Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसडीएम जानसठ ने हॉट स्पॉट एरिया का निरीक्षण किया

मोरना। मोरना में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एसडीएम जानसठ अशोक कुमार ने हॉट स्पॉट एरिया का निरीक्षण किया।

उन्होंने आसपास की जगहों को सैनिटाइज किए जाने और रास्तों में बैरिकेडिंग कर जगहों को चिह्नित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि बिना मास्क के व्यक्ति को दुकानदारों द्वारा सामान नहीं दिया जाए तथा ऐसे दुकानदारों को भी चिह्नित किया जाए। बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान देने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

मोरना में एसडीएम अशोक कुमार, बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, मोरना स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह आदि ने मोरना-जानसठ मार्ग, मोरना व भोपा मार्ग पर हॉट स्पॉट जगहों का निरीक्षण किया। ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार, प्रधान पति शहजाद को गांव की गलियों, चौराहों, बस स्टैंड आदि जगहों को सैनिटाइज कराए जाने के निर्देश दिए। भोपा सीओ राजेश द्विवेदी ने गश्त करते हुए ग्रामीणों को अपने-अपने घरों में रहने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का आह्वान किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =