Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चौ. अजित सिंह कार्यकर्ताओं से मिले: संगठन हित मे जुट जाने का आहवान

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ.अजित सिह ने दो दिवसीय जनपद प्रवास के तहत पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उनकी समस्याओ को जाना तथा पार्टी व संगठन हित मे पूरे उत्साह के साथ जुट जाने का आहवान किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई दिल्ली से कार द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचे रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिह का पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने रास्ते मे कई स्थानो पर गर्मजोशी से स्वागत किया। जनपद की सीमा मे प्रवेश करने पर चौ.अजित सिह का पार्टी कार्यकर्ताओ ने खतौली,मंसूरपुर मेरठ रोड हाईवे तथा राणा चौक, सरकूलर रोड आदि अनेक स्थानो पर स्वागत किया।
नगर मे प्रवेश पर रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिंह गाडियो के काफिले के साथ मेरठ रोड हाईवे से सिखेडा गांव पहुंचे। जहां उन्होने विगत 8 जौलाई को बारिश के कारण मकान की छत ढह जाने पर हादसे मे मारे गए तीन मासूम बच्चो की मौत पर परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनो के साथ उनके गम को साझा करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि गांव सिखेडा निवासी गुलशन का परिवार 8 जौलाई की सुबह सोकर उठा था कि इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के दौरान गुलशन की दो बेटियों नाजिया,शाजिया व बेटे जुनैद की मौत हो गई थी। तथा गृह स्वामी गुलशन की हालत मलबे के नीचे दब जाने से बिगड गई थी। जिसे उसके परिजनो ने अस्पताल मे भर्ती कराया था। गुलशन के घर पहुंचे चौ.अजित सिह ने परिजनो से मिल कर पूरे हादसे की जानकारी ली तथा तीन मासूमो की मौत पर शोक व्यक्त किया।

गांव सिखेडा के पश्चात चौ.अजित सिह गाडियो के काफिले व कार्यकर्ताओ की भीड के साथ सरकूलर रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने विधानसभावार पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात की तथा सभी से एकजुटता से रहने का आहवान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी , पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रमा नागर, पूर्व मंत्री योगराज सिह, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, वरिष्ठ नेता चन्द्रवीर सिह एड.,अशोक बालियान एड.,कृष्णपाल राठी चेयरमैन,पूर्व विधायक राजपाल सिह,सुधीर भारती, मीडिया प्रभारी विवेक कादियान, युवा रालोद जिलाध्यक्ष हर्ष राठी,अभिषेक चौधरी, पराग चौधरी,अंकित सहरावत, शुभम बंसल सहित सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =