समाचार
पुलिस ने वांछित को जेल भेजा
मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या ४७२/१९ धारा २/३ गैंगस्टर एक्ट में चल रहे वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर को उसके मसकन से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।।
डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में पुलिस ने दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया
मुजफ्फरनगर। डीएम-एसएसपी की मौजूदगी मे पुलिस ने मॉकड्रिल किया। इस दौरान नगर के विभिन्न चौराहो पर पुलिस फौर्स तैनात रही। आला अधिकारियो के निर्देशन मे दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे पुलिस फोर्स ने चौराहो पर दंगा नियंत्रण रिहर्सल की। जनपद के साथ नगर क्षेत्र मे कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के उददेश्य से आज पूर्व मे सुनिश्चित मार्कड्रिल के मददेनजर आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो सहित नगर के विभिन्न थानो की पुलिस फोर्स ने नगर के मिनाक्षी चौक, खालापार, अस्पताल चौराहा, कच्ची सडक, मिनाक्षी चौक व नई मन्डी आदि विभिन्न क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च किया। डीएम सेल्वा कुमारी जे.-एसएसपी अभिषेक यादव एसपी देहात नेपाल सिह एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एसडीएम जानसठ कुलदीप कुमार मीणा आईएएस,सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह,सीओ धर्मेन्द्र चौहान, सीओ गिरीश चन्द शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी, इंस्पैक्टर पंकज त्यागी, इंस्पैक्टर मगनवीर सिह गिल, खतौली कोतवाल संतोष त्यागी, तितावी एसओ राजेन्द्र गिरी आदि अधिकारियो के निर्देशन मे पुलिस फोर्स ने आज दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न चौराहो व मार्गो का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिनस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम तथा एसएसपी ने नागरिको से घर पर ही रहने तथा बिना किसी जरूरी कार्य के घर पर ही रहने की अपील की। ताकि घर मे रहकर कोरोना को हराया जा सके। इन दोनो अधिकारियो ने नागरिको से भीड से बचकर रहने तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क के प्रयोग व सैनेटाइज का प्रयोग करने की बात कही। ताकि कोविड-19 के संक्रमण से बचा जा सके। मॉकड्रिल के दौरान एसएसपी व एसपी सिटी सहित समस्त अधिकारी तथा पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण जैसे – डन्डा, हेलमेट, बाँडी प्रोटेक्टर व शील्ड का आंकलन किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको को भीड से बचने की हिदायत दी। आज प्रशासन द्वारा की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के उददेश्य से की गई मॉकड्रिल लोगो के बीच चर्चा का विषय बनी रही। बाजार मे आया लगभग हर व्यक्ति एक दूसरे से इस सम्बन्ध मे आपस मे चर्चा करता नजर आया।
मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, साथी फरार
चरथावल। थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में १० हजार का ईनामी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।
जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में हरनाकी मार्ग पर आज सुबह पुलिस और बाईक सवार बदमाशों का आमना-सामना हुआ। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर बाईक पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश १० हजार रुपये का ईनामी शामली जनपद का निवासी कलीम बताया जा रहा है। उसके खिलाफ लूट के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उसके कब्जे से १ बाइक, १ तमंचा व ३ कारतूस बरामद बरामद किए है। मुठभेड की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सदर कुलदीप कुमार ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में काम्बिंग कर रही है।
कोरोना पीडित की मौत से मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। जनपद मे कोरोना के लगातार बढते जा रहे कहर के बीच कोतवाली क्षेत्र निवासी कोरोना पीडित एक व्यक्ति की मेरठ मैडिकल कॉलेज मे उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद निवासी कोरोना से मरने वालो की संख्या बढकर चार हो गई है।
सूत्रो के अनुसार मेरठ मैडिकल कॉलेज मे मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। बताया जाता है कि हार्ट पेशेन्ट उक्त व्यक्ति को बीते दिनो कोरोना पॉजिटिव पाय जाने पर उपचार के लिए मेरठ मैडिकल मे भर्ती कराया गया था। जिसकी मेरठ मे उपचार के दौरान मौत हो गई। विदित हो कि बीते दिनो शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार निवासी कोरोना पीडित वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। तथा जनपद निवासी कोरोना पीडित दो व्यक्तियो की रिषीकेश एम्स मे उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल
मुजफ्फरनगर। धर्मस्थलों को सोमवार आठ जून से खोलने के सरकार के दिशा-निर्देशों के उपरांत ऐतिहासिक भागवत पीठ शुकतीर्थ में श्री शुकदेव आश्रम समेत में नगरी के मंदिरों में साफ-सफाई शुरु हो गई है। शुकदेव आश्रम में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। लॉकडाउन के चलते महाभारतकालीन भागवत पीठ शुकतीर्थ में शुकदेव आश्रम, हनुमद्धाम, दुर्गाधाम, शिवधाम, गणेशा धाम, पांडव कालीन मां पार्वती मंदिर आदि के कपाट २४ मार्च से बंद हो गए थे। देश के अन्य प्रांतों की प्रस्तावित भागवत कथाएं स्थगित हो गयी थी। दो माह से ज्यादा समय बीतने के बाद सोमवार से विश्व प्रसिद्ध शुकदेव आश्रम समेत अन्य मंदिरों को खोलने की तैयारी प्रारंभ हो गयी है। प्राचीन अक्षय वट वृक्ष, शुकदेव मंदिर सहित पूरे आश्रम परिसर को पानी से धोया जा रहा है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सोमवार आठ जून से शुकदेव आश्रम के कपाट खोले जाएंगे। श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिग और सैनिटाइज करने के उपरांत ही शुकदेव मंदिर दर्शन तथा वट वृक्ष की परिक्रमा को प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर को सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल बंद रखा जाएगा। पीठ के एक द्वार से ही जांच कर भक्तों को एंट्री मिलेगी। वाहनों की पार्किग आश्रम परिसर के बाहर रहेगी। आगंतुक अपने जूते-चप्पल भी अपने वाहनों या एंट्री गेट पर ही रखेंगे। शारीरिक दूरी सोशल का पालन करते हुए ही श्रद्धालु दर्शन लाभ ले पाएंगे। फिलहाल की व्यवस्था में प्राचीन द्वार पर ही साधु-महात्माओं का अन्न क्षेत्र चलता रहेगा।
खाते को आधार कार्ड से लिंक कर घर बैठे होगा भुगतानः प्रवर अधीक्षक
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर, मुजफ्फरनगर मण्डल वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे आधार इनेबल्ड पेमेन्ट सिस्टम के द्वारा भुगतान सम्बन्धी सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि लॉकडाउना के दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के डाकघरो से आधार अनेबल पेमेन्ट के माध्यम से बैंक खाताधारक, आधार आच्छादित बैंक खातो से धन की निकासी कर रहे है।
प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गयी सहायता राशि जैसे-किसान सम्मान निधि, मनरेगा आदि व जनधन खातो मे भेजी गई राशि निकालने हेतु ग्राहकों की बैंको पर भारी भीड उमड रही है। भीड को कम करने हेतु आधार एनेबल पेमेन्ट सिस्टम के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के डाकघरो से ग्राहकों को रूपये 10 हजार तक का भुगतान किया जा रहा है। अब तक ग्रामीण डाकघरों से 46185 ग्राहक आधार कार्ड के माध्यम से लगभग 850 लाख की निकासी सहायता राशि के रूप मे कर चुके है। अब तक जिनमे अधिकांश वह महिलाएं हैं जिनके खातो प्रधानमंत्री जनधन योजना के अर्न्तगत सरकार द्वारा मदद भेजी जा रही है।
जो ग्राहक बैंक/एटीएम आदि तक पहुंचने मे असमर्थ हैं या उनके क्षेत्र मे बैंकिग सुविधाएं उपलब्ध नही है। वह अपने ग्राम व क्षेत्र के पोस्टमैन व डाकघरो से सम्पर्क कर घर बैठे आधार के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। बशर्ते उसके बैंक खाते मे आधार लिंक हो।
डाकघर के द्वारा एईपीएस के माध्यम से भुगतान हेतु विशेष अभियान महालोगिन डे दिनांक 8 जून 2020 मे चलाया जाएगा। जिसमें सभी विभागीय डाकघरों,शाखा डाकघरां व पोस्टमैनो द्वारा यह सेवाऐं विशेष रूप से प्रदान की जाएगी। जिससे नजदीकी डाकघर/घर बैठकर भी धन की निकासी कर सकेंगे।
घटतौली में राशन डीलर पर मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन होने के बाद से ही सरकार गरीबों का पेट भरने के लिए कई तरह से प्रबंध कर रही है। लेकिन डीलर उन्ही गरीबों के पेट का निवाला छीन कर अपना पेट भरने में लगे हुए है। ऐसा नहीं है कि डीलरों के बारे में अधिकारी नहीं जानते है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव में शिकायत पर पहुंचे पूर्ति अधिकारी ने जांच की तो डीलर का घोटाला सामने आया। घटतौली तो पकडी गई, साथ ही यूनिट काटे जाने की बारे में भी अधिकारी को बताया। अधिकारी ने डीलर के विरूद्व रतनपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव निवासी कुछ ग्रामीणों ने गांव के डीलर रेशमा पर राशन कम देने की शिकायत की थी। शिकायत करने पर कोई कार्रवाई न होने पर युवकों ने डीलर के घटतौली करने की वीडियो बनाकर अधिकारियों को दी। वीडियो देखकर अधिकारी हरकत में आए। बुढाना पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह जांच करने पहुंचे तो दुकान पर डीलर का पति राशन वितरण कर रहा था। जांच में शिकायत सही पाई गई। एक कार्ड धारक के राशन की तौल कराई गई तो 36 किलो राशन पाया गया। यूनिट के हिसाब से कार्ड धारक का राशन 45 किलो बना था। दूसरे कार्ड धारक का राशन तौला गया तो 30 किलो की जगह 24 किलो राशन पाया गया। पूर्ति अधिकारी ने दर्जनों ग्रामीणों से पूछताछ की। जिसमे घटतौली के अलावा ग्रामीणों ने यूनिट भी काटने का आरोप लगाया। बताया कि अगर किसी ग्रामीणा की पांच यूनिट है तो उसको तीन यूनिट ही राशन देता है। अधिकारी ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद डीलर के विरूद्व रतनपुरी थाने में राशन वितरण में घटतौली करने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत करते है तो होती है जांच-पूर्ति अधिकारी ने रियावली नंगला में डीलर की घटतौली की कार्रवाई की है। बता दे कि तहसील क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं होगा जहां पर घटतौली न की जाती है। अगर कोई कार्ड धारक शिकायत करता है तो पहले अधिकारी उसको हडका कर भगा देते है लेकिन जब वो डीलर को सबक सिखाने के लिए उसकी वीडियो बना लेता है तो अधिकारी ही शिकायत कर्ता से डीलर की सैटिंग कराने में जुट जाते है। उसी दिन से शिकायत कर्ता को डीलर पूरा राशन देना शुरू कर देता है।
पालिका कर्मचारी का कॉलेज में स्थानांतरण
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने एक बार फिर से लिपिक ओमवीर सिंह का स्थानांतरण नगर पालिका इंटर कॉलेज में कर दिया है। इससे पहले भी ओमवीर सिंह के स्थानांतरण को लेकर काफी विवाद रहा था। नगर पालिका में जनगणना का कार्य देख रहे ओमवीर सिंह का स्थानांतरण नगरपालिका अध्यक्ष ने इंटर कॉलेज में कर दिया है। पहले भी ओमवीर सिंह को कॉलेज में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन ईओ ने उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी थी। इसे लेकर काफी विवाद रहा था। चेयरपर्सन ने लिपिक का वेतन जारी नहीं किया था। ओमवीर सिंह के स्थानांतरण से एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि जनगणना कार्य अभी नहीं हो रहा है। इसलिए ओमवीर सिंह का स्थानांतरण नगर पालिका इंटर कॉलेज में किया गया है।
बोर्ड बैठक के लिए मांगी अनुमति
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड बैठक के लिए ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने डीएम से अनुमति मांगी है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने जूम ऐप या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बोर्ड बैठक कराने के निर्देश दिए थे। इस पर ईओ ने डीएम को पत्र लिखकर ऑनलाइन बोर्ड बैठक कराने के लिए अनुमति मांगी है।

