News
खबरें अब तक...

समाचार

मुठभेड में इनामी बदमाश घायल1 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान चरथावल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को घायल कर दिया। बदमाश ने भी पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग की जिसमें गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात चरथावल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चौकिंग की जा रही थी। एस ओ धर्मेन्द्र सिंह नेबताया कि पुलिस टीम वांछित अपराधियों की तलाश में अभियान में व्यस्त थी कि इसी बीच थाना क्षेत्र के गांव घिस्सुखेडा झाल पर पुलिस की शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाश बाइक पर भागने लगा पुलिस ने जंगल में उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में १०००० रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान कॉन्स्टेबल सचिन भी बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में गोली लग जाने के कारण घायल हुआ है। मुठभेड़ के बाद बदमाश के कब्जे से एक ३१५ बोर का तमंचाए चार जिंदा कारतूसए एक खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की। एस ओ चरथावल धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पर एक दर्जन से भी ज्यादा है मुकदमें पंजीकृत हैं यह बदमाश सिविल लाइन थाना मुज़फ्फरनगर से गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ बब्बू पुत्र जमील निवासी गांव कुल्हेड़ी के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने कई शातिर दबौचे
मीरांपुर। थाना मीरापुर पर उ0नि0 करन नागर द्वारा अभियुक्त कल्लू पुत्र हुकुम सिंह नि0 मुझेडा सादात थाना मीरापुर मु0नगर को जंगल ग्राम गढी मुझेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अपमिश्रित शराब एवं 500 ग्राम यूरिया बरामद किया गया।
भोपा। थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय खारी द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र पाल्ला नि0 मौ0 सैठपुरी कस्बा भौकरहेडी थाना भोपा मु0नगर को एसबीआई बैंक कस्बा भौकरहेडी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
तितावी। थाना तितावी पर उ0नि0 तारीक वसीम द्वारा वांछित अभियुक्त कृष्णपाल पुत्र महावीर नि0 ग्राम उमरपुर थाना बुढाना मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

शत प्रतिशत रहा परीक्षाफल2 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र 2019-2020 के परीक्षाफल में एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी0 कॉम तृतीय वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा एवं सभी छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सत्र मे छात्रो ने अपनी सफलता का परचम लहराते हुए अक्षत ने 87.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान तोमर ने 87.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर ओजस्व मलिक 85.8 प्रतिशत अंक के साथ रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल के द्वारा सभी छात्र/छात्राओं को परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी छात्र/छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापकों को दिया।
वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ0 दीपक मलिक ने सभी छात्र/छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को विद्यार्थियों व सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया तथा भविष्य में भी सभी छात्र/छात्राओं को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। तथा भविष्य मे भी छात्र/छात्राओं को सहयोग देने का संकल्प लिया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी छात्र/छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से नित नई ऊचाईयों को पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए तथा अन्य छात्र/छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए महाविद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों का भी नाम रोशन करना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्र/छात्राएं अपनी मेहनत व लगन से ही हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सकते है। प्राचार्य व सभी शिक्षको ने छात्र/छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ0 नवेद अख्तर, सौरभ शर्मा, नुपुर अरोरा, संकेत जैन, कमर रजा, अंकित धामा, आशीष कुमार, कुशलवीर, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

प्रदर्शन के मददेनजर टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात रहा3 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। भाकियू भानु के पदाधिकारियो द्वारा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के मददेनजर टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि बीते दिन रोहाना टोल प्लाजा पर टोल माफ किए जाने की मांग को लेकर भाकियू भानु के कार्यकताओ द्वारा टोल प्लाजा पर बदसलूकी के आरोप मे भाकियू भानु के 6 कार्यकर्ताओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके चलते आज भाकियु भानू ने रोहाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर टोल फ्री कराये जाने की चेतावनी दे रखी है। भाकियु भानु के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर पर हुए मुकदमे के विरोध मे आज संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गई। रामपुर तिराहे के समीप आयोजित बैठक मे अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसके बाद कार्यकर्ता एकत्रित होकर रोहाना टोल प्लाजा के लिए कूच कर गए। भाकियु भानू के पदाधिकारियो का आरोप है कि 2 दिन पूर्व रोजाना टोल प्लाजा पर भाकियू के नेता द्वारा टोल शुल्क देने पर भी टोल कर्मियो ने उसका वाहन रोक लिया था। आज भाकियु भानू की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए टोल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान दो ट्रक पीएसी , 4 गाडियां सीआरपीएफ एक अग्निशमन गाडी आसपास के थानो की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। इस दौरान मौके पर सीओ सिटी राजेश द्विवेदी, एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिह, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, रोहाना चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या मे पुलिसबल तैनात रहा।

 

जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपाSom |
मुजफ्फरनगर। प्रगति सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के कारण सम्पूर्ण विश्व अभी संकट के दौर से गुजर रहा है। अतः जनहित मे जिला प्रशासन से अपील है कि आगामी त्यौहार विजय दशमी, करवा चौथ, गंगा स्नान, पंच-दिवसीय उत्सव के दृष्टिगत दीपावली-भैयादूज तक स्कूल बंद रखे जाए।

 

लोकसभा व विधानसभा स्तर तक संगठन के विस्तार पर चर्चा की
मुजफ्फरनगर। भारत जनता दल की बैठक मे संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए लोकसभा व विधानसभा स्तर तक संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। भारत जनता दल के अध्यक्ष एम.आर.चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राज किशोर गर्ग ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए रा.अध्यक्ष एम.आर.चौधरी ने बताया कि अकरम भाई को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान अकरम भाई ने विश्वास दिलाया की जिले के संगठन एवं विधान सभा की सभी समितियां एवं चेयरमैनी क्षेत्रो की समितियां भी जल्द ही बना दी जाएगी तथा ब्लॉको की समितियां एवं जिला एवं जिला पंचायत वार्डो की समितियो के सभी पदाधिकारी जल्द से जल्द अगले प्रोग्राम की घोषणा करेंगे। बैठक के दौरान 50 लोगो ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक मे मांग की गई कि देश की आर्थिक स्थिती मे सुधार के लिए विदेशी सामान के प्रयोग पर पाबंदी हो एवं जीएसटी कर कानून से देश से निजीकरण समाप्त किया जाए ताकि सभी को नौकरी मिल सके। सभी नौकरियो के लिए कानून बनाया जाएगा तथा भर्ती की उम्र 18 वर्ष निश्चित की जाए। इस दौरान जन समस्याओ पर भी चर्चा की गई। बैठक मे अमित सैनी, गौरव धीमान, अकरम, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।

आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग6 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। मृतका के परिजनो को इंसाफ व आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जय समता पार्टी ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए मदद की गुहार लगाई।
जय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नील कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि गांव सूजडू निवासी राजेश देवी की बीते दिनो एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनो का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण उक्त महिला की मौत हुई है। परिजनो का आरोप है कि इस मामले मे अभी तक आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही नही हुई है। और ना ही पीडित परिवार को कोई मदद मिली है। परिजनो ने आरोपी चिकित्सक का लाइसेन्स निरस्त करने की मांग की। जय समता पार्टी के अध्यक्ष नील कुमार के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरनारत पदाधिकारियो व परिजनो ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं निदेशक,चिकित्सा विभाग,लखनउ को ज्ञापन भेजकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की।

सघन चैकिंग अभियान चलायाKatch |
मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा डॉग स्क्वायड, एलआईयू टीम व पुलिस बल के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

 

विश्व हैंड वॉश डे मनाया8 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण में स्थित डीएम कार्यालय पर आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने विश्व हैंड वॉश डे मनाया । जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग व अधीनस्थ अधिकारीयो को हिंड वॉश डे के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वही विश्व हैंडवाश डे मनाने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

22 अक्टूबर को होगा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक २२.१०.२०२० को एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । रोजगार मेला पूर्णतः ऑनलाइन होगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों/प्रवासी श्रमिकों से ऑनलाइन/फोन/विडियो कॉल पर साक्षात्कार कराया जायेगा। चयन की सूचना दूरभाष पर दी जायेगी। उक्त मेले में लगभग छह कम्पनियॉं प्रतिभाग करेगी। जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, एच०आर० मैनेजर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल  पर अथवा बाहर से आये प्रवासी कामगार सेवा मित्र के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। इसके लिए अभ्यर्थी को अपना एक फोटो, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की अनुक्रमांक, दिनांक, आधार कार्ड, आदि की आवश्यकता होगी। पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन यूजर आई०डी० द्वारा अपना आवेदन कर मेले में शामिल हो सकेंगे। रोजगार मेला की आई डी ३४८५ है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई०डी० खोलकर नौकरियां पर क्लिक कर जनपद मुजफ्फरनगर की  रिक्तियों को देखे इसके पश्चात  क्लिक करे तत्पश्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे । अभ्यर्थी का ऑनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में आवेदन करना अनिवार्य है । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

 

फसलो के अवशेष जलाये तो होगी कार्यवाही
मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फसलो के अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के सम्बन्ध मे निरन्तर दिशा निर्देश जारी किये जा रहे है। जिसके अनुसार सैटेलाईट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार फसलो के अवशेष /पराली जलाने की घटनाओ मे उत्तरदायी सम्बन्धित व्यक्तियो के खिलाफ प्रचलित कानून के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी एवं सम्बन्धित खेतो पर जिसमे संचालित किया गया है कम्बाइन को तत्काल सीज करते हुए उनके संचालक के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। पराली/फसल अवशेष जलाये जाने की घटना पाये जाने पर सम्बन्धित को दण्डित करने के सम्बन्ध मे राजस्व अनुभाग-१० के शासनादेश संख्या १६१८/०१.०९.१७-रा-९ दिनांक १३ नवम्बर २०१७ द्वारा क्षतिपूर्ति की वसूली एवं पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्व अर्थदण्ड लगाये जाने के सम्बन्ध मे दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगीः। कृषि भूमि का क्षेत्रफल ०२ एकड से कम होने की दशा मे अर्थ दण्ड रू० २५००.०० प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्रफल ०२ एकड से अधिक किन्तु ०५ एकड तक होने की दशा मे अर्थ दण्ड रू० ५०००.०० प्रति घटना तथा कृषि भूमि का क्षे़त्रफल ०५ एकड से अधिक होने की दशा मे अर्थ दण्ड रू० १५०००.०० प्रति घटना पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यावाही की जायेगी।
कृषि विभाग द्वारा जनपद मे कृषि यन्त्रीकरण योजना के अन्तर्गत स्थापित किये गये फार्म मशीनरी बैंक तथा कस्टम हायरिंग सैन्टर मे फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु वितरित किये गये उपयोगी यन्त्र यथा मल्चर हैप्पी सीडर, रोटरी स्लेशर, पैडी स्ट्रा चौपर एवं रिवर्सेबल एम०बी०प्लाउ आदि अनुदानित यन्त्र किराये हेतु उपलब्ध है। जनपद के कृषको द्वारा पराली/फसल अवशेष जलाने के स्थान पर पराली प्रबन्धन हेतु उपलब्ध यन्त्रो का उपयोग किया जाये। जिससे कि पराली/फसलो के अवशेष जलाने से प्रदूषण उत्पन्न न हो।

 

सडक हादसो मे कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी साजिद पुत्र अश्फाक बाईक द्वारा गांव सैदपुर नंगला से लौटते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी अमित सिंघल भी जानसठ तिराहे के समीप मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे की सूचना दी। नगर के मौहल्ला किदवई नगर चालीस फुटा रोड निवासी शफीक पुत्र अल्ला बख्श भी रूडकी चूंगी के समीप स्कूटी फिसल जाने से घायल हो गया। घायल शफीक के परिजनो ने उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानसठ के गांव तिसंग निवासी विरेन्द्र कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे मे उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणो ने उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी नेताओ ने नगरपालिका प्रांगण मे एकत्रित हो प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। सफाईकर्मचारी यूनियन के नेता चमन लाल ढींगान के नेतृत्व मे नगर पालिका प्रागण मे एकत्रित पदाधिकारियो ने पालिका प्रशासन के नाम सौपे गए ज्ञापन मे सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव अविलम्ब कराने की मांग की। इस दौरान चमनलाल ढींगान,देवी प्रताप, मिलन बिडला, सुरेश सौदाई, शुगन चन्द आदि संगठन से जुडे अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

युवती का शव बरामद
भोपा। दो दिन पूर्व गंगनहर मे आत्महत्या करने वाली युवती का शव देर रात जौली गांव के पास नहर से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार विगत 11 अक्टूबर को भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा निवासी एक युवती व युवक ने भोपा गंगनहर मे कूदकर आत्म हत्या कर ली थी। पुलिस व गोताखोर टीम इस हादसे के बाद से नहर मे डूबे युवक-युवती की तलाश मे जुटे थे कि बीती रात नगर मे डूबी बहुपुरा निवासी युवती का शव जौली गांव के समीप नहर से बरामद हो गया। नहर मे डूबे युवक के शव की तलाश जारी है।

17 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र
मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्रों की जानकारी देते हुए भागवत कथा व्यास आचार्य देवशरण शास्त्री जी ने कहा कि इस बार शारदीय नवरात्र १७ अक्टूबर २०२० से प्रारंभ हो रहे हैं ९ दिन तक चलने वाले आद्यशक्ति मां दुर्गा देवी के नवरात्र इस बार अधिक मास लगने के कारण १ महीने की देरी से शुरू हो रहे है भागवत आचार्य देव शरण शास्त्री जी ने कहा कि नवरात्रों के ९ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है इस पावन पर्व की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है जिसका विशेष महत्व माना गया है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त १७ अक्टूबर २०२० को प्रातः ७ः४५ से १०ः११ तक शुभ हैं नवरात्रों में घट स्थापना का विशेष महत्व होता है यह नवरात्र का पहला दिन होता है और इसी दिन से नवरात्र पर्व का प्रारंभ माना गया है किसी भी शुभ कार्य के लिए कलश स्थापना करना अनिवार्य है कलश को शास्त्रों में कर्म साक्षी माना जाता है इसीलिए हर पूजा या मंगल कार्य की शुरुआत कलश स्थापना के साथ करनी चाहिए कलश स्थापना के सहित ९ दिनों तक अलग-अलग मां भगवती के स्वरूप की पूजा अर्चन अखंड दीप साधना व्रत उपवास दुर्गा सप्तशती नर्वाण मंत्र आदि का जाप करें अष्टमी को हवन व नवमी को नौ कन्याओं का पूजन करें देवशरण शास्त्री जी ने कहां की वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अपनी और दूसरों की सुरक्षा ख्याल जरूर रखें।

 

साफ-सफाई अभियान चलाया
जानसठ। नगर पंचायत जानसठ द्वारा कस्बे में महासफाई अभियान छेड़ दिया है। जिसके चलते अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने नगर पंचायत जानसठ के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में सफाई टीमें गठित कर दी गई हैं।उनका दायित्व है कि वह अपने वार्ड की प्रतिदिन दो बार सफाई करें जिससे नगर को संक्रमण रोगों से बचा जा सके। नगर पंचायत का महा सफाई अभियान दस से 16 अक्टूबर तक चलना है इस अभियान में नगर की सभी गलियों व सड़कों की साफ-सफाई कराई जा रही है ।वह इस में कछुए को जाने वाले मेन रास्ते के साथ-साथ यहां डंपिंग ग्राउंड छोटे बड़े नालों व तालाबों आदि के किनारे पर एंटी लार्वा का छिड़काव भी प्रतिदिन किया जा रहा है। वहीं रात्रि में मच्छरों एवं कीटनाशकों को नष्ट करने के लिए यहां फागिंग मशीन से कस्बे सभी वार्डों में फॉकिंग भी कराई जा रही है।यो जानसठ श्री शुक्ला ने बताया कि हमारा प्राण है कि नगर में एक भी मच्छर को जीवित नहीं छोड़ेंगे रात्रि के लिए भी सफाई कर्मचारियों के दस्तों की नियुक्ति कर दी गई है जिनकी ड्यूटी रात्रि में फाकिंग करना है उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह नगर को साफ सुथरा रखने में नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों के साथ साथ प्रशासन का भी सहयोग करें। वही सड़कों पर कूड़ा आदि न फैलाएं और प्रतिबंधित पालिथीन का भी इस्तेमाल न करने का प्रण लेने की बात अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने नगर पंचायत जानसठ निवासियों से की है।

 

प्रेस, पुलिस एवं प्रशासन लिखे वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
जानसठ। पुलिस ने फर्जी तरीके से वाहनों पर प्रेस, पुलिस, प्रशासन लिखे हुए वाहनों के खिलाफ भी जबरदस्त चेकिंग पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान.  अपराधियों की धरपकड़ व लाक डाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जिस्से वाहन सवामियों में हड़कंप मच गया बिना मास्क घूमने वाले व्यक्तियों को जमकर कड़ी फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार जानसठ पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेर शकील अहमद व थानाध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिना हेलमेट व मास घूमने वाले व्यक्तियों के चालान काटे व जमकर कड़ी फटकार भी लगाई और आगे से यातायात के नियम का पालन करने हिदायतदी और वाहनों पर प्रेस, पुलिस व प्रशासन लिखे हुए वाहनों को भी चेक किया गया इस मौके पर शकील अहमद थाना अध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी एसएसआई बीरबल सिंह कान्सटेबल गजेंद्र सिंह मावी जितेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

 

नवरात्रों के बारे में समझाया
शाहपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष पितृपक्ष की समाप्ति के बाद अगले दिन से ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार 1मास अधिक होने के कारण पितरो की विदाई के बाद नवरात्रि का त्योहार प्रारंभ नहीं हो सका, हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि प्रारंभ हो जाते हैं साथ ही विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर मां शक्ति की आराधना की जाती है, नवरात्रों के नजदीक आते हैं बाजारों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है वही नवरात्रों से संबंधित सामग्री की खरीदारी करने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है महिलाएं मां दुर्गा की प्रतिमाओं चुनरी, नारियल, मोर पंख, आदि की खरीदारी में जुटी हुई है नवरात्रों से पहले देवी मां की प्रतिमाओं की खरीदारी जारी रही, धीरे धीरे बढ़ रही ग्राहकों की संख्या को देखकर दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक लौटती नजर आ रही है आगामी 17 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है नवरात्रों को लेकर बाजार में मां दुर्गा की सुंदर आकर्षक प्रतिमाओं की दुकानें भी सजाई गई है एक से बढ़कर एक प्रतिमाएं लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है कस्बे के मेन बाजार में मुकुट लाल नरेंद्र कुमार दुकानदार का कहना है कि कोरोना काल के चलते व्यापारिक दृष्टि से कारोबार पहले ही बहुत प्रभावित हो चुके हैं लेकिन देवी मां की ऐसी कृपा बनी की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ रही है, वही बसी रोड, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर भी देवी मां की प्रतिमाओं की दुकानें लगी है जहां ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, दुकानदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके यहां देवी की प्रतिमाएं 20 रूपये से लेकर 1500 रूपये तक कीमत की उपलब्ध है।

 

हवन यज्ञ का आयोजन
मोरना। ब्रह्मलीन संत गुरू हनुमान ब्रह्मचारी जी महाराज की सातवीं पुण्य तिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया व ब्रह्म गुरू को साधु संतों सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। शुकतीर्थ स्थित सिद्धपीठ माता पूर्णागिरी आश्रम में बुधवार सवेरे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्ण आहूति के उपरान्त महाआरती की गयी तथा साधु संतों ने श्र(ालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। ब्रह्मलीन संत गुरू हनुमान जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा पूजा अर्चना की गयी। सिद्धपीठ माता पूर्णागिरि आश्रम के महन्त महामण्डलेश्वर स्वामी गोपालदास जी महाराज ने ब्रह्मलीन संत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृपालदास जी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल, चौ. ब्रजवीर सिंह, पं. रामकुमार शर्मा, चौ. बिजेन्द्र आर्य, डॉ. महकार सिंह, स्वामी भजनानन्द जी महाराज, जयपाल सिंह, रणवीर सिंह, बालेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह, जयराम स्वरूप ब्रह्मचारी, विजय राठी रहे तथा मुख्य यज्ञमान अंकित सोनू रहे। भागवत कथाचार्य अजय कृष्ण जी महाराज ने हवन यज्ञ सम्पन्न कराया।

किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को देंः सीओ
मोरना। आगामी त्यौहारों को लेकर मोरना में भोपा पुलिस ने व्यापारियों व गणमान्य व्यक्तियों संग मीटिंग ली तथा शांति सौहार्द कायम करने में पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना में रामलीला चौक पर आयोजित शांति मीटिंग में क्षेत्राधिकारी भोपा सोमेन्द्र नेगी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को दें तथा समझदार नागरिक के रूप में अपनी पहचान स्थापित करें। थानाध्यक्ष सूबेसिंह यादव ने व्यापारियों सहित सभी नागरिकों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया व बेखौफ होकर व्यापार करने को कहा। चौकी प्रभारी ओमकार सिंह, बसपा नेता संजय रवि, समाजसेवी हरिगोपाल माहेश्वरी, मनव्वर जैदी ने भी मीटिंग को सम्बोधित करते हुए शांति व्यवस्था कायम करने में पुलिस के सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जितेन्द्र पंजाबी, नीरज गुप्ता, राजू मित्तल, रजनीश यादव, सतीश माहेश्वरी, चन्द्रपाल प्रजापति, सुशील शर्मा, आशीष शर्मा, रोहित माहेश्वरी, रिंकू तनेजा आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को कृषि निवेश अनुदान हेतु 104.32 करोड़ रूपये दिये
प्रदेश सरकार कृषकों हर तरह की सुविधा दे रही है
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जनपदों के कृषकों को कृषि निवेश अनुदान वितरित किये जाने के लिए 104.32 करोड़ रूपये दिये है। सरकार द्वारा दिये गये इस धनराशि से कृषक रबी फसल की बुआई कर पैदावार को बढ़ाते हुए खरीफ में क्षतिग्रस्त हुई फसल की भरपाई कर लेगें। प्रदेश सरकार कृषकों हर तरह की सुविधा दे रही है। रबी फसल बुआई का सीजन आ गया है। जिन जनपदों के किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है, उनके लिए दी जा रही यह धनराशि फसलोत्पादन में बड़ी सहायक होगी। इस वर्ष प्रदेश के जनपद बहराइच, कुशीनगर, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अम्बडेकर नगर, बस्ती, पीलीभीत अयोध्या, आजमगढ़, देवरिया संतकबीर, सिद्धार्थनगर फर्रूखाबाद, गोरखपुर, मऊ, गोण्डा, तथा बलरामपुर, की लगभग 8.84 लाख आबादी एवं लगभग 92 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित हुआ था। मुख्यमंत्री जी के निर्देश है कि गाटावार सर्वे सम्बन्धित जिलाधिकारी कराये और यह भी सुनिश्चित करे कि कोई भी प्रभावित किसान छूटने न पाये। सरकार ने पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान हेतु धनराशि वितरित कराने के निर्देश दिये है।
मुख्यमंत्री जी ने इस वर्ष आई बाढ़ से निपटने के लिए प्रभावित जनपदों को राहत कार्यो हेतु 40.13 करोड़ की धनराशि पूर्व में ही आवंटित कर दी थी। प्रदेश में बाढ़ के दौरान राहत और बचाव के कार्य युद्ध स्तर पर किये गये। बाढ़ के दौरान 1.90 लाख राशन किटो का वितरण करते हुए प्रभावित क्षेत्रों को खाद्यान्न राहत पहुंचाई गई। उसी तरह लोगों को धूप, वर्षा, ओस से बचाव के लिए 3.58 लाख मीटर तिरपाल का वितरण किया गया। बाढ़ प्रभावित गाँवों के लोगों को रहने के लिए 384 आश्रय स्थल एवं पशुओं के लिए 567 पशु शिविर की स्थापना की गई। बाढ़ क्षेत्र के 7.76 लाख पशुओं का टीकाकरण भी किया गया। बाढ़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों की टीम लगातार स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करती रही। प्रदेश सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए प्रभावित जिलां में 12 एन0डी0 आर0 एफ0 की टीम, 07 एस0डी0 आर0 एफ0 की टीमों सहित 09 पी0ए0सी0 बाढ़ कम्पनियाँ भेजकर बाढ़ प्रभावितों की खोज राहत और बचाव के लिए तैनात की थी। प्रदेश सरकार की शीघ्र और त्वरित कार्यवाही से बाढ़ क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को काफी राहत मिली।

 

ग्राम प्रधान व सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ सम्पन्न9 Min 9 |
चरथावल। विकासखण्ड चरथावल में पंचायतीराज निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के माध्यम से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं सचिवों की पी०एफ०एम०एस० के अनलाइन पेमेंट प्रणाली को लागू किए जाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 60 की संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों एवं सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड चरथावल के सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ई-ग्राम स्वराज पी० एफ०एम०एस० के अनलाइन पेमेंट प्रणाली लागू किए जाने हेतु प्रशिक्षित किया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य पंचायतों के विकास कार्यों हेतु वर्तमान में लागू ऑफलाइन व्यवस्था के स्थान पर आनलाइन व्यवस्था किया जाना है जिससे पंचायतों का कार्य त्वरित गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी रूप में संचालित किया जा सके। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास योजना एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण देते हुए पंचायती राज के सुदृढ़ तथा ग्राम सभा के सशक्तिकरण में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की भूमिका को प्रभावी बनाना है, इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में विकास खण्ड चरथावल के समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवम् ग्राम प्रधान उपस्थित रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पंचायती राज निदेशालय द्वारा नामित कार्यदाई संस्था श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि रामवीर शर्मा,मास्टर ट्रेनर पीयूष गोयल,एडीओ पँचायत सन्दीप कुमार आदि मौजूद रहे।

 

ग्राम कुटेसरा में मेरठ सेवा समाज संस्था द्वारा मनाया गया ग्लोबल हेण्डवॉश डे10 Min 6 |
चरथावल। संवाद परियोजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग ब्लॉक में अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल हेण्डवॉश म  मेरठ सेवा समाज संस्था द्वारा चरथावल व सदर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया इस अवसर पर  समुदाय को ग्लोबल हैंडवॉश डे दिवस पर हाथ धुलाई के विषय पर बताया गया इस विषय पर बताते हुए संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया कोविड-19 महामारी पर जागरूक करते लोगों को हाथ धुलाई के महत्व के विषय पर समझाया मेरठ सेवा समाज संस्था के प्रेरक राजेश कुमार भारद्वाज द्वारा प्राइमरी स्कूल कूटेसरा में स्कूल स्टाफ व बच्चों के साथ गलोबल हेण्डवॉश डे मनाया गया व बच्चों को हाथ धुलाई करके दिखाया गया  इस प्रोग्राम में अध्यापक महराज त्यागी,मंजू लता व मेरठ सेवा समाज प्रेरक राजेश कुमार भारद्वाज और स्कूली बच्चों ने भाग लिया सदर ब्लाक में प्रेरक संगीता व नितिन ने समुदाय को साफ सफाई व कोविड-19 और हाथ धुलाई पर जागरूक किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =