News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में राजेश दिवेदी बने सीओ सिटी, सोमेन्द्र नेगी को बनाया सीओ भोपा
मुजफ्फरनगर। सीओ सिटी हरीश भदौरिया का लखनऊ तबादला होने के बाद अब राजेश दिवेदी को नया सीओ सिटी बनाया गया है –
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि हरीश भदौरिया के लखनऊ तबादले से रिक्त हुए स्थान पर भोपा के सीओ राजेश दिवेदी को नया सीओ सिटी बनाया गया है ,श्री दिवेदी सीओ सिटी के साथ ही सीओ यातायात, आंकिक, कचहरी सुरक्षा, न्च् 112, एल आई यू, एक्सीडेंट क्लेम, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के साथ ही पूर्वोत्तर छात्रो व जम्मू-कश्मीर के छात्रो की समस्या के निवारण के लिए नोडल अफसर भी होंगे। अभी तक सीओ यातायात का काम देख रहे सोमेन्द्र कुमार नेगी सीओ भोपा होंगे।

श्री कृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया1 Min 12 |
मुजफ्फरनगर । नगर के पटेल नगर स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया जहां पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल एवं उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल सभासद पूनम शर्मा सभासद प्रियांशु जैन मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर प्रांगण में पहुंचे जहां पर और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी नवीन बंसल, तरुण बंसल राजीव बंसल निकुंज बंसल द्वारा अतिथियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल द्वारा भगवान श्री राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर आरती की। भगवान श्री कृष्ण जी की छठी महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का कढ़ी चावल आलू पुरी हलवे का प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर पंडित अमित तिवारी सोनू पंडित यश तिवारी पंडित दिनेश गौरव रस्तोगी संजीव सिंघल अनुज गोयल मास्टर जी पायल गोयल सुनीता गर्ग अनुराधा विकास गर्ग अनुज अनुराधा महेश्वरी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

फांसी पर लटका शव मिलने से मचा हडकंप2 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। बाग में फांसी पर लटका शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेडी नहर की पुलिया के समीप बाग में एक युवक का फांसी पर लटका हुआ शव देख अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना रतनपुरी पुलिस ने जब भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी आकाश पुत्र समरपाल निवासी मुल्हेडा थाना सरधरना जनपद मेरठ के रूप में हुई।पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। युवक आकाश की मौत से खबर से परिजनों में हड़कम्प मच गया। मृतक के परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण मौके पर कुछ ही देर में गांव रथेडी मोके पर पहुंच गये। मृतक के पिता अमरपाल ने बताया कि वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड का निवासी है तथा उसका बेटा आकाश व उसका छोटा बेटा पिछले कुछ दिनों से सरधना के गांव मुल्हेडा रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

चाकू सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त अमन उर्फ छोटा इरफान फानू निवासी फक्करशाह चौक मौहल्ला खालापार थाना को0नगर मु0नगर को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

दो जुआरियों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो जुआरियों को दबोच लिया। थाना चरथावल पर उ0नि0 राजकुमार द्वारा अभियुक्त शहजाद उर्फ प्रधान पुत्र हकीमू निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 पेन, 01 कॉपी, पर्चा सट्टा, 01 मोबाईल फोन व 3020 रूपए नकद बरामद किए गए। वहीं थाना सिखेडा पर उ0नि0 प्रेमपाल सिंह द्वारा अभियुक्तों देशपाल पुत्र सतपाल सिंह, नेपाल सिंह पुत्र प्रसन्दा, सतबीर पुत्र हरीप्रकाश निवासीगण ग्राम बिहारी थाना सिख्ेडा जनपद मु0नगर, राहुल जोशी पुत्र पॉल जोशी निवासी सिलीगुडी माना जलपाईगुडी पश्चिम बंगाल हाल पता ग्राम बिहारी थाना सिख्ेडा जनपद मु0नगर को ग्राम बिहारी से अभियुकत देशराज के मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 52 पत्ते ताश व 1220 रूपए नकद बरामद किए गए।

तमंचा व कारतूस सहित दबौचा
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारा अभियुक्त महताब पुत्र अययूब निवासी सराफत कालोनी कस्बा व थाना खतौली जनपद मु0नगर को बुढाना तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गए। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा थाना खतौली के टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर(एच0एस0 न0-05ए0) अभियुक्त राहुल उर्फ तिगरी पुत्र स्व0 ब्रहम सिंह निवासी ग्राम पीपलहेडा थाना खतौली जनपद मु0नगर को ग्राम मडकरीमपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र धनसिंह निवासी ग्राम तिगई थाना खतौली जनपद मु0नगर को मडकरीमपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी नाजायज शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का बरामद की गयी।

मुठभेड में 15 हजार की ईनामी घायल3 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। मीरापुर में मंगलवार की तड़के मेरठ-पौडी राजमार्ग पर स्थित टूटी पुलिया के समीप पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान १५ हजार का इनामी बदमाश गोली लगने घायल हो गया। पुलिस इसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इसका दूसरा बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस को बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा व कारतूस मिले।
इंसपेक्टर एचएन सिंह ने एक सूचना के बाद पुलिस टीम को साथ लेकर टूटी पुलिया के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने रामराज की ओर से आ रही एक बाइक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को चेकिंग करती देख बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी, जिससे वह सड़क पर गिर गया तथा पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम मेरठ जनपद के बहसूमा थानाक्षेत्र के ग्राम सैफपुर-फिरोजपुर निवासी शहजाद उर्फ शहजादा कलन्दर पुत्र यासीन बताया। पुलिस को बदमाश के कब्जे से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा ३१५ बोर तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस मिले।मुठभेड की सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद व जानसठ व रामराज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 

फर्नीचर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग 4 Min 6 |
मीरापुर। कस्बे में थाने के निकट स्थित एक फर्नीचर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान का शटर खोलकर आग पर पानी डालकर आग को बुझाया। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के करीब एक घंटा बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। किंतु तब तक आग बुझ चुकी थी। मवाना निवासी आस मोहम्मद की थाने के पास सितारा फर्नीचर के नाम से दुकान है। सोमवार की शाम आस मोहम्मद दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। देर रात्रि दुकान के पास रहने वाले एक युवक ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता हुआ देखा। तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए तथा दुकान में आग लगी देख फायर ब्रिगेड व दुकानदार को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दुकान का शटर खुलवाया तथा लोगों ने आग पर पानी डालकर आग को बुझाया। किंतु तब तक आग से दुकान में रखा करीब १२ लाख का फर्नीचर जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है तथा आग से करीब १२ लाख रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के करीब एक घंटा बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। किंतु तब तक आग बुझ चुकी थी।

सरकारी दफ्तरों को सेनेटाइज किया
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ से बचाव हेतु जनपद में लगातार सेनेटजेशन अभियान विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जिला राजकीय चिकित्सालय, ओपीडी कार्यालय, दवा वितरण कार्यालय,पार्किंग एरिया एवं अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवन/स्थानों (जनपद मुजफ्फरनगर) को सेनेटराइज किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य शहर व देहात क्षेत्र,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।

कायाकल्प अवार्ड योजना में पहली रैंक हासिल की6 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं के आधार पर शासन ने महिला अस्पताल को २०१९ के कायाकल्प अवार्ड योजना में पहले स्थान पर चयनित किया है। महिला अस्पताल ने प्रदेश के ७१ जनपदों को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
शासन की ओर से लखनऊ व दिल्ली की टीम ने जिला व जिला महिला अस्पताल का सर्वे कराया था। अस्पताल मैनेजर प्रियंका तोमर ने बताया कि तीन दिनों तक टीम ने जिला व महिला अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं, अभिलेखों के रख-रखाव के अलावा चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ व्यवहार की पड़ताल की थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को दी। शासन स्तर से अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर हुए सर्वे में रैंक तैयार की गई, जिसमें मुजफ्फरनगर के जिला महिला अस्पताल ने ९६.३ स्कोर के साथ २०१९ कायाकल्प अवार्ड योजना में पहली रैंक हासिल की। रैंक की घोषणा के तीन दिन बाद अस्पताल को मिलने वाली धनराशि की घोषणा होगी। यह राशि अस्पताल में बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने और कर्मचारियों पर खर्च की जाएगी।

 

प्रतिभागियों ने भाग लिया7 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। राज्य ललित कला अकादमी एवं जैन कन्या पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। दो अगस्त से आठ अगस्त तक हुई ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में १६६९ प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रश्नोत्तरी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर आधारित रही। इसमें लगभग १८ राज्यों के प्रतिभागियों ने अपने भाग लिया। वहीं लंदन और कुवैत से भी प्रतिभागियों ने भाग लिया।
राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डा. राजेंद्र सिंह पुंडीर ने प्रश्नोत्तरी के सफल आयोजन के लिए जैन कन्या पीजी कॉलेज का आभार जताया। कालेज प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने बताया कि कोविड-१९ के समय में इस तरह की प्रश्नोत्तरी का आयोजन करने से छात्र-छात्राओं में जागरूकता का संचार होता है। राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी की आयोजन सचिव डॉ. वंदना वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रश्नोत्तरी में १०० प्रतशित अंक लाने वाले प्रतिभागियों में से कुछ प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार भी दिया गया। विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मुजफ्फरनगर से अनन्या तोमर, प्रबुद्ध कुमार व सारांश गुप्ता व मेरठ के मोहम्मद असद, अरुणिमा गोयल, सहारनपुर के मुक्ता शर्मा, अथर्व कुमार तथा अन्य जनपदों से सुधा रानी, प्रियंका गुप्ता, नीलम मौर्य शामिल रहे।

एसआई योगेन्द्र चौधरी ने टावर पर हुई चोरी की घटना का 12 घंटे में किया खुलासा,चोरी की 5 बैट्रिया बरामद की 8 Min 8 |
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम हकीमपुरा स्थित एयरटेल के टावर से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 12  के अंदर ही खुलासा कर दिया पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की गई 5 बैटरियां व एक मिनी ट्रक बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों चोरों का चालान कर जेल भेज दिया है। चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम हकीमपुरा स्थित एयरटेल के टावर से चोरों ने आतंक मचाते हुए आधा दर्जन से अधिक बेट्रो सहित काफी सामान चोरी कर लिया था सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था चरथावल थाना अध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज योगेन्द्र चौधरी ने 12 घण्टे के अंदर ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन चोरों को महिंद्रा पिकप गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार चोरों ने अपने नाम प्रदीप पुत्र धूम सिंह निवासी खेड़ी तगान थाना मंसूरपुर, मनीष पुत्र रविदत्त निवासी बहेड़ी बेगमपुर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर व नीटू पुत्र राजपाल निवासी कुटेसरा थाना चरथावल बताया पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की गई 5 सैल बैटरी बरामद की है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

 

ग्राम कुटेसरा में सामुदायिक शौचालय का शुभारंभ,जनपद में सबसे बनकर तैयार हुआ शौचालय9 Min 6 |
चरथावल। ग्राम पंचायत कुटेसरा में बनाए गए सामुदायिक शौचालय का मंगलवार को शुभारंभ हो गया खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने फीता काटकर उदघाटन करते हुए कहा कि जनपद में सबसे पहले तैयार होने वाला यह एक एकमात्र शौचालय है।इसके बनने से अब कोई ग्रामीण खुले में शौच करने नही जाएगा। चरथावल विकासखण्ड के ग्राम कुटेसरा में ग्राम प्रधान गुलशाना व ग्राम सचिव अनगपाल चौधरी द्वारा गांव में पुलिस चौकी के निकट सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।सामुदायिक शौचालय के अंदर महिलाओं,बच्चो व विकलांगो के लिए अलग व्यवस्था की गई है सामुदायिक शौचालय के अंदर 7 अलग अलग शौचालय बनाए गए है। साथ ही साथ सामुदायिक शौचालय के अंदर नहाने के लिए दो बाथरूम भी बनाए गए है।तथा हाथ धोने के लिए वाशवेशन व सीसा भी लगाया गया है।मंगलवार को ग्राम कुटेसरा में पहुंचकर खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने ग्राम विकास अधिकारी अनगपाल चौधरी व ग्राम प्रधान पति ईशा त्यागी के सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उदघाटन किया उदघाटन के बाद बीडीओ ने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते हुए शौचालय की तारीफ की।इस मौके योई खण्ड विकास अधिकारी ने कहा ग्राम कूटेसरा में सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर उदघाटन व निरीक्षण किया गया जो बनकर तैयार हो गया है और आज ग्राम वासियों के लिए खोल दिया गया है यह जनपद का सबसे प्रथम तैयार होने वाला सार्वजनिक शौचालय है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − five =