समाचार
वालीवाल टूर्नामेंट का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। गांव जागाहेडी में तीन दिवसीय वालीवाल टूर्नामेंट का शुभारम्भ तितावी थानाध्यक्ष डीके त्यागी ने किया। टूर्नामेंट के आयोजक पुष्पेंद्र ने बताया कि इस टॅर्नामेंट में विभिन्न टीमे शामिल रही है। क्वार्टर फाइनल के बाद 18 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जायेगा। विजेता टीम को ट्राफी एवं नगद धनराशि प्रदान की जायेगी। आज उद्घाटन के मौके पर पुष्पेंद्र मलिक, नीरज मलिक, देवेंद्र मलिक, पंकज मलिक, गगन मलिक, बादल मलिक आदि मौजूद रहे।
दिनदहाडे युवती की हत्या
मीरापुर। दिन दिहाडे युवती की रंजिशन हत्या से सनसनी फैल गई। मौके पर पहंुची पुलिस मामले की ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव बलीपुरा निवासी युवती रीना पुत्री ब्रहमसिह अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी। कि इसी बीच वहंा पहंुचे प्रदीप पुत्र बिल्लू ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। सुबह सुबह युवती को गोली मारने की घटना से ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। एक बार को तो माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। वहीं दूसरी और मौके पर पहंुचे परिजनो व पडौसियो ने देखा की रीना गोली लगने से घायल हो गई है। ग्रामीणो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। युवती पर जानलेवा हमले की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहंुच गई। पुलिस व ग्रामीणो की मौजूदगी मे घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। विदित हो कि 7 जून गांव के ही निवासी कुलदीप पुत्र बिल्लू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले मे आरोपी मनीष व शिवकुमार पुत्रगण ब्रहमपाल को कुलदीप की हत्या के आरोप मे जेल भेज दिया था। वहीं दूसरी और आज सुबह युवती रीना की हत्या के मामले मे पुलिस ने युवती के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व घटना की जंाच के पश्चात ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस इस मामले मे कई बिन्दुओ पर जांच मे जुट गई है।
पुलिस मुठभेड में दबोचा

मुज़फ्फरनगर /खतौली। थाना खतौली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक शातिर गोकश बदमाश को उस वक्त धर दबोचा जब वह एक गौवंश की हत्या करने की तैयारी में था जबकि पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में बदमाश का एक साथी फरार होने में कामयाब रहा है जिसकी तलाश में पुलिस ने घन्टो जंगलों में कांबिंग भी की । वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान शातिर बदमाशों वांछित/गैंगेस्टर तथा गोकशों की धर पकड़ अभियांन के क्रम में थाना खतौली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है । जिसके चलते थाना खतौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बदमाश गंग नहर कांवर्ड पटरी मार्ग के पास लोहे के पुल वाले रस्ते पर ईख के खेत में गौकशी की घटना को अंजाम देने की फ़िराक में है । सूचना को गम्भीर मानते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार त्यागी बिना देरी करे टीम के साथ बताए गए रास्ते पर पहुंचे। जहां बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस मुठभेड में ०१ शातिर वांछित/गैंगेस्टर तथा १० हज़ार रुपए का ईनामी अभियुक्त पुलिस ने घायल व गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी मोके से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश में पुलिस ने घन्टो जंगल में सर्च अभियान भी चलाया मगर सफलता नही मिली । पुलिस को मोके से एक जिन्दा गौवंश और गौकशी के उपकरणों सहित एक बाईक ,अवैध असलाह ,कारतूस एंव कई खोके भी बरामद हुए हैं। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा दिया घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली से वांछित चल रहा था तथा अभियुक्त पर लगभग ०६ अभियोग पंजीकृत है और इस पर रुपये १० हजार का इनाम भी घोषित है पुलिस ने बताया की इसके और आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम वकील उर्फ़ कद्दू पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला जैननगर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर बताया जिससे ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ सुपर स्पेंडर मोटर साईकिल, ०१ बछिया, ०२ छुरी नाजायज बरामद हुआ।
अपराधी पुलिस के सामने पेश
मुज़फ्फरनगर /चरथावल । मुजफ्फरनगर में पुलिस का खौफ अपराधियों पर किस कदर देखने को मिल रहा है इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब एक अपराधी अपराध की दुनिया से तौबा करने के लिए थाने पहुंचा और हाथ जोड़कर थानेदार को शपथ पत्र देते हुए कभी जीवन भर अपराध ना करने की कसम खाई। दरअसल पूरा मामला चरथावल थाने का है जहां पर थाने मैं त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की एक बैठक चल रही थी उसी दौरान दिलशाद नाम का एक अपराधी हाथों में शपथ पत्र लिये कस्बे के कुछ जिम्मेदार लोगों के साथ थाने में पहुंचा । जहां पर थानेदार के सामने शपथ पत्र देते हुए उसने अपराध से तौबा करने की कसम खाई दिलशाद पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। और वह लंबे समय तक अपराध से जुड़ा रहा मगर अब दिलशाद का कहना है कि पुलिस से अब डर लगने लगा है और इसी पुलिस के खौफ को देखते हुए दिलशाद आज थाने में समर्पण करने पहुंचा और थानेदार को शपथ पत्र देकर अपराध से तौबा करने की कसम खाई। ।
प्रतियोगिता का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सदर विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों की मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। पहले दिन उच्च प्रा. स्तर की सौ मीटर दौड में बिलासपुर के छात्र लाइक प्रथम बहादरपुर के साहिब व जडौदा क्षेत्र के रोहित थ्द्वतीय व रई के अर्शिल तृतीय स्थान पर रहे। सदर ब्लाूक के उच्च प्रा. वि0 कूकडा के खेल परिसर में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार व ग्राम प्रधान कूकडा संजीव कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान तथा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये फिर सभी विद्यालय की टीमों से मार्च पासट में मुख्य अतिथि ने सलामी ली। खण्ड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों में खेल भावना बचपन से ही विकसित करनी चाहिए क्योंकि खेल से ही शारीरिक मानसिक व व्यक्तित्व विकास होता है। खेल प्रतिस्पद्धाओं में बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड में बिलासपुर क्ष्ज्ञेत्र की तरन्नुम प्रथम रई की निलाक्षी द्वितीय व बहादरुपर क्षेत्र की नाजिया तृतीय रही। दो सौ मीटर दौड में पचैंडाकला की सलौनी प्रथम, रई की लक्ष्म्ी पटेल द्वितीय व बिलासपुर की चांदनी तृतीय रही। खेल प्रतियोगिताओं का समापन 18 अक्टूबर को होगा। खेल शुभारम्भ समारोह में संजीव बालियान, इन्द्रभॅूषण शर्मा, अरशद अली, कृष्णकुमार शर्मा, नाथीराम, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, अरशद अली, कृष्णकुमार शर्मा, नाथीराम, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, दिवाकर शर्मा, शिवकुमार शर्मा, बालेंद्र कुमार, डा. संजीव सीमली, डा. रामधन गुप्ता, रियाजुलू हसन, रविंद्र सिंह, लोकेश वशिष्ठ, आकाश, अवनीश आदि मौजूद रहे।
होमगार्डो की बहाली की मांग
मुजफ्फरनगर। शिवसैनिको ने होमगार्डो की बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा। शिवसेना जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पंवार के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहंुचे शिव सैनिको ने एसपी सिटी सतपाल अंतिल से मिलकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमे मंाग की गई कि पुलिस विभाग द्वारा हटाये गए होमगाडो को फिर से भर्ती करा जाए। ताकि उनके सामने रोजी रोटी की समस्या ना बने। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पंवार, मनोज सैनी, नगर प्रमुख देवेन्द्र चैहान, शरद कपूर, वैभव शर्मा, आशीष सैनी, राजेश सैनी, भुवन मिश्रा, आशिष मिश्रा आदि दर्जनो शिव सैनिक मौजूद रहे।
किसान दिवस पर डीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार मे किसान दिवस के अवसर पर किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ पर चर्चा की गई तथा समस्याओ के निराकरण के लिए सुझाव दिए गए। जिला पंचायत सभागार मे आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता कर रही जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने किसान दिवस के दौरान किसानो की विभिन्न समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुना तथा उनमे से अधिकतर समस्याओ का निराकरण कराया व शेष समस्याओ के समाधाान के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। किसान दिवस के संदर्भ मे आयोजित बैठक मे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित बडी संख्या मे विभिन्न किसान संगठनो से जुडे किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। किसान दिवस मे डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ श्री सैनी, सिटी मजिस्टैªट अतुल कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहित कई विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
बछिया चोरी
मुजफ्फरनगर। घर के बाहर बंधी बछिया को पशु चोर चोरी कर ले गए। पशु स्वामी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव कूकडा की अमित विहार कालोनी निवासी जयपाल सिह की बछिया उसके घर के बाहर बंधी हुई थी कि देर रात अज्ञात व्यक्ति उसकी बछिया चोरी कर ले गया। जयपाल सिह ने पुलिस नई मन्डी पुलिस को तहरीर देते हुए चोरी हुई बछिया की बरामदगी की मंाग की।
नशीले पदार्थ सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशो के चलते नई मन्डी पुलिस ने त्यौहारो के मददेनजर चैकिंग-तलाशी व शंाति व्यवस्था के मददेनेजर की गई गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर भोपा रोड से महमूद नगर निवासी जावेद उर्फ लल्लू को डेढ किलो के करीब नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसे जेल भेजने की तैयारी की।
मारपीट की
मुजफ्फरनगर। चार युवको ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसका दांत तोड दिया तथा धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। युवक के पिता ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन के नसीरपुर रोड पुलिया निवासी नाजिम प्रधान के बेटे समीर के साथ मौहल्ले के ही आलम पुत्र अख्तर व उसके तीन अज्ञात साथियो ने मारपीट कर उसका दांत तोड दिया। युवक समीर के पिता ने आरोपी व उसके साथियो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शरू की।
ज्ञान की ज्योति जगाने का आह्वान
मोरना। आर्य समाज भोकरहेड़ी के वार्षिकोत्सव में पाखंड, अंधविश्वास और कुरीतियों का त्यागकर वेदों के सत्य ज्ञान की ज्योति गांव गांव जगाने का आह्वान किया गया। भजनोपदेशिका अलका आर्या ने कहा कि ऋषि दयानंद ने बेटियों को यज्ञ तथा शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार दिलाया।
कस्बे में आयोजित आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में बिजनौर से पधारे भजनोपदेशक पंडित योगेश दत्त आर्य को वैदिक संस्कृति की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आचार्य गुरुदत्त आर्य ने सम्मानित किया। बदायूं से आईं भजनोपदेशिका अलका आर्य ने कहा कि नारी जाति का उद्धार महर्षि दयानंद ने किया। बेटियों को वेदों को पढ़ने, यज्ञ करने और उच्च शिक्षा ग्रहण कराने को सामाजिक चेतना जाग्रत की। स्वामी सत्यवेश ने कहा कि नशा विनाश की जड़ है। सात्विक जीवन में ही सुख, शांति और प्रगति है। बुराइयों के उन्मूलन को संकल्प लें। स्वामी महानंद ने कहा कि वैदिक साहित्य पढ़ें। महापुरुषों, क्रांतिकारियों के आदर्शों, बलिदान से युवा पीढ़ी को अवगत कराएंगे, तभी राष्ट्र की रक्षा होगी। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि समाज में विद्वानों और शिक्षकों का सम्मान होगा, तभी सुशिक्षित और संस्कारित राष्ट्र बनेगा। देशभक्ति के प्रेरक भजन प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ हुआ। यज्ञमान अश्वनी व प्रीति आर्य रहे। वेदपाठ स्वामी सुभाष और आचार्य सुरेंद्र ने किया। मोहित शास्त्री, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, संजय राठी, आनंद पाल सिंह आर्य, मंगत सिंह आर्य, सुखपाल आर्य, वीर सिंह महाशय, विजेंद्र आर्य, राजेंद्र, मांगेराम, ओम प्रकाश, रामपाल, मदन पाल चेयरमैन, संजीव आर्य, उपेंद्र, देवपाल, रणवीर, रविन्द्र शास्त्री, राजपाल सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम- यातायात नियमो संे अवगत
मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढाना में सड़क सुरक्षा सप्ताह (१४ अक्टूबर से २० अक्टूबर २०१९)के अंतर्गत डीएवी पी जी कॉलेज में सड़क दुर्घटना कैसे कम करें आओ हम सब प्रयत्न करें विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सड़क सुरक्षा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एसडीएम दीपक कुमार ओर कोतवाली प्रभारी कुशल पाल द्वारा उपस्थित छात्र व छात्राओं को यातायात के नियमों के विषय मे जानकारी दी गई।सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन डॉ राजीव कुमार प्रभारी सहारनपुर मण्डल इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी व सदस्य राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा किया गया।इस अवसर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ओर डॉ प्रदीप कुमार प्राचार्य द्वारा भी छात्र छात्राओं से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय की समन्वयक डॉ संगीता चैधरी व शिवराज सिंह सदस्य ढ्ढहृह्र का सहयोग रहा।
महिला की मौत
मंसूरपुर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर सडक किनारे खडी महिला की मौत हो गई। सडक हादसे मे महिला की मौत पर कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए। जानकारी के अनुसार आज दोपहर बेगराजपुर मैडिकल कालेज के समीप सवारी की इन्तजार मे खडी महिला की अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद आरोपी गाडी चालक मौके से फरार हो गया। सडक हादसे मे महिला की मौत की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।
जलभराव की समस्या पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। जलभराव की समस्या से त्रस्त नागरिको ने पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहंुचे अधिकारियो ने गुस्साये लोगो को समस्या के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन देकर मामला शान्त कराया।
सिविल लाईन क्षेत्र के सरवट फाटक के समीप नगरपालिका के क्वाटर्स के बाहर टूटी सडक व जलभराव की समस्या से आजिज कालोनीवासियो का गुस्सा पालिका प्रशासन के खिलाफ फूटा। विरोध प्रदर्शन व हंगामे की सूचना पर मौके पर पहंुचे ई.ओ.पालिका श्री मिश्रा व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर.एस.राठी आदि ने गुस्साये लोगो को समझा कर शान्त कराया तथा जल्द ही सडक का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज की इकाई श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग में “ई-यंत्रा“ विषय पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें इंजीनियरिंग के प्रवक्ताओं को महाविद्यालय में रोबोटिक्स मैकेनिज्म एवं रोबोटिक्स प्रयोगशाला को स्थापित करने और उसके संचालन एवं प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता ई0 देवेश मलिक रहे।
कार्यशाला के संबंध में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष ई0 आलोक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि “ई-यंत्रा“, आई0आई0टी बोम्बे का प्रोजेक्ट है, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए अलग-अलग शहरों में कार्यशाला का संचालन किया जा चुका है। इसी संदर्भ में आई0आई0टी बोम्बे ने 30 और 31 अगस्त में एम0आई0टी मुरादाबाद में भी दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया था। जिसमें श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के प्रवक्तागण ई0 मनीष कुमार, ई0 तुषार शर्मा, ई0 अश्वनी कुमार और ई0 देवेश मलिक ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में ज्ञान अर्जित करके प्रवक्ताओं ने आज सभी अध्यापकगण व डाॅ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के सामने रोबोटिक्स प्रयोगशाला को स्थापित करने और उसके संचालन एवं लैब को प्रभावी बनाने के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने आगे बताया कि “ई-यंत्रा“ एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसका उद्देश्य इंजीनियरिंग कर रहे विद्यार्थियों को रोबोटिक्स का तकनीकी ज्ञान देकर विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तैयार कर तकनीकी कौशल का विकास करना है। इस तकनीक को सीखकर विद्यार्थी रोबोटिक्स के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित कर सकते है जिससे सभी विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल का विकास होता है। साथ ही इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए नौकरी पाने के अवसर बढ़ जाते हैं। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने बोलते हुए कहा कि आज का युग रोबोटिक्स का युग है। वर्तमान समय में कोई भी क्षेत्र रोबोटिक्स की तकनीकी से अछूता नहीं रहा है। महाविद्यालय में रोबोटिक्स लैब की स्थापना का प्रत्यक्ष लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थी रोबोटिक्स तकनीकी का विस्तारपूर्वक ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। जिससे उनको नौकरियों के बहुत अवसर तो प्राप्त होंगे ही साथ ही वो इसी क्षेत्र में अपना व्यवसाय स्थापित करने में भी सक्षम होंगे। कार्यशाला के अन्त मे इंजीनियरिंग के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने महाविद्यालय में रोबोटिक्स लैब स्थापित करने के विचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से श्रीराम इंजीनियरिंग काॅलेज के विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान में निश्चित रूप से वृघ्द्धि होगी। अतः श्रीराम इंजीनियरिंग काॅलेज ऐसे कार्यक्रमो को कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में निशांत राठी, नीतू सिंह, डा0 आलोक गुप्ता, ई0 साक्षी श्रीवास्तव, ई0 रोहिताश सिहं, ई0 अर्जुन सिंह, ई0 पवन गोयल, डा0 मोहित शर्मा, डा0 विकास अग्रवाल और डा0 सुभाष यादव आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।
