समाचार
फल व ओआरएस का घोल किया वितरण
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अपने कुछ सभासदों के साथ बड़े अस्पताल में डायरिया एवं अन्य बीमारियों के मरीजों को फल एवं ओआरएस के घोल का वितरण किया गया सभी मरीजों को पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने हाथों से सामान दिया और सभी मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भगवान से की डायरिया के एक बच्चे को पालिकाध्यक्ष ने अपने गोद में लेकर अपने हाथों से जब घोल पिलाया तो सभी मरीज पालिकाध्यक्ष की इस सादगी को देखकर बहुत खुश नजर आए ज्यादातर मरीजों ने पालिका अध्यक्ष को देखकर ही पहचान लिया कि आप चेयरमैन अंजू अग्रवाल जी है इसके बाद पालिका अध्यक्ष अपने सभी सभासदों के साथ अहिल्याबाई चौक पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया संबंधित ठेकेदार को मानक एवं गुणवत्ता के साथ काम करने के लिए कहा इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिकाध्यक्ष की पुत्र वधू श्रीमती वंशिका अग्रवाल क्षेत्रीय सभासद अरविंद धनगर श्रीमती पूनम शर्मा श्रीमती रानी सक्सेना श्रीमती कुसुम लता श्रीमती साक्षी चूग सक्सेना जी स्टेनो अध्यक्ष श्री गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर की साफ सफाई एंव कांवर्ड यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
अधिनिस्थों को दिए जरुरी दिशा निर्देश
मुज़फ्फरनगर। नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने आज दोपहर में शहर भर में चल रही साफ सफाई, नाला, नालियों से गंदगी ,पथ प्रकाश ,सड़के एंव नाले नालियों की हो रही साफ सफाई का अधीनस्थों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष ने कांवड मार्ग का भी निरीक्षण किया जिसमे बझेडी में बने अंडर पास, कच्ची सड़क, अहिल्याबाई चौक, रुड़की रोड एंव शिव चौक तक पैदल भ्रमण करते हुए अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया एंव कुछ जरुरी दिशा निर्देश भी दिए। वहीं पालिकाध्यक्ष ने शहर भर में चल रहे नाला नालियों की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया जिसमे रोडवेज बस स्टेंड, पुलिस कप्तान के आवास के बाहर बन्द पड़ी नाली से भी कूड़ा खुद खड़े होकर निकलवाया। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बताया की आज शहर के साथ ही कांवर्ड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमे आज कुछ जरुरी दिशा दिशा निर्देश भी दिए गए।
युवक को बचाया
मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को बचाया। सूचना पाकर डायल हंड्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार आज सुबह भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा में स्तिथ पुल से एक युवक ने गंग नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान पुल पर खड़े लोगों ने शोर मचा दिया, जिस पर ग्रामीणों ने युवक को किसी प्रकार बचाकर बाहर निकाला। युवक तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीर नगर का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर डायल हंड्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची।
जनसंख्या वृद्धि वर्तमान में प्रदेश एवं देश की ज्वलंत समस्याः सीएमओ
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अनेक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि वर्तमान में प्रदेश एवं देश की ज्वलंत समस्या है। हम जितनी भी सुविधाएं एवं संसाधन बढ़ाते हैं, वो जनसंख्या वृद्धि के कारण अपर्याप्त होते हैं। अतः प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास के लिए जनसंख्या को नियंत्रित करना परम आवश्यक है। आशाओं की जनजागरूकता रैली का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। आशाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने कहा कि प्रतिवर्श 11 जुलाई से 24 जुलाई के मध्य जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस को बढ़ती जनसंख्या के दुश्परिणामों एवं परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्श की थीम ‘‘परिवार नियोजन से निभाये जिम्मेदारी, माँ और बच्चे के स्वास्थ्य की पूरी तैयारी’’ रखी गई है। उन्होंने कहा कि अपनी आने वाली पीढ़ी के सुखद और सुंदर भविश्य के लिए सभी लोगों को जागरूक होकर परिवार नियोजन के प्रति आगे आना चाहिए। जनजागरूकता के लिए ही जिला महिला चिकित्सालय परिसर में प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें परिवार नियोजन परामर्श, एच0आई0वी0 एड्स से सम्बन्धित परामर्श तथा स्वास्थ्य की विभिन्न योजना के बारे में जानकारी के साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनजागरण प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0के0 अगव्राल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी0के0 सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी0के0 ओझा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 घनश्याम दास, अनुज सक्सैना, श्रीमती पुष्पा रानी, डा0 गीतांजली वर्मा, उदयवीर सिंह शिम्मी जैदी, कोमल, कमल सहित आशा संगिनी एवं आशाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डा0 गीतांजली वर्मा ने किया।
भाकियू जिलाध्यक्ष ने जाना पीडित परिवार का दर्द
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विद्युत विभाग के जेई एसडीओ व संग्रह अमीन के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले नीरज के घर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत पहुँचे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष ने वहां पहुंच कर पीड़ित परिवार का दर्द जाना। राजू अहलावत ने प्रशासन को चेतावनी दी और बोले, पीड़ित परिवार को ५० लाख का मुआवजा व मृतक के पुत्र को सरकार सरकारी नौकरी दे । अगर पीड़ित परिवार को १३ तक न्याय नही मिला तो १४ तारीख को शुक्रताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाकियू घेराव करेगी।
छपार थाने का किया एसएसपी ने निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आज थाना छपार का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी अभिषेक यादव के औचक निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, अभिलेख, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि को चौक किया साथ ही पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना तथा अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह कमियों को तत्काल दूर करें तथा एसएसपी अभिषेक यादव ने अधिनस्थों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने, पीड़ितों को न्याय दिलाने, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, गश्त नियमित करने के निर्देश दिए।
चेंकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। थानाप्रभारी सिविल लाइन नवरत्न गौतम व क्राइम इंस्पेक्टर एम पी सिंह,एस एस आई के पी सिंह व कचहरी चौकी प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि कचहरी में बने होटलों पर बैठकर खाना खा रहे थे उनकी तलाशी ली तथा कचहरी हवालात के पास खड़े सन्दिग्ध युवकों की तलाशी ली व पूछताछ की। इस चेंकिंग अभियान के तहत थानां सिविल लाइन प्रभारी एवं उनकी पुलिस टीम पहले कोर्ट परिसर स्थित हवालात का मुआयाना किया इसके बाद कोर्ट परिसर में पहुंच गए। यहां मौजूद लोगों से उन्होंने कोर्ट में आने का कारण पूछा। ऐसे में एक दर्जन लोग ऐसे भी मिले जो कोर्ट में आने का संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए थानां सिविल लाइन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोर्ट परिसर में मौजूद महिलाओं से भी चेकिंग टीम ने पूछताछ की। जो लोग कोर्ट परिसर के बरामदे में खाने-पीने की वस्तु लिए बैठे थे। टीम के सदस्यों ने उन्हें कोर्ट परिसर से भगा दिया। इसके बाद टीम ने कचहरी परिसर स्थित होटल, चाय की दुकान आदि पर पहुंचकर जांच की।
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर शुरू
शुकतीर्थ। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी क्षेत्र के प्रशिक्षण शिविर मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जनपदो के जिलाध्यक्षों व विधायको सहित अनेक वरिष्ठ नेता सम्मलित रहे। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर आज पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ दण्डी आश्रम मे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारम्भ हुआ। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, पंकज सिह आदि वरिष्ठ नेताओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलवित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जनपदो के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा विधायको ने हिस्सा लिया। बैठक मे वरिष्ठ नेताओ के रूप मे मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल,रक्षा मंत्री राजनाथ सिह के बेटे विधायक पंकज सिह, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रिय मंत्री अश्विनी त्यागी, जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, विजय कश्यप, विक्रम सैनी, वरिष्ठ नेता डा.वीरपाल निर्वाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, डा.देश बन्धु तोमर,यशपाल पंवार, सुनील शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। 11 व 12 जौलाई को चलते वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे सम्मलित हुए नेता व पदाधिकारी शुक्रताल मे ही रात्रि प्रवास करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री पहुंचे सांत्वना देने
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रमुख ज्वैलर्स की प्रताडना से दुखी युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या कर लेने से परिजनो व शहरवासियो मे शोक छाया हुआ है। केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान ने भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील दर्शन आदि के साथ मृतक के परिजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा पीडित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन नगर के प्रमुख ज्वैलर्स की प्रताडना से दुखी होकर रामलीला टिल्ला निवासी युवक राजेश पुत्र प्रताप सिह ने रेशू विहार फाटक के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या ली थी। मृतक के परिजनो ने इस मामले के आरोपी पूर्व विधायक के पुत्र अजय स्वरूप बंसल व आशुतोष बंसल के खिलाफ नई मन्डी कोतवाली मे आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया है। आरोपी अजय स्वरूप बंसल व आशुतोष बंसल पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के भतीजे हैं।
विदित हो कि मृतक के भाई ने नई मन्डी थाने मे दिए गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाया है कि उसके बडे भाई राजेश कुमार ने एक दुकान जो कि सदर बाजार मे स्थित है, पगडी किराये पर लेने के लिए अजय स्वरूप बंसल को तयशुदा रकम 6.55 लाख मे से दिनांक 11 जनवरी 2019 को तीन लाख रूपये व दिनांक 18 फरवरी 2019 को तीन लाख पचपन हजार रूपये दिए थे, इन लोगो ने उसके भाई को उक्त दुकान की चाबी मांगने ये उसके भाई का मानसिक रूप से शोषण करते चले आ रहे थे तथा उसे तरह तरह से मानसिक रूप से प्रताडित करते थे। एक बार उसके भाई ने घर आकर बताया भी था कि वह लोग उसकी भाभी व बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
एशिया पब्लिक स्कूल में छात्राओं को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई
मुज़फ्फरनगर। सरवट के “एशिया पब्लिक स्कूल“ में “बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान“ के तहत प्रोग्राम का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था “ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी“ के नेतृत्व में यूनिसेफ के तत्वावधान में स्कूल के प्रबंधक गय्यूर जब्बार व प्रधानाचार्य नईम अहमद एवं स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं को उनके हक आदि के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही टोल फ्री नंबरों 181, 1090 और 1098 आदि नंबरों की जानकारी दी गई। “ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी“ के उपाध्यक्ष फैज़ उर रहमान ने बताया कि प्रदेश में छेड़-छाड़ जैसे अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार द्वारा छात्राओं को छेड़छाड़ से बचने के तरीके बताए। संस्था की ओर से सना थानवी ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी। साथ ही रुखसाना परवीन द्वारा वूमेन पावर लाइन 1090 की जानकारी दी। यूनिसेफ के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर कमर इंतखाब ने बताया कि यूनिसेफ द्वारा “नई पहल“ मुहिम के अंतर्गत प्रदेश भर में छात्राओं को उनके अधिकारों व बालिका सुरक्षा अभियान से सजग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सरकार द्वारा चलाई गई उन सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी जिसमें महिला/बालिका सुरक्षा व उनके अधिकारों के लिए तैयार की गई हैं। संस्था के सचिव एम शजवेज़ द्वारा “कन्या सुमंगला योजना“ की भी जानकारी दी गई। उक्त अभियान में ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी से आरिफ थानवी, शाह फैसल, आसिफ थानवी व स्कूल से सुनीता, मनीषा, फरमान अली, शुभम पँचल, इरम, सायमा, निशात, शुमाइला, ज़ाकिरा, खालिदा, सदफ नाज़, समरीन, फरहीन फ़ातिमा, शीबा, सुमैय्या, फरहत जहां, इरम आदि अध्यापक व अध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया।
