News
खबरें अब तक...

समाचार

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना की

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विभिन्न मंदिरो को दुल्हन की तरह सजाया गया। श्रद्धालूओ ने मंदिर मे दर्शन कर पूजा-अर्चना की। नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बहुत सुन्दर तरीके से सजाया गया। श्रृद्धालूओ ने मन्दिर मे दर्शन कर धर्मलाभ उठाया। जन्माष्टमी के त्यौहार पर मंदिर प्रशासन द्वारा भगवान का श्रंृगार किया। श्रृद्धालूओ ने पालने मे विराजमान नन्दलाल जी को झूला झुलाया। इस दौरान मन्दिर सेवा समिति  के अध्यक्ष विनोद सिघल,प्रमोद सिंघल,मुकेश छारिया,सचिन सिंघल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। जन्माष्टमी पर मंदिर को रंगीन झालरो से सजाया गया।

 

मंडी पुलिस ने नशें के कारोबारियों के विरूद्ध की बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने 8 नशे के सौदागर पकड़े
सहारनपुर -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चन्नप्पा के आदेशों अनुसार जनपद में नशें के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी विनीत भटनागर व सीओ प्रथम नगर के कुशल निर्देशन में थाना मंडी प्रभारी बिजेन्द्र सिंह रावत ने टीम के साथ थाना क्षेत्र पीर वाली गली से नशे का कारोबार करने वाले 8 सौदागरों को भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों की नशीली टेबलेट व इंजेक्शन के साथ गिरफतार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 10,938 नशीली टेबलेट व इंजेक्शन बरामद किए है जिनकी कीमत क़रीब 1 लाख 80 हजार रुपये है, पुलिस के अनुसार उक्त सौदागरों का एक अन्य साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पुलिस ने सभी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व 18 ए/27 ओषधि एव ड्रग्स अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया है, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर उक्त गुडवर्क का अनावरण किया है।

 

कन्हैया लाल की.. भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे2 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मंदिरों के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने घरों में मनाया जहां जनपद मुजफ्फरनगर में सभी मंदिर सजे हुए हैं तो वही मंदिरों में विगत वर्षा की अपेक्षा भीड़ भी श्रद्धालुओं की कम नजर आई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार कुछ स्थानों पर मंगलवार को हर्षाल्लास के साथ मनाया गया जबकि कुछ स्थानों पर बुधवार को मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखा। आधी रात में घर-घर में कान्हा ने जन्म लिया। इसके बाद भगवान का अभिषेक कर तथा आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।
जन्माष्टमी की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। श्री गोलोकधाम मंदिर गांधी कालोनी, भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम, गणेश धाम मंदिर, श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर, काली नदी घाट स्थित आत्मबोध आश्रम मंदिर के अलावा श्री राधा कृष्ण के मंदिरों को परिसर के अंदर रंग बिरंगी लाइटों, झालरों, फूलों की मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। शारीरिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर आदि का ध्यान रखते हुए कुछ भक्तों ने मंदिरों के दर्शन किए। मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम नहीं हो सके। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार ज्यादातर लोगों ने जन्माष्टमी पर्व घर पर ही मनाया। श्रद्धालुओं ने बुधवार को स्नान आदि के बाद व्रत रखा। घर पर ही लड्डू गोपाल सजाए गए। तीन बार भव्य आकर्षक पोशाकों से भगवान का श्रृंगार किया। कई जगह गली मुहल्ले के बच्चों ने घर पर ही मटकी फोड़ व राधा कृष्ण की झांकियां सजाई। रात चंद्रोदय के पश्चात भगवान का अभिषेक किया। भोग लगाकर तथा आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने व्रत खोले।

 

जिला कारागार में कोरोना संक्रमण रोकने में जेल प्रशासन फेल
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में कोरोना का संक्रमण रोकने में जिला कारागार प्रशासन पूरी तरह फैल नजर आ रहा है। अस्थाई जेल इसी आशय से बनायी गयी थी कि जिला कारागार में कोरोना का संक्रमण न फैले, लेकिन जेल प्रशासन की ढींगामस्ती के कारण आज जेल के हालत काफी खराब हो चुके है। जिला कारागार में 100 से अधिक संक्रमण के केस मिल चुके है। जिला कारागार में बढ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत पसरी हुई है। जेल के बंदियों के साथ बंदीरक्षक भी ड्यूटी करने से डर रहे है। जिला कारागार में लगाकर कोरोना का प्रकोप बढने से हालत काफी खराब हो चुके है। शासन के आदेश पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अस्थाई जेल बनाने के निर्देश दिए गए थे। जनपद प्रशासन ने जानसठ के कवाल में अस्थाई जेल बनायी थी। अस्थाई जेल बनाए जाने के पश्चात भी जिला कारागार में कोरोना का संक्रमण नहीं रुक रहा है। हालत इतने बद्दतर हो चुके है कि बंदीरक्षक जेल में ड्यूटी करने से कतरा रहे है। जेल में कोरोना के कारण मुलाकात पर पुरी तरह पाबंदी थी, लेकिन लग रहा इन नियमों को जेल में पुरी तरह पालन नहीं हो रहा है। अस्थाई जेल बनाने में आए लाखों रुपये की लागत भी जिला प्रशासन की बेकार हो गयी। जिला कारागार में एक साथ 14 कोरोना संक्रमित केस मिले। कोरोना संक्रमण जेल के भीतर फैलने से कही न कही लापरवाही सामने आ रही है। पिछले दिनों की जेल की कई बैरकों को सील कर दिया गया था। जेल में सजा काट रहे बंदी कोरोना संक्रमण के कारण काफी दहशत में है।

 

पुलिस ने दो किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त कल्लू उर्फ मोहित पुत्र प्रमोद निवासी द0कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, बलदेव पुत्र स्व0 धर्मपाल सिंह निवासी बागजानकीदास थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियु्क्त बलदेव के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से पर्चा, सट्टा, पेन्सिल, 02 मोबाईल फोन व 2550 रुपये नकद बरामद किये गये।

 

असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति खंडित
7 Min 10 |चरथावल। थाना क्षेत्र सैदपुर कला में असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने के बाद चरथावल पुलिस ने तुरंत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है और चरथावल थाना अध्यक्ष सूबे सिंह ने विश्व हिंदू परिषद के जिला संपर्क प्रमुख अजय धीमान कोटेश्वरा व हिंदू संगठनो के लोगों के साथ हरिद्वार से मूर्ति मंगवा कर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर नई मूर्ति स्थापित कर दी है।श्खंडित मूर्ति को शुक्रताल में गंगा जी में प्रवाहित कराई और नई मूर्ति की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर स्थापित कराई। इस अवसर पर चरथावल थानाध्यक्ष सुबे सिंह यादव, कांस्टेबल राहुल त्यागी, विश्व हिंदू परिषद जिला संपर्क प्रमुख अजय धीमान, कोटेश्वरा चरथावल बीजेपी मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, देशराज चौहान नरेंद्र पवार आदि मौजूद रहे।

 

तीन लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर तीन लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला बच्चन सिंह कालोनी निवासी अनिल पुत्र ब्रजवीर ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाये जहां गम्भीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा पचैंडा रोड स्थित गांव गढी निवासी हनीफ पुत्र सरफराज ने भी संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी नफीस खातून पत्नी शेर अली ने भी संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

वाहन चैकिंग के दौरान कई वाहनो के चालान काटे

मुजफ्फनगर। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान कई वाहनो के चालान काटे। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तथा जन्माष्टमी के त्यौहार के मददेनजर पुलिस द्वारा जनपदभर मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो को रूकवा कर उनकी तलाशी ली तथा उनके कागजात चैक किए। बताया जाता है कि पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान भी काटे। एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे पुलिस ने अस्पताल चौराहा, मिनाक्षी चौक, फक्कर शाह चौक तथा शामली पुलिस चौकी आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की। वहीं दूसरी और सिविल लाईन थाना प्रभारी डी.के.त्यागी ने भी अंसारी रोड, पुराना भोपा बस स्टैण्ड, नावल्टी चौराहा आदि विभिन्न चौराहो तथा मुख्य बाजारो मे चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाल योगेश शर्मा की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने भोपा बस स्टैण्ड, जानसठ बस अडडा व अलमासपुर चौक आदि कई स्थानो वाहन चैकिंग की। सीओ सिटी हरीश भदौरिया व सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा ने भी क्षेत्र मे भ्रमण कर अधिनस्थो को निर्देशित किया।

भगवान बालाजी की आरती की गई
मुजफ्फरनगर। बालाजी मंदिर टाउन हॉल रोड पर संध्या आरती में श्रीमती अंजू अग्रवाल अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने की। इस दौरान पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा सर्वप्रथम भगवान बालाजी की आरती की गई वह आज जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर कृष्ण जी भगवान को पालना झुलाया गया आरती के उपरांत प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया गया। इस दौरान अभिषेक अग्रवाल, सभासद नवनीत कुच्छल सभासद विकास गुप्ता, सभासद संजय सक्सेना और कल्याण समिति की तरफ से अरविंद गुप्ता रोहतास कर्नवाल एडवोकेट अवनीत कंसल, सुभाष गोयल पुरकाजी वाले रमेश चंद बंसल एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ और क्षेत्र के अन्य भक्तजन भी उपस्थित हुए।

 

कोरोना वायरस की दहशत इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों के उत्साह पर भारी पड़ी
मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का हर्षाल्लास इस बार वैसा नहीं रहा। वैश्विक महामारी की दहशत के चलते इस बार मंदिर तो सजाए गए, लेकिन हर साल की तरह भव्य झांकियां नदारद रही। गली मोहल्लों में भी झांकी नहीं लगाई गई। मंदिरों में बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या भी अधिक रही।श्वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दहशत इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों के उत्साह पर भारी पड़ी है। बुधवार भक्तों ने जन्माष्टमी पर्व ़ मनाया। घरों में ही लड्डू गोपालजी का मंदिर रंगीन रोशनी से सजाया गया। ठाकुरजी का भव्य श्रृंगार किया गया। कोविड-१९ के साये में इस बार मंदिर तो हर बार की तरह ही सजाए गए, लेकिन हर साल नजर आने वाली भव्य झांकियां नदारद रहीं। मंदिर प्रांगण में हर वर्ष रहने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी कहीं नहीं दिखाई दी। शहर के गांधी कॉलोनी स्थित श्रीगोलोक धाम, श्रीबालाजी धाम, श्रीगणेश धाम, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी कॉलोनी, संकीर्तन मंदिर नई मंडी और आत्मबोध योग आश्रम नदी रोड मंदिर में हर साल सबसे अधिक श्रद्धालु देर रात तक भव्य झांकियों का आनंद उठाते थे। इस बार मंदिर प्रांगण हर वर्ष की अपेक्षा सूने-सूने रहे। श्रद्धालुगण मंदिर तो पहुंचे, लेकिन वहां केवल बांके बिहारी को पालना झुलाने के बाद प्रसाद चढ़ाकर लौट आए। इस बार अमरनाथ गुफा, मां वैष्णो देवी का दरबार आदि झांकी भी नहीं लगी। यहां तक की पुलिस लाइन में भी कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हर साल शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में सजाईं गईं भव्य झांकियों को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे, जिनके साथ बड़ी संख्या बच्चों की भी होती थी। मंदिरों के दर्शन कर लौटते समय बच्चे मंदिरों के बाहर खिलौने भी खरीदते थे। इस बार ये सब नदारद है। यही वजह रही कि इस बार मंदिरों के बाहर खिलौने वाले तो खड़े मिले, लेकिन खरीदारी न होने से सबके चेहरे मायूस दिखाई दिए। मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी राजेंद्र कहते हैं कि हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों रुपयों के खिलौने बिकते थे। इस बार भी जन्माष्टमी के लिए खिलौने खरीदे थे, लेकिन बिक्री पहले की भांति नहीं हुई हालांकि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को फिर भी खिलौने वालों के चेहरे खिले दि दिये।

ककरौली थाने के एसएसआई सहित पांच पुलिस उपनिरीक्षक  लाइन हाजिर 

मुजफ्फरनगर। मौलाना से कथित दुर्व्यवहार करने के आरोपी ककरौली थाने के एसएसआई सहित पांच पुलिस उपनिरीक्षकों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन भेजे गये दरोगाओं पर कार्य में लापरवाही, अनियमितता बरने के अलावा जनता के लोगो ंके साथ अभद्रता करने के आरोप थे। श्सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव ने ककरौली थाने पर तैनात एसआई हरपाल सिंह और लाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। हरपाल सिंह पर एक मौलाना के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे जबकि एसआई लाल सिंह कई दिनों से अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में चल रहे थे। इसके अलावा एसएसपी ने रईस खान को खतौली से पुलिस लाइन, मंसूरपुर में तैनात एसएसआई क्षितिज कुमार को भी कार्य में लापरवाही व अन्य आरोपों के चलते लाइनहाजिर कर दिया है। तितावी में तैनात विनोद तेवतिया एसआई और खतौली में तैनात एसआई रईस खान को भी कार्य में लापरवाही के चलते लाइनहाजिर कर दिया है।

चरथावल ब्लोक के गांव बधाई कला में पैदल जाने का भी रास्ता नहीं

10 Min 6 |मुजफ्फरनगर।  रोहाना से चरथावल मार्ग की दूरी लगभग ११ किलोमीटर पड़ता है इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने पर पानी भर जाता है जिसमें दुर्घटना की संभावना रहती है ऐसा ही एक नजारा आज चरथावल ब्लोक के गांव बधाई कला में सड़क के दोनों ओर नाला ना होने से गांव बधाई कला के मेन रास्ते पर गहरे गड्ढे मे पानी घर जाने से पैदल जाने का भी रास्ता नहीं है जिससे आज ग्रामीणों ने गड्ढे भरने की मांग की और भारी रोष जताया इस मार्ग से चरथावल होते हुए शामली थाना भवन हरियाणा दिल्ली वाहनों का आवागमन रहता है इसके बावजूद भी लोक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है बधाईकला के ग्रामीणों ने मांग की है लगभग १ साल से इस मार्ग के गड्ढे नहीं भरे जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।

ऑनलाइन बाल राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता

मुजफ्फरनगर। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में ऑनलाइन बाल राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। छोटे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण बने। श्रीकृष्ण के बाल रूप का भी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा १२ तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रबंधक संजय कुमार ने कोरोना के दृष्टिगत सुरक्षित रूप में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन्माष्टमी पर्व को मनाने का संदेश दिया। नर्सरी कक्षा से नमन, धैर्य तोमर, शिवा तोमर, एलकेजी कक्षा से अदिति, अतीक्ष, वैष्णवी सैनी, यूकेजी से अंशु दुबे, रणविजय, वैष्णवी, संस्कार, दिव्य सैनी, कक्षा १ से गार्गी, प्राची, विराट, कक्षा दो से पृथ्वी सिंह, अक्षत, कक्षा तीन से युवराज, अवनी तोमर विजेता रहे। सीनियर वर्ग में अपर्णा, पूर्वा, तनु ठाकरान अपूर्वा ,अवंतिका दीपाली, रिया राठौड़ अनन्या, सिमरन, गौरी राणा, वैष्णवी वालिया , निकिता शर्मा विजेता रहे। उपप्रधानाचार्य अक्षमा चौधरी, शिक्षक दीपक कुमार, आशीष बालियान, विपुल सेहरावत, अनुज कुमार, रोहित कुमार, सनी, नीलम गर्ग, शालू शर्मा, सीमा, मनीषा शर्मा, आयुषी, आरजू राठी, रीना, पूजा, कनिका, प्राची त्यागी, नीतू, नीलम, वंदना, विकास कुमार आदि का सहयोग रहा।

 

अलग अलग सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शामली रोड पर हुए सड़क हादसे में प्रेमपुरी निवासी हरशरण शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। खालापार निवासी शराफत अली व सरफराज अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मार देने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा मेरठ रोड पर सुजडू चुंगी के समीप हुआ। एक अन्य हादसा रूड़की रोड पर हुआ जिसमें शेरपुर निवासी शेरखान व वजीर खान गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।श्श्मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर एक युवती सहित दो लोगों को जहरीले सर्प ने उस लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नावला निवासी कृष्णवीर अपने खेतों पर काम कर रहा था जहां उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक अन्य मामले में गांव कैडी निवासी सुनीता पशुओं को चारा देने गयी थी तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

गांव में बच्चों ने आकर्षक झांकी सजाई

मुजफ्फरनगर।  कस्बा भोकरहेड़ी, भोपा, मोरना, ककरौली, शुकतीर्थ आदि में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बुधवार को मंदिरों को भव्य रूप में सजाया गया। वही गांव में बच्चों ने आकर्षक झांकी सजाई। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे दिन घूमते रहे। बच्चों ने कन्हैया के लिए पालकी भी सजाई।श्माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने श्रीकृष्ण के रूप सजे नन्हे दुलारे को माखन भी खिलाया। श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चों संग परिजनों ने सेल्फी भी ली। कोरोना वायरस को देखते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ भोपा राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक भोपा संजीव कुमार व थानाध्यक्ष ककरौली मुकेश सोलंकी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में घूमते रहे। पुलिस ने मुख्य मार्गा पर वाहनों की चेकिग अभियान चलाकर अनेकों वाहनों के चालान किए।

तीन शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मुठभेड के दौरान तीन शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मुठभेड के दौरान अवैध अवैध शस्त्र फैक्ट्री व पुलिस मुठभेड के अभियोगो मे वांछित दो अभियुक्तो को उनके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुठभेड के दौरान आरोपी बन्टी पुत्र राजकुमार निवासी गांव निरपुडा थाना दोघट, सन्नी गर्ग पुत्र आदेश निवासी दाह दोघट व उनके एक अन्य साथी मोनू पुत्र सुरेन्द्र निवासी दलबीर थाना कोतवाली पानीपत को 03 तमंचे मय 07 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अपाचे बाईक बिना नम्बर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपि के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

समनदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित संत शिरोमणि रविदास सतगुरु समनदास आश्रम में सतगुरु समनदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आश्रम के संतों व भक्तों ने सतगुरु समनदास महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। आश्रम के प्रबंधक एवं सतगुरु समनदास महाराज के प्रमुख शिष्य महात्मा गोरधन दास महाराज ने कहा कि सतगुरु समनदास महाराज ने जीवन भर समाज के लोगों को मांस मदिरा से दूर रहने का संदेश दिया। देश के विभिन्न राज्यों में सत्संग कार्यक्रम आयोजित कर अनेक लोगों को मांस मदिरा को त्यागने का संकल्प दिलाया। हरियाणा के कैथल से आए स्वामी निरंजदास महाराज ने कहा कि सतगुरु समनदास महाराज ने अपना जीवन समाज को दिशा देने में लगाया है। ऐसे महान संत को हमें शत-शत नमन करना चाहिए। कार्यक्रम को यमुनानगर से आए शारदादास महाराज, अजब दास, श्याम दास ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व साधु-संतों तथा भक्तों ने सत गुरु समनदास महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संदीप दास, श्याम सिंह, दीन दयाल, मुकेश, सचिन, मोनू, मंगल दास आदि मौजूद रहे।

अभियुक्त इमरान पुत्र अय्यूब को ढासरी गेट के पास से गिरफ्तार किया

जानसठ। थाना जानसठ पर उ0नि0 अफसर अली द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम व थाना ककरौली जनपद मु0नगर को ढासरी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। श्श्मीरांपुर। थाना मीरापुर पर वादी गौरव पुत्र वीरेन्द्र निवासी शर्मा धर्म कांटा कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त याकूब पुत्र साहबुद्दीन निवासी मौहल्ला नमक मंडी थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को मास्टर ईश्वर सिंह के फार्महाउस से पकड कर थाना मीरापुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया 01 सिलेण्डर बरामद किया गया।

अभियुक्त मुकेश को कासमपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया

 थाना भोपा पर उ0नि0 वीर सिंह द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र स्व0 गजे सिंह निवासी ग्राम कासमपुरा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को कासमपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =