समाचार
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। गुप्ता रिजॉर्ट में सृजन एवं न्यू इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा एक कार्यक्रम मेरा शहर मेरा सम्मान आयोजित कराया गया जिसमे मुजफ्फरनगर के विभन्न क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया व मिस्टर मिस और मिसेज न्यू फेस ऑफ इंडिया टैलेंट शो भी किया गया जिसमे विनर सृष्टि प्रशान्त शुरूती रहे इसी के साथ साथ छोटे बच्चों ने किड्स टैलेंट शो किया जिसमें छोटे बच्चों ने पर्यावरण को लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि थीमों कों लेकर एक सोशल मैसेज जनता को दिया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निधीश राज गर्ग व इनके साथ साथ डॉ शिवम्, अशोक बालियान, अरविंद गुप्ता, अनिल बंसल सुनील अग्रवाल अशोक सिंघल ,संदीप जैन, सत्यप्रकाश रेशु, सपना सिंगल, सिद्धार्थ शर्मा जी,अनुराधा वर्मा लवि अग्रवाल, रमी कपूर सचिनआदि रहे और निर्णायक मंडल में मुंबई से आए एक्टर सार्थक चौधरी राजीव बालियान रश्मि अरोरा पिंटू मिश्रा निधि जैन भारती कपूर आदि रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहित मेहंदीयान अभिजीत सिंह,अतुल राठी अनन्त शर्मा राधिका स्तुति शिवानी अतिन आदि का योगदान रहा।
सीएम योगी ने किया 20 करोड रूपये की योजनाअें का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले तीर्थनगरी शुकतीर्थ में तीन सदी के युगदृष्टा पदम श्री शिक्षारिषी वीतराग स्वामी कल्याणदेव की १५वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक हुए। हेलीकॉप्टर से शुकदेव आश्रम स्थित हैलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। पुरानी तीर्थस्थली एवं भागवत उदगमपीठ शुकतीर्थ पहुचंने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां पहुंचने के बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्वामी ओमानंद के सानिध्य में शुकदेव गोशाला के विस्तारीकरण का लोकार्पण एवं अवलोकन किया। इस दौरान सीएम योगी ने गायों को गुड़ व चारा खिलाया।
स्वामी कल्याण देव को किये श्रद्धासुमन अर्पित-गायो को खिलाया चारा व रोटी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अति प्राचीन शुकदेव मंदिर में दर्शन किये और शुकतीर्थ में आधुनिक भागवत कथा भवन के मॉडल का लोकार्पण किया। यहां सीएम योगी ने पर्यटन विभाग की २० करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वामी कल्याण देव समाधि मंदिर में दर्शन एवं यज्ञशाला में पूर्णाहूति तथा प्रांगण में स्थित वटवृक्ष परिक्रमा एवं शुकदेव दर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी कल्याण देव जी भागवत भवन में शिलापट्ट का अनावरण किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदियों के युगदृष्टा स्वामी कल्याण देव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने तीर्थनगरी शुकतीर्थ की महिमा का बखान करते हुए महाराज परीक्षित के मोक्ष के लिए भागवत कथा के आयोजन का प्रसंग याद किया। उन्होने कहा कि ५००० वर्षों पूर्व बिना किसी साधनों के ८८ हजार ऋषियों ने भागवत कथा का श्रवण किया था। उन्होने कहा कि यह मुजफ्फरनगर के लोगों का सौभाग्य है कि भागवत भूमि के साथ उनका इतिहास और अतीत जुडा हुआ है। उन्होने कहा कि इस तीर्थ का गौरव बढाने में स्वामी कल्याण देव तथा अन्य संतों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ २४ जुलाई को मेरठ का दौरा कर कांवड़ यात्रा के दौरान सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परख सकते हैं। ब
;[p-ताया गया है कि कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर है। उन्होंने प्रदेश के अधिकारियों को यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। 
सीएम ने अधिकारियों से साफ कहा है कि कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से फूल और पंखुड़ियां बरसाने का बंदोबस्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि यात्रा के दौरान डीजे बंद नहीं होंगे, लेकिन सिर्फ भजन बजाने की ही इजाजत होगी, फिल्मी गाने कतई नहीं चलेंगे। कांवड़ यात्री बिना किसी परेशानी के पूरी कर सके इसके लिए हरेक जोन, जिला और मंडल स्तर पर विभागीय बैठकें करने और आपस में तालमेल बिठाने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री का सहारनपुर जोन का एक पखवाड़े में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने यहां २९ और ३० जून को कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक की थी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने १६ जुलाई से शुरू हो रही कांवड यात्रा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
कार्यक्रम स्थल पर मंडलायुक्त संजीव कुमार, एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, आईजी शरद सचान, डीएम अजयशंकर पाण्डेय, सीडीओ अर्चना वर्मा, एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह, एडीएम वित्त राजस्व आलोक कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ भोपा रामकिशन शर्मा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य रुप केन्द्रीय मंत्री डा० संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष डा० सुधीर सैनी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक ,विजय कश्यप, प्रमोद ऊठवाल, विक्रम सैनी, जिला मिडिया प्रभारी संजय गर्ग, जितेन्द्र कुच्छल, विशाल गर्ग, अजय सागर, रुपेन्द्र सैनी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, डा० वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक सुरेश तितौरिया, राजीव गर्ग, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, विजय शुक्ला, रमेश खुराना, प्रवेन्द्र भडाना, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, प्रमेष सैनी, पंकज महेश्वरी, अचिन्त मित्तल, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि मौजूद रहे।
देहरादून के समीप खाई में गिरी कार, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर के पांच युवकों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर/सहारनपुर। देहरादून में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर चामड़ खील के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए पांचों मृतक यूपी के सहारनपुर व मुजफ्फरनगर निवासी हैं। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के वीरेंद्र सिंह निवासी अमर दीप कालोनी, दीपक तोमर नानकपुरम, गौरव त्यागी निवासी गोविंदपुरम, सन्नी निवासी गोपालनगर व मुजफ्फरनगर के दो अन्य युवकों की मौत हुई है।
घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सुबह सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवार लोगों ने खाई में एक कार को गिरा देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के साथ ही कालसी थाना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार मृतकों के पास मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान की गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मुजफ्फरनगर के दोनों युवकों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत नई मन्डी कोतवाल संतोष कुमार सिह ने क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान ए टू जैड चौराहे के समीप आशीष पुत्र भूरा निवासी ज्वालागढ सरधना मेरठ व अकुर पुत्र सुभाषचन्द्र निवा नहटौर थाना जानसठ हाल निवासी भरतिया कालोनी बताया। पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तो के कब्जे से दो अदद मोबाईल, बाईक आदि बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने बताया कि वे लोग रात्रि मे मोटर साईकिल चलाते वक्त मोबाईल पर बात करने वालो से मोबाईल लूट लेते थे। पुलिस ने पकडे गए बदमाशो के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस, चार मोबाईल बरामद किए। बदमाशो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे नई मंडी केतवाली प्रभारी सन्तोष कुमार सिह,सब इंस्पैक्टर करन नागर, एसआई धीरज सिह, एचसीपी टैकचंद सिरोही, एचसीपी अजय कुमार तथा का.तरूण पाल सिह शामिल रहे।
दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के उददेश्य से कई दरोगाओ के कार्यक्षेत्र मे फेरबदल किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने कई दरोगाओ को इधर से उधर किया। एसएसपी के आदेशानुसार सब इंस्पैक्टर सतेन्द्र पाल सिह को थाना नई मन्डी से चौकी बघरा तितावी, ज्ञानेन्द्र सिह चौकी प्रभारी कस्बा पुरकाजी से पुलिस लाईन, चेतन तोमर को थाना छपार से थाना रतनपुरी, एसआई शिवकुमार को रतनपुरी से चौकी प्रभारी कुटेसरा, जितेन्द्र शर्मा को मीरापुर से कस्बा मीरापुर चौकी प्रभारी, गजेन्द्र सिह को जानसठ से चौकी भण्डूर थाना सिखेडा, एसआई प्रेमपाल सिह यादव को थाना चरथावल से प्रभारी कस्बा चौकी पुरकाजी,अवधेश शर्मा को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी बुढाना मोढ, सब इंस्पैक्टर भूपेन्द्र शर्मा को प्रभारी चौकी बुढाना मोड से कोतवाली नगर, जयवीर सिह को प्रभारी चौकी भण्डूर से चौकी प्रभारी कस्बा बुढाना, रविकिरन सिह को थाना छपार से प्रभारी चौकी बसेडा छपार, देवदत्त शर्मा को पुलिस लाईन से थाना पुरकाजी, एसआई जुगलकिशोर को पुलिस लाईन से थाना पुरकाजी, हरीश शर्मा को पुलिस लाईन से पुरकाजी, देवकी नंदन को पुलिस लाईन से थाना पुरकाजी भेजा गया है।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर : 58वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर का 58 वॉ अधिष्ठापन समारोह बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा संस्था द्वारा वर्ष भर के कार्यो एवं सेवाओ पर विस्तार से चर्चा की गई।
नगर के रूडकी रोड स्थित महेश सेलीब्रेशन फार्म्स मे रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के 58 वें अधिष्ठापन समारोह मे प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ मध्य प्रदेश इंदोर से पधारे डा.अजित जैन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जलवन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा.रोहित गोयल ने किया। कार्यक्रम मे पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियो द्वारा अतिथियो को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डा.अजित जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष अनूज स्वरूप बंसल व सचिव भरत सिघल सहित समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को रोटरी पिन लगाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्लब की एक्टीविटी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान लक्क्ी ड्रा की गई। इस अवसर पर अतिथियो के रूप मे मनीष शारदा, डा.अजित जैन आदि मौजूद रहे। अधिष्ठापन समारोह मे संस्था से जुडे पदाधिकारियो मे रईस कृष्ण गोपाल अग्रवाल, कीमती लाल जैन, रविन्द्र सिह, डा.कुलदीप सिह,के.सी.गोयल, पूर्व अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग, समाजसेवी निधिशराज गर्ग, नीरज कुमार, सचिन जैन, सुधीर गर्ग, एन.के.अरोरा, डा.रोहित गोयल, वागीश स्वरूप,डा. अशोक शर्मा, सुभाष चन्द शर्मा एड., आदि संस्था से जुडे पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
छपार। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
बरला इंटर कॉलेज में संयुक्त टीम ने गोष्ठी का आयोजन कर छात्रओं को नारी सशक्तीकरण एवं सुरक्षा की विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने छात्रओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जागरूकता एवं सतर्कता ही बचाव है। कहा कि विकट परिस्थिति में १००-नंबर, १०९० महिला हेल्पलाइन या फिर थाना पुलिस को सूचित करें। छात्रएं अपनी आत्मशक्ति को पहचानें। महिला व बाल विकास विभाग के कुलदीप गिरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा के प्रति गंभीर है। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार त्यागी ने भी विचार रखे। इस दौरान मुख्य रूप से एसएसआइ सुरेशपाल सिरोही, महिला कांस्टेबल संगीता चौधरी व आदर्श यादव, अध्यापक नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार, सतीश कुमार, अमित कुमार, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से चुने पदाधिकारी
मुजफ्फरनगर। डिपो परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव कराया गया। पर्चे दाखिल करने थे, लेकिन कार्यकर्ताओं सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया। चुनाव के बाद संगठन ने पौधारोपण अभियान चलाने का आह्वान किया। आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे पर शोक संवेदना प्रकट की गई। सुबह संगठन के पदाधिकारियों के लिए नामांकन पर्चे भरे गए, लेकिन दोपहर बाद चुनाव पर्यवेक्षक सहारनपुर डिपो के नीरज कुमार, हरनाम सिंह के निर्देशन में सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। राकेश कुमार अध्यक्ष, अमरीश त्यागी शाखा मंत्री, कोषाध्यक्ष शुभम काकरान, क्षेत्रीय प्रतिनिधि इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार तथा अनुज त्यागी को लगातार दसवीं बार संगठन मंत्री चुना गया है। चुने गए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण में डिपो परिसर के साथ नए बस स्टैंड पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। इस दौरान आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। क्षेत्रीय मंत्री सहारनपुर सुधीर कुमार, राकेश, सुनील, आशुद्दीन आदि मौजूद रहे।
तीन कारों की टक्कर में तीन महिलाएं लहूलुहान
मुजफ्फरनगर। मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर आल्टो कार सवार युवकों ने खड़ी वैगनआर कार व आगे चल रही सियाज कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैगनआर कार सवार तीन महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। कार सवार कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।
दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर एक धर्म कांटे से पास सड़क किनारे वैगनआर कार खड़ी थी। कार में चुड़ियाला गांव निवासी नजराना पुत्री इशरार व उसकी मां रिजवाना, मुमताज पत्नी शाहन घर बैठे हुए थे। मीरापुर बस स्टैंड की ओर से एक तेज गति आल्टो कार आई, जिसमें दो युवक सवार थे। आल्टो कार ने खड़ी वैगनआर कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वैगनआर कार में टक्कर मारने के बाद भागते समय आल्टो सवारों ने आगे जा रही एक सियाज कार में टक्कर मार दी। कार में नजीबाबाद निवासी राहुल पुत्र गौतम व उनका साथी जितेन्द्र पुत्र चमन सिंह सवार थे, उन्हें कोई चोट नहीं आई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को आता देख आल्टो कार चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। वैगनआर कार सवार महिलाएं दिल्ली से दवाई लेकर अपने गांव लौट रही थी, जबकि नजीबाबाद निवासी दोनों युवक मेरठ से नजीबाबाद वापस लौट रहे थे। मामूली घायल महिलाओं को निजी डॉक्टर के यहा दिखाकर परिजन गांव ले गए।
जलाभिषेक को लेकर दो पक्षों में भीषण संघर्ष
दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर नई मण्डी में चल रहे विवाद ने किया उग्र रूप धारण
मुजफ्फरनगर। नगर के एक धार्मिक स्थल में वर्चस्व की लडाई को लेकर चल रहे विवाद में आज उग्र रूप धारण कर लिया। जलाभिषेक करने गये श्रद्धालुओं पर दूसरे पक्ष ने लोहे रोड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गये, जबकि महिलाओं के भी कपड़े फाड दिये गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया। नई मंडी पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नई मंडी स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर चौडी गली में पिछले काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। वर्चस्व को लेकर दोनों पक्ष कोर्ट में भी चले गये थे। पहले भी कई बार तनाव व कहासुनी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पटेलनगर निवासी सुकेन्द्र कुमार जैन की पत्नि श्रीमती सुधा जैन अपने पुत्र राहुल जैन एडवोकेट के साथ प्रातः लगभग 6 बजे श्री पंचायती दिगम्बर जैन मन्दिर में गयी थी, पूजा-अर्चना के पश्चात श्रीमती सुधा जैन व उनका पुत्र राहुल भगवान का जलाभिषेक करने लगा, तो तभी वहां पर अभय जैन, नवीन जैन पुत्रागण अतरसैन, शुद्धातम जैन पुत्र अभय जैन, मोहित जैन पुत्र नवीन जैन, ऋषभ जैन पुत्र सुनील जैन व अशोक जैन पुत्र महावीर प्रसाद जैन, राजीव जैन पुत्र विजय जैन आदि ने एकराय होकर राहुल को भगवान का जलाभिषेक करने से मना कर दिया और उसे मंदिर से बाहर खींचकर ले आये।
नई मंडी पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार सभी हमलावरों ने एकराय होकर राहुल पर हमला कर दिया, जिसमें राहुल को गंभीर चोटे आयी। पीडिघ्ता ने बताया कि वह व उनके पति सकेन्द्र जैन भी बीचबचाव करने लगे, तो उन पर भी हमला किया गया और धक्का-मुक्की करते हुए पकड़े पफाड दिये। इस घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी गयी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहुल को जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है और कई टांके भी उपचार के दौरान लगे है। नई मंडी पुलिस ने पीडिघ्त महिला की तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर जैन समाज के दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिलाचिकित्सालय में घायलों का मैडिकल कराया गया, जिसमें गंभीर चोटे आई है। पीडिघ्त पक्ष की तहरीर के आधार पर नई मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
