News
खबरें अब तक...

समाचार

सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
भोपा के पास हुए सड़क हादसे में गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी रवित पुत्र पत्राम व मिन्दर पुत्र संतरपाल गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मलीरा के पास हुए सड़क हादसे में सन्नी पुत्र ओमप्रकाश व भावना पुत्री ओमप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। भोपा के पास हुए सडक हादसे में गोडविल कालोनी मेरठ निवासी सात्विक पुत्र सतेंद्र कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिखेडा के पास हुए सडक हादसे में कालू पुत्र गुलाब सिंह निवासी दखौडी सिखेडा व किरणपाल पुत्र प्रभू निवासी बहादरपुर सिखेडा गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से कालू को मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। जीटी रोड पर हुए सडक हादसे में आगरा निवासी इनाम सिंह पुत्र नत्थू सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर खादरवाला निवासी अरूण को शराब के 16 पव्वों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

टै्रक्टर-ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत
पुरकाजी। टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे से कस्बावासियो मे शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त पुरकाजी थाना क्षेत्र के फलावदा मोड के समीप टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी उपचार से पूर्व मौत हो गई। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि उक्त महिला ने रास्ते मे ही दम तोड दिया। इस दुखद हादसे से महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी टै्रक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।

मुठभेड में शहीद हुए पुलिसकर्मियां श्रद्धाजंलि दी1 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के दोनों आला अधिकारियों ने बीती रात स्थगित की गई कांवड यात्रा तथा कानून व्यवस्था को लेकर जिले के प्रशासनिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था को लेकर आहूत बैठक से पूर्व बैठक में मौजूद समस्त अधिकारियों ने कानपुर मुठभेड में शहीद हुए पुलिसकर्मियां की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी।
जानकारी के बीती रात डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में स्थगित कावड यात्रा, कोरोना संक्रमण हेतु जागरूकता व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग की गयी। बैठक में जिले के सभी एडीएम, सभी एसडीएम, सभी एडिशनल एसपी, सभी सीओ तथा सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने सभी अधिकारियों को कावड मार्ग पर लगातार भृमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। अपराधियों पर लगाम लगाने तथा अपराध की रोकथाम हेतु भी दिशा-निर्देश दिये गये।

साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर बोला हमला2 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। दिल्ली से हरिद्वार जाते समय फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत में जिन लोगों ने मुखबिरी की है उनके विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही की जाये।
भाजपा के फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने दिल्ली से देहरादून जाते समय मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर प्रहार किया। कानपुर के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि इस मामले में जिसने भी मुखबिरी की है उसको कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए। रामपुर तिराहा पर कुछ देर रूकी साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राहुल, प्रियंका बेतुकी बाते कर प्रधानमंत्री पर उल्टे सीधे तंज कसते है। उन्होंने कहा कि उन्हे तंज कसने के बजाये आत्मचिंतन करना चाहिए।

 

चार लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर चार लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मिमलाना रोड निवासी तमन्ना पत्नी जाकिर, मिर्जा टिल्ला सिखेडा निवासी बालेराम पुत्र इश्वर सिंह, अम्बा विहार निवासी अलीना पत्नी फजल चरथावल निवासी विपिन पुत्र सतपाल ने अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सभी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

शांतिभंग में चालान किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने आपस में झगडा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। बताया जाता है कि सुजडू निवासी अफजाल, उस्मान, काला व उमरदराज आपस में झगडा कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर संवेदना, वृक्षारोपण किया3 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर संवेदना प्रकट की और उनके पिता की स्मृति में वृक्षारोपण किया।
आज जनपद के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शुक्रवार ०३ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी अभिषेक कौशिक ने भी मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर उनके पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
देश में प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जुलाई माह का प्रथम सप्ताह च्वन महोत्सव सप्ताहज् के रूप में मनाया जाता है। इसी के क्रम में प्रभारी मंत्री ने कपिल देव के पिता की स्मृति में उनके आवास के बाहर वृक्षारोपण किया।
मंत्री कपिल देव ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए उनके पिता की श्रद्धांजलि सभा सोमवार ०६ जुलाई को उनके आवास पर अति सूक्ष्म रूप में होगी। उन्होंने सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, पारिवारिक मित्रों से दूरभाष के माध्यम से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, खतौली विधायक विक्रम सैनी, सरधना विधायक संगीत सोम, स्याना विधायक देवेन्द्र लोधी, रामपुर मनिहारन विधायक देवेन्द्र निम, खुर्जा विधायक विजेन्द्र पाल सिंह, अध्यक्ष श्रम आयोग सुनील भराला, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेन्द्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, अनिल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष वाई पी सिंह, अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग डॉ० विशेष गुप्ता, गोपाल अंजान आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

किशोर की करंट लगने से मौत13 Min |
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव भंगेला में हुए दर्दनाक हादसे में एक किशोर की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि भंगेला निवासी तेरह वर्षीय हर्षित पुत्र कर्मवीर लग्गी से पेड पर लगे आमों को तोड रहा था। आरोप है कि विद्युत लाइन काफी नीचे से गुजर रही है। जिससे हर्षित की लग्गी विद्युत लाइन से जा टकरायी और करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी लेकिन गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीण विद्युत अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत कर विद्युत लाइन को ऊपर कराने की मांग की गयी लेकिन अधिकारियों ने एक भी सुनवाई नहीं की। जिसके चलते आज मासूम किशोर की मौत हो गयी। ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाये जाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्यवाही व मुआवजे का आश्वासन देकर शांत किया। तब पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।

सर्प के डसने से मौत
मुजफ्फरनगर। जहरीले सर्प के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बताया गया है कि तीस वर्षीय फूल कुमार को जहरीले सर्प द्वारा डसने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया था। जहां से उसे मेरठ रैफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लायी गयी एक महिला की भी मौत हो गयी। पीपलशाह निवासी साठ वर्षीय महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शव को घर ले गये।

फर्नीचर की दुकान के ताले तोडकर की चोरी
भोपा। चोरो ने फर्नीचर की दुकान के ताले तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
सूत्रो केे अनुसार कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड के समीप स्थित महादेव फर्नीचर की दुकान मे बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली। बताया जाता है कि आज सुबह जब दुकान स्वामी प्रवीण कश्यप अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे देख उसके होश फाख्ता हो गए। इस हादसे पर आसपास के कुछ अन्य दुकानदार भी मौके पर एकत्रित हो गए। दुकानदारो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विधायक ने वृक्षारोपण किया6 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा के विधायक विक्रम सैनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने एक सड़क का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड अति आवश्यक है। यदि पेड नहीं होंगे तो हमारा सांस लेना भी मुश्किल हो जायेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति पेड लगाये और पुत्रों के समान उसका पालन करे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमित कसाना, सुखपाल शिक्षक संघ प्रभारी, पंकज भटनागर, सुधीश पुडीर व किसान सेवा समिति चेयरमैन राजन वालिया मौजूद रहे।

नगरपालिका ईओ ने किया निरीक्षण7 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ईओ विनय मणि त्रिपाठी दिन निकलते ही पहुंचे रामपूरी क्षेत्र में मोहल्ले वालों से लिया जलभराव की स्थिति का लिया जायजा वही मोहल्ले वालों ने बताया कि रामपुरी क्षेत्र निचले क्षेत्र में आता है या बारिश होते ही गलियां जलमग्न हो जाती है और पानी निकासी नहीं हो पाती जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है और घरों में कीड़े मकोड़े घुस जाते हैं जहरीले जीव जंतु का डर लगा रहता है वही ईओ ने तुरंत अधीनस्थ कर्मचारियों को समस्या से निपटारे के दिशा निर्देश दिये रामपुरी क्षेत्र में जलभराव की समस्याओ को देखते हुए नगर पालिका ईओ ने मोहल्ले वालों को आश्वासन दिया कि आज के बाद रामपुरी क्षेत्र में जलभराव की कोई समस्या नहीं होगी वही ईओ नगर पालिका विन्यमणि त्रिपाठी ने नगरपालिका कर्मचारीयो के साथ मिलकर रामपुरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में नीरीक्षण किया और जायजा लिया

सैनेटाइज का कराया कार्य
मोरना/ ककरौली। कोविड-१९ महामारी से बचाव के लिए गांव टंढेडा में सैनीटाइजेशन कराया गया। जिसमें गांव विकास यूथ से जुडेऊ युवकों ने गली मोहल्लों, चौराहों, बस स्टाप, प्राइमरी विद्यालय परिसर आदि जगहों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और आसपास साफ सफाई रखे जाने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष जिला बार संघ दीपक चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में बंटी सैनी, अशुंल चौधरी, सुरेंद्र सैनी, निशु कर्णवाल, जोगेंद्र प्रजापति, सुखबीर सिंह, प्रदीप सैनी, विकास, मनोज, विजय चौधरी, शिवम, पिंकी, मोनू, अरविंद आदि युवकों ने ग्रामीणों से दो गज की दूरी बनाते हुए सरकार के नियमों का पालन करने को जागरुक किया।

शहीदों को दी श्रद्धाजंलि9 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। शहर कांग्रेस कमैटी मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित कर कानपुर की घटना मे ंशहीद हुए पुलिसकर्मियों को दीप जलाकर भावभीनि श्रद्धाजंलि अर्पित की। जुनैद रऊफ ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसी विभत्स घटना पहली बार देखने को मिली है जब पुलिस के ही एक व्यक्ति द्वारा बदमाशों की टीम को पकडने की गयी पुलिस की मुखबरी की गयी जिसके कारण देश के आठ जाबाज शहीद हो गये। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंजु अग्रवाल ने पालिका के समस्त अनुभागो का निरीक्षण किया10 Min |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा पालिका के सफाई कर्मचारियों एवं पालिका के अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ठंडी वर्दी के लिए कर्मचारियों को ८०० का वितरण नकद कराया गया। कई कर्मचारियों को पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वयं ठंडी वर्दी की धनराशि का स्वयं वितरण किया गया इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा पालिका अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा पालिका के समस्त अनुभागो का निरीक्षण किया गया और संबंधित कर्मचारियों वह अधिकारियों को पालिका हित एवं जनहित के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा सचेत किया गया कि समयबध पत्रावलीओ के निस्तारण की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए यह भी निर्देशित किया गया कि आने वाली जनता से सदभावना पूर्वक व्यवहार रखें प्रभारी कार्यालय अधीक्षक एवं एजेंडा लिपिक को पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र बोर्ड की बैठक आहूत की जानी है ,इस हेतु एजेंडा का प्रारूप तैयार करते हुए अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही,उदासीनता अपेक्षित नहीं है निरीक्षण के दौरान टी ओ अरुण कुमार एवं टी एस आरडी पौडवाल के पालिका से अनुपस्थित होने पर पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए की दोनों की आज की सैलरी काटी जाए इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल महामंत्री राजू वैद्य संरक्षक मदनलाल सफाई नायक अनूप कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

सपाईयों ने पत्रिका बांटकर जनता को जागरूक किया11 Min |
मुजफ्फरनगर। महानगर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आह्वान मुहिम की शुरुआत की गई जो नई मंडी क्षेत्र से आरंभ हुई आह्वान मुहिम को पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर गौरव स्वरूप व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर चालू किया गया आह्वान मुहिम का नेतृत्व महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया साइकिल चलाने वालों में शलभ गुप्ता एडवोकेट महानगर महामंत्री विकल्प जैन महानगर कोषाध्यक्ष ,दीपक गोयल महानगर उपाध्यक्ष , विजय बाटा महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव महानगर सचिव सुभाष चंद्र एड.महानगर सचिव महक सिंह महानगर सदस्य वह मनोज कुमार आदि ने नई मंडी क्षेत्र में साइकिल चलाकर आह्वान पत्रिका बांटकर जनता को जागरूक किया। जनार्दन विश्वकर्मा , टीटू रमन पाल,उमर खान आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

6 जुलाई से प्रारंभ होने वाला श्रावण मास 3 अगस्त तक रहेगा
मुजफ्फरनगर। भगवान शिव का प्रिय मास श्रवण मास इस वर्ष शिव के प्रिय दिन सोमवार से प्रारंभ होकर सोमवार को ही पूर्ण होगा, अतः श्रावण मास चमत्कारी फलदायक सिद्ध होगा। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने बताया कि भगवान शिव की पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता है अतः भगवान शिव की पूजा में पुष्प,फल,पत्ते, पंचामृत इत्यादि का बहुत अधिक महत्व है। शिव भक्तों को इस वर्ष शिव भक्ति करने का पूर्ण एवं पर्याप्त समय मिलने वाला है।कोरोना की महामारी के बीच देश विकट परिस्थितियों से जूझ रहा है उसी का असर श्रावण मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा पर भी पड़ता दिख रहा है। शिव भक्तों को चाहिए की वे कावड़ यात्रा की ऊर्जा को इस वर्ष मंत्र जप में लगाकर अच्छे परिणाम प्राप्त करें, कोई भी शिव मंत्र जैसे घ् नमः शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र, मृत संजीवनी मंत्र,शिव गायत्री या शिव नाम एक निश्चित संख्या में संकल्प लेकर निश्चित समय में पूर्ण करें तो बहुत अधिक कल्याणकारी होगा इसके अलावा संपूर्ण श्रावण मास व्रत या केवल पांच सोमवार व्रत भी रखे जा सकते हैं विल्वपत्र,धतूरा,आक्खे के पुष्प व पत्ते,कनेर के पुष्प, शमी के पत्ते,पंचामृत (दूध,दही, शहद, गंगाजल व मीठा) द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया जा सकता है विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति के लिए विभिन्न विभिन्न वस्तु द्वारा भगवान शिव का अभिषेक रुद्राभिषेक कहलाता है।
६ जुलाई से प्रारंभ होने वाला श्रावण मास ३ अगस्त तक रहेगा वही शिवरात्रि पर्व १९ जुलाई को है और पांच सोमवारो के साथ दो शनि प्रदोष भी इस माह में है।
संजीव शंकर ने बताया कि भगवान शिव के स्वरूप एकांत ध्यान मैं बैठने के द्वारा लोक और परलोक दोनों सुधारे जा सकते हैं। सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो और शिवलोक प्राप्त हो इसके लिए भगवान शिव का ध्यान,रुद्राक्ष धारण,व भस्म का त्रिपुंड शिव उपासना की त्रिवेणी कहीं गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =