समाचार
पेड पर लटका मिला युवक का फांसी लगा शव 
रामराज। गांव के जंगल मे युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो के होश फाख्ता हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रामराज थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हासमपुर निवासी युवक अरूण पुत्र सूरज का फांसी लगा शव गांव के जंगल मे पेड पर लटका देख। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण इस मामले से सकते मे आ गए और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी मृतक के परिजनो को दी। युवक अरूण की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पडौसियो को साथ ले तुरन्त ही जंगल मे पहुंचे। इसी बीच ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पेड पर लटके शव को उतरवाया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व पूरे मामले की छानबीन के बाद ही अरूण की मौत के कारण के सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस कई बिन्दुओ पर मामले की छानबीन मे जुट गई है। बताया जाता है कि अरूण भटनागर पिछले करीब 10 वर्षो से राहुल कांबोज के यहां काम करता था। बताया जाता है कि राहुल पिछले कई वर्षो से देहरादून मे रह रहा हे। जिसकी खेती का काम अरूण ही देख रहा था। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस कई बिन्दुओ पर मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।
डीएम व एसएसपी ने कचहरी परिसर का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा कचहरी न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा संबंधी जायजा लिया गया, वहीं अधीनस्थ पुलिस प्रशासन कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रसासन अमित कुमार व सीओ सिटी हरीश भदोरिया सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
जिलाधिकारी ने सीएचसी का औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा सीएचसी के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियो मे हडकम्प मच गया। जिलाधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आज दोपहर कस्बा बुढाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कोविड हेल्प डेस्क व कोविड से बचाव के सम्बन्ध मे दी जा रही सेवाओ के सम्बन्ध मे जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण से वहां मौजूद स्टाफकर्मियो मे हडकम्प मच गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया।
शिक्षको ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौपा
मुजफ्फरनगर। शिक्षको ने डीएम कार्यालय पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौपा।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित शिक्षको ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिह को सौपा। जिसमे मांग की गई कि उत्तचम न्यायालय मे आगामी 14 जुलाई 2020 को महत्वपूर्ण सुनवाई मे सरकारा अधिवक्ताओ की संख्या मे वृद्धि की जाए। ज्ञापन मे मांग की गई कि सुधार मेहता, वेणुगोपाल, हरीश साल्वे को के निर्देशन मे जल्द से जल्द 61867 की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे अमित कुमार, अनुज, प्रवेश, वैभव,आजम,रोहित, आकाश आदि मौजूद रहे।
तीसरे दिन भी धरना जारी रहा
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद मे ठेकेदारो ने भुगतान न होने की दशा मे शीघ्र बकाया भुगतान की मांग को लेकर टाउन हॉल परिसर मे आज तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। उल्लेखनीय है कि ठेकेदारो ने पालिका प्रशासन पर उनके द्वारा किए गए कार्यो का भुगतान ना किए जाने का आरोप लगाते हुए टाउन हाल प्रागण मे चल रहे धने को आज तीसरे दिन भी जारी रखा। पूर्व सभासद वीरभान ने धरने को समर्थन दिया।
अधेड व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में एक अधेड व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां डाक्टरो ने उसकी नाजुक हालत के चलते उसे मेरठ रैफर कर दिया।
सूत्रो के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी करीब 50 वर्षीय सतेन्द्र गांव के जंगल मे झुलसी हुई अवस्था में पडा मिला। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां डाक्टरो ने सतेन्द्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया।
पुलिस ने शातिर दबौचा
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस द्वारा ककरौली व खतौली मैं हुई लूट की घटनाओं में शामिल एक शातिर लूटेरे को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर ८ जून को ढांसरी से जानसठ जाने वाले रास्ते पर थाना क्षेत्र ककरौली व १९ जून को चीतल कट थाना क्षेत्र खतौली में हुई लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के दो अन्य साथी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा अंकुर पुत्र रणपाल निवासी ग्राम समसपुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, एक बिना नम्बर की स्कूटी व ककरौली में लूटी गई रकम में से २७ हजार ४ सौ रुपये तथा खतौली में लूटी गई रकम में से २५ हजार रुपये और लूट का शिकार बने पीड़ित का आधार कार्ड बरामद हुआ है।
तेल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में शिव चौक प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में तेल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में शिव चौक मुजफ्फरनगर पर जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि देश के इतिहास में डीजल पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ है डीजल के महंगे होने से देश में महंगाई अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाएगी किसानों की कमर टूट जाएगी और आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा यह सरकार लोगों पर जुल्म कर रही है और उन्हें दोनों हाथों से लूटने का काम कर रही है मुजफ्फरनगर कांग्रेस के नेतृत्व में हुए इस जोरदार प्रदर्शन में पूर्व गृह राज्य मंत्री सईदुलज्जमा, शहर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, गुफरान काजमी, मीडिया प्रभारी अनित कुमार चौधरी, श्याम पाल सिंह चेयरमैन, सुदेश मलिक, मदनमोहन शर्मा, सतीश शर्मा सेवादल जिलाध्यक्ष, विनोद धीमान,अब्दुल्ला काजी अमित राणा, नरेश भारती, महेश चंद्र, हर्षवर्धन त्यागी, सलीम कुरेशी, धीरज माहेश्वरी, अहसन जमीर, सगीर मलिक, मेहराज जहां, विनोद चौहान, शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, निर्मला देवी,यामीन फैयाज सलमानी राहत इकबाल सुलेमान बसेड़ा महेश भूरा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलकिश चौधरी, सलीम अहमद पूर्व सभासद बालेंद्र चौधरी, रिजवान अहमद मोहम्मद, यूनुस डॉ मोहसिन पुंडीर, नरेश नंदन बाल्मीकि दीपक वर्मा रीता जैन गीता काकरान, योगेश शर्मा, दीपक सेन, रजत सिंघल ,रमेश रामपुरी शारदा देवी काजी सुल्तान,आफताब राजपूत,शादाब अहमद, जुगनू, सत्तार प्रहलाद शर्मा,सुशील झंझोट,रईस अहमद सबीह अनवर, यश बंसल तैयब वेग,अजय सिसोदिया,नाजरा समीना,फरीदा रीना रानी जैन, कासिम,फैजान कुरैशी एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर। ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हुलिये के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है ताकि उसके परिजनों को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।
सपाईयों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। एडीएम को एक ज्ञापन सौंपते हुए गौरव जैन ने बताया कि समाजवादी युवजन सभा आपके समक्ष भारतीय जनता पार्टी सरकार मे हो रहे जनविरोधी कार्यप्रणाली के विरुद्ध अपनी अग्रलिखित मांगे रखती है जिसमें उन्होंने लगातार पेट्रोल व डीजल की बेतहाशा बढती किमतों पर रोक लगे व बढे हुए दाम वापिस हो, कानपुर में बालिकाओं के शैल्टर हॉम में हुए अत्यचार की उच्च स्तरीय जॉच हो ताकि अपराधि बेनकाब हो व कानून अनुसार उन्हें सजा मिल सकें, उत्तर प्रदेश के अन्दर समाजवादी नोजवानो द्वारा लोकतान्त्रिक तरीके से अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने पर पुलिस द्वारा गम्भीर धाराओं में मुकदमें दर्ज किये जा रहे है। इस तरह की कार्यवाही पर रोक लगे व दर्ज किये गये फर्जी मुकदमों की वापसी हो, जिन विधार्थियों की कोरोना काल में परीक्षाएं रद हुई है उन्हें अगली कक्षाओं में एडमिशन दे आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सोंपा ज्ञापन देने में दर्जनो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने डी.ए.वी. कॉलेज व एस.डी. डिग्री कॉलेज में चली आ रही समस्याओ के विरोध में कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
नगर मंत्री सागर सिरोही ने कहा कि व्यवसाय तथा औद्योगिक गतिविधियां ठप्प होने के चलते आमदनी के साधन लगभग समाप्त हो गए हैं ऐसे में आमदनी ना होने के चलते ज्यादातर छात्रों के अभिभावक कृषि, उद्योग, व्यवसाय से सम्बन्धित हैं अत आर्थिक गतिविधियों की शिथिलता के चलते स्व वित्त विभाग में पढ़ने वाले छात्रों की फीस जमा करने में छूट दी जाए। या माफ की जाए जो भी यथासंभव हो शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही करे और छात्रों को फीस हेतु व्यतिगत मेसेज भेज कर दबाव ना बनावे। इस दौरान मुख्य रूप से दीपांकर गौतम, प्रियांश तोमर, उत्तम शर्मा, अरिहंत त्यागी, मोहित चंद्रा, कृत्यांस तोमर, हरिओम गुप्ता, अमित बालियान, विपिन कुमार, उदित त्यागी, रवि शर्मा, मयंक बालियान, सूर्य प्रताप उपस्थित रहे।
जान से मारने की नियत से आग लगायी
मुजफ्फरनगर। जनपद मैनपुरी के प्रजापति समाज के निवासी खपरी , माधवनगर की है रामबहादुर प्रजापति सहित उनके परिवार के सात सदस्यों पर रंजिशन मिट्टी व पैट्रोल का तेल छिडकर घर मे सोते समय जान से मारने की नियत से आग लगा दी । जिसमे मृतक रामबहादुर प्रजापतिउनकी दोनों बेटी, पत्नी सरला, पौत्र ऋषिसहित अन्य दो कुल सात लोग जुलुस गये जिनको सैफई एम्स मे इलाज हेतू भर्ती कराया गया उक्त सभी की हालत बडी नाजुक होने के कारण पाँच लोगो की मौत हो गयी जिसमे दो वर्ष का मासुम ऋषि, रोली, सरला, शिखा और रामबहादुर की अस्पताल में मौत हो गयी और अन्य गम्भीर लोगो का इलाज अस्पताल मे चल रहा है उक्त हत्या काण्ड की घोर निन्दा करते है और आपके माध्यम से सरकार व शासन व प्रशासन से मांग करते है कि उक्त प्रकरण गम्भीर व भयानक हत्या काण्ड की निष्पक्ष जाँच निष्पक्ष एजेंसी से कराकर अपराधियों को पकडकर जेल भेजा जाये और सख्त सजा दी जाये तथा यह भी मांग करते है कि उक्त मृतक परिवार के गुजर – बसर व बेहतर इलाज के लिये ५० लाख रूपये की आर्थिक मदद सरकार द्वारा दिलाये जाये जिससे कि उक्त पीडित बचे हुये परिवार को सामाजिक , आर्थिक रूप से उभरने का अवसर मिल सके । मांग पत्र देने वाले व्यक्ति – सत्यवीर सिंह प्रजापति एड ० , प्रमोद प्रजापति जिलाध्यक्ष , नरेन्द्र कुमार प्रजापति , गुडडजापति प्रभात प्रजापति , मदन प्रजापति , रवि प्रजापति आदि प्रजापति समाज के लोग मोजूद रहे
युवक को चाकू सहित दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दैरान संदेह होने पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज पुत्र मूनचंद निवासी रामलीला टीला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रुडकी रोड स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी सागर पुत्र कल्लू चोरी के मामले में फरार चल रहा था। आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लियां पुलिस ने उसके पास से चोरी किये गए एक हजार रुपये नगद भी बरामद किये हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल द्वारा वर्चुअल प्रोग्राम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया और भिन्न भिन्न गतिविधियों के माध्यम से सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया। एमजी पब्लिक स्कूल मैं आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वर्चुअल प्रोग्राम का आयोजन किया गया ऑनलाइन गतिविधियों के अंतर्गत स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए सड़क पर सुरक्षित यातायात के लिए अनेक प्रकार के प्रेरक संदेश देकर लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने बच्चों को बताया कि २८ जून तक जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत स्कूल की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए वर्चुअल प्रोग्राम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी गई इस दौरान स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्ग निर्देशन में अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर पेंटिंग स्लोगन एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम मैं यही संदेश दिया गया की सड़क पर यात्रा करते समय अपने वाहनों को धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित यातायात करें क्योंकि आपके घर पर आपके लिए कोई आपका इंतजार कर रहा है इसके साथ ही छात्र छात्राओं को यातायात के मुख्य नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई छात्र छात्राओं को अपने अपने परिजनों को वाहन चलाते समय इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए भी जागरूक किया गया स्कूल डायरेक्टर जीबी पांडे ने अपने संदेश में छात्र-छात्राओं को कहा कि यह पहला ऐसा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें यातायात के नियमों के साथ ही इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि कोविड-१९ के दौरान सरकार द्वारा लागू किए गए यातायात नियमों का भी हम पूरी तरह से पालन करें वाहन चलाते समय जिस प्रकार हेलमेट आवश्यक है उसी प्रकार हमें मास्क भी जरूर लगाकर निकलना चाहिए ताकि हम अनावश्यक रूप से संक्रमण का शिकार बनने से बच सकें
इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन और पोस्टर के साथ ही सुंदर सुंदर पेंटिंग के माध्यम से सड़कों पर दुर्घटना रोकने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम किया इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का भी सराहनीय सहयोग रहा।
शाहपुर पुलिस ने मुठभेड में बदमाश को किया लंगडा, सिपाही को भी लगी गोली
मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने आज देर रात्रि में मुठभेड में एक बदमाश को लंगडा कर गिरफ्तार कर लिया, जो शाहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और कई मुकदमें में वांछित चल रहा था। मुठभेड के दौरान एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार शाहपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने आज देर शाम चौकिंग अभियान के दौरान बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया, पुलिस टीम गश्त करती हुई जब बरवाला से हरसौली जाने वाले रास्ते से गुजर रही थी तभी पुलिस टीम को एक बदमाश बाईक पर आता हुआ दिखायी दिया, उसे पुलिस ने ललकारा तो वह एक ईख के खेत में घुस गया और पुलिस पर फायर झोंक दिया। बदमाश द्वारा चलायी गयी गोली सिपाही सोनू की बाँह में लग गयी, पुलिस ने भी अपने बचाव में फायर किया जो बदमाश के पैर में लगा। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सोनू उर्फ मामा पुत्र इकबाल निवासी गांव तावली थाना शाहपुर बताया है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखे व चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाईकिल नं. यूपी 12 एके 7789 भी बरामद की है, जो चोरी की बतायी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उर्फ मामा शातिर गौतस्कर है, जिस पर गौकशी, हत्या के प्रयास जैसे संगीन धाराओं में लगभग डेढ दर्जन मुकदमें है व शाहपुर थाने का टॉप 10 बदमाश व हिस्ट्रीशीटर भी है।

