समाचार
1100 पैकेट भोजन के दिये
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा नामित सचिव राम नारायण यादव जनपद में कोरोना से संबंधित नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किए गए हैं, उनके द्वारा आज कम्युनिटी किचन राधा स्वामी सत्संग ब्यास मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया गया। सत्संग की टीम के द्वारा प्रतिदिन ११०० पैकेट भोजन शासन को उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर जाकर गुणवत्ता को देखा स्वच्छता के मांगों को चेक किया गया, साथ में डीएफओ श्री सूरज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह, सीओ सिटी भदौरिया, शहर कोतवाल अनिल कपरवान एवं सत्संग भवन के राकेश कंसल व अन्य सेवादार उपस्थित रहे। वहां की व्यवस्था देख सचिव महोदय ने काफी प्रशंसा की।
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत 
मुजफ्फरनगर। देर रात को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर बागोवाली पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल ही गया।
पुलिस के अनुसार गैस का टैंकर बागोवाली बाईपास हाईवे पर किनारे खड़ा था। इसी दौरान देर रात करीब १२ः०० बजे पीछे से आए एक टाटा एस (छोटा हाथी) ने टैंकर में टक्कर मार दी, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक मृतक के पास से शुभम सैनी नाम का पैन कार्ड मिला है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हुई है।
घायल मनोज पुत्र महक सिंह निवासी शास्त्रीनगर ,मेरठ को नाजुक अवस्था में मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। टाटा ऐस में कुछ सामान और एक मेरठ नंबर की बाइक भी थी। नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों की पहचान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
बहन की पिटाई के विरोध में 10 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में एक ग्रामीण ने अपनी 10 साल की साली की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ फुगाना सोमेंद्र नेगी ने बताया कि हबीबपुर निवासी संदीप सैनी पुत्र कैलाश की शादी बिहार के पूर्णिया जनपद के गांव झलारी निवासी सुनील मंडल की बेटी किरण देवी से हुआ है। लॉकडाउन से पहले किरण ने गांव से अपनी 10 साल की बहन पूजा को भी हबीबपुर अपने पास बुला लिया था,जो लॉकडाउन के चलते वापस नहीं जा सकी।
शनिवार सुबह पशुओं को चारा डालने को लेकर संदीप की किरण के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर संदीप ने पत्नी किरण के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच पूजा की आंख खुल गई। उसने पिटाई का विरोध किया। इसी दौरान संदीप सैनी ने उसे धक्का दे दिया। पूजा का सर चारपाई के पाए से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर संदीप सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदीप के चाचा किरणपाल की ओर से दी गई तहरीर पर उसके खिलाफ गैर इरादतन कत्ल का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
रद्दी के गोदाम में लगी आग
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर रात को भोपा रोड पर स्थित सिल्वर्टोन पेपर मिल की रद्दी के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की ५ गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू में पाया। चीफ फायर ऑफिसर रमाशंकर तिवारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ है। विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
एडीएम को चैक सौंपा
मुजफ्फरनगर। एस.डी.कॉलेज, मुजफ्फरनगर की और से कोविड-19 मुख्यमंत्री पीडित सहायता कोष मे अनुदान के लिए चैक एडीएम को चैक सौंपा।
भोपा रोड स्थित सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा.एस.सी.वार्ष्णेय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि कोविड-19 के प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। एस.डी. डिग्री कॉलेज की और से कोविड-19 मुख्यमंत्री पीडित सहायता कोष के लिए महाविद्यालय द्वारा अनुदानित शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियो का एक दिन का वेतन धनराशि 2,88,438 तथा स्ववित्त पोषित विभाग के शिक्षकों के एक दिन के वेतन धनराशी 10,498 रूपये काटी गयी है। जिसे कोविड-19 के सम्बन्ध मे सहायता हेतु मुख्यमंत्री पीडित सहायता कोष मे जमा कराने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सहायता राशि का चैक सौपा।
युवती की नहर मे डूबने से मौत
भोपा। युवती की नहर मे डूबने से मौत हो गई। युवती की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार अपने पिता के साथ चिकित्सक के यहां छलांग लगा दी। मौक्े पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव की नहर मे तलाश शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी किरणपाल अपनी बेटी सरिता के साथ मोटर साईकिल पर सवार होकर डाक्टर के यहां दांत की दवाई लेने के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि बाईक सवार ये दोनो बाप बेटी बेलडा पुल पर पहुंचे कि इसी बीच तो इसी बीच सरिता ने गंग नहर मे अपनी चप्पल गिरा दी। सरिता ने चप्पल का बहाना कर मोटर साईकिल रूकवाई और गंगनहर मे छलांग लगा दी। युवती द्वारा आत्म हत्या से उसके पिता किरणपाल के होश फाख्ता हो गए। शोर शराबे की आवाज सुनकर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंचे इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस गंगनहर मे डूबी युवती के शव की तलाश मे जुट गई।
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
चरथावल। अवैध शराब की भटटी का किया भण्डाफोड, ०२ शातिर अवैध शराब तश्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से अवैध अपमिश्रित व कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किये। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म हाउस ग्राम रसूलपुर से ०२ शातिर अवैध शराब तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम संजीव पुत्र रकमचंद निवासी ग्राम प्यारेलाल थाना पंचकुला हरियाणा ।वीरू पासवान पुत्र सत्यनारायण निवासी नेता चौक थाना हरिचाय जिला मोरन नेपाल। बरामदगी का विवरण १० लीटर शराब खाम, ०१ गैस चूल्हा, ०१ गैस सिलेंडर, ०१ ड्रम, अवैध शराब बनाने के उपकरण आदि मौजूद रहे।
आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली के रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र वशिष्ठ ने एक और गोकश समीर उर्फ शमीम को न्याजूपुरा से गिरफ्तार कर भेजा जेल। जनपद में एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर गो हत्यारों की विशेष अभियान के तहत धरपकड़ जारी है।
अंजु अग्रवाल ने एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। होम क्वॉरेंटाइन के पश्चात आज पहली बार घर से निकली श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के द्वारा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आज एसटीपी प्लांट का प्रातः निरीक्षण किया गया। सबसे पहले श्मशान घाट पर आईपीएस ०१ के निरीक्षण के दौरान प्लांट पर लगी ६० एचपी की तीन मोटर्स में से मात्र एक मोटर चलने की आवाज थी। परंतु उससे मात्र पानी की सप्लाई तो हो रही थी परंतु ट्रीटमेंट नहीं हो रहा था। आधे से अधिक नाले का पानी सीधा काली नदी में जा रहा था। इसके अलावा जनरेटर मैं कुछ कमियों के कारण खराबी पाई गई। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर प्लांट पर लगे विद्युत मीटर की रीडिंग भी ली गई। दो स्टार्टर खराब पाई गए एवं दो मोटर खुली एवं खराब पाई गई। स्थलीय निरीक्षण के दौरान वार्ड सभासदपति श्री मोहित मलिक भी मौजूद रहे। उनके द्वारा भी कहा गया कि प्लांट बंद मिलता है।इसके पश्चात श्रीमती अंजू अग्रवाल माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय के द्वारा आईपीएस ०२ प्रेमपुरी का निरीक्षण किया गया।
वहां पर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी बहुत कम मात्रा में आना पाया गया और सीवर से लगभग २ इंच के लगभग पानी प्लांट में आने पर नाराजगी व्यक्त की गई। मौजूद ठेकेदार के कर्मियों से जानकारी प्राप्त करने पर बताया की सीवर सफाई का कार्य चल रहा है इस कारण अभी पानी पर्याप्त मात्रा में यहां तक नहीं पहुंच रहा है। पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रभारी जलकर अभियंता को निर्देश दिए गए की जल निगम से सीवर सफाई की पूरी प्लानिंग प्राप्त करते हुए उनके समक्ष अवलोकनार्थ प्रस्तुत करें। एक मोटर सही बताई गई लेकिन ट्रीटमेंट कुएं में पानी कम होने के कारण मोटर नहीं चलाई जा रही है। तीनों स्टार्टर खराब पाए गए मात्र एक नया स्टार्टर सही हालत में पाया गया, जिससे अल्टरनेट मोटर चलने की व्यवस्था बताई गई। बाद में पालिका अध्यक्ष महोदय के द्वारा गंदे कुआं पर एमपीएस का निरीक्षण किया गया। वहां पर भी स्थिति इसी प्रकार असंतोषजनक पाई गई और तीन हैवी मोटर्स में से मात्र एक मोटर ही चलती पाई गई। बाद में पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा ग्रिट चेंजर का निरीक्षण किया गया। वहां पर २ मैन हॉल से मैं से एक से आज पानी बहता मिला। तालाबों में समुद्र शोक जंगली बड़ी घास पाई गई। पालिका अध्यक्ष द्वारा पूरे प्लांट का कुशल संचालन ना होने पर प्रभारी जलकल अभियंता व ठेकेदार के कर्मियों , सुपरवाइजर से असंतोष प्रकट करते हुए निर्देशित किया गया कि जनहित में प्लांट का कुशल संचालन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ,उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में पालिका अध्यक्ष महोदया के साथ श्री शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता, मोहम्मद राहत एवं मोहम्मद उमर सभासद पति ,श्री पूरन चंद पाल प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, श्री विजेंद्र सिंह प्रथम श्रेणी लिपिक, श्री विकास कुमार जलकल लिपिक, गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष व एसके बिट्टू आदि उपस्थित रहे।
डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा
छपार। डीएम व एसएसपी ने क्वारनटाइन सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोविड-19 के प्रभाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने आज कोरोना/लॉकडाउन के मददेनजर क्वारनआइन सेंटर, छपार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थो को निर्देशित किया।
पांच किलो डोडा पाउडर के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी राजेंद्र वशिष्ठ ने थाने के शातिर गोकश अपराधी व हिस्ट्रीशीटर मनव्वर उर्फ भोलू पुत्र यूसुफ को ५ किलो डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है और आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमों से सुसज्जित है।।
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के एसएस की अभिषेक यादव के निर्देश पर रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी राजेंद्र वशिष्ठ ने क्षेत्र के गोकशी की धरपकड़ के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि किसी भी हाल में क्षेत्र में किसी भी अवैध धंधे को पनपने नहीं दिया जाएगा।
सेवादारों ने 64 यूनिट रक्त दान किया
मुजफ्फरनगर। विश्व थैलिसीमिया दिवस पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने 64यूनिट रक्त दान किया। जानकारी के अनुसार विश्व थैलिसीमिया दिवस पर आज 45 मैम्बर सोनू इन्सां व ब्लाक भंगीदास बलराम इन्सां के नेत्रत्व में सेवादार जिला चिकित्सालय एवं एस डी मैडिकल में एकत्र हुए। जिला चिकित्सालय में 34 यूनिट तथा एस डी मैडिकल में 30 यूनिट कुल 64 यूनिट रक्त रक्त दान किया। जिला चिकित्सालय के ब्लैड बैंक अधिकारी पी के त्यागी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई के कार्यो में बढ चढ कर हिस्सा लेते हैं। डा0 सौराज, ड0 प्रभाष, डा0 शमशेर ने रक्त शिविर में सहयोग दिया। इस मौके पर सेवा करने वालों में बलराम इन्सां, 25 मैम्बर विपिन इन्सां, किशोरीलाल इन्सां,15 मैम्बर जुगपाल इन्सां,राजेश इन्सां,किरणपाल इन्सां, पूरण इन्सां,ब्रजपाल इन्सां,कपिल इन्सां, बबलू इन्सां,संजयू इन्सां, राजू इन्सां,प्रेमपाल इन्सां, शारदा इन्सां, शकुन्तला इन्सां, उषा इन्सां, आदि मौजूद थे।
सेनिटाइजेशन का कार्य 
मुजफ्फरनगर। लोहिया बाजार सरिया मंडी जो कि व्यस्तम बाजार है व कई दिन से उपेक्षित था जहां सेनिटाइजेशन का कार्य नही हो पाया था वहां व्यापारियों में इसे लेकर काफी नाराजगी भी थी उक्त बाजार में गौरव जैन द्वारा सरदार बलजीत सिंह जो कि स्वच्छ भारत मिशन के जिला कर्यक्रम अधिकारी भी है से बात कर उक्त समस्या से अवगत कराया तब थोड़ी ही देर में सरदार बलजीत सिंह स्वयं आल इंडिया एंटी करप्शन, यूथ सेल के पदाधिकारियों के साथ पूरे आवश्यक समान के साथ पहुच गये जिसमें कप्तान सिंह,सरदार नागपाल, हेमंत शर्मा, वरुण जीत सिंह नागपाल, अनुराग सिंघल पूरी टीम भी मौजूद थी उक्त सभी ने बाजार के व्यापरियों से संपर्क कर पूरी तरह सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए पूरे बाजार का सेनिटाइजेशन किया इनके समर्पित भावनाओ के साथ किये गए कार्य को देखकर मौके पर मौजूद सभी व्यापारियों ने जिसमे अश्वनी जैन, दिनेश जैन, अजय जैन,योगेश जैन, बृजमोहन, दीपेश जैन, सिद्धांत जैन, अक्षय जैन,अभिषेक जैन,सौरभ जैन, निमित जैन, चिराग, आदि ने सभी का धन्यवाद किया व प्रशंशा करते हुए सभी ने एकमत से कहा कि सभी काम करने वाली संस्थाएं इसी तरह सक्रिय रहकर सेवा करती रहे तो कोरोना नाम की महामारी पर विजय पाना मुश्किल नही होगा
जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। आज सेवा के ४०वे दिन की कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के मार्गदर्शन में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था संगठन के आर के गोयल,हिमांशु गोयल द्वारा की गयी,भोजन के २०० पैकिट जिला कार्यक्रम अधिकारी स. बलजीत सिंह को सोशल डिस्टनसिंग रखकर वितरण के लिए सौंपे गए,इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा संकट की इस घड़ी में जिन सभी के द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए जो मदद की जा रही है उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि उनका आभार प्रकट करता है,भोजन सौपने के दौरान मुकेश गुप्ता,अभिनव स्वरूप बंसल,अतुल गोयल,पराग अग्रवाल(रिलायन्स)तरुण मित्तल,गौरव जैन(आइडिया)अभिलक्ष मित्तल, उपस्थित रहे।।
श्रमिको के सामने रोजगार की बडी समस्या
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। पिछले काफी समय से कोरोना वायरस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गरीब मजदूर के सामने रोजगार की समस्या बन गयी है।
कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार श्रमिको को रोजगार के दृष्टिगत जनपद के बीडीओ व ब्लॉक सचिव आदि के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति अांचल तोमर ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थिती मे श्रमिको के सामने रोजगार की समस्या आ गई है। श्रमिको की रोजगार की समस्या को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र मे सडक निर्माण, नाला निर्माण आदि कार्य शुरू होने से श्रमिको रोजगार मुहैया हो सकेगा। बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव सहित समस्त बीडीओ व ग्राम पंचायत सहिव आदि मौजूद रहे।

