समाचार
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी श्रीमति मोनिका चौहान द्वारा थाना सिविल लाईन पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्ता, श्रीमति राधिका उर्फ राधा पत्नी अशवनी कुमार, लूबना पत्नी एहसान अली, कुमारी मिश्वा उर्फ सुमय्या पुत्री एहसान अली, कुमारी अलीना पुत्री एहसान अली निवासीगण आवास विकास कालोनी शाकुंतलम थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर तथा वांछित अभियुक्त एहसान पुत्र यामीन निवासी आवास विकास कालोनी शाकुंतलम थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर को मसकन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 वीर नारायण सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त महताब पुत्र ताहिर, सलमान पुत्र ताहिर निवासीगण ग्राम पटोली थाना भोपा मुजफ्फरनगर, उस्मान पुत्र युनूस निवासी नंगला बुजुर्ग थाना भोपा मुजफ्फरनगर को भोपा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 बुलेरो नं0- यू0पी0 12 ए0सी0 1212 बरामद की गयी जिसे 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया। इसके अलावा भोपा पर नियुक्त उ0नि0 वीर नारायण सिंह द्वारा ें वांछित अभियुक्त तनवीर पुत्र नसीर, अजमल पुत्र नसीर, रिजवान पुत्र नसीर निवासीगण रुडकली थाना भोपा मुजफ्फरनगर को नंगला बुजुर्ग पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 मोटरसाईकिल स्पलेण्डर नं-यू0पी0 12 ए0ई0 3244 बरामद की गयी जिसे 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।
अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त शराफत पुत्र अब्दुल रहमान निवासी निरधना थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को निरधना मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी।
मंसूरपुर। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा अभियुक्त फुरकान पुत्र इब्राहिम, राशिद पुत्र मुश्ताक निवासीगण पुरबालियान थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर को पुरबालियान फुरकान के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 2460 रुपये नकद, पर्चा,गत्ता,सट्टा आदि व 02 मोबाईल फोन बरामद किये गये।
आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग 
मुजफ्फरनगर। गांव के लोगो द्वारा जमीनी विवाद मे मारपीट करने तथा धमकी देने के मामले मे पीडित पक्ष ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
खतौली क्षेत्र के गांव गदनपुरा निवासी कौशल पत्नि सुनील ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि वे दोनो पति-पत्नि नरेला हरियाणा मे प्राइवेट फैक्ट्री मे नौकरी करते हैं, और वहीं पर किराये का कमरा लेकर रहते हैं। प्रार्थिया का पति सुनील कुमार, मोनी व तेजबीर तीन सबे भाई है। मौजा गदनपुरा तहसील खतौली मे इनकी काश्त सहखाते के रूप मे जमीन है। परन्तु आरोप है कि भाई बंटवारा मे विपक्षी तेजबीर ने बेईमानी से बलपूर्वक अपने हिस्से से ज्यादा काश्त की जमीन पर कब्जा कर रखा है। बराबर हिस्सा करने पर प्रार्थिया के पति सुनील कुमार व मोनी के साथ विपक्षी तेजबीर की कहासुनी हो चुकी है। जिस कारण उसके गुट के रामजीलाल, अनुज, महेन्द्र आदि प्रार्थिया के पति व देवर अनुज से रंजिश रखते है। 20 अक्टूबर 2020 को प्रार्थिया का देवर व पति के साथ आरोपियो ने मारपीट कर डाली। पीडिता ने इस मामले की छानबीन कराकर आरोपियो के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की।
भाकियू का धरना लगातार जारी
मुजफ्फरनगर। किसानो की समस्याओ को लेकर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओ ने धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए सरकार का ध्यान किसानो की समस्याओ की और आकर्षित करने का प्रयास किया।
उल्लेखीय है कि बिजली के दामो मे बढोत्तरी, बकाया गन्ना भुगतान,खाद,बीज एवं सिंचाई आदि किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर पिछले पांच दिनो से नुमाईश मैदान स्थित विद्युत विभाग के दफ्तर पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत की अध्यक्षता मे आयोजित धरने के दौरान सभी वक्ताओ ने किसानो की समस्याओ को प्रमुखता से रखते हुए सरकार पर किसानो की समस्याओ की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया। भाकियू नेताओ का कहना है कि किसानो को बकाया गन्ना भुगतान के कारण आर्थिक तंगी से गुजरना पडा रहा है। जिस कारण आज किसान को अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने मे परेशानी हो रही है। चीनी मिलो पर किसानो का भुगतान बकाया है। सरकार को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
खिलाडियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बालिका खिलाडियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे खेल सम्बन्धी समस्याओ से अवगत कराया। डीएम कार्यालय पहुंची बालिका खिलाडियो ने डीएम सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वे सभी चौ.चरण सिह र्स्पोटस स्टेडियम के अर्न्तगत क्रिकेट विंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विगत कई माह से उनके कार्यालय मे कोई भी क्रिकेट प्रशिक्षक उपस्थित नही है। महिला खिलाडियो का आरोप है कि कुछ सीनियर खिलाडी अंकुर, विवेक, विकास आदि उनके साथ दुर्व्यहार करते हैं। तथा उन्हे स्टेडियम मे प्रशिक्षण लेने से रोका जा रहा है। महिला खिलाडियो ने इस सम्बन्ध मे जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान आस्था,सरूर, मानवी, ईशिता आदि अनेक खिलाडी मौजूद रही।
भारी मात्रा में अवैध पटाखें पकडे, एक गिरफ्तार
मीरापुंर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना मीरापुर पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मौहल्ला मुशतर्क व मौहल्ला भूड़ से भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भण्डारण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता अनवर पुत्र मियाँ बुन्दू निवासी मौहल्ला मुशतर्क कस्बा व थाना मीरापुर मुज़फ्फरनगर जिसके कब्जे से ३६ नग बरामद हुए। भारी मात्रा में बरामद अवैध पटाखों के भण्डारण को तहसीलदार के समक्ष सील कराया गया है।
एसएसपी ने किया मंसूरपुर थाने का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना मंसूरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हैल्प डेस्क, बैरक, हवालात, मालगृह एवं परिसर की साफ-सफाई एवं स्थिति का जायजा लिया। स्स्क्क मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त सभी अधि०/कर्म०गण से वार्ता की गयी एवं उनकी समस्या को जानकर समस्या के तत्काल निस्तारण तथा साथ ही साथ निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गए।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता बरला कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन क्या गया जिसकी अध्यक्षता चेतराम ने की और संचालन बरला ग्राम अध्यक्ष इसरार त्यागी ने क्या जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल अंबावता जी अपने काफिले के साथ पहुंचें तो किसानों ने किसान मसीहा चौधरी रिशिपाल अंबावता का ३० किलो वजन की फ़ूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया सभा को समबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल अंबावता ने कहा गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर वह किसान विरोधी अध्यादेश बिल के खिलाफ संगठन की सरकार से लडाई जारी है और भाकियू अंमबावता बहुत जल्द प्रदेश में व्यापी आंदोलन करेगी जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कल दिनांक २ नवंबर २०२० को भगवानपुर टोल प्लाजा पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों को गलत ठेराते हुए कहा किसान आंदोलन की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया इस मौके पर यूवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक नागर, राष्ट्रीय महासचिव रामपाल अंमबावत, राष्ट्रीय सचिव इरशाद राव, मूजफफरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम, सहारनपुर जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह फौजी, मुजफ्फरनगर जिला उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी, जिला सचिव उबैद चौधरी, पूरकाजी ब्लाक अध्यक्ष सालिम त्यागी, ब्लाक महासचिव अमित कुमार, ब्लाक उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, यूवा ब्लाक अध्यक्ष सूरेंनद्र कुमार, ब्लाक सचिव फरीद आलम, सदर तहसील उपाध्यक्ष महताब, सदर ब्लॉक उपाध्यक्ष जान मोहम्मद, ब्लाक सचिव शहजाद, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलमान अंसारी, नगर महामंत्री इकरार फारुकी, नगर उपाध्यक्ष नसीब, नगर सचिव मूसतकीम, नगर सचिव इन्तजार, ब्लाक सचिव चौधरी कालू पवार, खतोली तहसील उपाध्यक्ष शादाब ख़ान, ब्लाक उपाध्यक्ष अज़ीम, ब्लाक उपाध्यक्ष रिजवान आदि मौजूद रहे।
शहर के कई वार्डो में सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर वार्ड संख्या 12 नरेश मित्तल एवं वार्ड संख्या 49सरफराज सभासद गण के वार्डों में नाला सफाई अभियान मैनुअली चलाया गया तथा वार्ड संख्या 19 प्रियांशु जैन मान्य सभासद के वार्ड में नवीन मंडी साइड का नाला जेसीबी मशीन के माध्यम से साफ कराया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 14 हनी पाल माननीय सभासद के वार्ड में तथा मुख्य सड़कों पर मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। वार्ड संख्या 23 प्रवीण मित्तल सभासद के वार्ड में पानी की पाइप लाइन में हो रहे लीकेज को ठीक कराया गया। त्योहारों के अवसर पर विशेष सफाई अभियान निरंतर जारी है तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। ए टू जेड प्लांट पर प्लांट संचालन हेतु कूड़ा हटाया जाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हे।
भारतीय विकास पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी नवीन कश्यप ने की तथा संचालन समाजसेवी राधेश्याम कश्यप ने किया।
भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सन्त महापुरूषो का देश है। जिसमें महर्षि बाल्मिबी, महर्षि कश्यप रिषी और महर्षि वेदव्यास व गुरू वशिष्ठ जैसे महान तपस्वियों की भूमि है। श्री कश्यप ने कहा कि भगवान बाल्मिकी और महान प्रेरणा श्रोत, ओजस्वी विचारवान सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव के पावन दिन हम सब भारतवासियों को उनके धर्म और न्याय की नीति पर चलकर हमेशा अपने कर्तव्य का पालन करके देश मे एकता अखण्डता ओर भाईचारे की मिशाल बने। बैठक के दौरान निर्दोष त्यागी, विकास गर्ग, राजा वर्मा, नितिन गर्ग, राजीव शर्मा, विवेक मित्तल,चन्द्रभान कश्यप, विकास कुमार, राजीव चौधरी, निशान्त, अंजली, मधु, सरोज, अंजु आदि उपस्थित रहे।
निकिता तोमर की हत्या पर रोष व्यक्त किया 
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट एक्शन कमेटी की एक बैठक ग्राम बढ़ेडी गेट के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर संपन्न हुई जिसमें हरियाणा बल्लभगढ़ में निकिता तोमर की हत्या पर रोष व्यक्त किया गया और दोषियों को जल्द सजा देने की मांग सरकार से की गई और लव जिहाद पर जल्द से जल्द कानून बनाने की मांग भी सरकार से की गई बैठक में जाट समाज के बारे में और जाट एक्शन कमेटी के विस्तार के बारे में भी बातें हुई बैठक में अध्यक्षता कुलदीप शिवाच ने की, और संचालन अमित अहलावत संगठन मंत्री जाट एक्शन कमेटी ने किया बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और यह तय किया गया कि हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी सोच विचार के काम करें एक दूसरे की टांग ना खींचे बल्कि समाज के लोगों को सहयोग करें बैठक में प्रमुख रूप से संयोजक मंडल के सदस्य सर्वश्री डॉ जितेंद्र चौधरी, श्रीमती अंजलि चौधरी, संजय मलिक एडवोकेट, अनूप सिंह राठी और कुमारी विभा बालियान एडवोकेट इत्यादि ने भी संबोधित किया मीटिंग में प्रमुख रूप से कुशल पाल नन्हेड़ा गांव , विपिन कुमार सिखेड़ा मनीष सहरावत, बालेंद्र राठी, मंसूरपुर प्रीति चौधरी हैदरनगर, श्रीमती सुनीता मलिक पिंन्ना, रेखा राठी मंसूरपुर परमिंदर मलिक शामली, अमित कुमार, अजय कुमार, परमेंद्र दहिया आदि लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को आयोजित करवाने में विजय तोमर का विशेष सहयोग रहा। कमेटी में कई घोषणाएं भी की गई जिसमें सदस्यता प्रभारी श्रीमती सुनीता मलिक, हरमेश चौधरी और मनीष सहरावत को बनाया गया संगठन मंत्री, श्रीमती अंजलि चौधरी, कुलदीप शिवा, अमित अहलावत, बिट्टु सिखेडा, डा विभा बालियान एडवोकेट, संजय मलिक एडवोकेट को बनाया गया मुजफ्फरनगर का कार्यभार श्रीमती प्रीति चौधरी हैदरनगर और अनूप सिंह राठी एडवोकेट को संयुक्त रूप से दिया गया। ग्राम प्रतिनिधियों में मंसूरपुर ग्राम के प्रतिनिधि संजीव बालियान को बनाया गया। हीमपुर गांव के प्रतिनिधि धर्मेंद्र रंधावा हरेंद्र रंधावा हीमपुर दावा को बनाया गया। बड़ी गांव का प्रतिनिधि चंद्रवीर पवार और अशोक पवार को बनाया गया। खानपुर गांव में श्रीमती रेखा राठी और पूर्व प्रधान कुलवीर को बनाया गया दौलतपुर में प्रशांत बालियान को और विशांत बालियान को ग्राम प्रतिनिधि नियुक्त किया गया शीघ्र ही अखिल भारतीय जाट एक्शन कमेटी की अगली बैठक की घोषणा कर दी जाएगी सभी को दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
सपा नेताओ को नजरबंद किया
मुजफ्फरनगर। सपा विधायक नाहीद हासन के समर्थन आज जब मुजफ्फरनगर के प्रमुख सपा नेतागण कूच की तैयारी मै थे तभी थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सपा नेताओ को नजरबंद कर लिया गया ओर साकेत पुलिस चौकी मै लेकर बैठा लिया गया। पुलिस द्वारा नजरबंद करने वाले नेतागणों में अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष,शलभ गुप्ता एड महानगर महामंत्री, ड्रा नूरहस्सन्न जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा,उमर खान,जनार्दन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष,सलीम अंसारी,दिलनवाज सलमानी,टीटू रमन पाल, शाहआलम सिद्दकी चांद खान फहीम सिद्दकी नदीम खान फराज अंसारी फराज अली अली गाड़ा महबूब सलमानी आदि कार्यकर्ता गण को नजर बन्द किया गया। अलीम सिद्दीकी ऑर शलभ गुप्ता एड में कहां की आज लोकतंत्र की हत्या की का रही है शासन ओर प्रशासन विपक्ष की आवाज़ को दबाना चाह रही है इस प्रकार नजर बन्द किया जाना एक गैर संविधान कार्य है जिसका समाजवादी पार्टी पुर जोर विरोध करती है।
गंगनहर से रेत निकालने को लेकर हुई मारपीट
रतनपुरी। गंगनहर से रेत निकालते वक्त कुछ लोगो मे आपसी कहासुनी व मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी के अर्न्तगत नहर मे उस समय संघर्ष हो गया कि जब नहर से रेत निकालते समय कुछ ग्रामीण आपस मे उलझ गए। इस दौरान लाठी डन्डे चलने तथा मारपीट से भगदड मच गई। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आपसी संघर्ष की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा कुछ लोगो को हिरासत मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जीवन की रंगोली में न भरने पाए कोरोना का रंग
उत्सव की खुशियाँ मनाएं पर जरूरी सावधानी भी अपनाएँ
स्थानीय उत्पादों को दें तरजीह, पटाखों से हर कोई रहे दूर
मुजफ्फरनगर। त्योहारों की खुशियाँ बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि हर कदम पर कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतें ताकि उत्सव के साथ जीवन की रंगोली में कोरोना का रंग कतई न भरने पाए। इस दौरान बाजार में भीड़ लगाने से बचें, स्थानीय उत्पादों को तरजीह दें ताकि छोटे-छोटे कामगारों के जीवन को भी दीप पर्व के प्रकाश से जगमग किया जा सके। पटाखों की चंद सेकेण्ड की रोशनी और धमक पूरे जीवन को स्याह बना सकती है, इसलिए इस दीपावली घर-परिवार को पटाखों से दूर रखकर कोरोना से खुद को सुरक्षित बनाने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित बनाने का नेक काम किया जा सकता है ।
खरीददारी को भीडभाड वाली जगह पर जाने से बचें
करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली के साथ ही छठ पूजा की खरीददारी के लिए बाजार में अभी से अच्छी खासी भीड़ देखी जा सकती है । ऐसे में यह कदापि नहीं भूलना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, इसलिए इन प्रमुख पर्वों की खुशियाँ अनंत काल तक बरकरार रखने के लिए उन जरूरी बातों का जरूर ख्याल रखें जो कोरोना से सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक हैं । बाजार में खरीददारी के वक्त मास्क से मुंह व नाक अच्छी तरह से ढककर रखना है, एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखना है, दुकान में प्रवेश करते वक्त और निकलते वक्त हाथों को अच्छी तरह सेनेटाइजर करना भी न भूलें ।
पीएम के ‘वोकल फॉर लोकल’ का है यह सही मौका
घ्इस माह पड़ने वाले अधिकतर त्योहार ऐसे हैं जिसमें पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली अधिकतर सामग्री हमारे पास-पड़ोस में ही छोटे-छोटे कामगारों द्वारा बनायी जाती हैं । दीपावली के दीप और मोमबत्ती बनाने में जुटीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से इनकी खरीददारी करके घरों को जगमग करने के साथ ही उन महिलाओं के जीवन में भी दीपावली की रोशनी बिखेरी जा सकती है । विदेशी झालरों के स्थान पर स्थानीय दियों की रोशनी की चमक इस बार एक अलग ही खुशी का एहसास कराएगी । कोरोना काल में लोगों के सामने रोजी-रोटी की दिक्कत को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा दिया था । उस नारे को सही साबित करने का यही सही मौका है । इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार की जा रहीं लक्ष्मी-गणेश की आकर्षक मूर्तियों को तरजीह देना हम सभी का कर्तव्य भी बनता है ।
सेनेटाइजर लगे हाथों से पटाखों को भूलकर भी न छुएं
घ्कोरोना को देखते हुए वैसे तो इस बार पटाखों से घर-परिवार को दूर ही रखना है और यदि पटाखे जलाते ही हैं तो यह जरूर ध्यान रखें कि सेनेटाइजर लगे हाथों से कतई पटाखों को न छुएं क्योंकि सेनेटाइजर का अल्कोहल व अन्य केमिकल पटाखों के बारूद के संपर्क में आते ही उत्साह के रंग में भंग डाल सकता है । इसके अलावा पटाखों का धुंआ फेफड़ों को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है । कोरोना वायरस भी फेफड़ों पर ही आक्रमण करता है, इसलिए फेफड़ों को सही-सलामत रखने के लिए जरूरी है कि इस बार पटाखों से दूर रहें ।
घर पर तरह-तरह की डिश बनाएं और परिवार संग आनंद लें
तरह-तरह के पकवानों और मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध इन त्योहारों पर इस बार कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बाहर की सामग्री पर निर्भर न रहें बल्कि घर पर ही तरह-तरह के पकवान बनाएं और पूरे परिवार के साथ उसकी मिठास का आनंद उठायें । बाहर की मिठाइयाँ, नमकीन व अन्य फास्ट फूड न जाने कितने हाथों से होकर आपके अपनों तक पहुँचता है, ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है । इसलिए अगर घर का हर सदस्य अपनी पसंद का कोई एक-एक डिश भी तैयार करता है तो उसके स्वाद से त्योहार का आनद दोगुना हो जाएगा
मुजफ्फरनगर में बैंक खातों से करोड़ों निकालने वाले भारतीय स्टैट बैंक शाखा प्रबन्धक समेत चार के गैर जमानती वारंट जारी, तलाश में पुलिस ने दी दबिश
मुजफ्फरनगर। ककरौली की भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 1.16 करोड़ रुपये निकालने के मामले में प्रबंधक समेत चार के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किए गए हैं। बैंक में धोखाधड़ी व षड्यंत्र रचकर फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से ग्राहकों के खातों से करोड़ों रुपये निकाले गए थे। इस मामले में शाखा प्रबंधक, फील्ड अफसर समेत दो लेखाधिकारी निलंबित है। इनकी तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। जानकारी के अनुसार ककरौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में 63 ग्राहकों के खाते से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बाउचर भरकर 1.16 करोड़ रुपये निकाले गए थे। आरोप है कि इस खेल में कैंटीन ब्वाय मनोज कुमार, शाखा प्रबंधक चंद्रमोहन शर्मा, फील्ड आफिसर राकेश शर्मा, कैशियर वीर बहादुर और रवींद्र दयाल ने मिलीभगत कर रुपये का गबन किया है। घोटाले की जांच नोएडा के सहायक महाप्रबंधक आरपी सिंह और क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार ने की थी। इसमें 4 जुलाई, 2019 को ककरौली थाने में शाखा प्रबंधक समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था, इसमें कहा गया है कि ग्राहकों के खातों से एक करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की रकम विभिन्न तिथियों में बाउचरों के जरिए षड्यंत्र रचकर निकाली गई। विवेचक इंस्पेक्टर डा. बीपी सिंह ने बताया कि घोटाले की जांच में अनेक महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी हो गए हैं। पुलिस टीम ने प्रबंधक चंद्रमोहन की तलाश में अग्रसेन विहार में व कैशियर वीर बहादुर की तलाश में रतनपुर थाना हीमपुर दीपा व रवींद्र दयाल की तलाश में मेहर अलीपुर थाना नहटौर जिला बिजनौर व फील्ड आफिसर राकेश शर्मा की तलाश में शामली की अग्रसेन कालोनी में दबिश दी है।
पुरकाजी में विहिप- बजरंग दल ने कारसेवकों की याद में किया रक्तदान
पुरकाजी। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हुतात्मा दिवस पर सोमवार को भगवती भवन पुरकाजी में रक्त दान शिविर का आयोजन किया, जहां कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल एवं बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने सामुहिक फीता काट कर एवं प्रभु श्रीराम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इस शिविर के शुभारंभ किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित घनश्याम दास गुरु जी ने की। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली को मुक्त कराने के लिए प्रथम कारसेवा 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 1990 को हुई, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री सरकार के आदेश पर निहत्थे कारसेवकों और रामभक्तों पर गोलीबारी कराई गई, जिसमें हजारों रामभक्तों की जानें गईं। उन्हीं कारसेवकों की हुतात्मा को श्रृद्धांजलि देने के लिए २ नवंबर को हुतामा दिवस मनाया जाता है। हुतात्मा दिवस के अवसर पर देश भर में एक लाख से अधिक बजरंग दल के युवा रक्तदान कर बलिदानी कारसेवकों को श्रृद्धांजलि देते है। एसपी सिटी ने संगठन का धन्यवाद किया एवं कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन किया एवं कानून व्यवस्था को जिले में सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया। जिला संयोजक पीयूष राणा ने बताया इस बार बजरंग दल हुतात्मा दिवस के अवसर पर जिले में प्रखड स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है जहां सैकड़ो कार्यकर्ता अपना रक्त देकर कारसेवकों को श्रद्धांजलि दे रहे है। पीयूष राणा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित भानु शर्मा ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम में सीओ सदर कुलदीप कुमार, प्रभारी निरिक्षक पुरकाजी जितेन्द्र यादव,वीरेन्द्र सिंह, भारत भूषण खुल्लर,विपिन वर्मा,अंकुर शर्मा, अंकित पाल, अमन गोयल,डॉ ओपी गौतम,हरिराम सक्सेना, मनीष सैनी,विकास पाल,रोबिन गोयल,मणिकांत गोयल,सौरभ मित्तल, अरुण मित्तल आदि लोग रहे।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान एवं गंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रम किये गये आयोजित
मुजफ्फरनगर। विकास खण्ड, मोरना के ग्राम मजलिसपुर तौफीर में आज बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान एवं गंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रमध्गतिविधियां आयोजित किये गये। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी।नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया।ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी। गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता चल सकेगा। ग्राम पंचायत में स्कूल से ड्रॉपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण एवं उनकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिकाएं चिन्हित कर उनके स्कूल में प्रवेश कराने की कार्यवाही की जा रही है। बालिकाओं को पुस्तक वितरित की गयी। विभिन्न प्रकार के महिलाध्बालिका मुद्दो एवं कानूनों के प्रति जागरुकताध्क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरणध्स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन भी हुआ। उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईनध्दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में तथा ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की गयी।
इसी कडी में next कार्यक्रम दिनांक 03.11.2020 को विकास खण्ड मोरना के ग्राम कैडी दरियापुर में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आई0सी0डी0एस0 विभाग की टीम, महिला कल्याण विभाग की टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी, जिला समन्वयक श्रीमती रेनू सिंह एवं श्री शिवम इत्यादि उपस्थित रहे।

