समाचार
तीन महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, आधा दर्जन घायल
मुजफ्फरनगर/रतनपुरी। सडक हादसे मे तीन महिलाओ की मौत हो गई तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कार मे सवार हो हरिद्वार तीर्थ यात्रा कर अपने घर वापिस लौट रहे लोगो की कार अचानक असंतुलित होकर हाईवे पुल से नीचे खेतो मे जा गिरी। इस दुर्घटना मे कार सवार तीन महिलाओ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जाता है कि निकटवर्ती जनपद मेरठ के थाना सरधना के गांव बबनपुर निवासी श्रीमति राकेश पत्नि आनन्द व0 हेमा पत्नि रोकी तथा उनके परिजन जनपद आजमगढ के गांव पनआव निवासी सुभाष आदि के साथ कार द्वारा अपने गांव से हरिद्वार दर्शन के लिए गए हुए थे। हरिद्वार यात्रा के पश्चात कार सवार ये सभी लोग जब सरधना के बवनपुर वापिस लौटने लगे तो रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेडी हाईवे स्थित सठेडी कट के समीप अचानक उनकी कार का टायर फट गया और इस हादसे मे उनकी कार असंतुलित होकर हाईवे पुल से नीचे खेतो मे जा गिरी। इस दुर्घटना मे कार सवार कान्ता पत्नि सुभाष, राकेश पत्नि आनन्द व हेमा पत्नि रोकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए।
इस जबरदस्त हादसे से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। देखते ही देखते आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की ने इस मामले की जानकारी थाना रतनपुरी पुलिस को दी। मामला संज्ञान मे आने के कुछ ही समय पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी 6 घायलो को उपचार के लिए एम्बूलैन्स की मदद से अस्पताल भिजवाया तथा शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मृतको के परिजनो को इस दुखद घटना से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर रतनपुरी के लिए रवाना हो गए। यह दुखद हादसा आज दिन भर ग्रामीणो चर्चा का विषय बना रहा।
मतदान जरूर करे
मुजफ्फरनगर। गौरवशाली देश भक्त सैनिक कल्याणकारी संस्था की औश्र से सोलजर्स बोर्ड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगो को मतदन के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओ से मतदान के प्रति जागरूकता की अपील की गई। अपील करने वालो मे सूबेदार मेजर धर्मपाल सिह, ले.पीएस कर्णवाल, ले.ओमप्रकाश, सूबेदार रणधीर सिह, सूबेदार ओमप्रकाश त्यागी,सूबेदार राधेश्याम, महेश चौहान,ना.घनश्याम, सुभाष अग्रवाल, राजवीर सिह, वीपी त्यागी, जीसी त्यागी, विष्णुदत्त भारद्वाज,डीएस पंवार आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
चरथावल पुलिस ने पंजाब पुलिस के कमांडो के साथ निकाला फ्लेग मार्च
चरथावल। कस्बे में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पंजाब पुलिस के कमांडो और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकालते हुए लोगो से निर्भीक होकर वोट डालने की अपील की उन्होंने कहा पुलिस चोकसी बढा दी गयी है किसी भी असामाजिक तत्व को चरथावल की सीमा में प्रवेश नही करने दिया जाएगा। एसएसपी सुधीर कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पंजाब पुलिस के कमांडो और पुलिस बल के साथ चरथावल कस्बे के खुसरोपुर रोड,चरथावल कस्बे में से होते हुए आस पास के गांवों में फ्लेग मार्च निकाला और लोगो को पुलिस की ताकत का अहसास कराया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने लोगो से शांति बनाए रखने की अपील की उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में निर्भीक होकर वोट डाले किसी के बहकावे में ना आये आस पास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे किसी भी खुराफाती को बख्शा नही जाएगा चरथावल की सीमा पर चोकसी कर दी गयी है किसी भी असामाजिक तत्व को चरथावल की सीमा में घुसने नही दिया जाएगा पैदल मार्च मे थाना प्रभारी राजीव कुमार,एसएसआई प्रेम पाल सिंह,हेड कॉन्स्टेबल संजीव राजीव,पंजाब पुलिस के एएसआई बलराज सिंह,एएसआई हंसराज और पंजाब पुलिस के कमांडो उपस्थित रहे।
स्काउट गाइड शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कालेज में शिक्षा विभाग में चल रहे स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर के प्रथम भाग के समापन में बोलते हुए जिला मुख्य आयुक्त डा. कंचन प्रभा शुक्ल ने शिविरार्थियों को अन्तर्राष्ट्रीय संस्था से जोडते हुए कहा कि स्काउटिंग के सिद्धान्तों का व्यवहारिक रूप में पोषण किया जाये तभी हमारे शिक्षक संस्कारवान और मानवीय गुणों से ओतप्रोत हो सकेंगे। इस अवसर पर डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, जिला सचिव राजीव गौतम, कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुखदेव मित्तल, रोवर लीडर डा. मुकेश त्यागी ने अपने विचार व्यक्त किये। एचओडी डा. सुनीता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संदेश दिया कि निष्काम भाव से मानव सेवा के लिए सभी दीक्षार्थी तैयार रहे। कार्यक्रम में लोकगीत, देशभक्ति गीत आदि सांस्कृतियां भी प्रस्तुत की गयी। इसके उपरांत फूड प्लाजा का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक टीम में रेणू गर्ग, प्रभा धैया, भारत भूषण अरोरा व रेखा रानी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शिविर का सफल संचालन भारत भूषण अरोरा ने किया और शिविर में मुकेश यादव, अनिल सिंह, विशाल शर्मा, सर्वेश कुमार, सचिन शिवम, टोली नायिका, ललिता एवं पारूल का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने फूड प्लाज के व्यंजनों के बारे में सभी अतिथियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उन्हे बताया कि ये सब पूर्णतया स्वदेशी है।
बस कैंटर की भिड़ंत में एक की मौत 6 घायल
मुज़फ्फरनगर /सिखेड़ा। जनपद मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले पा रहे है थाना सिखेड़ा अंतर्गत गांव निराना के पास देर रात्रि बस और कैंटर में हुई जोर दार भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की एक तरफ जहां कैंटर चालक बस और कैंटर के बीच फंस गया वहीं दूसरी तरफ बस में भी सवार कई अन्य यात्री घम्भीर रूप से घायल हो गए। आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना थाना सिखेड़ा पुलिस को दी जहां सूचना मिलते ही थाना सिखेड़ा पुलिस तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से कैंटर में फंसे चालक सहित बस में सवार सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, बस सवार यात्री ने बताया की बस मु नगर शहर से मीरापुर के टिकौला शुगर मिल में जा रही थी और बस में सवार सभी सवारियां मिल का स्टाफ ही थीं, दोनों वाहनों की भिड़ंत में कुल ७ व्यक्ति घायल हो गए थे जिनमे से कुछ को सी एच सी जानसठ तो कुछ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया । जहां कैंटर और बस में फंसे कैंटर चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई तो वहीं अन्य घायलों को भर्ती कर लिया गया ।। यह घटना पानीपत खटीमा मार्ग के थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निराना के पास की है ।
मतदाताओं को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। लोकसभा निर्वाचन 2019 स्वीप प्रोग्राम के अन्तर्गत ह्यूमैनिटी वैलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कालेज आर्य समाज रोड मुजफ्फरनगर पर मतदाता महोत्सव मनाया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेल्ु कार्नर का उद्घाटन वोट के मानव श्रृंखला हस्ताक्षर अभियान मतदाता जागरूकता शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती पारूल योगेश शर्मा व नगर शिक्षा अधिकारी डा. सविता डबराल रही। कार्यक्रम को सम्बोधित करत्रे हुए अजमत गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती साफिया बेगम ने बताया कि हमारा विद्यालय बहुत पहले से ही मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों के अभिभावकों से वोट की अपील करता रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही डा. सविता डबराल ने बताया कि इस प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत पूरे जिले में किये जा रहे है। जिनसे अपेक्षा है कि इस बार मतदान पिछली बार के मतदान का रिकार्ड तोड देगा। पारूल योगेश शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति, महिला एवं दिव्यांग समस्त समाज के नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और मतदान में बढ चढकर हिस्सा लेना चिहए मुझे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस बार मुजफ्फरनगर में वोट प्रतिशत अन्य के मुकाबले बुहत अच्छा रहेगा। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यक्रम नोडल शाह आलम ने किया। फैजुर्रहमान, शाहफैसल, शाहवेज, अहमद नजीब व कालेज के समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
फोर्स के साथ किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के कड़े निर्देशों के चलते सीओ जानसठ सोमेंद्र कुमार नेगी के कुशल निर्देशन में जानसठ कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के आदेशानुसार एसएसआई सुरेश कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी नें पुलिस टीम व आइटीबीपी फोर्स की बटालियन को साथ लेकर नगर में आगामी २०१९ के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पैदल फ्लैग निकाला ।एसएसआई सुरेश कुमार व कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी नें संयुक्त रूप से कस्बा जानसठ क्षेत्र में पुलिस ओर सीमा सुरक्षा बल की फोर्स के साथ मिलकर पैदल फ्लैग मार्च करते हुए लोगो को समझाया कि लोकसभा चुनाव २०१९ के दौरान निर्भीक होकर मतदान करें। वहीं दूसरी ओर एसएसआई सुरेश कुमार व कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी नें संयुक्त रूप से कहा कि शांति व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा , और लोकसभा चुनाव सकुशल शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है , उन्होंने खुराफातीयों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शरारती तत्व चाहे कोई भी हो किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा । इस दौरान मुख्य रूप से एसएसआई सुरेश कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई चंद्रसेन सैनी आइटीबीपी फोर्स बटालियन इंचार्ज एवं कॉन्स्टेबल मौ. इमरान कुलदीप आदि मौजूद रहे ।
कुन्ती-करण संवादों की प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। श्रीशनिधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव (मेले) के चौथे दिन चरथावल मोड स्थित श्री शनिधाम मंदिर प्रागंण में धार्मिक राग रागिनीयों के कार्यक्रम मे ंश्रोताओं को देर रात्रि तक बांधे रखा। इससे पूर्व वेदी पूजन एवं महाआरती सम्पन्न हुई। जिसे पं. संतोष मिश्रा व पं. केशवानंद ने सम्पन्न कराया। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विधायक विजय कश्यप विधायक प्रमोद ऊटवाल, हरीश अहलावत, मनीष चौधरी, देवेंद्र सिंह मलिक और आनंद अग्रवाल ने उपस्थित होकर पूजन पाठ में भाग लिया।
श्री शनिधाम मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मेला प्रभारी शरद कपूर ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक रागिनियों में कोमल चौधरी, आंचल पांचाल ने एक से एक सुंदर रागिनीयां प्रस्तुत की। इसके अलावा पैप्सी शर्मा, राजबाला और सुषमा पुंडीर ने विभिन्न संवादों का प्रस्तुतिकरण बडे शानदार तरीके से किया। इनमे रागिनी के बीच महाभारत का द्रोपदी चीर हरण, महाभारत की रणभूमि में कुंती करण का संवाद, वीर हकीकतराय की कहानी, राजा हरीशचंद्र का विश्वास जैसे मुद्दों को बड़े ही खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया गया।
मेला समिति की ओर से इस अवसर पर दर्शकों के लिए शानदार व्यवस्था बनाये रखी गयी। संरक्षक अशोक ढींगरा, अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, महामंत्री मुकेश चौहान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पंवार के अलावा राजीव धीमान, देवेंद्र चौहान, डा. संजय अग्रवाल, अनिल तोमर, अनुज चौधरी, मलखान सैनी, संजय गोयल, विपुल शर्मा, संदीप मित्तल, अमित कश्यप, सतीश, आशीष, रवि, अनिल, सेवक सुंदरलाल शर्मा आदि ने पूरे समय मेले में रहकर अपना योगदान दिया।
वोट डालने के लिए किया गया प्रेरित
मुजफ्फरनगर। स्वीप योजनार्न्गत उर्दू टीचर्स ऐसोसिएशन मुजफ्फरनगर द्वारा गत रात्रि शानदार मुशायरा आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। बीएसए योगेश कुमार शर्मा द्वारा मुशायरे का आगाज शमा रोशन कर किया गया। इस मुशायरे में जिला मुजफ्फरनगर एवं दूर-दराज से मशहूर शायरों ने शिरकत की। शायरों ने अपने शायरी में लोगों को वोट के प्रति बेदार किया और इसकी अहमियत पर रोशनी भी डाली। बीती रात कम मतदान प्रतिशत वाले पोलिंग बूथ जैनबिया गर्ल्स इण्टर कालेज के निकट स्थित गयूर महल बैंकट हाल में उर्दू टीचर्स एसोसिएशन की जानिब से स्वीप योजनान्तर्गत एक शानदार मुशायरा आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। इस मुशायरे की खास बात यह थी कि पहली बार किसी मुशायरे में लोगों को अपने वोट के हक के लिए जागरुक किया। मुशायरे की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी स्वीप योगेश कुमार शर्मा एवं उर्दू टीसर्च एसोसिएशन के प्रदेश कन्वीनर मौहम्मद साबिर खान मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से शमा रोशन करके किया। इस मुशायरे में आस पास के क्षेत्र के अधिकतर वोटर्स सहित महिला वोटर्स भी मौजूद थी। उपस्थित लोगों ने जिला मुजफ्फरनगर एवं दूसरे जिलों से आये मशहूर शायरों के शेर और गजलों का जमकर लुत्फ लिया और अपने मतदान के अधिकार के प्रति जागरुक भी हुए। अन्तर्राश्ट्रीय शायर खुर्शीद हैदर ने चुनावी माहोल में अपने शेर ‘‘जश्ने जम्हूर यूं मनाना है, वोट देने जरूर जाना है’’ पेश कर लोगों को ताली बजवाने पर मजबूर किया। तहसीन समर द्वारा ‘‘कहीं ऐसा न हो हमसे सभी बेजार हो जायें, लिहाजा हम इलेक्शन के लिए बेदार हो जायें, मनाने के लिए जम्हूरियत का जश्न ए तहसीन, कहें औरों को भी और खुद भी तैयार हो जायें’’ शेर लोगों के सामने पेश किया। तनवीर गौहर ने ‘‘इस बार इलेक्शन में न तुम सुस्ती दिखाना, मौका जो मिला है उसे हरगिज न गंवाना’’ शेर पढा। इनके अलावा अमीर नहटौरी, अहमद मुजफ्फरनगरी, अब्दुल हक सहर, डा0 ताहिर कमर, उस्मान आदिल, खुर्शीद हैदर, सलीम अहमद सलीम, अरशद जिया, अब्दुल वकार मेरठ, डा0 नौशाद राव मेरठ, शाहजेब शरफ, फिरोज अनवर, जुनैद अख्तर, मास्टर अलताफ, अरसलान मीर, नवेद अन्जुम सहित कईं मशहूर शायरों ने अपने शेर व गजल पेश किये। बीएसए योगेश कुमार शर्मा ने उर्दू टीचर्स एसोसिएशन मुजफ्फरनगर को राश्ट्रहित में आयोजित किए गये इस मुशायरे प्रोग्राम की सराहना की और स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता हेतु इस मुशायरे को आयोजित किए जाने पर धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जहां का बूथ गत चुनाव में वोटिंग प्रतिशत मात्र 40 प्रतिशत ही था, यहां पर इस तरह का आयोजन किया जाना बहुत जरूरी था। मुशायरे के कन्वीनर शराफत अली जिला सदर व रईसुद््दीन राणा प्रदेश उपाध्यक्ष उर्दू टीचर्व वेलफेयर एसोसिएशन रहे। मुशायरे की इंतजामिया कमैटी में मुहम्मद शुएब, शहजाद अली, महबूब आलम, रियाज अली, मौ0 साजिद, मौ0 दानिश, दिलशाद सैफी, जावेद त्यागी, रईसुद््दीन पुरबालियान, कारी अयूब, अमीर आजम, आरिफ, अमीर आलम आदि रहे। स्वीप कण्ट्रोल रूम से फसीहुद््दीन, राशिद अंसारी, सरफराज आलम, साकिब निसार, जितेन्द्र भी मुशायरा कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विद्यार्थियों ने किया मतदाताओं को जागरूक
मुजफ्फरनगर। पी आर पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड मुजफ्फरनगर के द्वारा चलने वाले मतदाता जागरूकता अभियान का समापन हुआ। जागरूकता अभियान में कक्षा १० के संयम, हिमांशु,अंकित, योगेश, अर्चित, अंशुल, इतिका व कक्षा १२ के निर्तिशय, तृप्ति,प्रियांशी ,कसक, श्वेता,श्रद्धा आदि विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जागरूकता अभियान में भाग लिया। विद्यार्थियों ने घर घर जाकर सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा आग्रह किया कि वो अपने साथ-साथ १८ वर्ष की उम्र से ऊपर के घर के सभी सदस्यों को अपने साथ मतदान के लिए लेकर जाएं। एक विकसित व समृद्ध समाज के लिए हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्य के लिए भी जागरूक होना चाहिए । अपने देश को कर्मठ नेता प्रदान करना, हम सभी भारत वासियों का कर्तव्य है तथा सीमा पर शहीद होने वाले वीर जवानों के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि भी । अपने मताधिकार का सही प्रयोग करके हम भारत मां के प्रति अपने प्रेम व श्रद्धा के भावों को समर्पित करते हैं। भरा नहीं जो भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं, हृदय नहीं वह पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। नेताओं की कार्यपद्धति बदलने के लिए जब तक क्षेत्र के सभी लोग मतदान नहीं करेंगे तब तक प्रशासन बदल नहीं सकता। हम सभी को अपने मतों का प्रयोग करके चुनाव को शत प्रतिशत बदलने का प्रयास करना चाहिए। जिस पार्टी का जो नेता आप लाना चाहते हैं उसे आप वोट डालिए, वे सभी नेता देश के नागरिक हैं और चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त है इसीलिए उस क्षण तक वे जनता के प्रतिनिधि हैं । आपका कीमती वोट किसी भी नेता का मूल्यांकन कर सकता है । चुनाव प्रक्रिया को त्रुटिपूर्ण समझकर चुनाव के दिन घर में ही रहने का प्रयास ना करें अपितु परिवार के साथ घर के बाहर निकल कर अपना कीमती वोट डालें और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएं । विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल जी ने विद्यार्थियों से भविष्य में भी देश हित के कार्यों में संलग्न रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल जी ने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि जिस तरह आज उन्होंने घर घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है उसी तरह अपने घर जाकर भी घर के आस-पास के सभी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। विद्यालय के निदेशक अनघ सिंघल जी ने कहा ११ अप्रैल को सभी प्रातः उठकर ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को मतदान के लिए भेजें । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक लव कुमार, अंकुर जैन व अध्यापिका दिव्या शर्मा तथा श्रुति शर्मा का विशेष योगदान रहा।
आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी की जिला मुजफ्फरनगर यूनिट ने महागठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी चौ. अजित िंसंह के समर्थन करने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में महावीर चौक पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने चौ. अजित सिंह को समर्थन देने की घोषणा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर इस राज्य का चहूमुंखी विकास करने के मुद्दे पर रालोद व आम आदमी पार्टी की भी यही सोच है और पूर्व में दोनों पार्टियों ने आंदोलन किये है। इस मुहिम को कामयाब करने के लिए चौ. अजित सिंह का चुनाव जीतना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में किसानों, दलितों सहित अन्य वर्गो पर अत्याचार हुए है। पत्रकार वार्ता में अरविंद बालियान, तसव्वुर हुसैन, राजसिंह गुर्जर, कुलदीप तोमर, वरूण शर्मा, जावेद अली, नंदकिशोर शर्मा, जाहिर एडवोकेट, वसी खैरी एडवोकेट, छवि तोमर आदि मौजूद रहे।
मौलाना असद को महर्षि बादरायण व्यास सम्मान
मुजफ्फरनगर। होजा इल्मिया इमाम हुसैनिया मदरसा के प्रबंधक प्रो. मौलाना सैयद असद रजा हुसैनी को श्महर्षि बादरायण व्यास सम्मानश् से नवाजा गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दिल्ली में हुए कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने उन्हें यह सम्मान दिया। आर्य समाज रोड सादात हॉस्टल स्थित होजा इल्मिया इमाम हुसैनिया मदरसा के प्रबंधक मौलाना असद रजा हुसैनी जनपद में कई शैक्षिक संस्थान स्थापित करा चुके हैं। उनकी देखरेख में किदवई नगर में जैनबिया गर्घ्ल्स इंटर कॉलेज, अलजहरा अनाथालय संधावली, दरगाह जैनबुल होरा किदवईनगर तथा ग्रेव यार्ड बहिश्ते जहरा आदि संचालित हैं। सादात हॉस्टल स्थित शिया जुमा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना असद रजा हुसैनी ने देश-विदेश से अरबी व फारसी की उच्च शिक्षा हासिल की। अरबी भाषा की गुणवत्ता एवं उच्च शिक्षा के प्रचार-प्रसार के प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।
सट्टा लगाते नकदी सहित दबोचा
मोरना। आईपीएल के नाम से मशहूर इण्डियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामैन्ट के मैच पर सट्टा लगाकर अवैध धंधा करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना ककरौली प्रभारी जितेन्द्र अम्बावत ने बताया कि पुलिस को कम्हेडा गांव में क्रिकेट मैच पर सट्टा होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा, जहां तीन युवक अमीर आजम, जावेद व इंतजार मुम्बई इण्डियन व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते मिले। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से पुलिस ने १४३०० रूपये की नगदी व मोबाईल आदि बरामद किये। वहीं आरोपियों ने बताया कि वह जानसठ के सटोरियों को अन्तर्गत ये धंधा करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
आर्किटेक्चर वर्कशॉप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्रीराम स्कूल ऑफ ऑर्किटेक्चर में नासा (नेशनल ऐसोसिऐशन स्टूडेन्ट ऑफ आर्किटेक्चर) द्वारा दो दिवसीय आर्किटेक्चर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। आगामी ०६ और ०७ अप्रैल को आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय कार्यक्रम में आर्किटेक्चर के पांच अलग-अलग विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आस-पास के राज्यों के लगभग ७० ऑर्किटेक्चर कॉलेजेज़ से तकरीबन १००० से अधिक विद्यार्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा० डी०के०पी० सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नासा द्वारा समस्त भारत को ०६ जोन में बांटा गया है। प्रथम जोन में होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये जोन के ७० विद्यालयों मे से १५ विद्यालयों ने आवेदन किया था जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का आवेदन स्वीकार किया गया। इसके प्रथम जोन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, राजस्थान तथा दिल्ली में स्थित महाविद्यालय सम्मिलित है। इस जोन के कार्यक्रम में ७० विद्यालयों के तकरीबन १००० से अधिक विद्यार्थी कार्यक्रम में अपनी प्रतिभाग करेगें। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में आर्किटेक्चर विधा पर ५ वर्कशॉप तथा सिग्नीफिकेन्स ऑफ थ्योरिटीकल स्टेन्ड इन आर्किटेक्चर विधा पर पैनल डिस्कशन के साथ-साथ हैंड जोन वर्कशॉप, ब्रिक वर्क, ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट के अतिरिक्त ऑटोकैड, फोटोशोप और रैविट आदि विषयों पर सॉफ्टवेयर वर्कशॉप भी आयोजित होंगी।
नासा इण्डिया के कार्यक्रम में गुरूप्रीत सिंह आर्किटेक्ट चंडीगढ़, राहुल सैनी आर्किटेक्ट राइटर, दिल्ली के आर्किटेक्ट जूही अग्रवाल, विवेक वालिया आर्किटेक्ट पैनल डिस्कशन में आर्किटेक्ट पैनल के सदस्यों के रूप में उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में रोहित कुमार सह अध्यापक श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के द्वारा ईको फ्रेन्डली बिल्ड़िग के विषय में जानकारी भी दी जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के श्रीराम स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में संचालित होने वाले कार्यक्रम में विविध स्ट्रक्चर एवं ईको फ्रेन्डली इमारतों पर वर्कशाप एवं पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ ने बताया कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं जिले के लिये यह हर्ष एवं गर्व का विषय है कि नासा इण्डिया द्वारा आयोजित आर्किटेक्ट विषय का जोनल कार्यक्रम श्रीराम स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के प्रांगण में आयोजित होने जा रहा है।
आशा संगिनी घर-घर जाकर नवजात शिशुओं का जानेंगी हाल
मुजफ्फरनगर। नवजात शिशु की गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत (एचबीएनसी) बृहस्पतिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एस. मिश्रा ने बताया कि मातृ व शिशु की समुचित देखभाल के लिए सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। इसी के मद्देनजर अब आशा संगिनी अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के साथ नवजात शिशुओं के घर का भ्रमण करेंगी और प्रसूता और नवजात शिशुओं के परिजनों को उनकी समुचित देखभाल के बारे में जानकारी देंगी। इस दौरान गांव में नवजात बच्चों की देखभाल करने वाली आशाकार्यकर्ताओं का कौशल भी जानेंगी। उन्होंने बताया कि अब तक आशा कार्यकर्ता प्रसव व टीकाकरण में सहयोग करती रही हैं, लेकिन अब स्वास्थय विभाग ने इस क्रम में थोड़ा सा बदलाव लाते हुए उनको गांव-गांव जाकर भ्रमण करने की जिम्मेदारी भी दी है। आशा को भी चाहिए कि गांव में गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं से सम्पर्क करती रहें। ताकि वह उस परिवार से जुड़ी रहें। साथ ही उन्हें प्रसव के बाद पहले सप्ताह के महत्व को समझाएं औरसमय-समय पर अपनी सेवाएं देती रहें। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के जन्म के पहले दिन,3वें दिन, 7 वें दिन, 14 वेंदिन, 21वें दिन, 28वें दिन, एंव42 वें दिन भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ता परामर्श एवं सेवाएं प्रदान करेंगी। नवजात शिशु की गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत छह माह तक स्तनपान, वजन, तापमान, हाइपोथर्मिया (ठंडा बुखार) तथा मां के खानपान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाएगी।डा. मिश्रा ने कहा कि यदि आशा कार्यकर्ता नियमितभ्रमण करेंगी तो निश्चित तौर पर मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी हो सकती है।-मातृ व शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग नेनवजात शिशु की गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम शुरू किया है। विभाग को पूरी उम्मीद है कि इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एस. मिश्रा
संधावली फ्लाईओवर पर जल्द दौड़ेंगे वाहन
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे-58 पर गांव संधावली में सिगल फ्लाईओवर के कारण वाहनों के ब्रेक लगाने से शीघ्र निजात मिलने वाली है। यहां शीघ्र दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने जा रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह कार्य अगले माह पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2006 में नेशनल हाईवे-58 को फोरलेन बनाने के योजना बनाई थी। इसके तहत मुजफ्फरनगर बाईपास पर गांव संधावली में रेलवे लाइन के ऊपर दोनों लेन पर दो फ्लाईओवर बनाना प्रस्तावित था। 2008 में फोरलेन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही चालू कर दी गई। बाइपास भी चालू कर दिया गया। संधावली में एक फ्लाईओवर बना दिया गया था, लेकिन एक धार्मिक स्थल के रास्ते में आने से दूसरा फ्लाईओवर नहीं बन पा रहा था। रेलवे ने दोनों रेलवे लाइन के ऊपर के दोनों फ्लाईओवर के भाग को बना दिया था, पर एनएचएआइ ने अपने भाग का निर्माण नहीं किया था। जिस कारण अलग-अलग लेन पर दौड़ते वाहनों को संधावली में एक फ्लाईओवर से गुजरना पड़ता है। ऐसे में वाहनों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं। यहां दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। गत वर्ष धार्मिक स्थल के व्यवस्थापकों व ग्रामीणों के साथ अनेक बार वार्ता के बाद उक्त धार्मिक स्थल का कुछ भाग तोड़ने पर सहमति बनी थी। उक्त भाग को तोड़ने के बाद फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया था। अब फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। मिट्टी की लेयर बिछाने का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। करीब दस दिन में यह कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके बाद रोड़ी बिछाकर तारकोल की सड़क बनाई जाएगी।
फ्लाईओवर अगले माह तक बनकर तैयार होने की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद फ्लाईओवर पर एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी। फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। अगले माह फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद रैलिग और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
– डीके चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआइ

You are my breathing in, I possess few web logs and occasionally run out from post :). “He who controls the past commands the future. He who commands the future conquers the past.” by George Orwell.