खबरें अब तक...

समाचार

दो गो-तस्करो को किया गिरफ्तार7 19 |
मुजफ्फरनगर। थानाप्रभारी के पी सिंह के नेतृत्व में एस आई राकेश शर्मा व उनकी पुलिस टीम ने गोकशी करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो गो-तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने गो-तस्करो से दो तमंचे व एक खोखा,दो जिंदा कारतूस ओर गोकशी करने के समस्त उपकरण किये बरामद। बुढ़ाना कोतवाली की गढ़ी चौकी के जोला गांव का मामला। लगातार गौकशी करने वालो के खिलाफ बुढ़ाना पुलिस कर रही बड़ी कार्यवाही।

 

ठंड से कांपे हाड, दोपहर में धूप से मिली राहत2 22 | 1 21 |
मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनो से हो रही सर्दी व बादलो के बीच दोपहर के समय निकली धूप से लोगो को राहत महसूस हुई। धूप निकलने पर लोगो नेेेेेेेेेेेेेेेेेे धूप का भरपूर आनन्द लिया। धूप मे बैठने के साथ लोगो ने अपने बिस्रों व अन्य गर्म कपडो को भी धूम मे फैलाया ताकि इन सभी कपडो मे से नमी निकल सके। वहीं दूसरी और सर्दी के कारण छुटटी बिता रहे बच्चो ने धूप निकलने पर जमकर क्रिकेट का आनन्द लिया। धूप निकल जाने से बुजुग व्यक्तियों ने भी राहत की सांस ली। धूप के कारण आमजन के साथ पशु पक्षियां ने भी राहत महसूस की। कई दिन बाद निकली धूप का सभी ने भरपूर आनन्द उठाया।
पहाड़ों की बर्फबारी, बारिश के कारण मैदानी क्षेत्र ठिठुर रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिन के मुकाबले रात में शीतलहर का प्रकोप अधिक है। हाड़कंपा देने वाली ठंड में लोग बेहाल हो गए हैं। बर्फीली हवाएं शरीर को चीरकर निकल रही है। सर्दी के आगे बचाव के उपाय बौने साबित हो रहे हैं। दिसंबर के अंत में सर्दी विकराल हो गई है। सुबह के वक्त कोहरे की चादर छायी रही। इससे सड़क और रेल मार्ग भी प्रभावित हो गया। दिन के मुकाबले रात्रि में ज्यादा तीखी शीतलहर है। रात्रि नौ बजे के बाद हवाओं की रफ्तार बढ़ रही है। वही दिन में धूप के बाद शाम के समय फिर शीतलहर शुरू हो गयी।

कम्बल व गर्म कपडों का किया वितरण5 19 |
मुजफ्फरनगर। नर सेवा ही नारायण सेवा है। परोपकार से बडा कोई धर्मनही है। सेवा कार्यो से आत्मिक सुख मिलता है। अतः समय समय पर जनसेवा से जुडे कार्यो मे सहभागिता करते रहना चाहिए।ताकि समाज मे अन्य लोग भी जनसेवाओं से प्रेरणा ले सकें।
उल्लेखनीय है कि पहाडो पर हो रही जोरदार बर्फबारी के कारण समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट मे है। मैदानी ईलाकों मे चल रही सर्द हवाओं तथा गलनभरी सर्दी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। सर्दी का आलम यह है कि नागरिक अपने घरो मे कैद होने को मजबूर हैं। बाजारों मे सन्नाटा सा पसरा पडा है। सर्दी से इंसान ही नही बल्कि जानवर भी पूरी तरह प्रभावित हैं तथा सर्दी से बचने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं।
बढती सर्दी के कारण एक और जहां सरकार की तरफ से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी और सरकारी प्रयासों के अलावा कई अन्य गैरसरकारी,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाऐं तथा समाजसेवी भी सर्दी से प्रभावित निराश्रित जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ गए हैं।
इसी संदर्भ मे आज नगरके मिनाक्षी चौक स्थित बर्फखाने पर आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान सैकडो निराश्रितों को समाजसेवियों द्वारा कम्बल व गर्म कपडे वितरित किए गए। कार्यक्रम मे अतिथियों के रूप मे पधारे एडीएम आलोक कुमार,े प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल,एस.पी.टै्रफिक बी.बी.चौरसिया,समाजसेवी इं.अशोक अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, होतीलाल शर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, अंकुर गर्ग,देवराज पंवार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

31 दिसम्बर को निकलेगी प्रभातफेरी
मुजफ्फरनगर। श्री गुरू सिंह सभा के मीडिया प्रभारी स.हरप्रीत सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि सिक्खों के दसवें गुरू श्री गोविन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश श्री गुरू सिह सभा मुजफ्फरनगर द्वारा 2 जनवरी 2020 दिन वीरवार को गुरूद्वारा निकट रोडवेज में बडी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।
इस उपलक्ष मे 31 दिसम्बर 2019 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जो श्री गुरूद्वारा गांधी कालोनी गली न.10 से प्रारम्भ किया जाएगा व नगर के सभी मार्गो से होते हुए श्री गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना व सचिव सरदार धनप्रीत सिह चन्नी बेदी ने निवेदन किया है कि समय पर पहुंच कर गुरूद्वारा की खुशियों को प्राप्त करें व सेवा का लाभ उठायें।

गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा द्वारा अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह देशवाल का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद जाट महासभा से जुडे समस्त पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह दिल्ली से चलकर गांधी कालोनी वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिह भवन पहुंचे अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिह देशवाल का जनपद जाट महासभा के पदाधिकारियो द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विक्रम सिह देशवाल ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति है। अतः हम सभी को संगठित होकर समाज हित मे कार्य करना चाहिए तथा सामाजिक कार्यो मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। युवा के रा.अध्यक्ष श्री देशवाल ने कहा कि हम सभी को अपने बच्चो को संस्कार वान बनाना चाहिए। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिह देशवाल ने खतौली निवासी धर्मेन्द्र तोमर को अ.भा.युवा.जाट महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया। धर्मेन्द्र तोमर ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान, महासचिव सुन्दरपाल सिह, जनपद जाट महासभा के जिला मीडिया प्रभारी अनिल चौधरी मुन्नू, देवेन्द्र सिह भुम्मा, मनोज राठी, जनपद जाट महासभा महिला इकाई की जिलाध्यक्ष रचना चौधरी, संतोष चौधरी, मनू पंवार, विरेन्द्र पंवार,बिजेन्द्र आर्य,ओमपाल सिह, चन्द्रवीर सिह, युद्धवीर सिह आदि पदाधिकारी व सदस्यगण तथा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गर्म कपड़ों का किया वितरण6 17 |
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित सांई धाम मंदिर पर रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 द्वारा चलाई जा रही मुहिम ‘साथी हाथ बढाना-सीजन 3’ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। निदेषक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि विगत वर्षो की भाति इस वर्ष भी साथी हाथ बढाना मुहिम का आगाज पिछले माह किया गया था तथा गत वर्षो की तरह ही जिले की आवाम ने मुहिम को जबरदस्त तरिके से सफल बनाया है। श्रोताओ द्वारा पुरानो के साथ साथ नये गर्म कपडे काफी मात्रा मे दान किये गये। जिनको इकट्ठा कर रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0ने वितरित किये है। इस बर्फिले ठंडे मोसम मे गर्म कपडे पाकर जरूरतमंदो के चहरो पर खुशी की लहर दोड गयी ओर उन्होने भरपूर दुआए दी। रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 सभी दानदाताओ का धन्यवाद देता है जिनकी वजह से यह मुहिम सफल हो पाई है। इस अवसर पर सांई धाम मंदिर के मैनेजर अनिल सिंह ने 21000रू धनराशी इस मुहिम मे सहयोग देने हेतु घोशणा कि कपडो के वितरण मे समाजसेवी बीणा शर्मा, विकास बालियान, निधिष राज गर्ग, सपना सिंघल, मोहित मेहंदीयान, असद जमा, आरजे शानू,कबिर, नंदिनि, शिखा, अमरप्रित, अनमोल, नारायण, आरिफ, आरती आदि मौजूद रहे।

युवक की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड बाईपास पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी तथा उसका पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
इसके अलावा अन्य सडक हादसों मे कई लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि मुस्ताफाबाद पचैंडा निवासी 22 वर्षीय मिन्टू अपने पिता 45 वर्षीय तेजराम के साथ बाइक पर सवार होकर देर रात्रि गांव की ओर जा रहा था। पचैडा बाईपास पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे पिता पुत्र सडक पर जा गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मिन्टू को मृत घोषित करदिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। इसके अलावा अन्य स्थानो पर हुए सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामराज निवासी सत्यपाल, खुड्डा निवासी आजाद, बघरा निवासी सोनू, मीरापुर निवासी अरिंवंद, सुजडू निवासी जाहिद व लोनी गाजियाबाद निवासी मुन्ना को अलग अलग सडक हादसों में गम्भीर रूप से घायल होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

नेहा तोमर ने भोपाल में निशाने लगाकर सिल्वर मेडल जीता
मुजफ्फरनगर। मखियाली की रहने वाली शूटर बेटी नेहा तोमर ने भोपाल में निशाने लगाकर सिल्वर मेडल जीता है। इस मेडल के जीतने के साथ वह इंडिया जूनियर शूटिग टीम लिए ट्रायल देगी। वहीं, उसके ताऊ की बेटी श्रद्धा तोमर ने भी इंडिया टीम के लिए होने वाले ट्रायल को क्वालीफाइ किया है। फरवरी में यह दोनों केरल में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। दोनों के शूटिग में आगे बढ़ने से परिवार में जश्न का माहौल है।
द वर्ल्ड शूटिग एकेडमी की संचालिका रेनू तोमर ने बताया कि नेहा तोमर ने मध्य प्रदेश के भोपाल में खेली गई ६३वीं नेशनल शूटिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उसने २५ मीटर प्रतिस्पर्धा में प्वाइंट २२ पिस्टल से निशानेबाजी की है। यह प्रतियोगिता सात दिसंबर से चार जनवरी तक खेली जानी है। नेहा ने महिला यूथ विग में प्रतिभाग किया, जिसमें उसने सिल्वर मेडल जीता है। उसने पदक जीतने के साथ वह इंडिया टीम के ट्रायल के लिए चुनी गई है। वहीं, नेहा तोमर के ताऊ शैलेंद्र तोमर की बेटी श्रद्धा तोमर ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। उसने इंडिया टीम के लिए होने वाले ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। नेहा की मां रेनू तोमर ने बताया कि आगामी दिनों में उसे गुवाहाटी में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभा करना है। इसकी तैयारियों में लगी है।

 

जीवनलीला की समाप्त
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनमृतक के शव को अस्पताल से उठाकर ले गये।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुरी निवासी 17 वर्षीय युवक ने देर रात्रि संदिग्ध हालातो में फांसी लगा ली थी। उपचार हेतु उसे जिला चिकित्सालय में लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजन शव को अस्पताल से उठाकर ले गये।

विधायक पर पिस्टल तानने वाले का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त
मुजफ्फरनगर। खतौली के बुआड़ा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में एक माह पूर्छ शादी समारोह में भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर पिस्टल तानने वाले व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है। आरोपी शहर के साकेत कॉलोनी निवासी हैं, जिसके खिलाफ रिपोर्ट आला अफसरों को भेज दी गई है।
खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी 23 नवंबर को खतौली में ही बुआड़ा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वहां देर रात किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद हरीस्वरूप पुत्र तिलकराम ने विधायक पर पिस्टल तानते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
सूचना पर पहुंची खतौली पुलिस ने आरोपी हरीस्वरूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में भी ले लिया था। इसके विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने पर धरना देकर हंगामा-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा एक्सपंज कर आरोपी को भी छोड़ दिया था। आरोपी हरीस्वरूप पुत्र तिलकराम शहर के साकेत कॉलोनी निवासी हैं, जिसके खिलाफ पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग के संबंध में जांच की थी। खतौली पुलिस ने जांच रिपोर्ट में आरोपी द्वारा शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग होने की आशंका जताई थी। उक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति आला अफसरों से कर दी है। एसओ सिविल लाइन समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि विधायक पर पिस्टल तानने वाले आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को संस्तुति भेजी गई है।

उपद्रव को लेकर दर्ज हुए मुकदमों में नामजदों को जेल भेजने की तैयारी तेज Cab Kill |
मुजफ्फरनगर। सीएए के विरोध् में नगर में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा उपद्रवियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की गयी थी, जिसमें अब आगजनी व तोडफोड करने वाले उपद्रवियों की धरपकड़ तेज कर दी गयी है। पुलिस अधिकारियो ने चेतावनी दी है कि कोई भी उपद्रवी बख्शा नहीं जायेगा और सभी को जेल भेजा जायेगा। जानकारी के अनुसार 20 दिसम्बर को जुमे की नमाज के बाद नगर में कोई हिंसा में लगभग 40 मुकदमें दर्ज होने के बाद अब उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस ने अब तक सैंकड़ों उपद्रवी गिरफ्तार कर जेल भेज दिये हैं। थाना शहर कोतवाली व सिविल लाईन थाने में अब तक लगभग तीन दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हो चुके है, जिसमें 200 लोगों को नामजद किया जा चुका है, जबकि लगभग दो हजार अज्ञात उपद्रवी भी पुलिस की रडार पर है। सहारनपुर रेंज के डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल भी लगातार अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। जनपद में फिलहाल शांति बनी हुई है, लेकिन फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से कई इलाकों में पुलिसबल तैनात है। एसपी सिटी सतपाल अंतिल व एडीएम ई अमित कुमार सिंह ने भी पुलिस के साथ गस्त किया।
सभी संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। विगत शुक्रवार को हुए बवाल के बाद बीते दिवस स्थिति काफी सामान्य रही है। शिवचौक, मीनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा, कच्ची सड़क तक भी लगातार पुलिस गस्त कर रही है और असामाजिक तत्वों पर कडी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

193 जर्जर स्कूलों में पढ़ाई कर रहे नौनिहाल
मुजफ्फरनगर। जिले में अभी भी 193 परिषदीय स्कूलों की बिल्डिंग जर्जर हालत में है। कायाकल्प के तहत कराए गए सर्वे में स्कूल भवनों के जर्जर होने की रिपोर्ट मिली है। इनमें से 43 के भवन निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है, जबकि 22 अभी लाइन में हैं। विभागीय अधिकारी बाकी स्कूलों का निर्माण की स्वीकृति भी जल्द ही कराने का दावा कर रहे हैं। शासन ने स्कूलों की रंगत बदलने के लिए कायाकल्प अभियान शुरू किया है। स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर सर्वे कराया गया। जहां जो कमियां मिली हैं उन्हें ठीक कराने की कवायद शुरू हो गई है।
जिले में कुल 1263 परिषदीय विद्यालय हैं। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 193 स्कूलों की बिल्डिंग बेहद जर्जर हालत में मिली है। इनमें बैठकर पढ़ाई करना बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्कूल भवनों के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। 43 स्कूलों की बिल्डिंग निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है, जबकि 22 को भी शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इन स्कूल भवनों का निर्माण ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जाएगा। भवन निर्माण की राशि सीधे ग्राम पंचायतों को दी जाएगी और निर्माण का जिम्मा ग्राम प्रधान एवं पंचायत सेक्रेट्री का होगा। जिला समन्वयक निर्माण दीपक कुमार का कहना है कि बाकी बचे स्कूलों के निर्माण की स्वीकृति कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद जिले में जर्जर बिल्डिंग वाले स्कूलों के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk