खबरें अब तक...

समाचार

बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिला से लूट
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बदमाश आये दिन खुलेआम दिन दहाड़े किसी भी अपराधिक घटना को अंजाम देने से नहीं गुरेज रहे हैं। ताजा मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ कस्बा बुढाना में मंदिर में पूजा पाठ कर वापस घर लौट रही एक महिला की पल्सर बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने उस समय चैन लूट ली, जब महिला अपने घर के अन्दर जा रही थी। जिसमें से एक बदमाश ने पल्सर बाइक को स्टार्ट रखा तो दूसरे ने महिला से जबरदस्ती चौन लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
आपको बता दें कि इसी मकान के सामने लगभग 3 दिन पहले भी बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति से पचीस हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि जिस मंदिर से महिला पूजा पाठ करके वापस आ रही थी , उसी मंदिर में लगभग 1 माह पहले भी एक लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था। वही आज फिर एक लकड़ी व्यापारी ममलेश जैन की की पत्नी मंजू अपने घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक मंदिर में पूजा पाठ कर वापस घर लौट रही थी। तभी पल्सर बाइक पर सवार होकर आये बेखौफ बदमाशों ने मंजू के घर में घुसते ही उसे दबोच लिया और उसकी सोने की चौन लूटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई लूट की इस घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है। एसपी ग्रामीण आलोक शर्मा ने पीड़ित को जल्द ही घटना का खुलासा करने आश्वासन दिया है।

गर्मी से परेशान हुए नागरिक 1 1 |
मुजफ्फरनगर। दिन में मौसम आग बरसा रहा है। सूर्यदेव की तपिश से लोग हलकान हैं। बाजारों में दिन में वही निकल रहा है जिसे जरूरी आना है सुबह से ही तेज धूप व गर्मी के चलते लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर के समय लू के थपेड़ों के चलते दुपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के चलते दोपहर के समय सड़के सुनसान नजर आयी। सुबह से तेज धूप का आगाज हो गया। दोपहर होते होते सूर्य देव अपने प्रकोप में आए गए और आसमान से आग उगलने लगे। तेज गर्म लू चलने लगीं। जिसके चलते बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तेज धूप से बचते नजर आए। कुछ लोग धूप से बचने के लिए अपने अपने आफिसों व घरों में दुबके रहे। दुपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा लपेटे बगैर नहीं चल सके। हवा के साथ धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी। शहर व कस्बों में जगह जगह ठंडे पेय पदार्थों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।शाम के समय भी तापमान में कुछ ही गिरावट रही। देर शाम तक मौसम सामान्य हुआ और लोगों ने सड़कों पर निकलना शुरू किया।

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन2 1 |
मुजफ्फरनगर। हिन्दू संघर्ष समिति ने कचहरी मे एकत्रित हो बहेडी के शमशान भूमि पर मील द्वारा अवैध कब्जे का अरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मिल कर एक ज्ञापन सौपा।
हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हिन्दू संगठनो से जुडे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने आज दोपहर जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय से मिल उन्हे एक ज्ञापन सौपा। जिसमे आरोप लगाया गया कि ग्राम बहेडी के शमशान भूमि पर मील द्वारा अवैध कब्जे प्रकरण मे निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि उक्त मामले की जांच कराकर त्वरित समाधान कराया जाएगा। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारत हिन्दू महासभा, अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल, अर्न्तराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद, श्री राम सेना, हिन्दू एकता दल, हिन्दू युवा वाहिनी, शिव सेना हिन्दुस्तान, वैश्य जागृति मंच,हिन्दू महासभा जन कल्याण ट्रस्ट, भ्रष्टाचार निवारण समिति, शाकुम्भरी सेवा समिति, शहीद भगत सिह क्रान्तिकारी मंच, शहीद भगत सिह एकता मंच, स्वदेशी जागरण मंच, गाकुल गौ वंश सेवा समिति, एन्टी करप्शन, अरचक पुरोहित संघ, विश्वकर्मा युवा शक्ति दल आदि से जुडे पदाधिकारियो मे हिन्दू नेता योगेन्द्र वर्मा, नरेन्द्र पंवार,कशिश गोयल, श्रीराम सेना से पंडित रामानुज दुबे, भ्रष्टाचार निवारण समिति से मनोज पाटील, श्रषभ जैन, हरीश पालीवाल, दीपक कुमार, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन से सोनू माहेश्वरी, अजय त्यागी, पंकज गुप्ता, भोलू शर्मा, राजीव गुणदेव, विपुल त्यागी आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हादसे मे बाईक सवार घायल3 1 |
मुजफ्फरनगर। दो बाईको के बीच हुई भिडन्त मे बाईक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी युवक आकाश पुत्र रामगोपाल सिह बाईक द्वारा जानसठ रोड के अलमासपुर मे किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार आकाश जैसे ही जैसे ही जानसठ रोड फ्लाई ओवर पर पहुंचा कि इसी बीच पीछे की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे अज्ञात बाईक चालक ने आकाश की बाईक मे पीछे की और से टक्कर मार दी। इस हादसे मे बाईक सवार आकाश के हाथ व पैर की हडडी टूट गई तथा उसके पैर की उंगली भी कट गई। वहीं उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान मौके पर एकत्रित भीड मे से कुछ लोगो ने घायल युवक को उपचार के लिए थाना सिविल लाईन के सामने निजी अस्पताल मे भर्ती कराया।

दुकानदारों को हटवाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मेरठ रोड पर नुमाईश मैदान के बाहर बैठकर दुकान लगा रहे दुकानदारो को अतिक्रमण करने पर हटवाया। आज दोपहर मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान के बाहर कुछ दुकानदारो ने खोखे व ठीहे लगा रखे हैं। जिस कारण नुमाईश मैदान के सामने अक्सर ई रिक्शाओ व ठेलो के कारण जाम की स्थिती बन जाती है। अतिक्रमण व जाम की शिकायत पर पहुंची थाना सिविल लाईन पुलिस ने नुमाईश मैदान के बाहर दुकान चलाने वाले दुकानदारो को वहां से हटवा दिया। इस दौरान पुलिसबल मौजूद रहा।

रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 को मिला गोल्डन माईक अवार्ड
मुजफ्फरनगर। रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के मिनीप्लेक्स मे रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 को रेडियो इण्डस्ट्री का सबसे बडा अवार्ड गोल्डन माईक मिलने पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। एस0डी0 ग्रुप ऑफ कॉलेज के चैयरमैन नीरज कुमार ने बताया कि रेडियो एस0डी0 की स्थापना 2015 मे की थी तभी से रेडियो एस0डी0 द्वारा विभिन्न समाजिक उद्देशयो के लिये अनेक कम्पेन चलाये गये जैसे साथी हाथ बढाना, दवा दान, रोड सेफ्टी वीक, आदि। जून 2018 में यूपी 100 के साथ एक बडे अभियान की शुरूवात की गयी। जिसमें रेडियो पर विस्तृत कार्यक्रम, साक्षात्कार, जिन्गल, प्रोमो साथ ही सोशल मिडिया पर विडियो द्वारा यूपी 100 की कार्य प्रणाली पर जनजागरण किया गया। जिसका जबरदस्त असर हुआ तथा यूपी 100 की जिला टीम ने भी ने अपनी पीआरवी द्वारा लोगो को सुनवाया तथा जिला यूपी 100 रेस्पोंस टाइम मे प्रदेष मे प्रथम स्थान पर आया।
निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि रेडियो एस0डी0 के चैयरमैन ध्रुव कुमार की यूवा सोच व उच्च निर्देशन मे की गई मुहिम को जिला एसएसपी, एडीजी यूपी100 व डीजीपी यूपी 100 द्वारा सम्मानित किया गया तथा रेडियो एस0डी0 की मुहिम को यूपी 100 की वेबसाइट व ट्वीटर हेन्डल पर पोस्ट किया गया।
चैयरमैन नीरज कुमार ने बताया कि रेडियो इण्डस्ट्री का सबसे बडा अवार्ड गोल्डन माईक की कमेटी द्वारा भी इस अभियान का संज्ञान लिया गया। दिनांक 25/4/2019 को मुम्बई के होटल आई टी सी मराठा मे हुए भव्य कार्यक्रम मे रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 को गोल्डन माईक अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। जहां पर कर्मशीयल रेडियो स्टेशन जैसे रेड एफएम, रेडियो मिर्ची, रेडियो सिटी आदि ने प्रतिभाग किया था। रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 भारत का एकमात्र कम्युनिटी रेडियो स्टेषन है जिसे गोल्डन माईक आवर्ड से सम्मानित किया गया। यह क्षण जिले और प्रदेश के लिये गर्व का विषय है।
प्रेसवार्ता मे यूपी 100 प्रभारी जी0सी0 शर्मा, मैनेजमैन्ट के पदाधिकारी विनोद कुमार व समस्त रेडियो स्टाफ मोजूद रहा।

डांस प्रतियोगिता में लिया बढ चढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने दीप प्रज्जवलित कर एवं मां सरस्वती की वंदना कर हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने कई डांस किए। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कंटेमप्रेरी, अफ्रीकी, चाइनीज, बैली एवं अन्य नृत्यों के द्वारा सभी का मन मोहित कर लिया। प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने अपने वक्तव्य में ने विचार रखे। इस अवसर पर अभिभावक व शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।

जनपद में चिन्हित होंगे क्रिटिकल कोटेदार
क्रिटिकल बूथ जैसी व्यवस्था रहेगी चिन्हित क्रिटिकल कोटेदार की दुकान पर
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने पीडीएस सिस्टम को अव्यवस्थित और अपने गलत आचरण से बदनाम करने वाले कोटेदारों को चिन्हित करते हुए उन पर निर्वाचन आयोग जैसी व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अब क्रिटिकल कोटेदार चिन्हित किये जायेगें। उन्होने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत जनपद में ऐसे राशन डीलरों का जांच-पड़ताल से पता लगाया जा रहा है जिनके कार्य व्यवहार और आचरण को लेकर विभाग के पास लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है या होती रही है ऐसे राशन कोटेदारों को निर्वाचन आयोग की क्रिटिकल बूथ जैसी व्यवस्था के अंतर्गत लाकर क्रिटिकल कोटेदार के रूप में एक नई पहचान दी जाएगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस को भ्रष्टाचार मुक्त और कमीशन खोरी से मुक्त करने के लिए बड़ा अभियान चलाने वाले जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि ऐसे क्रिटिकल कोटेदारों की दुकानों पर प्रतिमाह पात्रों को राशन वितरण कराने के लिए अफसरों की पूरी टीम मौजूद रहेगी। उन्होने बताया कि जिस प्रकार क्रिटिकल बूथ पर मतदान के दिन चाक चौबन्द व्यवस्था नजर आती है ऐसी ही व्यवस्था व बंदोबस्त क्रिटिकल कोटेदार को आवंटित दुकान पर दिखाई देगी जरूरत पड़ने पर क्रिटिकल कोटेदारों की दुकानों पर राशन वितरण के दौरान पुलिस बल की व्यवस्था भी की जाएगी। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे लगातार विभागों की कार्यप्रणाली सुधारने के साथ ही लापरवाही को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं उनके द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जिले में बेहद संवेदनशीलता के साथ बड़ा अभियान चलाया हुआ है पात्र परिवारों को प्रतिमाह राशन की दुकानों पर खाद्यान्न के साथ ही मिट्टी का तेल भी निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के साथ उपलब्ध हो इसके लिए जिले में पहली बार किसी जिला अधिकारी के द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई की राशन कोटेदारों के द्वारा पात्रों को मिट्टी के तेल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाने लगी है पहली बार तेल के गोदामों से लेकर राशन कोटेदारों तक मिट्टी का तेल पहुंचने की निगरानी के लिए कई अधिकारियों को लगाया गया और तेल उठान से वितरण तक की निगरानी रिपोर्ट जिलाधिकारी द्वारा अपने कैंप कार्यालय में मंगाए जाने की व्यवस्था कराई गई इसके बाद अब जिलाधिकारी ने राशन वितरण प्रणाली व्यवस्था के लिए नासूर बने साबित हो रहे लापरवाह और दबंग कोटेदारों को सुधारने के लिए क्रिटिकल कोटेदार अभियान चलाने की तैयारी की है इस अभियान के अंतर्गत जिला पूर्ति विभाग को ऐसे राशन कोटेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं जिन की कार्यप्रणाली हमेशा से ही संदिग्ध और विवादों में रही है इनमें ऐसे राशन कोटेदार भी चिन्हित किए जा रहे हैं जो किसी भी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपनी दबंगई दिखाकर पात्र परिवारों का राशन मिट्टी का तेल हड़पने का काम कर रहे हैं जिनको लेकर प्रशासन के पास भी लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। इस योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने वहीं फार्मूला लागू करने का काम किया है जिस फार्मूले के आधार पर किसी भी चुनाव में निर्वाचन आयोग क्रिटिकल पोलिंग बूथ लेकर आता है इसी को आधार बनाकर जिले में अब क्रिटिकल कोटेदार तय किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ऐसे राशन कोटेदार भी हैं जो प्रति महीने गोदाम से खाद्यान्न और मिट्टी का तेल तो उनको आवंटित किए गए राशन कार्ड के अनुसार ही प्राप्त करते हैं लेकिन पात्रों को वितरण करने में उनके यहां गंभीर अनियमितता और गड़बड़ी के मामले बने रहते हैं पात्रों को राशन का वितरण नहीं करने वाले उसकी कालाबाजारी करने वाले और राशन कार्ड धारकों के साथ गलत व्यवहार करने वाले कोटेदारों को चिन्हित करके उनको क्रिटिकल की श्रेणी में लाया जाएगा इसके बाद ऐसे सभी क्रिटिकल कोटेदारों को अपनी-अपनी दुकानों पर राशन वितरण करने के लिए प्रशासन की गहरी निगरानी से गुजरना होगा। क्रिटिकल कोटेदारों की दुकानों पर हर महीने अफसरों की टीम पहुंचकर अपनी देखरेख में कोटेदार को प्राप्त हुए खाद्यान्न का वितरण पात्रों के बीच कराने का काम करेगी इसकी वीडियोग्राफी भी होगी यदि कहीं कोई गड़बड़ी सामने आती है तो ऐसे क्रिटिकल कोटेदार का कोटा निरस्त कर दिया जाएगा

पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से एमजी पब्लिक स्कूल छात्र छात्राओं के द्वारा जन जागरुकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल बचाने का भी आह्वान किया।एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण से पर्यावरण संरक्षण जनजागरुकता साइकिल रैली का शुभारम्भ स्कूल डायरेक्टर जी.बी. पाण्डेय और प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जन जागरुकता रैली में साइकिल पर सवार होकर निकले विद्यार्थियों ने अनेक सराहनीय और प्रेरक स्लोगन लिखी तख्तियों को अपनी साइकिलों के आगे लगा रखा था। कुछ विद्यार्थी जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश अपनी टी शर्ट पर भी लिखकर इस रैली में शिमल हुए। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर महावीर चौक, प्रकाश चौक, झांसी की रानी, शिव चौक, नावल्टी चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय चौक, सदर बाजार, प्रकाश चौक होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान स्थित राष्ट्रीय ध्वज पर पहुंची। .

घर में घुसकर की मारपीट
मुजफ्फरनगर। जमीनी विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार से मारपीट कर दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव सुजडू निवासी सुबहान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कि इदरीश, दाउद, हारिस, भूरा, जाफर निवासीगण राधना थाना किठौर ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया।. वहीं नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला बचनसिंह कालोनी सोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि युवक व दो अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर उसके भाई राजेश व उससे मारपीट ’कर दी। .

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जानसठ। सिखेडा क्षेत्र के गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को स्कूल प्रबंधक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला मुबारिक स्थित गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में कक्षा तीन से १२ तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोबाइल वरदान या अभिशाप, पृथ्वी ग्रह को बचाओ, बच्चों में मानसिक तनाव आदि विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

लाइनमैन द्वारा मीटर कनेक्शन दिलवाने के नाम पर ठगी, पैसे मांगने पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई
पीड़ित विकलांग ने की जिलाधिकारी से शिकायत7 |
मुज़फ़्फ़रनगर। क़िदवइनगर निवासी महबूब नामक विकलांग व्यक्ति ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उससे एक लाइनमैन द्वारा ठगी इतनी महंगी साबित हो सकती है। अब एक विकलांग बिजली चोरी के आरोप में खुद को निर्दाष साबित करने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों में दर दर की ठोंकरे खाने को मजबूर है। एक विकलांग का जीवन बर्बाद करने में एक लाइनमैन मुख्य भूमिका निभा रहा है।
यह है पूरा मामला-आपको बता दें कि किदवईनगर निवासी महबूब अली पुत्र रहमत अली किराए के मकान में रहता है। अपने घर में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए क्षेत्र के ही रिज़वान नामक लाइनमैन (जो कि शेरनगर बिजलीघर पर कार्ययत है) को अपने डॉक्यूमेंट और ४५०० रुपये दिए थे। ताकि महबूब के घर में बिजली सप्लाई चालू हो सके। उक्त रिज़वान शातिर किस्म का व्यक्ति है। उसने विकलांग के पैसे डकारकर न तो उसका कनेक्शन करवाया और न ही उसके पैसे वापस किये। जब महबूब द्वारा रिज़वान पर पैसे वापस करने की बात कही गई तो रिज़वान ने ऑनलाइन वेरिफिकेशन की वजह से देरी होने का हवाला देकर पीड़ित व्यक्ति का डायरेक्ट तार खिंचवा दिया और कहा कि, अभी अधिकारी आकर तुम्हारे घर पर बिजली की दर मापेंगे उसके आधार पर तुम्हारा कनेक्शन लगेगा। पीड़ित ने ज़्यादा गहराई तक न सोचते हुए उक्त रिज़वान की बात मान ली। उसी दिन शाम के समय रिज़वान पीड़ित के घर पहुंचा और उसके घर के तार की वीडियो बनाकर कहने लगा कि तुमने बिजली चोरी की है। अब साले तुझे जेल भेजूंगा। पीड़ित द्वारा मना करने पर रिज़वान ने कहा कि मैं तुझे जेल जाने से बचा लूंगा बस तू मुझे १० हज़ार रुपये देकर खुश कर दे। महबूब के गरीब और विकलांग होने के कारण वह पैसे न दे सका। उक्त रिज़वान पैसे न मिलने से आग बबूला हो गया और महबूब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। अब एक विकलांग एक खुद को निर्दाष साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर है लेकिन उक्त चर्चित रिज़वान कब तक सेटिंगबाज़ी के कारण बचता रहेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + thirteen =