समाचार
वांछित को किया गिरफ्तार
छपार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में छपार पुलिस द्वारा थाना हाजा के गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त शुभम पुत्र भरतु उर्फ पप्पू निवासी ग्राम तेजलहेड़ा थाना छपार को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस ३१५ बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया अभियुक्त थाना खतौली से भी वंचित अभियुक्त है।
पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने एलआईयू, डाग स्कवायड व बम निरोधक दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर चैकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस ने एलआईयू टीम, डाग स्कवायड व बम निरोधक दस्ते को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों और उनके सामान की तलाशी ली। प्रत्येक सामान की बारीकी से जांच की गयी। पुलिस ने ट्रेन के डिब्बों व बसों में भी चैकिंग की।
पुलिस ने फ्लैगमार्च किया
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा क्षेत्र के मुख्य बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर कानून-व्यवस्था को कायम रखने तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। थाना पुरकाजी पुलिस के अधि०/कर्मचारीगण के साथ क्चस्स्न ने भी फ्लैग मार्च किया। इसी दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनसे प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने व सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं भडकाऊ पोस्ट को शेयर न करने की अपील की गयी।
थाना भौराकला का किया औचक निरीक्षक
भौराकला। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना भौराकलां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, अभिलेख, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि को चैक किया एवं थाने पर पूर्व से अभियोगों से सम्बन्धित माल/ वाहनो के तत्काल निस्तारण हेतु थाना प्रभारी भौराकलां को निर्देशित किया गया। स्स्क्क महोदय द्वारा थाने पर सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी और उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हे दूर करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, जनता के प्रति व्यवहार अच्छा रखने एवं लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
डीएम कार्यालय पहुंचकर कराया समस्या से अवगत
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के गंाव अलमावाला के पूर्व प्रधान बालेन्द्र सिह के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे ग्रामीणो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र म अवगत कराया कि वे सभी गंाव अमलवाला, जिन्दावाला, फरीदपुर, शहादरा ब्लाॅक पुरकाजी के निवासी हैं उनके गांव के निकट से बह रही सोनाली नदी का तट एक तरफ से टूट गया है। जिससे नदी मे शुक्रताल के लिए छोडा गया पानी नदी मे ना जाकर उक्त गंाव के जंगल मे फैल रहा है। जिससे पौधा गन्ना व पैडी गन्ना नष्ट हो रहे हैं। बरसात मे उक्त पानी गांव की आबादी मे घुसकर गंाव मे तबाही मचा देगा। पिछले वर्ष जिलाधिकारी ने सोनाली नदी की लगभग चार किलोमीटर खुदाई मशीनो द्वारा करवायी थी किन्तु नदी का पानी नदी मे पहंुचने से पहले ही जंगल मे निकल पर बर्बादी कर रहा है। इसलिए इस तटबन्द को ठीक कराया जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे प्रमोद कुमार,सविता, हरेन्द्र, विरेन्द्र, भगवत सिह, गुरनाम सिह, जसविन्द्र सिह आदि अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
वायु प्रदूषण विषय पर जागरूकता रैली निकाली
बुढ़ाना। वायु प्रदूषण के विषय में लोगो को जागरूक करने हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को दीपक कुमार उपजिलाधिकारी बुढाना, ओम गिरि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढ़ाना ,सोमेंद्र कुमार नेगी पुलिस उपाधीक्षक फुगाना एवं कुशल पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बुढ़ाना द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम /रैली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा क्षेत्रवासियों व नगर वासियों से वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु सहयोग करने की अपील की। जागरूकता रैली तहसील बुढाना से शुरू होकर, कांधला रोड ,चैधरी चरण सिंह तिराहा महाऋषि दयानंद चैक से होते हुए पैठ बाजार रोड होते हुए आर्य कन्या इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुई ।कार्यक्रम का आयोजन डॉ .राजीव कुमार सामाजिक कार्यकर्ता ब्रांड एंबेसडर नगर पंचायत बुढ़ाना द्वारा किया गया।जागरूकता रैली में डॉक्टर अरुणा त्यागी प्रधानाचार्य व स्टाफ,शिवराज सिंह एवं नगर पंचायत सकर्मचारी व छात्राएं शामिल रही।
आरोपी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर/सिखेड़ा। थाना सिखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता गेंगस्टर में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना सिखेड़ा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या १२३/१९ धारा २/३ गैंगस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त अजय पुत्र ऋषि पाल निवासी बिहारीगढ़ थाना भोपा मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विभिन्न समस्याआंे केा लेकर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, उ.प्र.के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित विद्युतकर्मियो ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मे उर्जा क्षेत्र के अवर अभियंताओं/अभियन्ताओं एवं अन्य कार्मिको के भविष्य निधि के असुरक्षित निवेश के कारण उत्पन्न संकटपूर्ण स्थिती का समाधान कराये जाने की मांग की।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि उ.प्र. के विभिन्न उर्जा निगमों यथा उ.प्र.पावर कारपोरेशन लि.,उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि.,उ.प्र. जल विद्युत निगम लि., एवं केस्को मे कार्यरत अवर अभियंताओ, प्रोन्न्त अभियन्ताओं एवं अन्य समस्त कार्मिको के सामान्य भविष्य निधि जी.पी.एफ./अंशदायी भविष्य निधी, के जमा धन को ट्रस्ट के नियमो से विघटन कर दीवान हाउसिंग फाइनेन्स लि.मे निवेशित कर दिया गया है। ट्रस्ट के नियमानुसार कर्मचारियो के भविष्य निधि धन का निवेश भारत सरकार के दिशा-निर्देशित कर दिया गया। इसी संदर्भ में टाउनहाल प्रागंण में विद्युत अधिकारी व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मनीष गुप्ता जिलाध्यक्ष राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ, जिला सचिव अमित मलिक, अमित कुमार सचिव, केंद्रीय सदस्य सौरभ मलिक, अंकित मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रवीन चैधरी आदि विद्युत अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आरोपी पति को भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। दहेज के लिए पत्नी की फांसी लगाकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि विगत सात नवम्बर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला फ्रेन्डस कालोनी में मंजू पत्नी प्रवीन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मंजू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया था। चींख पुकार पर पास पडौस के लोगों की भीड भी मौके पर जुट गयी थी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी थी और शव को परीक्षण के लिए भेज दिया था। ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे थे मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालो ने पत्नी व ससुराल वालो पर दहेज के लिए मंजू की हत्या करने केा आरोप लगाते हुए सिविल लाइन पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति प्रवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंसूरपुर मिल के पास हुई सडक दुर्घटना में 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। इसके अलावा लालूखेडी निवासी 65 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र छंगा, भोपा निवासी नौ वर्षीय आयशा पत्नी सोनू और उत्तरी सिविल लाइन निवासी देवेंद्र पुत्र कबूल भी सडक हादसे में घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
युवक झुलसा
मुजफ्फरनगर। एक युवक विद्युत करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याजीपुरा निवासी बीस वर्षीय आसिफ पुत्र नसीम विद्युत करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
कुटबा में 27 को होगी बालियान खाप की महापंचायत
शाहपुर। गांव कुटबा में बालियान खाप के थांबेदार की बैठक में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 27 नवंबर को महापंचायत का एलान किया गया। बैठक में खाप के थांबेदारों और भाकियू नेताओं ने सरकार की नीतियों को लेकर भी चर्चा की।
गांव कुटबा में बालियान खाप थांबेदार चैधरी मांगेराम सिंह के आवास पर आयोजित खाप की बैठक में खाप मुखिया चैधरी नरेश टिकैत व अन्य खाप थांबेदारों व भाकियू नेताओं ने मंत्रणा की। तय हुआ कि सरकार की नीतियों के विरोध में 27 नवंबर को गांव कुटबा में बालियान खाप की महापंचायत होगी। महापंचायत को सफल बनाने के लिए खाप थांबेदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में कुटबा थांबेदार चैधरी मांगेराम सिंह, हरसौली थांबेदार चैधरी सौदान सिंह, बरवाला थांबेदार चैधरी संजय सिंह, सोरम थांबेदार मांगेराम, सिसौली थांबेदार चैधरी भोपाल सिंह के अलावा भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, जोगेंद्र सिंह नूनाखेड़ा, प्रवीण कुमार धनसैनी सहित खाप स्तंभ व भाकियू नेता मौजूद रहे।
सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरत रही जनपद पुलिस
सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरत रही जनपद पुलिस…सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद बीएसएफ, एलआईयू, डॉग स्क्वायर्ड टीम के साथ लगातार किया जा रहा है भ्रमण
मुजफ्फरनगर। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जनपद में पूरी तरह शांति व्यवस्था रहने के बावजूद भी पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरत रही है और लगातार सुरक्षा व्यवस्था कडी कर भ्रमण किया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रताल मेले में बीएसएफ के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया और लोगों में सुरक्षा का भाव भरा। एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ भोपा राममोहन शर्मा व थानाध्यक्ष भोपा मगनवीर सिंह गिल द्वारा थाना पुलिस व बीएसएफ की टुकडी के साथ मिलकर शुक्रताल मेले मेें फ्लैगमार्च किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक व भडकाऊ पोस्ट को शेयर न करने की अपील की गयी।
इस दौरान पुलिस व बीएसएफ की टीम ने गंगाघाट पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उन्हें कोई भी दिक्कत होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। इस दौरान काफी भीडभाड भी रही, जिससे लोगों को असामाजिक तत्वों से सावधान रहने के लिए भी कहा गया। एसएसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायर्ड टीम के साथ भोपा पुलिस बीएसएफ व एलआईयू टीम ने शुक्रताल के कार्तिक गंगा स्नान मेले मेें सघन चैकिंग अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर आज थाना भोपा पुलिस, बीएसएफ की टुकड़ी, एलआईयू टीम व डॉग स्क्वायर्ड टीम द्वारा कार्तिक गंगा स्नान मेला पर्व पर शुकतीर्थ में सुरक्षा की दृष्टि से सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही पुलिस ने दर्शनार्थियों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
किसी भी संदिग्ध वस्तु को खुद न छेड़े और पुलिस के मोबाईल नम्बर पर फोन कर इस बारे में जानकारी दें। सुरक्षा के लिहाज से यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से गंगा में सावधनी पूर्वक स्नान करने की भी अपील की और कोई भी घटना होने पर तत्काल गोताखोरों को सूचना देने को कहा।
श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव पर 17 से
मुजफ्फरनगर। श्री महाकाल बटुक भैरवाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन 17 नवम्बर 2019 रविवार को प्रातः दस बजे श्री बालाजी धाम मंदिर, नई मंडी कूकडा रोड से आरम्भ होगी। शोभायात्रा नई मंडी के अनेक बाजारों से होती हुई गौशाला रोड से नई मंडी भोपा पुल से टाउनहाल रोड से बालाजी चैक से शिवचैक से रूड़क्ी रोड से जिला अस्पताल से ग्राम शाहबुद्दीनपुर से होती हुई मिमलाना से होती हुई ग्राम कल्लरपुर कछौली श्री भैरव धाम मंदिर पहुंचेगी। इसी कडी में सोमवार 18 नवम्बर 2019 को वेदी पूजन व झण्डारोहण प्रातः नौ बजे श्री सुन्दरकाण्ड पाठ प्रातः दस बजे होगा। मंगलवार 19 नवम्बर को विशाल जागरण सायं आठ बजे तथा हवन व रूद्राभिषेक रात्रि बारह बजे होगा बुधवार 20 नवम्बर 2019 को पूर्णाहूति प्रातः पांच बजे होगी।
