समाचार
तीन को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 राघेवन्द्र सिंह चौहान द्वारा अभियुक्त जुनैद पुत्र मनव्वर निवासी ग्राम जलालाबाद थाना थानाभवन जनपद शामली को मदीना मस्जिद रूडकी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त राशिद पुत्र हातिम निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 लाइसेन्सी बन्दूक मय 02 खोखा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया।वहीं थाना भौराकलां पर व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा बबलू पुत्र चन्दकीराम निवासी ग्राम ढिन्ढावली थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को ग्राम गढीनौवाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।
कई वांछितों के दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों के दबोच लिया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 मुनेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त शानू पुत्र आबिद निवासी ग्राम हिन्ड थाना थानाभवन जनपद शामली को जानसठ पुल से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 अनित यादव द्वारा वांछित अभियुक्त साउद पुत्र मतलूब निवासी मौहल्ला काजीयान कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को वहलना चौक से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा गौवध अधि0 में वांछित अभियुक्त शहजाद पुत्र रफीक निवासी ग्राम बुढीना खुर्द थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम निरधना से गिरफ्तार किया गया। वहीं, थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 गुरवचन सिंह द्वारा म वांछित अभियुक्त कल्लू पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी ग्राम सूजडु थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को वहलना कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्तों जावेद पुत्र नन्ने निवासी रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना , अफजाल पुत्र नन्ने निवासी रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को मोन्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
करंट लगने से युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका भाई गम्भीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरूद्ध कार्यवाही व मुआवजे की मांग की है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मसूंरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी 32 वर्षीय तालिब पुत्र लियाकत अपने भाई अकरम के साथ आज सवेरे अपने खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था। आरोप है कि जंगल में विद्य़ुत तार टूटा पड़ा था तार के नजदीक पहुंचते ही देनों भाई करंट की चपेट में आ गया। करंट से अकरम तो दूर जा गिरा लेकिन तालिब तार के ऊपर गिर गया जिससे गम्भीर रूप से झुलसे जाने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जंगल में एक ही विद्युत ट्रांसफार्मर पर करीब 13 नलकूपों के कनैक्शन है जिसके चलते ओवरलोड़ होने पर आये दिन विद्युत तार खेतों में टूटकर गिर जाते है जिससे फसलों को तो नुकसान होता ही है साथ ही हादसों का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में कई बार ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही व मुआवजे की मांग की है।
चेकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने कचहरी परिसर में बुधवार को पूरी तैयारी के साथ चेकिंग अभियान चलाया। परिसर में खड़े वाहनों की चेकिंग के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। एसएसपी अभिषेक यादव ने कचहरी में चेकिंग अभियान एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बुधवार सीओ फुगाना राममोहन शर्मा को सौंपी। सीओ फुगाना के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड समेत भारी पुलिस फोर्स और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने गहनता से चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और जहां तहां खड़े वाहनों की चेकिंग कराई। कचहरी परिसर में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी सतर्कता से करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कचहरी परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, कचहरी में आने का कारण पूछा। इस दौरान कचहरी परिसर में मौजूद लोगों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। अधिकारियों ने इस चेकिंग अभियान को सामान्य प्रक्रिया बताया।
पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। शहीद प्रशान्त शर्मा की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलो के राजनीतिज्ञ तथा गणमान्य लोग शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि शामली रोड बुढाना मोड निवासी सैन्यकर्मी प्रशान्त शर्मा पुत्र शीशपाल शर्मा बीते दिनो जम्मू कश्मीर मे आतंकियो के साथ मुठभेड के दौरान तीन आतंकियो को मौत के घाट उतारने के बाद मुठभेड के दौरान शहीद हो गए थे। आज शहीद प्रशान्त शर्मा के बुढाना मोड स्थित आवास पर आयोजित रस्म तेरवहीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे उपस्थित सभी ने भारत मां के सच्चे सपूत शहीद प्रशान्त शर्मा की शहादत को नमन कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। आज सुबह हवन के पश्चात आयोजित श्रृद्धाजलि सभा मे सभी ने स्व.प्रशान्त शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित उमादत्त शर्मा, पूर्व विधायक पंकज मलिक, पंडित राजकिशोर शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, सुभाष गौड,डा.अशोक शर्मा,अशोक चौधरी, सतीश शर्मा करवाडा, अमलेश शर्मा पटवारी जी, बिटटू प्रधान,कांग्रेस नेता सुबोध शर्मा, भाकियू नेता राकेश टिकैत, धर्मेन्द्र मलिक,रालोद नेता पराग चौधरी, अंकित सहरावत आदि के अलावा शहीद प्रशान्त शर्मा के पैतृक गांव बागपत के बिजरौल से मौजूदा गांव प्रधान, पूर्व प्रधान सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारी एवं सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी द्वारा प्रेषित शोक संदेश भी पढकर सुनाया गया।
श्रद्धाजंलि सभा का आायोजन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच की एक श्रद्धाजंलि सभा पंडित सतीश शर्मा करवाडा के निवास पर हुई। संचालन पं. रामानुज दूबे ने किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि 29 अगस्त को प्रशांत शर्मा आतंकवादियों की गोली लगने से शहीद हो गये। देश की सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। प्रशांत शर्मा को हम सभी नमन करते है। इस दौरान पं0 विष्णु शर्मा, मनमीत पंडित, राजेश पाराशर, कल्लू पंडित, विकास शर्मा, आकाश शर्मा, अरविंद गौतम, आदवी शर्मा, इं. कमलकांत शर्मा, कमल गौतम, योगेश शर्मा, श्रीभगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियो ने साफ-सफाई की
मुजफ्फनगर। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर कमला नेहरू वाटिका मे पालिका सफाई कर्मचारियो ने साफ-सफाई की। नगरपालिका चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशो के चलते नगरपालिका के सफाई कर्मचारियो ने आज मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका मे सफाई अभियान चलाया। बताया जाता है कि उल्लेखनीय है कि सैकडो नागरिक सुबह शाम कमला नेहरू वाटिका मे टहलने के लिए आते हैं। बीते दिन कमला नेहरू वाटिका का निरीक्षण कर अधिनस्थो को उचित साफ-सफाई के निर्देश दिए थे। इसी संदर्भ मे पालिका के सफाई कर्मचारियो ने कमला नेहरू वाटिका मे सफाई व्यवस्था दुरूस्त की।
मुठभेड़ में एक बदमाश को लंगडा कर गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने देर रात्रि हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लंगडा कर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मीरांपुर पुलिस ने भी मुठभेड़ में एक बदमाश को लंगडा कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पकडे गये बदमाशों के साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक कार, बाइक और शस्त्र बरामद किये है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली पुलिस देर रात्रि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त कर ही थी। गश्त के दौरान पुलिस ने घटायन मोड पर बाइक सवार बदमाशों को रोकना चाहा तो बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लग जाने से घायल हो गयां जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश इमरान पुत्र आस मौहम्मद निवासी हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ है। उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश के विरूद्ध चोरी, गैंगस्टर सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी मीरांपुर क्षेत्र में पुलिस पर गोली चलाकर भागा था। उधर दूसरी ओर मीरांपुर पुलिस ने भी सम्भलहेडा नहर पटरी पर हुई मुठभेड में खतौली में पकडे गये इमरान के साथ लुकमान पुत्र बिलाल निवासी हर्रा को एक कार, तमंचा, कारतूस व चोरी की गयी बकरियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुकान में चोरी से रोष
रोहाना। छपार रोड पर रात्रि में पीआरबी ११२ वे रोहाना मोबाइल वन गस्त पर रहती है रोहाना चौकी की कुछ ही दूरी छपार रोड पर व्यापारी टिंकू पुत्र रियाज निवासी बेहडी की मार्बल पत्थर की दुकान है व्यापारी टिंकू का छोटा भाई रियाज सुबह दुकान का गेट खोला तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा मिला या दूसरी साइड का गेट का ताला टूटा हुआ मिला तो व्यापारी ने अपने घर वालों को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही ग्रामीण व रोहाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान व्यापारी भी इकट्ठे हो गए। व्यापारी टिंकू ने देखा कि दुकान से गल्ले से २५००० की नकदी गायब है व दुकान से एक इनवर्टर, बैटरी, छत का पंखा दुकान से कुछ मैट्रियल आदि गायब मिला। व्यापारी टिंकू ने बताया कि काउंटर पर रखें ट्रस्ट के गले के भी पैसे ले गए रोहाना क्षेत्र के व्यापारियों में भारी रोष। व्यापारियों का कहना है कि पहले भी ६ महीने पहले यहां पर चोरी हुई थी उसका भी आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ।
जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मंडी क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी 22 वर्षीय शहजाद पुत्र मशरूफ ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
लम्बित ब्याज/अर्थदण्ड माफी योजना को लागू किया
मुजफ्फरनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा/) ने बताया कि शासनादेश २७ फरवरी २०२० द्वारा उ०प्र० आमोद एवं पणकर अधिनियम १९७९ तथा उ०प्र० केबिल टी०वी० नेटवर्क (प्रदर्शन) नियमावली १९९७ के अन्तर्गत दिनांक ३१.०३.२०२० तक निर्धारित समस्त आदेशों से सृजित मांग पर लम्बित ब्याज/अर्थदण्ड माफी योजना लागू किया गया है। योजना के अनुसार दिनांक ३१ अक्टूबर २०२० तक सम्पूर्ण मनोरंजन कर जमा कराने पर रू० १० लाख तक के मूल बकाया धनराशि पर देय ब्याज पर ७५ प्रतिशत तथा १० लाख से अधिक रू० एक करोड तक मूल बकाया पर देय ब्याज पर ५० प्रतिशत की ब्याज माफी दी जा रही है। अतः जनपद के सभी केबिल टी०वी० आपरेटर/सिनेमा स्वामी, जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वे मनोरंजन कर कार्यालय कलैक्टेऊट से यथाशीघ्र सम्पर्क कर सकते है। स्मरण रहे कि यह योजना ३१ अक्टूबर २०२० तक ही प्रभावी है।
मारपीट की घटनाओं में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पति पत्नी सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरवट निवासी इस्लाम और उसकी पत्नी रूबीना को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस्लाम के पुत्र का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है इस्लाम की पुत्रवधू ने अपने मायके वालो को घर बुलवाकर सास ससुर के साथ मारपीट की। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा चरथावल के गांव कयामपुर निवासी प्रीतम पुत्र जयप्रकाश को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
26 कोरोना पॉजिटिव मिले
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर आज फिर सौ लोगों के कोविड परीक्षण के बाद २६ कोरोना पॉजिटिव मिले है। कोरोना पाजिटीवों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है आलम यह है कि महावीर चौक पर रोजाना दोपहर के समय तक ही कई दर्जन पाजिटीव लगभग रोजाना मिल रहे है। कोरोना की ब़ढ़ते संक्रमण से बचाव का एकमात्र साधन सोशल डिस्टैन्सिंग, हैंड सैनैटाइज व मास्क का प्रयोग ही है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए और गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
शहीद प्रशांत शर्मा के नाम पर पुल का निर्माण कराया जायें
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा है कि 29 अगस्त 2020 को कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर के वीर जवान प्रशांत शर्मा वीरगति को प्राप्त हो गये थे। उनके शौर्य और वीरता से आने वाली युवा पीढ़ी को राजभक्ति की प्रेरणा मिलेगी। कपिलदेव ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक पत्र में कहा है कि आपके निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर स्थित नदी रोड पर नये सेतु/पुल का निर्माण कराया गया है जिसका नामकरण उक्त शहीद प्रशांत शर्मा के नाम पर कराकर युवाओं को देशप्रेम के लिए प्रेरित किया जाये इसलिए इस नवनिर्मित सेतु का नाम शहीद प्रशांत शर्मा के नाम पर कराया जाये।
एसपी सिटी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार बढ रहे कोरोना के कहर के बीच आज एसपी सिटी सतपाल अंतिल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बेहद अनुशासित अधिकारी माने जाने वाले एसपी सिटी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस विभाग में हडकंप की स्थिति है। एसएसपी कार्यालय के अधिकतर दफ्तरों में आज ताले लटके रहे। जानकारी के मुताबिक शहर व जनपद में लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण के बीच आज एसपी सिटी सतपाल अंतिल भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हाल में पुलिस विभाग में बढ रहे कोरोना के प्रकोप के चलते शहर कोतवाली और नई मंडी कोतवाली में कई कोरोना के मामले मिल चुके हैं। इन लोगों के संपर्क में एसपी सिटी भी लगातार रहते रहे हैं। इसके चलते उन्होंने खुद की जांच कराई थी। जांच में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद वह होम आईसोलेट हो गए हैं। जनपद के गणमान्य लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
शिक्षा के प्रति जागरूक किया 
अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर एक्शनऐड / एबीसीएल के सहयोग से संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के तहत शिक्षा प्रेरकों द्वारा शिक्षा जागरूकता संबंधी स्लोगन दीवारों पर लिख कर समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षा प्रेरक नितिन पाल, मुहम्मद अथर, आतिफ, शिराज, नितिन कुमार, अमीर आलम आदि ने शिक्षा सम्बन्धी दीवार लेखन का कार्य किया द्य जिसमें विभिन्न प्रकार के स्लोगन प्रेरकों द्वारा लिखे गए।
नई पहल शिक्षा परियोजना के जिला समन्वयक क़मर इंतेखाब ने प्रवासी शिक्षा से वंचित बच्चों का स्कूल मे नामांकन कराने के लिये अभिभावकों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह चलने वाली शिक्षा जागरूकता कैंपेन के तहत पूरे जिले में ग्राम चौपाल, साक्षरता रैली और चित्र लेखन आदि प्रोग्राम किए जायेगे।
अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कोविड-19 के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक मे अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे.ने कचहरी स्थित अपने कार्यालय पर कोविड-19 के सम्बन्ध मे देर रात्रि आयोजित बैठक व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर डोर-टू डोर सर्वे, सैंपलिंग,कॉन्ट्रेक्ट टै्रसिंग कंटोनमेंट जॉन होम आइसोलेशन के सम्बन्ध मे समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बैठक मे मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित किया कि वैश्विक आपदा वायरस के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। डीएम ने बैठक के दौरान बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

