खबरें अब तक...

समाचार

किसान की करंट से मौत1 20 |
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दपुर में खेतों पर पानी चलाने गये किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक व्याप्त हो गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देेते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर निवासी 44 वर्षीय ब्रजपाल अपने खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था जहां नलकूप चलाते समय वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। देर शाम कुछ लोगों ने उसके शव को नलकूप पर पडे देखा। गांव में शोक व्याप्त हो गया ओर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

आग से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। दीवाली की रात्रि शिवचैक के निकट एक गोदाम में आग लगने से हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने गोदाम में लगी आग को बुझाया।
दमकल विभाग के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवचैक के निकट आलू मंडी चैराहे पर स्थित हनुमान मंदिर मार्किट में बने एक गोदाम में देर रात्रि अचानक आग लग गयी। आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को दी गयी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। इसके अलावा नई मंडी थाने के निकट रेलवे लाइन के बराबर में विद्युत लाइन में भी आग लग गयी। डायल 100 की सूचना पर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

चोरी की बाइक सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पर उ0नि0 श्री संजय कुमार मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त तुफेल पुत्र निसार निवासी ग्राम चिट्टा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर को दोराने पुलिस कार्यवाही के टिकोला नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल नम्बर यू0पी0 15 बी0सी0 3154 व 01 तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए।

शातिरों को पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना ककरोली पर उ0नि0 रणवीर सिंह मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्तगण 1-नीरज पुत्र धीर सिंह कश्यप 2-गौरव पुत्र नरेश कश्यप निवासीगण ग्राम ककराला थाना भोपा मुजफ्फरनगर को ग्राम ढासरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्ज ेसे 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गयां।

कार मे आग से हडकम्प, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना2 19 |
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब एक बजे विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता की घर के बाहर खड़ी कार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। हादसे सेे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दीपावली पर पटाखे छुडा रहे कुछ लोग मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एकत्रित हो गये। नागरिकों ने इस हादसे की सूचना नई मंडी पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। कार में आग लगने की जानकारी मिलते ही नई मंडी इंस्पैक्टर संजीव कुमार व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी। जहा फायरब्रिगेड कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक बीती रात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला रोड पर स्थित विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता के आवास के बाहर खड़ी उनकी कार में एक युवक द्वारा दीपावली की रात करीब एक बजे आग लगा दी गई। घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना पर मोके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू किया। आग लगने वाले व्यक्ति की फ़ोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसकी नई मंडी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

अन्नकूट का प्रसाद हुआ नगर के विभिन्न मंदिरों में वितरित8 16 |
मुजफ्फरनगर। पंचमहोत्सव दीपावली के चैथे दिन सोमवार को सभी घरों में गोबर के कूट बनाकर उनकी पूजा अर्चना हुई। मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट के प्रसाद को ग्रहण किया। विद्वानों का मानना है कि अन्नकूट जैसे कार्यक्रम जात-पात, छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच, छूआछूत का भेदभाव मिटाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्यार मोहब्बत, भाईचारा, शांति, एकता को बढ़ावा मिलता है।

नई मंडी स्थित गऊशाला में सोमवार को गोवर्धन पूजा हुई। पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। गोवर्धन को फूल-मालाओं से सजाया गया। इस दौरान गोवर्धन पर्वत, शेषनाग, रुकमणि आदि की झांकियां निकली गईं।

गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व गोवर्धन पूजा के लिए विधि-विधान से हवन हुआ। गोवर्धन पर्वत और शेषनाग की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। रुकमणि और सत्य बाबा पर आधारित नृत्य नाटिकाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गऊशाला प्रांगण में एक दिवसीय मेला लगाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गऊशाला सभा में गोवर्धन पूजा पर वार्षिक अधिवेशन भी हुआ।
नई मंडी रामलीला भवन में गोवर्धन के अवसर पर अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। श्रीरामलीला कमैटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री व पदाधिकारियों की मौजूदगी में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नई मंडी बिंदल बाजार स्थित माता वाले मंदिर में अन्नकूट का भंडारा हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंघल, वरिष्ठ पदाधिकारी मनमोहन सिंघल,मुकेश छारिया, प्रमोद सिंघल, मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य आदि की उपस्थिति में प्रसाद का वितरण हुआ।
विश्वकर्मा एकता समिति उत्तर प्रदेश ने विश्वकर्मा चैक पर गोवर्धन और विश्वकर्मा की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे।

बीएसएनएल कर्मचारियों ने शिव चैक स्थित गौरी शंकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन एसडीओ वाईपी सिंह ने किया। इसके बाद कर्मचारियों ने अन्नकूट का वितरण किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दैनिक रेल यात्री संघ ने सिद्धपीठ प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट का वितरण किया। इस दौरान अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे।
सोमवार की शाम सभी घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमाएं बनाई गई। प्रतिमा के समक्ष शस्त्र-शास्त्र, गन्ना, किसानों ने अपने कृषि यंत्र रखकर पूजा की। इससे पूर्व दिन में मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण समेत इन्द्र, वरुण, अग्नि आदि देवताओं की पूजा अर्चना हुई। भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। मंदिरों में अन्नकूट के कार्यक्रम हुए। अन्नकूट के रूप में कढ़ी चावल, मिश्रित सब्जियां, पूरी आदि बनाकर उनका वितरण हुआ। रेशू विहार, लक्ष्मण विहार, एसडी न्यू मार्केट स्थित शिव मंदिर, नवीन मंडी स्थल स्थित शिव मंदिर, भरतिया कालोनी स्थित माता राजरानी मंदिर, गणेश धाम मंदिर, बालाजी धाम मंदिर, शिवचैक, आदर्श कालोनी स्थित मंदिर, डल्लू देवता मंदिर समेत,अग्रसैन विहार कालोनी खाटू श्याम शिव दुर्गा मन्दिर, महावीर चैक स्थित नहरवाई कालोनी के शिव मन्दिर मे तथा दुर्गा मन्दिर ब्रह्मपुरी, कृष्णापुरी, गांधीनगर स्थित हनुमान दक्षिणामुखी मंदिर, श्यामाश्याम मंदिर, गांधी कालोनी स्थित गोलोक धाम मंदिर समेत शहर के अधिकांश मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंक्तियों में बैठकर प्रसाद को ग्रहण किया।

श्री राम दरबार मंदिर दक्षिणी रामपुरी में गोवर्धन व विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे का शुभारंभ भगवान गोवर्धन व विश्वकर्मा को भोग लगाकर किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पवन पांचाल, अशोक धीमान, देशपाल पांचाल, रमेश पांचाल, रामपाल धीमान, जगदीश पांचाल, नरेश पांचाल, मयंक पांचाल, ब्रजपाल, हर्षित, हंसपाल, हरबपाल, सुमित, नरेश प्रजापति, राजकुमार, शेरपाल, ओमप्रकाश आदि का सहयोग रहा। अन्नकुट के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरो मे प्रसाद वितरण व पूजा पाठ से नगर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय बना रहा। पिछले कई दिनो से दीपावली की तैयारियों मे जुटे दुकानदारो ने दीपावली का पर्व शंातिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो जाने के बाद आज अन्नकूट के पावन अवसर पर बाजार के आसपास मंदिरो मे प्रसाद ग्रहण किया तथा देर शाम सभी लोगो ने अपने परिवार के साथ गउशाला रोड स्थित नई मन्डी गौशाला मे चल रहे महोत्सव मे श्री गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की तथा सुन्दर-सुन्दर झंाकिया देखी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाऐ सुनिश्चित की गई थी। गउशाला व उसके आसपास मेला क्षेत्र मे पर्याप्त मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा। वही नदीघाट स्थित प्राचीन देवी मंदिर सिद्धपीठ के प्रागंण में विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया।संस्था के अध्यक्ष श्याम पुंडीर ने बताया कि भंडारे में पंडित रमन शर्मा, ठा. रामपाल, गौरव शर्मा, दीपक कौशिक, सागर कौशिक, दीपक चैधरी, संदीप ठाकुर, बोबी शर्मा, सोनू शर्मा, श्रीपाल, विष्णु शर्मा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कायस्थवाडा दालमंडी स्थित प्राचीन शिवमंदिर में अन्नकूट के अवसर पर एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें प्रमोद, सतीश गर्ग ठेकेदार, मंयक मोहन कौशिक, संतोष एडवोकेट, अवनीश ठेकेदार का उल्लेखनीय योगदान रहा।
सुभाषनगर स्थित शिवमंदिर में अन्नकूट पर आयोजित भंडारे में संयोजक बंटी ने बताया कि पं. योगेश कौशिक एवं पं. संजीव शर्मा के निर्देशन में मनोज भगत जी, राहुल अग्रवाल, भूपेंद्र चैधरी, नरेंद्र बेदी, सुबोध त्यागी, अमित मैनी, जोगेंद्र उपाध्याय, आशु, राहुल चैधरी, गुल्लू उर्फ अमित शर्मा आदि का उललेखनीय योगदान रहा। इस कार्य की देखरेख कालूराम वर्मा गुरूजी ने की।

फेसबुक पर मस्कट के साथ फोटो पेस्ट करने वाला पकडा
चरथावल। चरथावल थानाध्यक्ष सुबे सिंह ने फेसबुक पर अवैध बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करने वाले बिरालसी निवासी युवक सागर पुत्र बबली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में सुबे सिंह ने बताया कि ४ दिन पहले आरोपी ने अपने फोटो अवैध मस्कट के साथ पोस्ट किए थे, तभी से पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी सोमवार को पुलिस ने आरोपी को बिरालसी से धर दबोचा। आरोपी से बंदूक भी बरामद कर ली गई है। बताते है कि आरोपी ने यह तस्वीर अपने दोस्तों को दिखाने के लिये पोस्ट किया था।आरोपी पर दफा २५ के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली11 6 |
मुजफ्फरनगर। महावीर निर्वाण के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर, प्रेमपुरी का दो दिवसीय रथयात्रा महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस श्रृंखला में २७ अक्टूबर को मंगल ध्वजारोहण का कार्यकम अरूण जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, रेनबो विहार के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। २८ अक्तूबर को प्रातः मन्दिर में श्री जी का अभिषेक शान्तिधारा तथा पूजन के साथ श्री महावीर भगवान के निर्वाण के उपलक्ष में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। मध्याह्न मन्दिर जी में चित्र का अनावरण , द्वीप प्रज्जवलन तथा अतिथि सम्मान का कार्यक्रम हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल जैन, अजय जैन , विजय जैन (नावला वाले,यू.एस.ए.) रहे । तत्पश्चात बैंडबाजे, नफेरी तथा भव्य झांकियों के साथ श्री जी की सवारी तीन स्था म निकाली गयी । रथयात्रा में सबसे आगे घोडे व बग्गी पर श्रावक अपने हाथों में जैन धर्म का प्रता कसरिया रंग का झण्डा लेकर चल रहे थे । कार्यक्रम में मन्दिर जीके अध्यक्ष विनोद जैन, मंत्री विपिन जैन ना अनुज जैन, कोषाध्यक्ष अनिमेष जैन संरक्षक राजन जैन का विशेष योगदान रहा। सुनील जैन, जूली जैन, प्रवीन जैन, कमल जैन , प्रदीप जैन, मनोज जन, कमल जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जुलूस व्यवस्थाणमोकार महामण्डल समिति ने संभाली। मंच संचालन रविन्द्र जैन ने संभाली । मंच संचालन रविन्द्र जैन, पुनीत जैन ने किया ।

 

शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरननगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र सिंह वशिष्ठ मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्तगण 1.राजकुमार पुत्र देशराज सैनी निवासी अंकित विहार थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर 2.सलमान पुत्र नूरहसन निवासी मौहल्ला खादर वाला थाना कोवताली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मौहल्ला गउशाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 अवैघ चाकू बरामद किया गया।

मादक पदार्थ सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त जब्बार पुत्र अब्दुल अजीज निवासी 890/111 रहमानिया कालोनी थाना कोवताली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मंर्गी फार्म शाहबुद्ीनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 किलो डोडा पाउडर बरामदउ किया गया।

मोबाईल चोर को पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर पब्लिक के व्यक्तियों द्वारा अभियुक्तगण 1.ऋितिक पुत्र बालेन्द्र निवासी ग्राम अलमासपुर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर 2.देवकुमार पुत्र प्रदीप निवासी एस0डी0 डिग्री कालेज कवार्टर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर 3.आदित्य पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम व थाना कुकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को गाॅधी पालेटेकनिक भोपा रोड सेे गिरफ्तार किया गया। अीिायुक्त के कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

3 जुआरी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर व0उ0नि0 सुरेशपाल सिरोही मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्तगण 1-जाहिद पुत्र कासमी निवासी कुराना बाग कस्बा व थाना छपार जनपद मु0नगर 2-असलम पुत्र नफीस निवासी मौहल्ला जैनखाॅ कस्बा व थाना छपार जनपद मु0नगर 3-सजय पुत्र सकटू निवासी मौहल्ला हुली चैक कस्बा व थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त जाहिद उपरोक्त के पुराने बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, पर्चा सट्टा, कलम व 8600 रूपये नगद बरामद किये गये।

साईकिल सवार वृद्ध घायल4 21 |
भोपा। सडक हादसे में साईकिल सवार वृद्ध घायल हो गया। जिसे वहां मौजूद नागरिकों ने पुलिस की मदद से उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी।
सूत्रो के अनुसार तेज गति से आ रहा बइाक सवार भोपा मुजफ्फरनगर मार्ग के कासमपुरा चैक पर साईकिल सवार वृद्ध को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद नागरिकों ने वृद्ध से नम्बर पूछकर उसके परिजनों को अवगत कराया तथा घायल को पुलिस की मदद से उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाखर नगर निवासी वृद्ध मौसम के परिजन उसे घर ले गये।

 

सड़क हादसे में दो घायल5 21 |
जानसठ । सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलैंस की मदद से उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना से घायलों के परिजनों को भी अवगत कराया।
सूत्रो के अनुसार गांव सालारपुर के पास तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मार सवार मौके से फरार हो गये। वहीं घायल बाइक सवारों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk