News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बैंकों की हड़ताल रही जारी1 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। बैंकिग अधिनियम संशोधन बिल 2021 तथा बैंको के निजीकरण करने की घोषणा के विरोध मे बैंककर्मियों की हडताल आज दूसरे दिन भी जारी रहे। बैंक कर्मियो ने रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्रित हो अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी यूनियन के नेताओं सहित समस्त बैंककर्मी मौजूद रहे।
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स,मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे रेलवे रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्रित बैककर्मियो ने भारत सरकार के संसद के वर्तमान सत्र मे बैंकिग अधिनियम संशोधन बिल 2021 प्रस्तुत करने तथा बैंको के निजीकरण करने की घोषणा के विरोध मे दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हडताल के तहत बैंक कर्मचारी/अधिकारी संघर्षरत हैं। इसी क्रम मे दो बार सरकार व भारतीय बैंक संघ के कसाथ वार्ता हो चुकी है। परन्तु कोई नतीजा नही निकला। इस दौरान कामरेड आर..पी.शर्मा अध्यक्ष, यू.पी.बैंक इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड अशोक शर्मा,कामरेड गौरव किशोर, कामरेड अनुभव चौधरी, कामरेड राजीव जैन, तेजराज गुप्ता, प्रदीप मलिक, मुकेश भार्गव, बी.के.सूर्यवंशी, रविन्द्र सिह, डी.के.बंसल, आशीष भटनागर, यशवीर सिह आदि बैंकर्स मौजूद रहे।

 

डीएम ने सुनी समस्याए
मुज़फ्फरनगर। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने स्वामी कल्याण देव को दी श्रद्धांजलि3 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को शुकतीर्थ स्थित शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शैक्षिक जगत में स्वामी कल्याण देव के योगदान को याद किया। कहा कि उनकी प्रेरणा से ही वह किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में सफल रहे।
शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी स्थान-शुक्रवार को घर्मनगरी शुकतीर्थ पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि शिक्षा ऋषि ने जनपद व आसपास के क्षेत्र में शिक्षा की जो अलख जगाई थी उसका प्रतिफल आज हमारे बच्चों को मिल रहा है। कहा कि स्वामी कल्याण देव के बलिदान को हमारा जिला और देश के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि यदि हमें स्वामी कल्याण देव को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो उनके कार्यों को आगे बढाना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में और भी अधिक सुधार कर उनकी आत्मा को शांति पहुंचा सकते हैं।
भाकियू नेता ने कहा कि स्वामी कल्याण देव हमारी प्रेरणा है, उनकी प्रेरणा से हम कितना आगे बढ़ पाते हैं यह हम पर ही निर्भर करता है। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वह किसी राजनीति की बात नहीं करेंगे। लेकिन इतना जरूर है कि यदि हमारे बच्चे शिक्षित हो जाएंगे तो वह हर राजनीति को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। उन्नत शिक्षा से ही किसी भी समाज का सर्वागीण विकास संभव है। हालात कैसे भी रहें लेकिन शिक्षा का उजियारा हमारे बच्चों को किसी भी अंधकार से बाहर निकालने में सक्षम रहेगा। शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहां की शिक्षा सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्या गलत है, और क्या सही है। इसका ज्ञान हमें शिक्षा से ही होता है। यदि हम और हमारे बच्चे इस सत्य को एक बार समझ लेंगे तो जीवन भर उनके सामने कोई कठिनाई नहीं आएगी। इस मौके पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहे।

 

शौचालय को खुलवाया
मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा स्वयं जाकर झांसी की रानी पर बंद पड़े शौचालय को पुनः चालू कराया दी चेतावनी किसी भी असामाजिक तत्वों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। झांसी की रानी पर पिछले ५० वर्षों से बने हुए शौचालय का पालिका द्वारा सौंदर्यीकरण कराया जा रहा था जैसे ही काम चालू हुआ एक दो लोगों द्वारा अपने निजी हित के कारण इसका विरोध किया गया इसकी सूचना जब पालिका अध्यक्ष को मिली वह आज स्वयं मौके पर पहुंची और कार्य को दोबारा चालू कराया और चेतावनी दी अगर किसी ने दोबारा से इस काम को रुकाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी चेयरमैन अंजू अग्रवाल के साथ अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह टीएस आरडी पौडवाल जेई कपिल कुमार राजेश्वर कुमार विकास कुमार सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री सोनू मचल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं पालिका से संबंधित लोग उपस्थित रहे।

 

वारंटी गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में उनके अधीनस्थों के द्वारा लगातार वांछित वारंटियों के खिलाफ सख्त धड़पकड़ अभियान चलाया हुआ हैं। जिसमे आज किदवईनगर चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह ने एक सफलता को अर्जित करते हुए कामयाबी हासिल करते हुए एक ३०७ के मुकदमे में चल रहे एक वारन्टी को गिरफ़्तार किया हैंपकड़े गये। पकड़े गये अभियुक्त का नाम विजय उर्फ पुत्र प्रमोद निवासी कृष्णापुरी थाना कोतवाली मुज़फ्फरनगर बताया जा रहा है जो सम्बन्धित वाद संख्या-३२६/२१ धारा-३०७ भादवि० में वांछित चला आ रहा था जिसकी तलाश काफी समय से पुलिस को थी आज किदवईनगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया हैं

 

सिविल बार चुनाव के लिए हुए नामांकन6 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। आगामी 22 दिसम्बर 2021 को सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के मददेनजर आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल बार एसोसिएशन में 22 दिसम्बर 2021 को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन हुआ। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज सिविल बार एसो.के सभागार मे मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी एड. एवं सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी एड., बिजेन्द्र प्रताप एड. की मौजूदगी मे अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहसचिव प्रशासन, सहसचिव पुस्तकालय आदि विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सिविल बार एसो.के चुनाव मे अध्यक्ष पद हेतु जितेन्द्र पाल सिंह, व मनोज कुमार शर्मा एड. ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुशवाहाख्,ख् राधेश्याम गर्ग ने नामांकन किया। सिविल बार महासचिव पद हेतु सतेन्द्र कुमार व सुनील कुमार मित्तल ने तथा संजीव त्यागी,सुधीर कुमार गुप्ता, सहसचिव प्रशासन पद हेतु श्रीमति मानसी शर्मा व निपुण जैन ने नामांकन किया तथा सहसचिव पुस्ताकालय पद हेतु कपिल कुमार गुप्ता, व श्रीमति राखी त्यागी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुगन्ध जैन, सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र कुमार मलिक,विकास वर्मा एड,राजीव गोस्वामी एड.,वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामाचरण पंवार,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एड. आदि ने साथी अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

पोस्ट कार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन7 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में ७५ वी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्ट कार्ड लेखन अभियान चलाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। लगभग १७५ पोस्ट कार्डों का लेखन करके देश केप्रधानमंत्री के नाम प्रेषित किए गए। विद्यालय में आयोजित लेखन व कला अभियान के अन्तर्गत छात्रों के समक्ष विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता का भाव समेटे हुए है।भारत में विविध धर्मों भाषाओं, परम्पराओं, रीति रिवाजों एवं विचार धाराओं के लोग रहते हैं। सभी लोगों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग एवं सामंजस्य प्रतिस्थापित हैं। यही भावना हम सब को एकता के सूत्र में बांधे हुए है। यही हमारी संस्कृति की विशेषता है।इसी राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय भावना के कारण एक गुलदस्ते के समान है। इसलिए भारतीय संस्कृति दूसरे देशों के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश को विदेशी बेड़ियों से मुक्त कराया। आजादी का ७५ वां अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाने का भी यही उद्देश्य है कि हम सब देश को आजाद कराने वाले क्रान्तिकारियों एवं गुमनाम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।यह सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं व अध्यापकों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकष् विषय पर पोस्ट कार्ड लेखन व कला का आयोजन किया गया। देश के प्रधानमंत्री के नाम से प्रेषित पोस्ट कार्डों पर छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए और अपनी भावनाओं, विचारों को पोस्ट कार्डों पर अंकित किया। छात्रों ने पोस्ट कार्डों के माध्यम से संदेश भी दिया कि देश को आजाद कराने में महान स्वतंत्रता-संग्राम सेनानियों एवं गुमनाम शहीदों का कितना बड़ा योगदान है। इस कार्यक्रम संयोजक श्री अनिल कुमार शर्मा डॉ राजबल सैनी डॉ रश्मि जी अरविंद कुमार अशोक सैनी व अनिल कुमार त्यागी जी रहे।

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर संकल्प मोर्चा चुनाव लड़ेगाः रामपाल मांडी8 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता की। जिसमें सुहैल देव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि संकल्प मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की १० सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान द्वारा मुजफ्फरनगर के १ सीट पर भी चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को जनता अब बेदखल करने की तैयारी कर चुकी है। प्रेस वार्ता के दौरान रामपाल मांडी ने कहा कि किसानों गन्ने का पेमेंट मांगता है, नौजवान अपने लिए रोजगार मांगता है, महंगाई आसमान छू रही है ३० वर्ष का बेटा भी रोजगार न होने के कारण अपने बाप की कमाई खा रहा है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने के लिए हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है दीया जलाने का ढोंग कर जनता का बेवकूफ बना रही है। वह भ्रष्टाचार सोच ईमानदार व्यक्ति दमदार के नारे के बीच जनता का भारतीय जनता पार्टी से विश्वास उठने लगा है। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर शर्मा ने कहा कि संकल्प मोर्चा अपनी सरकार बनाने के बाद जो वादे करके सरकार बनाएगा जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी का वादा भी निभाएगा नौजवानों को रोजगार एक समाज शिक्षा का संकल्प मोर्चा पूरा करेगा। इस दौरान अमित बालियान एडवोकेट, अनुराधा त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

नाईट ऑफ मार्शल आर्ट का नुमाइश में हुआ आयोजन9 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। जनपद में चल रही जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के नुमाइश पंड़ाल में १६ दिसम्बर को मार्शल आर्ट्में बेटियों ने दिखाया दमखम मार्शल आर्ट की भव्य प्रस्तुति देते हुए सामने बैठे दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नाईट आँफ मार्शल आर्ट में बेटियों ने इतनी शानदार एवं जानदार प्रस्तुति दी कि हर कोई दांतों तले अंगुली दबा गया। छोटे बच्चों एवं राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के स्टंट और एक्शन दमदार एवं खतरनाक थे दर्शक भौंचक्के रह गये तथा प्रत्येक प्रस्तुति पर पंडाल तालियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की अपार सफलता पर आयोजक एस डी ग्रुप आफ कालेज से प्राचार्य डा० सचिन गोयल एवं मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डा० प्रदीप कुमार, डा० सहज गर्ग, डा० रिचा गर्ग ने मार्शल आर्ट डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं सैनसाई तुषार शर्मा, सैनसाई अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की तथा इस तरह के आत्मरक्षार्थ कार्यक्रम में सहयोग का आश्वासन दिया। अन्त में सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार कल दिनांक १८ दिसम्बर को प्रातः १० बजे स्वतंत्रता सग्राम सेनानी/पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयेजन किया जायेगा। जिसके आयोजक प्रदर्शनी समिति एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर तथा अपर जिलाधिकारी वि०/रा०, कर्नल राजीव चौहान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, अध्यक्ष/सचिव स्वतंत्रता सैनानी/श्री सूबेदार रणधीर सिंह, कर्नल सुधीर, श्री विजय वर्मा, श्री रोहताश पाल, कार्यक्रम के संयोजक रहेगे। इसी प्रकार सांय ६ः३० बजे कनिका कपूर स्टार नाईट/कार्यक्रम का आयेजन जी०आई०सी० मैदान में किया जायेगा।

कर करेत्तर से जुडे समस्त विभाग लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करनासुनिश्चित करेंः जिलाधिकारी10 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। .जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि सभी विभाग अपने मासिक लक्ष्य का शत प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करे। उन्होने तहसीलवार एसडीएम एवं तहसीलदार को बडे बकायेदारो से वसूली में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसी माह वसूली पूरी कर ली जाये आगे न ले जायी जाये। उन्होने निर्देष दिये कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के ३ माह षेष रह गये है अभी से तैयारी कर ले। उन्होने एसडीएम को निर्देश दिये कि बैंकों की पैंडिग आर सी वसूलने के लिए अमीनों को लगाया जाये और वसूली में तेजी लाई जाये। इसी तरह से विधुत विभाग की आर सी में भी अमीनों को लगाया जाये। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह आज जिला पंचायत सभागार में राजस्व वसूली के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि अधिकारी अपने विभागों के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत वसूली करेगे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागो की पेंडिंग आरसी की वसूली में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने तहसीलदारों के द्वारा आर०सी० को सख्ती से न वसूल करने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिये कि ५ लाख तक के बकायेदारों की सूची उपलब्ध कराई जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आईजीआरएस पर लम्बित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चत करे। एवं अपनी कोर्ट में नियमित बैठकर वादों की सुनवाई करें तथा पुराने लम्बित राजस्व वादों में शीघ्र तिथि लगायें ताकि लम्बित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि०/रा०, अजय कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेंट अनूप कुमार सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

लुढ़का पारा, बढी ठिठुरन11 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। शीतलहर चलने से पारा लुढ़क गया, जिससे ठंड बढ़ गई। भीषण ठंड पड़ने से लोग ठिठुरते रहे। ठंड के चलते पूरे दिन लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय कोहरे ने भी लोगों को हलकान किया। वाहन रेंगते रहे। तड़के कोहरा छाया हुआ था। कोहरा कुछ स्थानों पर कम तो कुछ जगह घना छाया हुआ था। कोहरे के चलते वाहन हेड लाइट जलाने के बाद भी रेंग-रेंग कर चल रहे थे। कोहरे की दृश्यता भी बहुत कम थी। कोहरा सुबह आठ बजे छंट गया।
इसके बाद शीत लहर शुरू हो गई। शीतलहर चलने से लोग गर्म और ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। सूर्यदेव भी निकले, लेकिन धूप हल्की रही। एक-दो बार आसमान में बादल भी छा गए। शाम होते-होते ठंड ने फिर भीषण रूप धारण कर लिया। कड़ाके की ठंड में लोगों के शरीर कंपकंपा रहे थे। कोहरे व ठंड के चलते किसान भी खेत पर देरी से पहुंचे और पत्ती जलाकर शरीर को गर्म किया, इसके बाद खेत में काम शुरू किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान २०.४ डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान ३.२ डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कई दिनों से तापमान धीरे-धीरे लुढ़क रहा है।

निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना द्वारा चीनी मिल मन्सुरपुर के गन्ना क्रय केंद्र तिगरी, भडुर, और वाकरनगर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना जे०पी० दिवाकर द्वारा चीनी मिल मन्सुरपुर के गन्ना क्रय केंद्र तिगरी, भडुर और वाकरनगर का औचक निरीक्षण किया, तथा कांटे सुचारू रूप से तौल कार्य कर रहे हैं जांच करने पर सही पाए गए, किसानों द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। विजय वर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गुप्ता रिजॉर्ट्स पर श्रीमान दिनेश जी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा का मुजफ्फरनगर आगमन पर रूपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा, सुंदर पाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवम विजय वर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने शॉल उड़ाकर व बुके देकर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आने वाले चुनाव के बारे में चर्चा की और बताया की उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में वह सक्रिय भागीदारी निभा कर भाजपा को भारी बहुमत से जिताने में भरसक प्रयास करेंगे। स्वागत करने वालों में अमित चौधरी ब्लॉक प्रमुख सदर, मांगेराम कोषाध्यक्ष जिला ओबीसी मोर्चा, मुकेश शर्मा, सुनील कश्यप, जितेंद्र धवन, अशोक सैनी, योगेश अस्थाना, आदि दर्जनों कार्यकर्ता रहे।

 

इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी द्वारा सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन14 Min 4 |
मुजफ्फरनगर । इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी द्वारा आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में सभी धर्मों के बुद्धिजीवियों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।
नुमाइश मैदान में चल रही जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के दौरान इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी द्वारा सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की एकता पर विचार गोष्ठी के साथ-साथ सभी धर्मों की एकता को लेकर सभी धर्मों के धर्म गुरुओं द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। इस दौरान इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह के साथ-साथ आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं समाजसेवी सोमाश प्रकाश,होतीलाल शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी कुँवर देवराज पवार, कुंवर आलोक स्वरूप, मास्टर विजय सिंह, डॉक्टर मुकेश अरोरा, डॉक्टर विवेक अरोरा, भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा, असद फारुकी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन15 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। छपार में आजादी का अमृत महोत्सव पर डाक विभाग की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। गुरु बिरजानंद इंटर कालेज-रामपुर में आयोजित पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे।
रामपुर के गुरु बिरजानंद इंटर कालेज में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डाक विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सवश् पर प्रधानमंत्री कार्यालय को छात्र-छात्राएं पोस्टकार्ड भेज रहे हैं। प्रतियोगिता में कक्षा छह से कक्षा १२ तक के २०० छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। २०४७ में कैसा भारत होश् विषय पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टकार्ड के माध्यम से मन की बात साझा की। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि देश की आजादी के ७५ वर्ष पूरे होने पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सवश् मनाया जा रहा है। देश की आजादी में योगदान करने वाले गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी देने के साथ २०४७ में कैसा भारत होश् को लेकर डाक विभाग प्रधानमंत्री कार्यालय को ७५ हजार पोस्टकार्ड भेजने का अभियान चल रहा है। उसी के अंतर्गत गुरुवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। लगभग २०० पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोस्टकार्ड अभियान से बच्चों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने का अवसर मिल है और साथ ही पुराने समय में संचार का एकमात्र साधन पोस्टकार्ड की जानकारी भी मिल रही है। छात्र-छात्राओं के लिखे गए २०० पोस्टकार्ड में से दस सर्वश्रेष्ठ कार्डा का चयन किया गया, जिन्हें अलग से प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। इस दौरान ओमकुमार, डाक ओसियर अनुज शर्मा, सिद्धार्थ राय, हंस कुमार, राजमणि मिश्रा, सर्वेश कुमार, ललिता रानी व छाया राय आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।

 

सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। बरला रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। परिजन शव को अस्पताल से उठाकर ले गये। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि बरला देवबंद रोड पर हुए सड़क हादसे में देवबंद थाना क्षेत्र के गांव फूलास अकबरपुर निवासी मनव्वर पुत्र अली हसन गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषितकर दिया। मृतक के परिजन शव को अस्पताल से उठाकर ले गये। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी हैं जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है ंएक अन्य घटना में मंसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में शाहपुर निवासी 17 वर्षीय कपिल पुत्र किरणपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे ंभर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

 

युवती हुई लापता
मुजफ्फरनगर। कालेज में पढ़ने के लिए आई छात्रा संदिग्ध हालातों में लापता हो गयी। छात्रा के घर वापस न लौटने पर परेशान परिजनों ने उसकी तलाश में काफी भागदौड की लेकिन उसका सुराग नही लगा तब छात्रा के पिता ने नई मंडी थाने पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। नई मंडी थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र भोजराज ने बताया कि उसकी पुत्री परिक्रमा मार्ग स्थित एक कालेज में पढ़ती है विगत 15 दिसम्बर को उसकी पुत्री घर से कालेज आई थी। जहां से वह वापस घर नहीं पहुंची। छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश में काफी भागदौड की। लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इस संबध्ां में अज्ञात लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि पार्टी की एक बैठक काली नदी के पास शिव मंदिर प्रागण मे आहूत हुई। जिसकी अध्यक्षता सचिव अजय बाठला ने की तथा संचालन खालिद अहमद पार्टी सलाहकार ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय विकास पार्टी के अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि मोदी व योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मे बडे बडे एक्सप्रेस वे, जेवर में एयरपोर्ट व बुन्देलखण्ड मे गंगा नहर परियोजना व नोएड मे फिल्म सिटी सैन्टर खोलकर एतिहासिक कार्यों को किया है।
श्री कश्यप ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी तथा उदत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि शमशान घाट के पास आत्मबोध योग आश्रम से मिलकर काली नदी बह रही है। इस काली नदी को पार कर किसान अपने खेतो मे जाते हैं। अतः किसानो की समस्या को गंभीरता से लेते हुए काली नदी पर यथाशीघ्र पुल निर्माण कराया जाए। बैठक मे घसीटू, विजय कश्यप, नवीन, अब्दुल हमीद, चन्द्रभान, देवकुमार, नरेश, विकास, मुकुल कश्यप,माया, उषा, आबिद, आमिर,, अफसर अली आदि मौजूद रहे।

 

बच्चों का सम्मान समारोह 19 को
खतौली। उपाध्याय योगी समाज खतौली के सौजन्य से युवा प्रतिभा एवं वरिष्ठ समाज सेवकों का सम्मान समारोह का आयोजन आगामी १९ दिसंबर को मीरापुर रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित किया जाएगा।
उपाध्याय योगी समाज के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन प्रधान एडवोकेट ने भूड़ स्थित स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले वर्ष कोरोना काल के चलते यह कार्यक्रम आयोजित नही किया जा सकता था। हर साल प्रतिभावन युवाओं को सम्मान करने के लिए कार्यक्रम किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम १९ दिसंबर को मीरापुर रोड स्थित एक फार्म हाउस पर किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता प्रधान सुरजन सिंह उपाध्याय करेगें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मोहित बेनीवाल, संजीव बालियान केंद्रीय मंत्री, विक्रम सैनी, सुखविद्र सोम, विजय शुक्ला, हंसराज, रामवीर भटटी, डॉ दिनेश उपाध्याय, मुनीष योगी, वेदपाल, रेणू योगी, ओमकुमार, राजकुमार, देवेंद्र उपाध्याय, डॉ किरण सिंह, भावना न्यायधीश हाथरस आदि कार्यक्रम में उपस्थित होगें। प्रेसवार्ता के दौरान नवीन उपाध्याय, ऋषिपाल, खुशीराम, भुकंडी लाल आर्य व मा. राजपाल आदि शामिल रहे।

 

घोषणा का स्वागत
मुजफ्फरनगर । लगभग २० वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही मोरना शुगर मिल की आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विस्तारीकरण के लिए घोषणा कर दी। मोरना शुगर मिल क्षेत्र के किसान दो दशकों से गन्ने की समस्या से जूझ रहे थे लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा मोरना मिल के विस्तारीकरण के लिए गंभीर रूप से कदम नहीं उठाया लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी वीरपाल निर्वाल इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिले और उन्होंने क्षेत्र के काश्तकारों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया उन्हीं के अथक प्रयास कडी मेहनत से आज मोरना मिल को इतनी बड़ी सौगात मिली है जिसके लिए निर्वाल और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। इससे मोरना क्षेत्र के समस्त छोटे बड़े काश्तकारों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा । इस घोषणा से भोपा एवं क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भोपा किसान समिति संघ के डायरेक्टर चौधरी गुरदास वालिया, निकुंज सिंह वालिया, राकेश वालिया, डॉ० ध्रुवपाल वालिया, मनीष वालिया मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, भोपा, अतिन वालिया, आदेश अहलूवालिया आदि समस्त भोपा ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =