुके हैं। मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुडियाला में कोरोना से किशोरी की मौत हो गई थी । इसके अलावा चरथावल क्षेत्र के राशन डीलर की भी कोराना से ऋषिकेश एम्स में मौत हो गयी ।

मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुडियाला निवासी एक व्यक्ति की पुत्री पेट में दर्द व लूजमोशन से पीडित थी। उसकी ज्यादा तबीयत बिगड जाने के कारण छ: दिन पूर्व उसे मेरठ के ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। 8 जून को अस्पताल की ओर से युवती का कोरोना सैम्पल जांच के लिये भेजा गया था तथा 9 जून को युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण ग्लोबल हास्पिटल से मेरठ मेडिकल कालेज में शिफ्ट कर दिया गया था। मेरठ मेंडिकल में इलाज के दौरान बीती रात किशोरी की मृत्यु हो गयी।

किशोरी की कोरोना से मृत्यु होने का समाचार ग्राम चुडियाला में पहुंचा, तो गांव में हडकम्प मच गया। जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सकों का एक दल गांव में भेजा गया,। ग्राम चुडियाला मीरापुर क्षेत्र का पहला हॉट स्पाट गांव बन गया है।

पुलिस गांव को सील कर रही है। सीएचसी जानसठ के प्रभारी चिकित्सक डा. अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही डाक्टरों की एक टीम गांव में भेज दी गयी थी । किशोरी के परिवार में तीन व्यक्ति और हैं जो अभी मेरठ में ही हैं, जिनको मेरठ में ही क्वारंटीन किया जायेगा। इसके अलावा देर रात्रि में चरथावल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित राशन डीलर ने भी ऋषिकेश एम्स में दम तोड दिया है। एक सप्ताह पूर्व उसे तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने एम्स के लिए रैफर किया था

जहां उसका सैम्पल लेकर जांच को भेजा गया था। बीते दिवस कोराना सैम्पल पॉजिटिव आया था। कल देर रात्रि में उसकी कोरोना के चलते मौत हो गयी। इसकी सूचना चरथाावल पहुंची तो हडकम्प मच गया। इस सम्बन्ध में चरथावल थानाध्यक्ष सूबेसिंह यादव से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित राशन डीलर की मौत होने की सूचना उन्हें मिली है

जिसके बारे में चरथावल पीएचसी प्रभारी से वार्ता की गई, तो उन्होंने अभी रिपोर्ट न मिलने की बात कही है। जिला मुख्यालय से रिपोर्ट पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित राशन डीलर की मौत ऋषिकेश एम्स में हुई और उसका शव भी परिजनों को देने से चिकित्सकों ने इंकार कर दिया है। जनपद में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो चुकी है।

आज 117 नमूने प्राप्त हुए। जिनमें 17 कोरोना पाजिटिव केस मिले। उनमें से सभी पिछले रोगियों के संपर्क रखने वाले हैं। जिला मुज़फ्फरनगर में कुल मामले 83

खतौली के देवीदास मोहल्ले के 3

3 खतौली के मदकरिमपुर

1लद्दावाला

4 खालापार

6 गढ़ी गोरवान

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =