Muzaffarnagar-राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में आज प्रातः 10ः00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत के मुख्य आयोजन का शुभारंभ किया गया।
नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया कि विधिक सेवा प्राद्यिकरण के आदेशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी, टै्रफिक, एमएसीटी, बैंक रिकवरी वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमणीय दंड वाद, वैवाहिक पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति परिलाभों से संबंधित मामले, राजस्व वाद, अन्य वाद सिविल वाद आदि के विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे वादकारियो ने बढ-चढ कर अपनी सहभागिता दिखाते हुए सुलह समझौते के आधार पर मामले निस्तारित कराने मे अपना सहयोग प्रदान किया। नोडल अधिकारी एडीजे शक्ति सिंह ने बताया कि यही मंशा है कि वर्षो से न्यायालयो में लंबित वादो का जल्द से जल्द निस्तारण हो।
इसी कडी मे आज लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुडे अनेक मामलो का निस्तारण कराया गया है। लोक अदालत में मुख्यतः समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चैक बाउंस से संबंधित धारा 138 एन आई एक्ट वाद, श्रम वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमणीय दंड वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभों संबंधी मामले, राजस्व वाद अन्य सिविल वाद आदि मामले निस्तारित किए गए।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राद्यिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राद्यिकरण लखनउ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारम्भ अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर चवन प्रकाश, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर अनिल कुमार, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, अपर जिला जज शक्ति सिंह, जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी सहित न्यायिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

