फिल्मी चक्कर

Bobby Deol के इस गाने से 55 साल के आदमी के प्यार में डूबी 18 साल की लडकी, उसके बाद जो हुआ उसने उडा दिए सबके होश..

 फिल्म अभिनेता Bobby Deol   के एक गाने ने 55 साल के शख्स के लिए 18 साल की लडकी के दिल में मौहब्बत जगा दी। परिवारवालों ओर समाज के जबरदस्त विरोध के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के खूबसूरत मुकाम तक पहुंचाया। पाकिस्तान के इस जोडे की शादी की खबर अब मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है।

पाकिस्तान की यह अजब-गजब लव स्टोरी तक सामने आई जब यूटयूबर सैयद बासित अली ने अब शादी के बंधन में बंध चुके इस प्रेमी जोडे का इंटरव्यू लिया। 18 साल की लड़की मुस्कान ने 55 वर्षीय व्यक्ति फारूक अहमद से संगीत में उनकी रुचि के कारण उसके प्यार में पड़ने के बाद शादी की।

फारूक का मकान मुस्कान के मकान के ठीक सामने सडक के दूसरी ओर है। सैयद के अनुसार वह एक-दूसरे को खिडकी से देखते थे, ओर इस दौरान म्यूजिक में उन दोनों की दिलचस्पी उन्हें साथ ले आई। सैयद धीरे-धीरे मुस्कान के घर जाने लगा ओर जल्द ही उन्हे एक दूसरे के प्यार में पडने का अहसास हुआ। कुछ मुलाकातों के बाद, Bobby Deol  और रानी मुखर्जी अभिनीत हिंदी फिल्म बादल का गाना ना मिलो हमसे ज्यादा उन्हें एक दूसरे के ओर करीब ले आया।

शादी के बंधन में बंध चुके दंपति ने समझाया कि मुस्कान को पहले प्यार में पडने का अहसास हुआ, लेकिन फारूक भी जल्द ही उसके प्यार में रंग गया। उनका प्यार पनपता रहा ओर आखिर मुस्कान ने एक रोज इजहार कर ही दिया। फारुख ने कबूल किया कि उसके मन में भी मुस्कान के लिए भावनाएँ थीं, जिसके बाद उन्होने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

हालांकि उनके सभी दोस्तों, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने उनके रिश्ते और शादी पर आपत्ति जताई। फिर भी, उन्होंने खुशी-खुशी समाज के सभी तानों को ललकारा और आपसी सहमति से शादी के बंधन में बंध गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =