समाचार
पुलिसकर्मियों को कराया शस्त्र प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में दक्ष पुलिस अभियान का शुभारम्भ किया गया है तथा सम्बंधित अभियान ०३ चरणों में आयोजित किया जायेगा अभियान के अन्तर्गत प्रथम चरण में जनपद थानों से चिन्हित आरक्षियों के शस्त्र प्रशिक्षण का शुभारम्भ स्स्क्क महोदय द्वारा किया गया है
१. दक्ष पुलिस अभियान के अन्तर्गत प्रथम चरण में जनपद की पुलिस लाइन में प्रत्येक थाने से ०१ महिला व ०१ पुरुष आरक्षी को चिन्हित कर थाना स्तर पर प्रयोग किये जाने वाले शस्त्रों के सम्बन्ध में ०३ दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसमे शस्त्रों को खोलना, जोड़ना, शस्त्रों की उपयोगिता, शस्त्रों की साफ सफाई व शस्त्रों के रख रखाव के सम्बन्ध में जानकारी दी जा रही है २. दक्ष पुलिस अभियान के अन्तर्गत दूसरे चरण में प्रशिक्षण पा रहे सभी कर्मचारी अपने अपने थानों पर जाकर थाने के समस्त कर्मचारियों को शस्त्रों को खोलना, जोड़ना, शस्त्रों की उपयोगिता, शस्त्रों की साफ सफाई व शस्त्रों के रख रखाव के सम्बन्ध में जानकारी से अवगत कराते हुए उन्हें भी प्रशिक्षित करेंगे ३. तीसरे चरण में थानावार पुलिस कर्मचारियों को जनपद के फायरिंग बट पर फायरिंग का प्रक्षिक्षण एवं अभ्यास कराया जाएगा।
दो शातिर चोरी के वाहनों सहित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर दो वाहन चोरों को चोरी की लगजरी कारों व बुलेट बाइक सहित 9 वाहन व तमंचों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर वाहन चोर हैं। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
दोपहर पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि थाना सिविल लाइन तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अर्पित पुत्र स्वर्गीय आलोक अग्रवाल निवासी कंबल वाला बाग नई मंडी तथा विनोद कुमार पुत्र शांति स्वरूप निवासी मुनीम कॉलोनी नई मंडी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो मारुति ब्रेजा कार, एक स्विफ्ट कार, दो बुलेट मोटरसाइकिल, एक प्लैटिना मोटरसाइकिल, एक्टिवा तथा फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है।
एसएसपी ने बताया कि विनोद कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह पहले नई मंडी में गुड़ का व्यापार करता था। इसके बाद वह शेयर मार्केट में पैसा लगाने लगा। घाटा होने पर उसने काफी लोगों से पैसा उधार लेकर शेयर मार्केट में लगा दिया मगर यहां भी उसकी किस्मत ने काम नहीं किया, जिसके चलते उसका घाटा बढ़ता चला गया और लोगों ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। विनोद पैसे देने की स्थिति में नहीं था। इसी बीच उसका संपर्क विशाल कश्यप पुत्र मांगा उर्फ मांगेराम निवासी शांति नगर कूकड़ा तथा अर्पित पुत्र स्वर्गीय आलोक अग्रवाल निवासी कंबल वाला बाग नई मंडी के साथ हुआ। तीनों ने मिलकर राम प्लाजा में ऑफिस खोला तथा शेयर मार्केट का काम करने की आड़ में लोगों को चोरी के वाहन बेचने शुरू कर दिए। विशाल कश्यप पूर्व में भी वाहन चोरी तथा लूट के मुकदमे में जेल जा चुका है।
यह गिरोह नोएडा, गाजियाबाद तथा दिल्ली आदि जगह से चोरी कर लाई गई गाड़ियों पर ओएलएक्स तथा अन्य वेबसाइटों में बिकने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी लेकर वही नंबर चोरी की गाड़ियों पर लगा कर लोगों को बेच देते थे। अभियुक्त विशाल को इसी प्रकार के प्रकरण में थाना सिहानी गेट गाजियाबाद की पुलिस द्वारा भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिसके कब्जे से कई लग्जरी कारें बरामद हुई थी।
इस गिरोह का खुलासा करने वाली टीम में थाना सिविल लाइन थानाध्यक्ष समयपाल अत्री, उप निरीक्षक अनित कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद तथा स्वाट टीम के निरीक्षक संजीव कुमार यादव, उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक खारी, कांस्टेबल हरविंदर कुमार, जितेंद्र कुमार, वकार, जोगेंद्र, ब्रहम प्रकाश, विनीत कपासिया, गुरनाम, अमित कुमार तथा सत्येंद्र कुमार की अहम भूमिका रही। गिरोह का एक सदस्य विशाल कश्यप कैराना विधानसभा सीट पर एक बडे राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लडने का प्रयास कर चुका है, जबकि दूसरा सदस्य अर्पित सभासद पद का चुनाव लड चुका है।
विवाहिता की मौत
मुजफ्फरनगर। विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला ईस्लामनगर रहमतुल्लाह चौक निवासी विवाहिता बब्ली की आज सुबह मौत हो गई। मृतका के परिजनो का आरोप है कि उसके पति आशू ने उसकी गला घोंट कर हत्या की है। विवाहिता की मौत की खबर पर आसपास से अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वही ंनागरिको की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण भी ईस्लामनगर पहुंच गए। अपनी बेटी की ससुराल पहुंंचे परिजनो ने अपने दामाद पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियो व कुछ जिम्मेदार लोगो द्वारा समझाने पर बामुश्किल मामला शान्त हो पाया। पुलिस ने परिजनो व मौहल्लावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा ज ा सकेगा। परिजनो की तहरीर पर इस सम्बन्ध मे अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित हो सकेगी। इस हादसे से मौहल्लेवासियों में शोक छाया हुआ है।
लूट की बाइक सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने रविवार को कस्बा बघरा में हुई हत्या के आरोपी को लूट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि रविवार को गांव बघरा निवासी शाहिद पुत्र शफात खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके चचेरे भाई अजमत पुत्र नजर खान को नामजद किया गया था। उधर बघरा स्टैंड के पास से अज्ञात बदमाशों ने नीरज पुत्र राकेश निवासी बनत जनपद शामली से उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल छीन ली थी। इन दोनों घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। आज थाना तितावी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हैदर नगर पुलिया से अजमत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने अजमत को लूटी हुई मोटरसाइकिल तथा हत्या में इस्तेमाल किए गए पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने दिया पत्रकार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (श्यामचरण पंवार) सहारनपुर में पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर नृशंस हत्या करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि सहारनपुर में दैनिक जागरण के पत्रकार आशीष कुमार और उसके भाई आशुतोष की निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने एक योजना के तहत पत्रकार और उसके भाई की उनके घर में घुसकर लाठी डंडों के साथ हमला किया और उसके बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से पत्रकारों में भारी रोष है। हत्या के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारे अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है। पत्रकारों ने मांग की है कि पत्रकार आशीष और उसके भाई के हत्यारों के जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाकर मामले की सुनवाई करायी जाये ताकि जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
ज्ञापन मे कहा है कि प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है जो नाकाफी है। सरकार की ओर से दोनों मृतकों को मुआवजा राशि 25-25 लाख रूपये आर्थिक सहायता के साथ उनकी वृद्ध माता को ताउम्र पारिवारिक पेंशन दिलायी जाये ताकि वह अपना भरण पोषण कर सके। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पुनः मांग करते हुए कहा है कि पत्रकार और उनके भाई के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाये और उनके परिवार को समुचित आर्थिक सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी और उनकी माता को पारिवारिक पेंशन के साथ-साथ सुरक्षा भी उपलब्ध करायी जाये।कपिल कुमार ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण, जगेन्द्र उज्जवल ब्यूरो चीफ अमर उजाला, अरविंद भारद्वाज ब्यूरो चीफ हिन्दुस्तान, एम रहमान प्रभारी पीटीआई, रविन्द्र चौधरी सम्पादक दैनिक पश्चिमी संदेश व प्रभारी यूनिवार्ता, सचिन जौहरी प्रभारी ए.पी.एन चैनल, सुनील जैन सम्पादक नयन जागृति, श्रीमती राजवीरी देवी सम्पादक पश्चिमी ज्योति,श्रीमती चन्द्रकांता सम्पादक मु.नगर उजाला, राजेन्द्र कौशिक प्रभारी पंजाब केसरी, वरिष्ठ पत्रकार संजय अग्रवाल प्रभारी वीर अर्जुन, संजीव चौधरी प्रभारी जनसत्ता, शरद गोयल प्रभारी सिटी न्यूज,सलेकचंद पाल वरिष्ठ पत्रकार,डा. पी.के.श्रीवास्तव प्रभारी तरूण मित्र, भगत सिंह प्रभारी दैनिक हॉक,श्यामचरण पंवार प्रभारी मेरठ समाचार,नरेन्द्र मित्तल वरिष्ठ पत्रकार, विवेक चौहान प्रभारी दै. सदाशय,लोकेश भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार, सुभाषचंद सम्पादक सुपर नेशनल बुलेटिन, विजय सैनी प्रभारी इंडिया न्यूज, अमित सैनी समाचार टूडे प्रभारी, प्रवीन कुमार प्रभारी सिटी प्लस, विनोद पाराशर सम्पादक फ्रेन्डस रिपोर्टर, रूद्रेश फौजी सम्पादक आज का अर्जुन, सौराज पाल वरिष्ठ पत्रकार, राकेश अस्थान सम्पादक समय की धारणा, संदीप कुमार प्रभारी न्यूज 7, विजय शर्मा प्रभारी नवभारत टाईम्स, तसलीम अहमद सम्पादक बे. अपराधी समाचार, सतपाल सिंह सम्पादक अक्षय समाचार, अनिल चौधरी मुन्नू वरिष्ठ पत्रकार, प्रेमपाल सिंह, पत्रकार संदीप वत्स आदि मौजूद रहे।
बंद पड़े नालो को खुलवाया
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड व्यापारी सम्मेलन में उठाई गई समस्याओं के निराकरण हेतु पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी ने आज सुबह ही जेसीबी मशीन एवं कछुआ मशीन रुड़की रोड पर बंद पड़े नालों को खुलवाने हेतु भेजे थे मगर जब पालिकाध्यक्ष खुद मौके पर पहुंची वह देखकर हैरान रह गई की लोगों द्वारा पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालो को बंद करवा रखा है यह देख कर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से जब पूछा कि यह क्या है तो पता चला लगभग २५ से साल से यह नाले बंद पड़े हैं पालिकाध्यक्ष ने तुरंत आदेश दिया बंद पड़े नालों अभी मेरे सामने जेसीबी मशीन द्वारा खोले जाएं कर्मचारियों द्वारा जब नालों की खुदाई की गई वहां पर मौजूद सभी व्यापारी अचंभित रह गए की नालों को बंद कर रखा है पालिकाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से अपील की नालों को खुलवाने एवं व्यवस्था को सही करने के लिए मुझे आप लोगों के सहयोग की आवश्यकता है व्यापारियों ने भी तुरंत पालिका अध्यक्ष को अपने द्वारा नालों पर डाले गए सलेपो को हटाना शुरू कर दिया इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा मेरा काम शहर का विकास करना है मैं आज चेयरमैन हूं कल और कोई चेयरमैन आएगा मगर मैं अपने कार्यकाल में इस शहर के नालो को बिल्कुल साफ करा कर ही रहूंगी चाहे मेरे सामने कितनी ही कठिनाई आए रुड़की रोड के व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के नाम के नारे लगाए और कहा उन्होंने अपने जीवन में ऐसा जमीन से जुड़ा हुआ नेता नहीं देखा जिसके सामने कल हमने अपनी समस्याएं रखी और आज वह मौके पर पहुंच गए और हमारे समस्याओं का समाधान कर दिया इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद संजय सक्सेना भीष्म सिंह राहुल पवार अरविंद धनगर इंस्पेक्टर संजय सिंह उमाकांत स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू रुड़की रोड के सभी व्यापारी गण एवं पालिका से जुड़े हुए अन्य लोग मौजूद रहे।
मकान बनवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। नगर के मौहल्ला जनकपुरी निवासियो ने प्रधानमन्त्री आवास योजना के अर्न्तगत कच्ची छत के मकान बनाने के लिए ढाई लाख रूपये के लाभ से वंछित पात्र व्यक्तियो को उक्त योजना का लाभ दिलवाये जाने की मांग की। जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि वार्ड 30 मे काफी गरीब व्यक्ति है। करीब तीन साल से लगातार फार्म भरे जा रहे है। पात्रो के चयनित लिस्ट मे नाम ना आने से प्रार्थीगणो के मकानो के फोटो खिंचवाकर कचहरी से पूरी तैयार फाईल डूडा विभाग मे जमा कर जी जाती है। ज्ञापन के माध्यम से जांच कराकर योजना से लाभान्वित कराने की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालो मे नरेन्द्र कोरी, शबनम, सरोज, सुन्दरी,सलेकचन्द, योगेश देवी, प्रीति, लतादेवी,सुनिता, रीतू आदि मौजूद रहे।
कई इंस्पैक्टर व दरोगा को किया इधर से उधर
मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा बीती रात जनपद पुलिस विभाग में तैनात अनेक इंस्पेक्टरों तथा दरोगाओं का तबादला किए जाने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। कुछ चौकी प्रभारियों का भी तबादला किया गया है। एसएसपी कार्यालय की ओर से देर रात जारी किए गए आदेश के अनुसार अब तक अपराध शाखा में तैनात चले आ रहे निरीक्षक दिनेश कुमार वशिष्ठ को डीसीआरवी का प्रभारी, चेतराम शर्मा को मॉनिटरिंग सेल, यशवीर सिंह को मॉनिटरिंग सेल, कमल सिंह चौहान को साक्षी सुरक्षा सेल, सतीश चंद्र त्यागी तथा गजेंद्र सिंह को मॉनिटरिंग सेल भेजा गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक अनिल कुमार को थाना पुरकाजी से सीसीटीएनएस सेल का नया प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक निधि चौधरी को पुलिस लाइन से एचपीयू सेल, एसएसआई फुगाना जितेंद्र सिंह को एसएसआई बुढाना, थाना तितावी पर तैनात उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को रिट सेल, सीसीटीएनएस सेल के प्रभारी जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन, पेशी क्षेत्राधिकारी नई मंडी करतार सिंह को थाना मंसूरपुर, उप निरीक्षक योगेश शर्मा को मंसूरपुर से तितावी, उपनिरीक्षक कुमेर सिंह को खतौली से तितावी, उप निरीक्षक राकेश शर्मा को एसएसआई मीरापुर से प्रभारी चौकी गढी सखावत बुढ़ाना, उप निरीक्षक सुभाष कसाना को चुनाव सेल से कचहरी सुरक्षा, उपनिरीक्षक संजय राणा को प्रभारी चौकी स्टेडियम थाना सिविल लाइन से प्रभारी चौकी सीकरी थाना भोपा तथा उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह को थाना खतौली से प्रभारी चौकी स्टेडियम थाना सिविल लाइन बनाया गया है।एसएसपी अभिषेक यादव जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। बीती रात एसएसपी द्वारा रात्रि भ्रमण कर जनपद में अनेक स्थानों पर चल रही रात्रि चेकिंग की ड्यूटीयों का औचक निरीक्षण किया गया। एसएसपी को सक्रिय भूमिका में देख जनपद पुलिस भी चुस्त दिखाई दे रही है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गड्ढे में गिरी स्कूली बस
मुजफ्फरनगर । रोहाना क्षेत्र में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल की बस एक खड्डे में जा घुसी। जिसके बाद बच्चे शोर मचाने लगे। बस पलटने से बाल-बाल बची। जिसके बाद बच्चों को बस के बाहर निकाला गया। यहां बड़ा हादसा होने से बचा। जानकारी के अनुसार मामला रोहाना के बड़कली रोड का है, जहां सड़क किनारे एक दलदल भरे खड्डे में हिमालया पब्लिक स्कूल की पब्लिक स्कूल की बस जा फंसी। इस दौरान बच्चों से भरी बस पलटने से बाल-बाल बची। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस के बाहर निकाला गया। जिसके बाद बच्चों को स्कूल भेजा गया।
सफारी कार आग में जलकर राख हुई
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्र में एक सफारी कार में लगी भयंकर आग के चलते लग्जरी कार कुछ ही पलों में देखते ही देखते राख हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक सिखेड़ा थाना क्षेत्र में बीती शाम एक टाटा सफारी कार में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते लग्जरी कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश में चालक भी झुलस गया। कार में लगी आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
ईमानदारी की मिसाल पेश की
मुजफ्फरनगर। आज के समय में जब महज कुछ रुपयों के लिए लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन तक बने हैं, मुजफ्फरनगर पुलिस में तैनात एक उप निरीक्षक ने ईमानदारी की नई मिसाल पेश की है। जानकारी के मुताबिक नई
मंडी थाना क्षेत्र में स्थित कूकड़ा मंडी चौकी इंचार्ज करण नागर को सड़क पर एक मोबाइल बंद हालत में पड़ा मिला। करण नागर ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए मोबाइल को चार्ज कर उसके मालिक को बुलाया तथा उसका मोबाइल उसे सौंप दिया। मोबाइल के मालिक तोशीब अली पुत्र सफी निवासी सुल्तानपुर ने दरोगा करण नागर के ईमानदारी के जज्बे की तारीफ करते हुए बताया कि मोबाइल करीब १२ हजार रुपये की कीमत का है। तौसीब अली ने दरोगा करन नागर तथा मुजफ्फरनगर पुलिस को उनकी ईमानदारी के लिए सलाम किया।
दहेज लोभी पति ने पत्नी को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सोमवार सुबह दहेज लोभी एक पति ने अपने ही हाथों पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आशू अपनी पत्नी बबली के साथ रहता है। आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर बबली से दहेज की मांग करते थे। रविवार रात्रि भी ससुराल पक्ष ने विवाहिता से दहेज की मांग की। बताया गया कि सोमवार सुबह कहासुनी होने के बाद पति आशू ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। उधर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतका का शव अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी तथा चेकिंग अभियान का रियलिटी चेक किया
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पुलिस कप्तान के आदेश पर पुलिस ने चौपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने चेकिंग अभियान का रियलिटी चेक किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी तथा चेकिंग अभियान का रियलिटी चेक किया। चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों के पास जाकर जानकारी ली । बता दें कि पुलिस कप्तान ने आदेश दिये हैं कि रात 10 से 12 बजे तक चौपहिया वाहनों की चेकिंग करें, लक्जरी गाड़ियों के काली फिल्म उतारें। सभी थाना प्रभारियों ने अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ चौपहिया वाहनों की चेकिंग की।
