समाचार (Muzaffarnagar News)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित
(Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम हाउस जटमुझेडा एवं रेडियो एसडी एफएम पर वृक्षारोपण किया गया
मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के परिपेक्ष में आज विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता व वेस्ट मटेरियल मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार ज्योति रानी,द्वितीय पुरस्कार अंतिमा शर्मा तथा तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एम एस फौजदार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस पर्यावरण को बचाए रखने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सचेत और जागरूक रहकर पर्यावरण को बचाए, और पेड़ अवश्य लगाएं घ्। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा रेडियो एसडी एफएम ९०.८ के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर रेडियो एसडी एफएम के डायरेक्टर डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा ,मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा आज पोस्टमार्टम हाउस जटमुझेडा में भी वृक्षारोपण किया गया, इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजीत कुमार, चीफ फार्मेसिस्ट केसी राय संजीव लांबा, योगेश त्यागी दीपक शर्मा ,विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
हाईवे से गुजर रहे रद्दी से भरे कैंटर में लगी आग
मुजफ्फरनगर/खतौली।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही नेशनल हाईवे ५८ पर उस समय राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई जब एक रद्दी से भरे कंटेनर में एकाएक आग लग गई। चलते हुए कंटेनर में आग लगता देख राहगीरों ने किसी तरह चालक को रुकवा कर मामले की सूचना दी जिसके बाद चालक ने बामुश्किल अपने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई तो वहीं पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी। बताया जा रहा है कि दिन निकलते ही खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर झिलमिल ढाबा के पास दिल्ली से मु० नगर की तरफ से आ रहे एक रद्दी से भरे कंटेनर में भीषण आग लग जाने से वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।
चलते हुए कंटेनर में आग लगी देख राहगीरों ने जहां एक तरफ कंटेनर को रुकवा कर उसके चालक को इस पूरे मामले की सूचना दी तो वही किसी तरह आग को बुझाने का भी प्रयास कराया लेकिन आग बढ़ता देख घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
जहां बिना देर लगाए खतौली से एक फाइट टेंडर तो वहीं दूसरा जिला मुख्यालय से फायर टेंडर मौके की ओर रवाना हो गया जहां घंटों के कड़े प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने कंटेनर में लगी आग पर काबू पा लिया और जान माल का नुकसान होने से बचा लिया गया। यहां पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी नरेश मलिक ने बताया कि दिन निकलते ही हमें नेशनल हाईवे ५८ पर रद्दी से भरे कंटेनर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद स्थानीय खतौली कस्बे से हमारा एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया तो वही जिला मुख्यालय से भी एक फायर टेंडर मौके की ओर रवाना हुआ जहां कड़ी मशक्कत के बाद हम लोगों ने आग पर काबू पा लिया और जानमाल के नुकसान को बचा लिया गया है उन्होंने बताया कि दिल्ली से एक रद्दी से भरा कंटेनर मुजफ्फरनगर के सिल्वरर्टोन पेपर मिल में जा रहा था कि अचानक नेशनल हाईवे ५८ पर झिलमिल ढाबे के पास उसमे आग लग गई फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है ।।
योग से होता है शरीर स्वस्थ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नियमित योगाभ्यास करने से व्यक्ति सभी बीमारियों से निजात पा सकता है। जब हम प्रातः काल उठ कर नित्यक्रम के उपरांत नियमित योगाभ्यास करते हैं तो हमारे शरीर की समस्त प्रणालियां सुचारू रूप से कार्य करने लगती है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में एक योग गोष्ठी में दिए। उन्होंने बताया कि मेरा पिछले २५ वर्षों का अनुभव है हम यदि प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं तो हमारी पीनियल और पिट्यूटरी ग्रंथि तनाव रहित होकर उचित हारमोंस का स्राव करती है जिसकी वजह से हमारे शरीर की सभी प्रणालियां अपना कार्य सुचारू रूप से करने लग जाती है। तनाव को दूर करने का सबसे सरल और सस्ता उपाय योग है। जब हम शरीर को खींच कर ,तान कर विभिन्न प्रकार के आसन करते हैं तो हमारी एक- एक कोशिका स्वस्थ और सुडोल बनती है जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी खत्म हो जाती है मोटापा दूर होता है। इसलिए मेरा सभी से आग्रह है कि प्रतिदिन योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल अवश्य करें एक दिन भी योगाभ्यास की छुट्टी न करें।
इस अवसर पर सभी साधक और साधिकाओ ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व महासचिव जिला बार संघ मुजफ्फरनगर श्री अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मैं जब से योग साधना शुरू की है मुझे बहुत ही हल्का पन और चुस्ती फुर्ती का एहसास हो रहा है। डॉक्टर अक्षय कुमार बालियान ने बताया कि मुझे २ महीने योगाभ्यास करते हुए हुआ है मैं प्रतिदिन हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए दवाई का सेवन करता था लेकिन अब मैं पिछले १ माह से किसी भी प्रकार की दवाई का सेवन नहीं कर रहा हूं और मेरा ब्लड प्रेशर एकदम सामान्य है। श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि मैं पिछले कई वर्षों से योगाभ्यास कर रही हूं और मुझे माइग्रेन के दर्द की शिकायत थी जिससे अब मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गई हूं। केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने बताया कि मैं पिछले ७ साल से नियमित योगाभ्यास करता हूं और पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं। श्रीमती मुनेश देवी ने बताया कि मैं पिछले २० वर्षों से नियमित योगाभ्यास करती हूं और मुझे किसी प्रकार का भी कोई रोग नहीं है शरीर एकदम दुबला पतला और सुडोल है। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि मैं भी पिछले ६-७ वर्षों से गुरु जी की कृपा से योग से जुड़ा हूं और पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं। मैं अभी पिछले दिनों केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करके आया हूं लेकिन मुझे वहां पर भी किसी प्रकार की सांस लेने में या अन्य कोई भी परेशानी नहीं हुई यह योग की ही शक्ति का परिणाम है। इस प्रकार सभी साधकों किरण पाल सिंह अंशुल शर्मा हर्षवर्धन सिंह गीता वर्मा पूजा वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पश्चिमांचल निर्माण पार्टी ने किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा डाक्टर शाहिद के घेर ग्राम बरवाला जनपद मुजफ्फरनगर मे पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण किया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया ।बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव वरीस अहमद ने कहा कि वृक्षों की अन्धाधुंध कटाई से पर्यावरण असन्तुलन हो रहा है कार्बनउत्सर्जन की वजह से वातावरण मे आक्सीजन कम हो गई है। बीमारियां बढ रही हैं। वातावरण असन्तुलन की वजह से भूगर्भ जल की मात्रा निरन्तर घट रही है ।जल का अन्धाधुन्द दोहन हो रहा है समय रहते यदि इस ओर ध्यान नही दिया गया तो पीने के लिए पानी की भी कमी हो जाएगी।अतः सभी लोग आवश्यकता के अनुसार पानी का उपयोग करें। सभी लोग प्रतिवर्ष दो वृक्ष अवश्य लगाएं।इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य की मांग को लेकर पार्टी अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी ८०० किमी होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिलता है।उत्तर प्रदेश मे दो एम्स है जोकि पूर्वी उत्तर प्रदेश मे हैं पश्चिम मे कोई एम्स नही है।तीस मेडिकल कालेज मे मात्र तीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं।मरीजो को मंहगी चिकित्सा के लिए प्राईवेट चिकित्सालयों की शरण मे जाना पडता है। राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि पश्चिम मे कोई आई आई टी,आई आई एम भी नही है।सभी सरकारी भर्ती कार्यालय पूरब मे हैं। ने कहा कि कोई अच्छा स्टेडियम भी नही है युवाओ को सेना व पुलिस मे भर्ती होने के लिए सडको पर दौडना पडता है जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। उन्होने कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश मे जितनी भी सरकारें बनी हैं सभी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के साथ पक्षपात किया है।उत्तर प्रदेश को ७२त्नरेवेन्यु देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से मे विकास कार्यो के लिए मात्र १८ प्रतिशत धनराशि विकास के लिए मिलती है। केन्द्रीय महासचिव अमित राठी ने कहा कि ढाई करोड की आबादी वाला हरियाणा व डेढ करोड की आबादी वाला उत्तराखण्ड विकास की दौड मे उत्तर प्रदेश से आगे हैं।राष्ट्रीय प्रवक्ता डाक्टर अशोक कुमार अरोरा ने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आठ करोड की आबादी वाला अलग पश्चिमांचल प्रदेश का गठन जरूरी है। बैठक को केन्द्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिह गुर्जर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार , राष्ट्रीय सचिव इमरान राव आदि ने सम्बोधित किया । । बैठक मे सुहैल,साजिद, जितेन्द्र,पिन्टु, डाक्टर सईद, यामीन,धर्मेन्द्र,नीशू बालियान आदि ने भाग लिया।
महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज श्री की प्रेरणा से पौधारोपण कर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज श्री की प्रेरणा से संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरंगार के सह संयोजक शैलेन्द्र किंगर ने बताया आज ५ जून को पर्यावरण दिवस के दिन संस्था द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर मे वृक्षारोपण किया गया। सह संयोजक शैलेन्द्र किंगर ने र्प्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना बेहद जरूरी है उन्होंने आगे बताया जल, जंगल और जमीन, इन तीन तत्वों के बिना प्रकृति अधूरी है। विश्व में सबसे समृद्ध देश वही हुए हैं, जहां यह तीनों तत्व प्रचुर मात्रा में हों। आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है पर्यावरण संकट के मुद्दे पर आम जनता और सुधी पाठकों को जागरूक करने की। हमने पर्यावरण, वन्य जीव-जंतुओं और मानव समाज का सीधा रिश्ता आम आदमी की समझ के मुताबिक समझाने का प्रयास सरल व वैज्ञानिक दृष्टि से किया है। जीव-जंतुओं व जंगल का विषय है तो बड़ा क्लिष्ट, पर है उतना ही रोचक। इसे समझने के लिए सबसे पहले खुद पर पड़ रहे पर्यावरण के प्रभाव को जानना आवश्यक है। दिनोदिन गम्भीर रूप लेती इस समस्या से निपटने के लिए आज आवश्यकता है एक ऐसे अभियान की, जिसमें हम सब स्वप्रेरणा से सक्रिय भागीदारी निभाएँ। इसमें हर कोई नेतृत्व करेगा, क्योंकि जिस पर्यावरण के लिए यह अभियान है उस पर सबका समान अधिकार है। तो आइए हम सब मिलकर इस अभियान में अपने आप को जोड़ें। इसके लिए आपको कहीं जाने या किसी रैली में भाग लेने की जरूरत नहीं, केवल अपने आस-पड़ोस के पर्यावरण का अपने घर जैसा ख्याल रखें जैसे कि घर के आसपास पौधारोपण करें। इससे आप गरमी, भूक्षरण, धूल इत्यादि से बचाव तो कर ही सकते हैं, पक्षियों को बसेरा भी दे सकते हैं, फूल वाले पौधों से आप अनेक कीट-पतंगों को आश्रय व भोजन दे सकते हैं।
सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का मंत्री कपिलदेव ने कियाशुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गाँधी कॉलोनी मे मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा बनने वाली पचेंडा रोड के लगभग 11 लाख की लागत के सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शुभारम्भ किया।
नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने आज गांधी कालोनी पहुचकर नारियल फोड़ कर सड़क के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शुभारम्भ किया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और हम सदैव मुजफ्फरनगर के विकास के लिए तत्पर हैं, क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। आज चारों और सड़कों का जाल बिछा हैं नगर में अधिकांश सड़के पक्की बनी हैं, आवागमन के साथ ही जलभराव को लेकर आमजन को कोई परेशानी न हो, इसे लेकर सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़को के निर्माण के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधायें दिलाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की किरण अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कपिल देव ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सभासद प्रेमी छाबड़ा , विवेक चुघ, सुखदर्शन बेदी, अमरजीत सिडाना, अनिल धमीजा, बंटी छाबड़ा, पवन अरोरा, अमित पटपटिया व गांधीकालोनी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रमुख समाजसेवी मूलचंद सर्राफ की पुण्यतिथि पर घुटनों का निशुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें बिना सर्जरी के घुटनों के दर्द के रोगियों का उपचार किया गया। ए टू जेड रोड़ पर महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। डा विजय नाइक के निर्देशन में उनकी जांच कर उन्हें घुटनों के दर्द से राहत दिलाने के लिए उपचार और उपकरण भी दिए गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, अमित गर्ग, भाजपा नेता कुशपुरी, निशांक जैन तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भारत विकास परिषद विराट और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयोजन में शिविर लगाया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया। व्यापारी व भाजपा नेता अशोक बाठला, श्रीमोहन तायल व प्रमोद मित्तल आदि उपस्थित थे।
विश्व पर्याव्रण दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जगह जगह पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राजकीय इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए इस दौरान उनके साथ बच्चों और महिलाओं ने भी वृक्षारोपण किया।
जिसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि इस ग्राउंड में और भी विकास कार्य होने हैं क्योंकि जो बच्चों के खेलने का जो ग्राउंड में छोटा है और और ओपन जिम को भी बड़ा करने की योजना है जीआईसी ग्राउंड का सौंदर्य करण का कार्य जारी है केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने झूले पर झूल रहे बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया और बच्चों को झुलाया और फिर ओपन जिम में अपने भी हाथ आजमाएं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कई लोगों को पेड़ भी भेंट किए।
पर्यावरण दिवस पर गांधी पार्क में वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर यूनिट ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेमपुरी स्थित गांधी पार्क में वृक्षारोपण किया। व्यापारी नेताओं ने शीशम व अन्य प्रजातियों के ४ पेड़ पार्क में लगाये। पार्क में फैली गंदगी को देखकर व्यापारी नेताओं ने चेयरमैन से मांग की इस पार्क को शीघ्र डवलप कराया जाये व गांधी पार्क के आसपास की गलियों में फैली गंदगी को तत्काल दूर कराया जाएं। पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान अशोक कंसल, अजय सिंघल, श्याम सिंह सैनी, टोनी गोस्वामी, जयवीर सिंह, पंकज अपवेजा, प्रवीण खेडा,सुभाष चन्द्र अग्रवाल, सुनील तायल, अमित मित्तल, विश्वदीप गोयल, श्रीमती प्रियंका मित्तल, हिमांशु मित्तल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सीएम का भाजपाईयों ने मनाया जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर द्वारा किया गया।
सर्व प्रथम मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे यश्स्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाए दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया द्वारा उपरोक्त सभी अभियान जनपद की सभी विधानसभाओं के मण्डलो में किस प्रकार सम्पन्न हो इस हेतु मण्डल प्रभारी व अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सम्पर्क व संवाद कर सभी अभियानो को अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु विचार विर्मश करें और सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक जन सम्पर्क कर प्रत्येक बूथ पर पहुँचाने का कार्य करें।
इस बैठक को उ०प्र० राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विधायक व मंत्री बना हूँ और मै सदैव कार्यकर्ताओ एवं जनता समस्याओ के समाधान हेतु २४ घंटे आपकी सेवा में सदैव समर्पित हूँ।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के ८ वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष में आगामी कार्यक्रम जनसंपर्क गतिविधिया ७५ घंटे, बाहरी गतिविधिया ७५ घंटे, विकास तीर्थ बाईक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तिकरण अभियान, नगर निकाय चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की।
जिलाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आवहान किया गया माह के अंतिम रविवार को मोदी जी के मन की बात अपने-अपने बूथ आवश्यक सुने एवं सभी पार्टी के ६ महापर्वा पर प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और सशक्तिकरण अभियान के अंतगर्त कमजोर सी श्रेणी के बूथो को ए श्रेणी में लाने के लिए अधिक से अधिक कार्य करें।
इसी क्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान द्वारा विकास तीर्थ बाईक रैली अभियान के अंतगर्त ७५ बाईको के साथ रैली निकाली गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, रामकुमार सहरावत पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सहकारी बैंक चेयरमैन सतपाल पाल, पिछडा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सुखदर्शन बेदी, कर्नल सुधीर कुमार, जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, अमित चौधरी, शरद शर्मा, रोहताश पाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, सुनील दर्शन, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा सुन्दरपाल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित रावल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मौ० सलीम, जितेन्द्र त्यागी, पंकज त्यागी, डॉ० संदीप शर्मा, डॉ० अंकुर कुमार खतौली, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल, मनोज राठी, दिनेश सैनी, इन्दपाल कश्यप, सचिन ठाकुर, मुकेश शर्मा, डॉ० विरेन्द्र शर्मा, अशोक धीमान, महेश सैनी, डॉ० वीरपाल सहरावत, रविन्द्र चौधरी, विकास पंवार, मनीष ऐरन, विशाल गर्ग, यशवीर सिंह, महेश चौधरी, अनुज त्यागी, रविकांत त्यागी, अमिता चौधरी, अमित त्यागी, सागर वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, अमित धर्मा, प्रवीण राणा, मुल्कराज उपाध्याय, रक्षित नामदेव, हिमांशु सैनी, कोमल प्रसाद गौतम, हरपाल सिंह माहर, विपुल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका द्वारा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में बहुत अच्छा प्रयास शहर से कूड़ा निस्तारण के लिए जिला अस्पताल पर, डलाव घर से कूड़े के निस्तारण के दौरान निरीक्षण करने पहुंची पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने दिशा निर्देश दिये। इस दौरान स्टेनो गोपाल त्यागी कार्यवाहक जेड एस ओ संदीप यादव, सभासद अरविंद धनकर ,ठेकेदार सुनील कर्णवाल , ठेकेदार अवनीश कुमार ,सफाई नायक प्रभात कुमार, शिवकुमार, वार्ड १३ के सफाई कर्मियों का सराहनीय कार्य रहा।।
बच्चे के किया बरामद
शाहपुर।(Muzaffarnagar News)गुमशुदा नाबालिक बच्चे को शाहपुर पुलिस ने किया दिल्ली से बरामद। गुमशुदा बच्चे को पाकर परिजनों के खिल उठे। बच्चे को पाकर परिजनों ने किया शाहपुर पुलिस का धन्यवाद और जी भरकर दी दुआएं। एक माह पूर्व गुमसुदा १२ वर्षीय बच्चे को शाहपुर पुलिस ने दिल्ली सिलामपुर से किया बरामद।
कालेज में किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जय भारत इंटर कॉलेज छपार में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरा पौधारोपण कर वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया गया साथ ही कहा कि वृक्षों के द्वारा हमे स्वच्छ हवा मिलती है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। र्प्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। वर्तमान में कोरोना ने सभी को पौधों के महत्व के विषय में अवगत करा दिया है। पौधे आक्सीजन बैंक हैं और काफी पेड़ को ऐसे हैं, जो २४ घंटे आक्सीजन देते हैं।इस मौके पर अध्यक्ष विष्णु दत्त त्यागी एमडी ऋषि पाल त्यागी , विकास त्यागी, धर्मवीर बाबूजी, श्रीमती रोशनी, तथा मनोज गर्ग मौजूद रहे।।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल रामपुर तिराहा पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महासचिव डॉ आर.के.सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम शाखा की और से सुनील गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि डॉ आर.के.सिंह जी का पटका पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत में पर्यावरण की स्थिति बहुत नाजुक दौर से गुजर रही है जहां अमेरिका में प्रति व्यक्ति ६९९ पेड़ है वहीं भारत में यह संख्या कुल २८ है हमें इस और विशेष ध्यान देना होगा केवल पेड़ लगाने से बात नहीं बनेगी हम इनका संरक्षण करना होगा । उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हुई कि शाखा द्वारा पिछले वर्षो में लगाये गये वृक्ष अच्छी तरह से फल-फूल रहे हैं उन्होंने शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमो की प्रशंसा की और शाखा से आगे इसी प्रकार कार्य करने की अपेक्षा की। कार्यक्रम चौयरमेन – विनय शर्मा रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल, डॉ वी.डी.भारद्वाज, संजीव अग्रवाल, मनोज गुप्ता, धर्मेन्द्र त्यागी, अजय भार्गव, सौम्य कुच्छल, कृष्ण कुमार बंसल, अनिरुद्ध गुप्ता, सुभाष साहनी का विशेष सहयोग रहा।
पुरकाजी चेयरमैन ने की बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सरकार के निर्देश पर आज पुरकाजी नगर पंचायत सभागार में कस्बे के जिम्मेदार लोगों की मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में चेयरमैन पुरकाजी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौशाला में आमजनों से सहयोग लेने के सम्बंध में आह्वान किया। चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय के बाहर ओर गौशाला में दानदाताओं की इच्छा से एक बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर १० बड़े दानदाताओं के नाम लिखे जायेंगे। डॉक्टर संदीप गोयल द्वारा दिये गए सुझाव के अनुसार नगर पंचायत का एक रेहड़ा भी सुबह के वक्त बाजार और मोहल्लों में चक्कर लगाकर घरों से गौशाला के लिए खाने का सामान इकट्ठा करेगा। चेयरमेन जहीर फारूकी के आहवान पर १५ मिंट में १०० कुंटल भुस इकट्ठा हुआ है। गौशाला के बेहतर संचालन के लिए जनता के सुझाव पर अमल होगा।
पर्यावरण को अनुकूल बनाने का लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जनपद मुजफ्फर नगर की नगर इकाई ने प्रदेश नेर्तत्व के आह्वान पर गाँधी पार्क प्रेमपुरी व देवपुरम पार्क गाँधी कॉलोनी में शीशम व सागवान के बड़ी संख्या में पेड़ लगाकर वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण को अनुकूल बनाने हेतु सार्थक प्रयास किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, जिला महामंत्री श्यामसिंह सैनी, नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा, संजय मित्तल, अनिल तायल, अमित मित्तल, पंकज अपवेजा, संजीव गोयल, संजय सिंघल, सुलक्खन सिंह नामधारी, सुनील तायल, दिनेश बंसल, बाबूराम मलिक, ओम प्रकाश धीमान, विकास गोयल, कशिश गोयल, अनुज मित्तल, अनुराग शर्मा, शोभित, संजय अग्रवाल, आदि अनेक पदाधिकारियों की भूमिका रही, व्रक्षरोपण के बाद स्थानीय निवासियों ने पेड़ो की देखभाल करने की जिम्मेदारी सहर्ष स्वीकार की।
कालेज में किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। जय भारत इंटर कॉलेज छपार में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरा पौधारोपण कर वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया गया साथ ही कहा कि वृक्षों के द्वारा हमे स्वच्छ हवा मिलती है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। र्प्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। वर्तमान में कोरोना ने सभी को पौधों के महत्व के विषय में अवगत करा दिया है। पौधे आक्सीजन बैंक हैं और काफी पेड़ को ऐसे हैं, जो २४ घंटे आक्सीजन देते हैं।इस मौके पर अध्यक्ष विष्णु दत्त त्यागी एमडी ऋषि पाल त्यागी , विकास त्यागी, धर्मवीर बाबूजी, श्रीमती रोशनी, तथा मनोज गर्ग मौजूद रहे।।
हैदरपुर वेटलैंड बन रहा है विलुप्त होते पशु पक्षियों का घरौंदा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गंगा-सोलानी का उथला क्षेत्र धीरे-धीरे अपने अप्रितम सौंदर्य एवं अद्भुद जैव विविधता के लिए विख्यात हो रहा है। ६ हजार हैक्टेअर से अधिक भू-भाग में फैले हैदरपुर वेटलैंड के इस क्षेत्र में पक्षियों की ३२४ प्रजातियों की पहचान हो चुकी है। जिनमें उन सभी प्रजातियों के पक्षी मौजूद हैं, जिन्हें देश की विलुप्त प्रायरू ३५ प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है। इन सहित अन्य प्रजातियों के पशु-पक्षियों के संरक्षण को हस्तिनापुर वन्य जीवअभ्यारण्य क्षेत्र में प्रयास शुरू हो चुके हैं। वेटलैंड में बारहसिंघा, ऊदबिलाऊ, घड़ियाल जैसे जानवरों की विलुप्त होती प्रजातियों को संरक्षित किया जा रहा है। स्म्यू बत्तख, इंडियन ग्राफ बर्ड और चाईनीज रूबी थ्रोट जैसे पक्षी हजारों मील का हवाई सफर तय कर यहां प्रवास करते हैं। यूरोप, मंगोलिया और दूसरे ठंडे क्षेत्र से आने वाले ये पक्षी गंगा-सोलानी के इस उथले इलाके की शान में चार चांद लगाते हैं।
अतिक्रमण और अशांति से दूर रखना होगा वेटलैंड
जीव वैज्ञानिकों के अनुसार जिस गति से हैदरपुर वेटलैंड विकसित हुआ उन परिस्थितियों में उसे स्थापित रखने के लिए आवश्यक प्रयास जरूरी हैं। विश्व प्रसिद्ध बर्ड वाचर आशीष लोया विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कहते हैं कि इस क्षेत्र में देश की सभी ३५ विलुप्त प्रायः पक्षी प्रजातियां मौजूद हैं। यदि इन्हें संरक्षित कर लिया गया तो समझो इन प्रजातियों के पक्षी हमेशा देश की धरोहर बने रहेंगे। इसके लिए जरूरी है कि हैदरपुर वेटलैंड में अतिक्रमण पर अंकुश लगाया जाए। इस क्षेत्र में शिकार पर न सिर्फ कागजों में पाबंदी हो बल्कि व्यवहार में लोग इसे पूरी तरह से निषेध कर दें। वन गुर्जरों का शिकार के लिए आवागमन पूरी तरह से निषेध कर दिया जाए। किसी भी तरह की अशांति इस क्षेत्र में पशु और पक्षियों के प्रजनन में रुकावट पैदा करती है। आशीष लोया ने बताया कि निर्धारित शर्तों के साथ ही टूरिज्म का बढावा दिया जाए। क्योंकि इस क्षेत्र में कचरा बढने से न सिर्फ प्रदूषण बढ़ेगा बल्कि जंगल में गर्मियों के दिनों में आग लगने की संभावना भी अधिक हो जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं वन
ग्राफिक एरा विश्वविद्याल के शोधार्थी आशीष आर्य का कहना है कि वन और पर्यावरण का गहरा नाता है। बारिश लाने में सहायक होने के साथ ही वन जीवन चक्र को नियमित गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आशीष आर्य का कहना है कि यदि प्रत्येक जीव का अपना महत्व है, यदि धरती या पर्यावरण से इंसानी गलती या अन्य कारणों से किसी जीव का अस्तित्व खत्म हो जाता है, तो उसका प्रभाव संपूर्ण मानस श्रंखला पर जरूर पड़ता है। जिसका प्रभाव भले ही देर से हो लेकिन पड़ता जरूर है। आशीष ऐसे हालात में हस्तिनापुर वन्य क्षेत्र में तेजी से स्थापित हो रहे हैदरपुर वेटलैंड को प्रकृति की अमूल्य धरोहर मानते हैं। कहते हैं कि इस क्षेत्र के लोगों को प्रकृति ने यह तोहफा दिया है। इसे सहजने की आवश्यकता है।
मानसून की आमद के साथ हैदरपुर आएगा पपीहा
दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों ने हैदरपुर वेटलैंड को अपना घरौंदा बनाया है। जाड़ो के दिनों में यहां पहली बार स्म्यू बत्तख, इंडियन ग्राफ बर्ड और चाईनीज रूबी थ्रोट जैसे दुर्लभ पक्षी पहली बार दिखे। आशीष लोया के मुताबिक हैदरपुर वेटलैंड में गर्मियों का यह समय कइ पक्षियों के प्रजनन का है। मानसून के साथ ही पपीहा यहां आता है, और प्रजनन कर क्षेत्र में अपनी प्रजाति के पक्षियों का अवागमन बढ़ाता है। विलुप्त प्रायरू होता बारहसिंघा, इंडियन ग्रास बर्ड, इंडियन स्कीमर तथा घड़ियाल यहां की शान बढ़ा रहे हैं। इनकी संख्या देश में तेजी से घट रही है।
४७वीं रामसर साइट घोषित हो चुका हैदरपुर वेटलैंड
१९८४ में मुजफ्फरनगर-बिजनौर को जोड़ते हुए गंगा बैराज निर्माण के समय शायद ही किसी के दिमाग में ये बात आई हो कि एक दिन गंगा-सोलानी नदियों का यह उथला क्षेत्र अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए इतना खास बन जाएगा। छह हजार हैक्टेअर से अधिक भू-भाग में फैले हैदरपुर वेटलैंड को देश की ४७वीं रामसर साइट (अंतर्राष्ट्रीय साइट कंवेंशन के मापदंडो पर खरा क्षेत्र ) घोषित किया जा चुका है।पेशे से इंजीनियर और प्रसिद्ध बर्ड वाचर आशीष लोया की कर्मभूमि बन चुका यह क्षेत्र वन्य जीव संरक्षण के लिए किये गए उनके प्रयास की कहानी बयां कर रहा है।
अभ्यारण्य क्षेत्र के विकास को गंभीररूः प्रो. नरेश मलिक-सीएम की अध्यक्षता वाले स्टेट बोर्ड फार वाइल्ड लाइफ के सदस्य एवं चौ. छोटूराम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेश मलिक का कहना है कि वह हस्तिनापुर अभ्यारण्य क्षेत्र की जैव विविधता का अध्ययन कर रहे हैं। उसी के आधार पर सीएम के साथ होने वाली अगली बैठक में रिपोर्ट रखेंगे। प्रो. नरेश मलिक ने बताया कि उनका प्रयास हैदरपुर वेटलैंड की जैव विविधता को कायम रखते हुए विलुप्त प्रायरू होती पशु पक्षियों की प्रजातियों को संरक्षण प्रदान कराना रहेगा। कहते हैं कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वह ऐसा सोचते हैं कि अपनी जैव संपदा को कायम रखते हुए यदि संभव हो तो क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाए।
समाचार (Muzaffarnagar News)
अवैध कब्जे हटवाने की कार्यवाही
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में योगी की २.० सरकार के बाद लगातार भू माफियाओं एवम अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी। जिले के सदर ब्लाक स्थित कुकड़ा में लगभग १८ करोड की अवैध तालाब की जमीन पर कई दिनों से कार्यवाही जारी।
तालाब के आसपास अवैध कब्जा धारियों को एसडीएम सदर परमानंद झा व सीओ मंडी हिमांशु गौरव भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद।
तालाब के आसपास कब्जा धारियों को दो टूक सख्त चेतावनी, समय रहते हटाए अपना सामान, अन्यथा कानूनी कार्रवाई भी होगी। कुकड़ा ब्लॉक स्थित लगभग ३६ बीघा का तालाब पर कई दिनों से चल रही अवैध कब्जे को लेकर कार्यवाही।


