खबरें अब तक...

समाचार

फिर हुआ तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड-बने व अधबने तमंचे सहित तीन को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस टीम ने तमंचा पफैक्ट्री चला तीन अभियुक्तो को भारी बने व अधबने तमंचे तथा तमंचा फैक्ट्री संचालन मे प्रयुक्त उपकरणो सहित तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपी तैयार तमंचो को कई जगह सप्लाई करते थे। पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन कक्ष मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए बताया कि बीते दिन भी बुढाना कोतवाली पुलिस ने गांव जौला के जंगल मे चल रही तमंचा फैक्ट्री का पर्दापफास किया था। इस दौरान बुढाना पुलिस ने कई बने व अधबने तमंचे तथा उपकरण बरामद किए थे। वहीं दूसरी और सीओ बुढाना हरिराम यादव के निदेशन मे क्षेत्र मे अपराधिक मामलो पर रोकथाम व विभिन्न मामलो मे वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत बुढाना इंस्पैक्टर प्रभाकर कैन्तुरा व क्राईम ब्रान्च इंस्पैक्टर जयभगवान सिह यादव ने मय पुलिस टीम क्षेत्र मे भ्रमण के दौरा मुखबीर खास की सूचना पर बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल मे चल रही तमंचा फैक्ट्री का पर्दापफाश करते हुए मौके से तीन आरोपियो को कई बने व अधबने तमंचो व कारतूस, एक मस्कट व एक बन्दूक आदि भारी मात्रा मे असलाह बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में पकडे गये आरोपियों ने अपना नाम इरफान निवासी बावना, विजयपाल निवासी खानपुर, राहुल निवासी बुढ़ाना बताया जबकि इस दौरान उनका एक अन्य साथी इंतजार भागने में सफल रहा। एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने बताया कि तमंचा फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर सोबीर नागर, सब इंस्पैक्टर हरेन्द्र सिह, का.कालूराम व शिव कुमार त्यागी, विकास कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।

युवक की हत्या से फैली सनसनी
भोपा। युवक की हत्या से ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तिस्सा निवासी युवक विकास पुत्र कालू का शव आज थाना क्षेत्र के भोपा बेहडा मार्ग पर ईख के खेत के समीप लावारिस अवस्था मे पडा देख। दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक का शव मिलने की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया और कुछ ही देर मे स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान गांव तिस्सा निवासी विकास पुत्र कालू के रूप मे हुई। बताया जाता है कि युवक विकास पफाईनेंस का काम करता था। तथा वह बीते दिन अचानक कहीं लापता हो गया था। उक्त युवक के परिजनो व ग्रामीणो ने उसे कापफी तलाशने का प्रयास किया। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही लग सका। जिसके चलते लापता चल रहे युवक विकास के परिजनो ने उसकी सकुशल बरामदगी के लिए भोपा थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने इस मामले मे गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की।
वहीं दूसरी और आज सुबह जब पुलिस को ग्रामीणो से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव बेहडा मार्ग पर किसी अज्ञात युवक का शव पडा हुआ है। जिसकी गला दबाकर हत्या की गई है। तो पुलिस को यह समझने मे जरा भी देर ेनही लगी कि हो ना हो उक्त युवक लापता चल रहे विकास का होगा। पुलिस सूत्रो के अनुसार मृतक विकास की बाईक भी कुछ दूर ही पडी हुई थी। पुलिस ने जब इस मामले की जानकारी मृतक के परिजनो को दी तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणो ने इस दौरान विरोध स्वरूप हंगामे का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद सीओ भोपा व इंस्पैक्टर भोपा ने गुस्साये ग्रामीणो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया व ग्रामीणो की मौजूदगी शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। ग्र्रामीणो मे चर्चा रही कि युवक विकास की गला दबाकर हत्या की गई है। तथा वह पफाईनेंस का काम करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनो को आश्वासन दिया पूरे मामले की छानबीन कर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलापफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की। इस दुखद घटना से परिजनो और ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

पांच हजार के इनामी को दबोचा
खतौली। पुलिस ने गौकशी मे वांछित चल रहे पांच हजार के ईनामी रईस को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित चल रहे अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए तथा अपराधो पर अंकुश लगाने के उददेश्य जनपद भर मे चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत कोतवाली प्र्रभारी संतोष कुमार सिह ने सीओ खतौली राजीव कुमार सिह के निर्देशन मे चल रहे अभियान के तहत क्षेत्र मे गश्त के दौरान मौजूद पुलिस टीम ने क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की जा रही गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर गौकशी के मामले मे वांछित तथा 5000 के ईनामी रिजवान को 12 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ मुठभेड के दौरान गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने दो वांछितो को गिरफ्रतार कर लिया है। उक्त दोनो व्यक्ति मु.अ.सं.739 धारा 364 मे फरार चल रहे थे। पुलिस पकडे गए अभियुक्तो को जेल भिजवाने की तैयारी मे जुट गई है।

विद्युत संविदाकर्मी की मौत
जानसठ। बिजली के खम्बे पर चढकर काम कर रहा विद्युत संविदाकमी की अचानक खम्बे से गिर जाने पर गंभीर चोटो के कारण मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रो के अनुसार गांव कवाल निवासी युवक मोहित विद्युत विभाग मे संविदाकर्मी के रूप मे कार्यरत है। बताया जाता है कि रोजाना की भांति आज सुबह क्षेत्र मे काम करते वक्त जब उक्त युवक खम्बे पर चढकर लाईन ठीक कर रहा था कि अचानक खम्बे मे करंट आ जाने से वह जमीन पर गिर गया। इस जिसे कुछ ग्रामीणो द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन उसने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। इस दुखद हादसे से युवक के परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनो ने विभागीय अधिकारियो से मदद की गुहार लगाई है।

परिजनों ने की कार्यवाही की मांग-अवैध पिटाई करने का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। अध्यापक द्वारा चौथी कक्षा के छात्र की जबरदस्त पिटाई कर देने से क्षुब्ध परिजनो ने एसएसपी से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र मे एक निजी स्कूल मे पढ रहे कक्षा 4 के छात्र के परिजनो का आरोप है कि उनके बेटे के अध्यापक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है तथा इस घटना मे बालक के हाथ की हडडी भी टूट गई है। इस मामले से गुस्साये परिजनो ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

युवक पर जानलेवा हमला
पुरकाजी। खेत मे पानी चलाने गए युवक पर जानलेवा हमले की खबर से परिजनो मे हडकम्प मच गया। आनन-पफानन मे घटना स्थल पर पहुंचे परिजना ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बसेडी निवासी युवक अपने खेतो मे काम करने के लिए गया हुआ था कि इसी बीच उस पर जानलेवा हमले की सूचना से परिजनो मे हडकम्प मच गया और आनन-पफानन मे परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्होने देखा के उक्त युवक घायल अवस्था मे तथा लगभग बेहोशी की हालत मे खेत मे पडा हुआ था। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणो का कहना है कि किसी जगली जानवर ने युवक की गर्दन पर प्रहार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जबकि कुछ ग्रामीणो का मानना है कि खेत मे काम करते वक्त शायद कुछ अज्ञात बदमाशो ने उक्त युवक के साथ मारपीट व जानलेवा हमला किया है। जिस कारण उसकी गर्दन पर चोट के गंभीर निशान हैं। वहीं दूसरी और पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्ट मार्टम रिपोट के बाद बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। युवक के परिजनो ने अज्ञात हमलावरो के खिलापफ भोपा थाने मे तहरीर दी है।

अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी पर भेजा जायेः मुख्य विकास अधिकारी
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि ग्राम लुहारी खुर्द के आंगनवाडी केन्द्रो को मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास और स्वस्थ मनोरंजन के लिए विषेश प्रयास करके उनके द्वारा एवं बीडीओ तथा विकास भवन के अधिकारियों के सहयोग से खिलौना बैंक, बच्चो की कुर्सियां, झूलने का सामान एवं अन्य सामग्री भी क्रय करायी गयी है। आंगनवाडी केन्द्रो पर बिजली के पंखे लगाये गये तथा वॉल पेटिंग आंगनवाडी केन्द्र पर करायी गयी मरम्मत का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं तथा किषोरियों की काउंसिंलिग करायी जाये तथा गर्भवती महिलाओं को सभी आवष्यक टीके समय पर दिये जाना और समस्त आवष्यक जांचे कराये जाने के भी निर्देष दिये। उन्हेने कहा कि बच्चों को अतिकुपोशण से बाहर कर उन्हें स्वस्थ बनाना है और उनका षारीरिक और मानसिक विकास करना है। उन्होने अतिकुपोशित बच्चो के अभिभावकों तथा गर्भवती महिलाओं की काउंसिंलिंग भी करायी। उन्होने किषोरियों को साफ सफाई एवं अन्य आवष्यक जानकारियां भी उपलब्ध कराये जाने के निर्देष दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने चिकित्सक को निर्देष दिये कि बच्चों को अतिषीघ्र कुपोशण से मुक्त कर सामान्य की श्रेणी में लाने के लिए मल्टी विटामिन सिरप दिये जाये। उन्होने निर्देषित किया कि बच्चों को प्रतिदिन दूध और केला दिया जाये जिससे बच्चो का षीघ्र वजन बढे। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा आज यहां अपने गोद लिये गांव लुहारी खुर्द में आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण कर रही थी। उन्होने कहा कि बच्चों के पोशण पर विशेष ध्यान रखे जाने की आवश्यकता है। उन्होने गर्भवती महिलाओं क बारे में कहा कि गर्भावस्था के दौरान इन महिलाओं को और अधिक पोष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। उन्होने कहा कि परिवार जन भी गर्भवती महिलाओं की देखभाल करे। उन्होने कहा कि आशा और आंगनवाडी हर सप्ताह इनके खान-पान एवं टीके आदि के बारे में इनकी काउंसिलिंग करती रहे। उन्होने कहा कि स्वस्थ बच्चें के लिए माता का स्वस्थ होना अति आवश्यक है। उन्होने पाया कि अतिकुपोशित तीन बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और उनका वजन बढ रहा है। उन्हेने सात माह के बच्चों का अन्नप्रासन्न भी कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने हाथो से बच्चों को केले, दूध, खीर, बिस्किट, पोशाहार से तैयार पंजीरी भी खिलायी। उन्होने सीडीपीओ के निर्देष दिये कि सभी बच्चों को प्रत्येक माह समय पर पोशाहार का वितरण कराना सुनिष्चित किया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ को आंगनवाडी केन्द्रो के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करने के लिए भी निर्देषित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 06 आंगनवाडी केन्द्र संचालित है और इन आंगनवाडी केन्द्रो में 3 अतिकुपोशित श्रेणी के बच्चें है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देष दिये कि अतिकुपोशित बच्चों को अतिरिक्त पोषाहार देकर एवं देखभाल कर सामान्य की श्रेणी में लाना है। दो बच्चे जन्मजात दिव्यांग है। उन्होने कहा कि तीन बच्चों को एनआरसी पर संर्दभित किया जाये जिससे बच्चें 14 दिन की अवधि में पूर्ण रूप से संतुलित डायट और देखभाल होने के बाद अतिकुपोशण से मुक्त हो सके। उन्हेने बताया कि एनआरसी पर खाना पीना सब कुछ निषुल्क है। उन्होने कहा कि कोई भी ऐसा बच्चा नही होना चाहिए जो नियमित रूप से आंगनवाडी केन्द्र पर न आये। सभी पंजीकृत बच्चों को आंगनवाडी केन्द्र पर लाने के लिए निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चो की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति उनके अभिभावकों की काउंसिलिंग नियमित रूप से करायी जाये। उन्होने गर्भवती महिलाओं की सभी आवश्यक जांचे एवं आवश्यक टीके लगाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि संस्थागत प्रसवां को बढावा दिया जाये और कोई भी प्रसव गैर संस्थागत न हो। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनवाडी केन्द्र पर साफ सफाई की उचित व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सफाईकर्मी सफाई का विशेष ध्यान रखे और रोस्टर के अनुसार अपने ड्यूटी करना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि गांव में साफ सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि वीएचएनडी दिवसों की फोटोगाफी भी करायी जाये। उन्होने बच्चों को हरी सब्जी, दाल, गेहू, बाजरे की रोटी, तथा सत्तू/पंजीरी को खिलाये जिससे कि कुपोषण से बचा जा सके। कुपोषण से बच्चों को बचाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की है। उन्होने कहा कि यदि घर में साफ सफाई और स्वच्छता रहेगी तो बीमारी से बचा जा सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को भी पोष्टिक आहार दिया जाये ताकि वे स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दे सके। उन्होने आंगनवाडी केन्द्र पर ग्रोथ रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होने कहा कि नियमित रूप से प्रति सप्ताह बच्चों का वजन कराया जाये और उसका अंकन रजिस्टर में कराया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि सीडीपीओ प्रति सप्ताह दो बार आंगनवाडी केन्द्रो का निरीक्षण करना सुनिश्चित करे। मुख्य विकास अधिकारी ने आशा, आंगनवाडी कार्यकत्री और ए.एन.एम. को निर्देश दिये कि वे सर्वे करे और 0 से 05 साल के बच्चों के टीकाकरण हेतु सूची बनाये जिसमे सबसे पहले ज्यादा उम्र के बच्चों को ऊपर रखें। गर्भवती महिलाओं व बच्चों की संयुक्त सूची बनाये तथा सूची बनाने के बाद आशा, आंगनवाडी कार्यकत्री और ए.एन.एम अपनी अपनी सूची से मिलान करे ताकि काई भी बच्चा टीकाकरण से छूट न जाये। उन्होने कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ को सबसे ज्यादा खतरा होता है। उन्हेने कहा कि बच्चे के जन्म लेते ही उसके टीका लगवा देना चाहिए क्योकि अगर टीका छूट गया है तो बच्चे को बीमारी लग सकती है। उन्होने उपस्थित सभी माता-पिता से कहा कि यह जिम्मेदारी आपकी सबसे ज्यादा है कि आपके बच्चों को समय से टीका लगा है या नही इसलिए इसे जिम्मेदारी के साथ निभाये। गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान लगवाये जाने वाले टीके अवश्य लगावाये ताकि भविष्य मे बच्चों को बीमारी से बचाया जा सके। उन्होने कहा कि किषोरियों को आयरन की गोली भी अवश्य खाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अति कुपोषित व कुपोषित बच्चे को आंगनवाडी केन्द्र पर उपलब्ध कराया जाने वाला आहार दिया जाये और उनकी जांच नियमित रूप से की जाये। उन्होने कहा कि आशा संस्थागत प्रसव कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। उन्होने कहा कि जन्म के समय जो बच्चा 2.5 किलोग्राम वजन से कम है वह कुपाषित की श्रेणी में है उन्हेने कहा कि जन्म के 1 घण्टे के अन्दर बच्चों को आवश्यक रूप से मां का दूध दिया जाये। उन्होने कहा कि छः माह तक बच्चें को मां के दूध के अलावा अन्य किसी पोष्टिक आहार की आवश्यकता नही होती है। उन्होने कहा कि मां के दूध में रोग प्रतिरोधी क्षमता हेती है। उन्होने कहा कि जो भी कुपोषित व अति कुपोषित बच्चे है उनको हर सप्ताह वजन कराया जायें ताकि पता चल सके कि बच्चा अब किस श्रेणी मे है। उन्होने आंगनवाडी केन्द्रो पर पोशण वाटिका विकसित किये जाने के भी निर्देष दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आषा एवं आंगनवाडी ऐसे बच्चों को भी चिन्हित करे जिनके होठ एवं तालू कटे हुए हो ताकि उनका निषुल्क आपरेषन कराया जा सके। इस अवसर पर, डीपीओ, डीपीआरओ, सीडीपीओ, एएनएम, आषा, आंगनवाडी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रह कर जन सामान्य से दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगेः उप जिला निर्वाचन अधिकारी
मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2019 के आधार पर होने वाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा दिनांक 01.09.2018 से 31.10.2018 के मध्य घर-घर भ्रमण करते हुए मतदाताओं के सत्यापन से सम्बंधित कार्य किया जा रहा है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत आयोग द्वारा दिनांक 07.10.2018 14.10.2018 एंव 28.10.2018 विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी हैं। इन विशेष अभियान तिथियों में मतदेय स्थलों पर नियुक्त सभी बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रह कर जन सामान्य से दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे। प्रत्येक भारतीय नागरिक जो दिनांक 01.01.2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है अथवा पूर्ण कर चुका है तथा उसका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वह फार्म-6 में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। किसी नाम पर आपत्ति के लिये फार्म-7 में, निर्वाचक नामावली में किसी प्रविष्टि की शुद्धि के लिये फार्म-8 में एवं एक ही विधानसभा में निवास स्थान परिवर्तन की दशा में फार्म-8ए में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त आवेदन पत्र बूथ लेविल अधिकारी के अतिरिक्त संबंधित तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर दिनांक 31.10.2018 तक जमा किये जा सकते हैं। उक्त सभी प्रपत्र बूथ लेविल अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। अतः जन सामान्य से अनुरोध है कि दिनांक 07 अक्टूबर, 2018 को अपने मतदेय स्थल पर पहॅुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करें, अपने नाम की जांच करें, कोई अशुद्धि हो तो बी0एल0ओ0 के पास उपलब्ध फार्म-8 भरकर बी0एल0ओ0 को जमा करायें, निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए अपना फार्म-6 भरकर अपने क्षेत्र से सम्बंधित बी0एल0ओ0 को जमा करायें। कृपया मतदाता सूचियों को अद्यावधिक एवं पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 3 =