Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: २५ हजारी बदमाश को पुलिस ने कब्जाया

5 8 |चरथावल। दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई जहां पुलिस की गोली से एक बदमाश मोहसिन हुआ घायल तो वहीं उसका एक साथी फ़रार हो गया। फ़रार बदमाश की तलाश में चरथावल, तितावी सहित भारी पुलिस फ़ोर्स ने की जंगलों में कॉम्बिंग लेकिन सफलता नही मिली। पकड़े गए बदमाश पर लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी जैसे दर्जनों से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज। बदमाश के पास से एक पिस्टल,बाइक,कुछ कारतूस,खोखे बरामद थाना चरथावल छेत्र के खुसरोपुर रोड पर हुई मुठभेड़।

जानकारी के अनुसार थाना चरथावल पुलिस ने खुसरोपुर लडवा रोड पर रजवाहे के पास चैकिंग करते समय ०१ काली पल्सर को रोकने का प्रयास किया तो पल्सर चालक ने पल्सर को नहीं रोका पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त पल्सर पर सवार बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिस पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलायी गयी गोली में एक बदमाश मोहसीन पुत्र शौकीन निवासी कुल्हेडी थाना चरथावल मु०नगर को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश मौहसीन उपरोक्त घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है।

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से ०१ पिस्टल ३२ बोर मय ०३ खोखा व ०५ जिंदा कारतूस ३२ बोर व घटना में प्रयुक्त ०१ पल्सर काली बरामद की गयी है। गिरफ्तारी के दौरान ०१ बदमाश फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस ने जंगलों में घन्टो काम्बिंग की। पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध मुजफ्फरनगर/सहारनपुर में लूट/चोरी एवं रंगदारी मांगने के लगभग दर्जन भर मुकदमें पंजीकृत है पुलिस के आलाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की पकडा गया बदमाश मोहसीन जनपद सहारनपुर से रुपये २५ हजार का घोषित इनामी बताया जा रहा है ।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 2 =