समाचार
मिस्टर एंड मिस न्यू फेस ऑफ नार्थ आइकन इंडिया आयोजित
मुजफ्फरनगर। एसजी ग्रान्ड प्लाजा मॉल में न्यू इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट एवं सर्जन के द्वारा एक कार्यक्रम मिस्टर एंड मिस न्यू फेस ऑफ नार्थ आइकन इंडिया आयोजित कराया गया जिसमें चीफ गेस्ट संदीप जैन व निधिश राज गर्ग के साथ साथ राजेंद्र सिंघल नवीन सिंघल अरविंद गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में उत्तर भारत के काफी राज्यों से आए बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय का अवार्ड बच्चों को देकर पुरस्कृत किया गया जिसमें मिस्टर न्यू फेस आफ नॉर्थ इंडिया आइकन अभिराज बने और मिस न्यू फेस ऑफ नॉर्थ इंडिया आइकन पूजा बनी इन्हीं के साथ साथ काफी बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया मिस्टर फेस यू पी नमन मिस फेस यू पी महिमा मिस्टर फेस मुजफफरनगर लवली मिस फेस मुजफफरनगर मानी बनी और अथिति गणों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जिसमें जज के रूप में सपना सिंघल बॉलीवुड एक्टर गोरी शर्मा, सलीम गोर के साथ साथ डॉक्टर प्रवेश, काव्या शर्मा आदि अतिथि मौजूद रहे इस कार्यक्रम के आयोजक राधिका, स्तुति, स्वाति, खुशी, मोहित मेहंदी, शिवम, हिमांशु, राहुल आदि रहे !
बंद पडे मकान से कीमती सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। चोरो ने बंद पडे मकान से मोटर साईकिल, नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेेेेेेेेेेेत्र के भोपा रोड शांतिनगर मे रह रहे भोपा के गांव करहेडा निवासी अशोक राठी पुत्र लाखन सिह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित शंतिनगर मे ज्ञानेन्द्र सिह के मकान मे किरायेदार के रूप मे रह रहा है। पूरा मकान उसी ने किराये पर ले रखा है। बीते दिन वह अपने परिवार सहित शहर से बाहर गया हुआ था। कि देर रात घर मे घुसे कुछ अज्ञात चोरो ने उनके घर मे रखी बाईक, कुछ नकदी व जेवरात आदि चोरी कर लिए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
जनपदीय पुलिस द्वारा प्रभावी चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। अभिषेक यादव के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु रोडवेज, प्लेटफार्म, मैन चौराहों, पेट्रोल पम्पों व बैकों पर सतर्कतापूर्वक संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग हेतू जनपदीय पुलिस द्वारा प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों चैकिंग की जा रही है।
बेटी पढाओं बेटी बचाओं मिशन के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। कन्या भ्रूण जैसी सामाजिक बुराई को जड से खत्म करने के लिए जिला पचायत सभागार में आयोजित बेटी पढाओं बेटी बचाओं मिशन के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारी तथा सामाजिक एवं स्वंयसेवी सस्थाओं से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में बेटी पढाओं बेटी बचाओं मिशन के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सीडीओ आलोक यादव व एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम प्रशासन अमित कुमार व सीडीओ आलोक यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुश्फेकीन अहमद, महिला सीएमएस अमिता गर्ग,सीएमओ पीएस मिश्रा, महिला बाल कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान सहित समाजसेविका बिना शर्मा मोजूद रहे।
हत्यारे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
तितावी। थाना तितावी पुलिस द्वारा 3 दिसम्बर को थाना तितावी पर पंजीकृत हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर हत्यारे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयोग आलाकतल ०१ तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता धर्मेंद्र पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर मार्डन थाना भौराकलां जनपद मुज़फ्फरनगर। बरामदगी का विवरण ०१ तमंचा आलाकतल मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर पूछताछ मेंं हत्या का कारण गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र उपरोक्त द्वारा मृतक से ग्राम प्रधानी के चुनाव के चलते चुनावी रंजिश रखना, जिसके चलते हत्या की घटना को अंजाम देना बताया गया है।
अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 करन नागर द्वारा अभियुक्त इकराम पुत्र युसूफ निवासी ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को जौली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं-727/19 धारा-18/20 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया।
खतौली। उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त जमशेद पुत्र रफीक निवासी ग्राम भलवा थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को सफेदा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पर मु0अ0सं0-824/19 धारा-3/25 आयुद्व अघि0 में पंजीकृत किया गया।
खतौली। उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त प्रवीण पुत्र राजपाल निवासी ग्राम टिटोडा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने सदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र धर्मपाल ने सदिग्ध हालातो में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
युवक की हालत बिगडी
मुजफ्फरनगर। शराब का सेवन करने से एक युवक की हालत बिगड गयी उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मौहल्ला पुरानी आबकारी निवासी गौरव की शराब का सेवन करने से हालत बिगड गयी। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
रेलवे स्टेशन पर मृत हालत मे पडा मिला
मुजफ्फरनगर। एक वृद्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर मृत हालत मे पडा मिला। पुलिस नेशव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेडी निवासी 64 वर्षीय यशपाल पुत्र महावीर रेलवे स्टेशन पर मृत अवस्था में पडा मिला। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
कांग्रेसियां ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा
मुजफ्फरनगर। विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसियां ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेद्र त्यागी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेसजनों ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ तथा बीते दिन लखनऊ में प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता काआरोप लगाते हुए आरोपी महिला पुलिस अधिकारी को संस्पैन्ड कराये जाने की मांग को लेकर तथा पोस्टपेड मोबाइल कनैक्शन की बढाई गयी दरों के विरोध में व मेरठ के एसपी सिटी की टिप्पणी की निंदा करने आदि अनेक बिंदुओं पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलकिश चौधरी, महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद रानी चौहान, सतीश शर्मा, उमादत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
पूरे दिन धूप नहीं निकलने से जनजीवन प्रभावित
मुजफ्फरनगर। बर्फीली हवाएं चलने से पूरे दिन लोगों का हाल- बेहाल रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। आकाश में बादल छाए रहने से दिन में चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलाना पड़ा। कड़ाके की ठंड के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों को ठिठुरने के विवश होना पड़ रहा है।
दिन निकलते ही बादल छाए रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शहर के बाजारों में रौनक गायब मिली। सर्दी में बढ़ोतरी होने से सोमवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन रहने के आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सर्दी से अभी निजात नही मिलने वाली नहीं हैं।
सर्दी और कोहरे का असर ट्रेनों और रोडवेज- प्राइवेट बसों पर रहा। सोमवार को ज्यादातर ट्रेनें प्रभावित रहने से यात्री परेशान रहे। ट्रेनों का संचालन एक घंटे से लेकर तीन घंटे तक प्रभावित रहा। कोहरा छाए रहने से बस अड्डे पर सवारियों का टोटा रहा। दूसरे शहरों पानीपत- करनाल, सहारनपुर, मेरठ, बड़ौत, दिल्ली से घंटो बाद रोडवेज बसे भी पहुंची। सर्दी से रोडवेज बसों की आय पर असर पड़ रहा है।
पुराने गर्म, साधारण कपड़ो व कम्बलों का विशाल वितरण कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति (रजि.) के सेवा कार्य प्रोजेक्ट द्वारा शीतकाल मे पुराने गर्म, साधारण कपड़ो व कम्बलों का विशाल वितरण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार पावन धर्मनगरी शुक्रताल में किया गया । प्रातः काल ही भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल पर एकत्रित होकर एक टीम ने शुक्रताल के लिए प्रस्थान किया । जिसमें रास्ते मे अनेको स्थानो पर ठिठुरते असहाय लोगो को गर्म कपड़ों व कम्बलों की सेवा दी गई । साथ ही शुक्रताल में विराट असहाय लोगो के लिए बने आश्रम अपना घर मे वहाँ रह रहे लगभग ९५ वृद्ध व आश्रित लोगो को अपने हातो से कम्बल उढ़ाकर व गर्म कपड़े भेट कर धर्मलाभ उठाया । अपना घर के मैनेजर श्री नरेश जैन जी ने सभी को वहाँ की व्यवस्थाओं व बहुत ही वृद्ध लोगो से अवगत कराया । उन्होंने सहयोग की समस्त सामग्री की रसीद देकर आभार भी व्यक्त किया ।तत्पश्चात विकलांग आश्रम जहाँ एक उपयुक्त संख्या में बालिकाएं भी रहती है, उक्त स्थान पर सलवार सूट व बच्चो के कपड़े वितरित किये । तत्पश्चात विराट हनुमत धाम पर बच्चो को कपड़े वितरित कर भगवान हनुमान जी को मिस्ठान का भोग लगाकर सेवा कार्य के कार्यक्रम को पूर्ण किया । सभी पदाधिकारियो ने स्वादिस्ट जलपान घ् लेकर शुक्रताल से वापसी ली । प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आशुतोष स्वरूप बंसल जी ने बताया कि संघटन प्रति वर्ष सेकड़ो वस्त्रो व कम्बलों का वितरण कार्यक्रम करता है जिससे मन को शांति महसूस होती है । उन्होंने मुज़फ्फरनगर में आवस्यकता वाले नाम आये चिन्हित लोगो को भी सोमवार को कम्बल वितरण का आव्हान किया । कार्यक्रम संयोजक सेवा कार्य प्रोजेक्ट चेयरमैन श्रीमति आयना मित्तल, जिला सचिव श्री सुरेन्द्रनाथ मित्तल, श्री गौरव मित्तल व श्रीमति मन्जू अग्रवाल रहे । ज़िला महामंत्री श्री नरेश गुप्ता जी ने शुक्रताल जाने वाले पदाधिकारियो श्री आशुतोष स्वरूप बंसल, डॉ. सुधीर कंसल, श्री पवन सिंघल, श्री निधिशराज गर्ग, श्री हर्ष गोयल, श्री सौरभ मित्तल, श्रीमति आयना मित्तल, श्री सुरेन्द्र नाथ मित्तल जी को आभार दिया कि वे इतनी सर्दी में इस पुनीत कार्य का हिस्सा बने ।
भारत विकास परिषद ‘‘विवेक’’द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद ‘‘विवेक’’ द्वारा नूतन वर्ष-2020 का स्वागत धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने कडाके की ठंड को देखते हुए निर्धन व असहाय परिवारों में स्वेटर, कंबल, शॅाल व मोजो का वितरण कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री प्रवीण गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा, नववर्ष पर हम अपने मनोरंजन के साथ-2 गरीबो व असहाय लोगों के लिये कुछ भी करते है तो उनकी दुआओ से आगामी वर्ष प्रफुल्लित व समृद्धशाली होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर एवं नागरिक संशोधन अधिनियम -2019 आज की आवश्यकता आधारित गोष्ठी में समाज सेवी श्री अचिन कंसल को पक्ष में व एडवोकेट श्रीमती रजनी पंवार को विपक्षी में, सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया। देर रात तक चले रंगारंग कार्यक्रम में सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया और आपस में गले मिलकर एक दूसरे को नवर्ष की शुभकामना दी।
भारत विकास परिषद विवेक द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख समाजसेवी श्री प्रवीण गोयल व श्री गिरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर नववर्ष धमाल 2020 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री प्रवीण गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मानव जीवन में जहां हर्षोल्लास व मस्ती होनी चाहिए वही गरीबो की सेवा करने का उद्देश्य भी समाहित होना चाहिये। इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति श्री गिरीश अग्रवाल जी ने कहा भारत विकास परिषद द्वारा गरीबों व असहाय लोगों में कंबल, स्वेटर व मोजों का वितरण जैसी सेवा व खुशियां बांटने में उनके अर्न्तमन से निकली दुआओ से आप सभी का आगामी वर्ष प्रफुल्लित व समृद्धशाली होगा। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी श्री आशुतोष स्वरूप बंसल व श्री निधीशराज गर्ग जी ने भारत विकास परिषद द्वारा किये जा रहे सामाजिक व सेवा कार्यो की भूरि-भूरि प्रंशसा करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनायें प्रेषित की।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रान्त द्वारा निर्देशित नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर आज की आवश्यकता पर आयोजित गोष्ठी में सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में प्रमुख समाजसेवी श्री अचिन कंसल को पक्ष में व एडवोकेट श्रीमती रजनी पंवार को विपक्ष में सम्बोधन के लिये सम्मानित भी किया गया। शाखा संरक्षक श्री सुधीर गर्ग ने बताया कि नववर्ष कार्यक्रम का आगाज निर्धन व असहाय लोगों में स्वेटर, मोजे, कंबल व शॅाल बांटकर शुरूआत की गयी। इसके लिये विभिन्न स्थानों पर परिषद के सदस्यों ने श्री पवन सिंघल जी के नेतृत्व में टोली बनाकर यह वितरण सम्पन्न कराया है। इस अवसर पर सचिव श्री राजीव गर्ग ने भारत विकास परिषद विवेक द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर डा0 सूर्यप्रकाश अग्रवाल व डा0 निशा अग्रवाल को शाखा सदस्यता की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर डा0 पुरूषोत्तम अग्रवाल व डा0 अनीता अग्रवाल ने राशिवार वर्ष 2020 के फलन की जानकादी और सदस्यों को भी उनकी राशि के अनुसार फलन के बारे में जानकादी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ प्रारम्भ हुआ। जिसकी प्रस्तुति कार्यक्रम संयोजिकाये श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती सलोनी कंसल, श्रीमती शानू गर्ग व श्रीमती छवि सिंघल ने अनूठे ढंग से की। इस अवसर पर श्रीमती इंदू मिश्रा, अजय गर्ग, रोबिन सिंघल, श्रीमती अलका सिंह ने शानदार गायन की प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। संजय अग्रवाल ने कामेडी का तडका ‘‘नागरिक संसोधन अधिनियम’’ पर प्रस्तुति कर सबको हंसाया। श्रीमती निशा वर्मा, श्रीमती सुरभि सिंघल, कुमाआरूषी वर्मा व एडवोकेट रजनी पंवार ने नववर्ष आधारित नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर राम अवतार गोयल एवं श्रीमती सवि गोयल, मुकेश बिंदल व श्रीमती अचला बिंदल, मनोज गोयल, श्रीमती पूजा गोयल, संजय महेश्वव श्रीमती शालिनी माहेश्वने कपल डांस पर जमकर तालियां बटोरी। प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के वेषभूषा में बच्चों ने सभी को गुड व शक्कर भेंट कर नववर्ष की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अचिन कंसल ने सभी को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सनोली कंसल एवं पवन सिंघल जी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिराज माहेश्वरी, डा0 पुरूषोत्तम अग्रवाल, अमित सिंघल, शैशव अग्रवाल, विश्वदीप गोयल, डा0 अरविन्द मिश्रा, डा0 अनिल गुप्ता, डा0 वी0के0 अग्रवाल, अजय स्वरूप बंसल, डा0 आर0के0 सिंह, रजनीश अग्रवाल एवं मनीष गोयल, रहे। इस अवसर पर गौरव सिंघल, प्रियम सिंघल, शिल्पी अग्रवाल, मनोज गोयल, डा0 अनिता अग्रवाल, डा0 अनिल कुमार, श्रीमती सुरभि सिंघल, डा0 ओमवीर सिंह, श्री सुधोष आर्य, संजय अरोरा, चन्द्रदत्त गौड, रजनीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में गरीबो को घर-घर जाकर बांटे कंबल
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा कला में देर रात्रि आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता व समाजसेवी शहजाद नबी जैदी ने गरीब एवं असहाय लोगों के घर घर जाकर सर्दी में ठिठुर रहे लोगो को कम्बल बांटे,कम्बल मिलते ही गरीबो के चेहरे खिल उठे और उन्होने उन्हें आशीर्वाद दिया।
चरथावल विकासखण्ड के ग्राम सैदपुरा कला में देर रात्रि हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सामना कर रहे गरीबों को आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता व समाजसेवी शहजाद नबी जैदी ने कंबल बांटकर अपनी जिंदादिली का परिचय दिया। खास बात यह है कि उन्होंने ने ये कंबल अपनी तरफ से बांटे हैं। दरअसल गांव मे शीतलहर के चलते तमाम ऐसे लोग हैं जिनके पास सर्दी को दूर करने के इंतजाम नहीं थे इसे देखकर समाजसेवी शहजाद नबी ने अपनी टीम के सदस्य समीर आदि के साथ फैसला किया कि वह गरीबों की मदद के लिए आगे आएंगे इसी के चलते गांव में रहने वाले गरीब लोगों को देर रात मौके पर जाकर उन्हें कंबल वितरित किए। जो भी फटे पुराने गुदड़े में लिपटा सोता हुआ मिला तो उसे कंबल से ढक दिया उनका कहना है कि लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ।कम्बल मिलते ही गरीबो के चेहरे खिल उठे और उन्होने उन्हें आशीर्वाद दिया।
कोर्ट खुलने पर चार बेकसूरों की होगी रिहाई-बुजुर्ग बीमार के परिवार को नहीं बख्शा
मुजफ्फरनगर। शहर में उपद्रव के बाद पुलिस ने कई बेगुनाहों को जेल भेज दिया है। निर्दोषों की फेहरिस्त में बीमार बुजुर्ग को मेरठ दिखाने के लिए ले जा रहे परिवार के सदस्यों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उधर, शहर में हुए उपद्रव के बाद पुलिस की कार्रवाई की चपेट में आए चार बेकसूरों को अभी कुछ दिन और जेल में गुजारने होंगे। जांच में पुलिस इन चारों को निर्दोष मानते हुए न्यायालय में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी है, लेकिन 31 दिसंबर तक कोर्ट की छुट्टी होने के कारण रिहाई नहीं हो पा रही। जेल में बंद इन बेकसूरों में जिला सेवायोजन कार्यालय का लिपिक फारूक और अपने घर के बुजुर्ग को मेरठ के हॉस्पिटल में ले जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के बाद कई बेकसूरों को भी जेल भेज दिया गया है। चार मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें पुलिस ने खुद अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इनमें जिला सेवायोजन कार्यालय के लिपिक फारूक को उस हालत में सिविल लाइन पुलिस ने जेल भेज दिया, जब वह पूरे दिन अपने कार्यालय में ड्यूटी पर रहे। उनकी बेगुनाही के तमाम सबूत सामने आने के बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे ने उसकी रिहाई के आदेश दिए। 20 दिसंबर की रात में उन्हें घर से पकड़ा गया और 21 दिसंबर को जेल भेज दिया गया। 24 दिसंबर को उनकी रिहाई की रिपोर्ट न्यायालय में पेश कर दी गई। इसी तरह अपने परिवार के बुजुर्ग यूनुस को मेरठ के हॉस्पिटल में ले जा रहे शहर के उद्यमी खालिद, उनके बेटे सुहेल और परिवार के अतीक को कोतवाली पुलिस ने 21 दिसंबर को पकड़कर जेल भेज दिया था। इनका पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस बैकफुट पर आई और 24 दिसंबर को ही इनकी रिहाई के लिए भी रिपोर्ट न्यायालय में भेजी। कोर्ट की 31 दिसंबर तक छुट्टी होने के कारण बेकसूर होते हुए भी इनमें किसी की भी रिहाई नहीं हो पाई है। एक जनवरी को कोर्ट खुलने के बाद ही इनकी रिहाई की उम्मीद है।
हमने 24 दिसंबर को रिहाई की रिपोर्ट भेज दी-एसआईटी के जांच अधिकारी देवकीनंदन निवासी 24 दिसंबर को फारूक का मामला उनके सामने आया। उन्होंने उनकी रिहाई की कार्रवाई पूरी कर इसी दिन न्यायालय में पेश कर दी। शहर कोतवाली के खालिद, उनके बेटे सुहेल और अतीक के मामले की जांच उनके साथी राजेंद्र प्रसाद यादव ने की, उन्होंने भी रिपोर्ट न्यायालय में पेश कर दी है। कोर्ट खुलने पर ही रिहाई होगी।
पुलिस ने निर्दोषों को भेजा जेलः दीपक कुमार-कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दीपक कुमार का कहना है कि पुलिस ने कई निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया है। चार मामलों में तो पुलिस खुद ही अपनी गलती स्वीकार कर चुकी है। ऐसे में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी के लिए आखिर जिम्मेदार कौन होगा।
नए वोट बनवाने के लिए युवाओं ने किए आवेदन
पुरकाजी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा पुरकाजी के मतदेय स्थल जूनियर हाईस्कूल तुगलकपुर के मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण का कार्य किया गया।
तुगलकपुर के पोलिंग बूथों पर प्रधानाध्यापक मैराज खघलिद रिजवी, बीएलओ सुषमा, संयोगिता, प्रेमलता व शंकेश शर्मा ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य किया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु 12 लोगों ने अपना दावा प्रस्तुत किया गया। ठंड अधिक होने के कारण कम ही लोग पहुंच पाए। प्रधानाध्यापक ने मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बूथ पर आकर अपने नाम पंजीकरण और नाम में संशोधन आदि कराने को कहा। उधर, कस्बे में स्कूलों में बनाये गए बूथों पर भी बीएलओ द्वारा मौजूद रहकर नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए। तहसीन राठी, नौशाद फरीदी, आजाद फरीदी आदि ने बताया कि सूची गलत होने के कारण काफी परेशानी हुई। सुपरवाइजर पंकज कुमार व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात बीएलओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ वार्डों के परिवारों के नाम अलग-अलग मतदाता सूचियों में हैं। इससे परेशानी हुई।
दस करोड़ से तैयार होगा रेलवे स्टेशन का नया भवन
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन का नया भवन तैयार करने के लिए निर्माण कार्य तेज हो गया है। दस करोड़ रूपये की लागत से स्टेशन का नया भवन बनाया जाएगा। भवन का 80 फीसद निर्माण कार्य जुलाई माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे की निर्माण इकाई ने पैनल खोदाई शुरू कर दी है। कड़ाके की सर्दी में सुबह और शाम में कार्य धीमा हो रहा है, लेकिन दिन में इसे तेजी से निपटाया जा रहा है। मेरठ से टपरी तक रेलवे ट्रैक को डबल किया जा रहा है। जिसमें मुजफ्फरनगर तक ट्रैक डबल हो चुका है। देवबंद तक कार्य युद्ध स्तर पर निपटाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग दिन में ब्लॉक लेकर इंजीनियर कार्य में जुटे हैं। रेलवे स्टेशन का नया भवन बनाने के लिए निर्माण इकाई ने भी कार्य तेज कर दिया है। पुराने भवन को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। नया भवन तैयार करने के लिए शुक्रवार से पैनल खोदाई प्रारंभ की गई है। हालांकि कड़ाके की ठंड में कार्य थोड़ा धीमा हो गया है।
जिस कारण दोपहर के समय अधिक कार्य किया जा रहा है। निर्माण इकाई के अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने जुलाई माह तक 80 फीसद भवन बनाने का लक्ष्य दिया है। मुख्यद्वार और भवन के बाद आसपास के कार्यालयों को तैयार किया जाएगा। इस पूरे भवन को बनाने में करीब दस करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।
रेलवे स्टेशन का नया भवन राजस्थान के किशनगढ़ स्टेशन की तर्ज पर बनाया जा रहा है। यह पूरी तरह से हिस्टोरिकल है। पुरानी कलाकृति का डिजाइन को नया रूप देकर बनाया जाएगा, ताकि रेलवे स्टेशन देखने में खूबसूरत नजर आए। बकायदा, इसक नक्शे को स्टेशन पर लगाया गया है। जिससे लोगों में स्टेशन को लेकर उत्सुकता बनी रहे।
