News
खबरें अब तक...

समाचार

पत्रकार की माता का निधन1 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज की माताजी का आज सुबह निधन हो गया। वह 84 वर्षीय थी तथा कुछ समय से वे काफी अस्वस्थ चल रही थी। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज तथा वशिष्ठ भारद्वाज की माताजी श्रीमती शकुन्तला शर्मा जी के निधन के समाधरसे नगर मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक दलो के राजनीतिज्ञो, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों, धार्मिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो,व्यापारी नेताओं, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा मीडियाकर्मियो ने नई मन्डी पीठ बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। गमगीन माहौल के बीच दोपहर के वक्त भोपा रोड स्थित शमशान घाट पर स्व.शकुन्ता शर्मा का अन्तिम संस्कार किया गया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

रेडीमेड गारमेंटस की में लगी आग2 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के व्यस्तम बाजार भगत सिंह रोड पर आज दोपहर उस समय अफरा तफरी की स्थिति बन गयी जब भगत सिंह रोड स्थित एक प्रसिद्ध सर्राफ की दुकान के पड़ौस में रेडीमेड गारमेंटस की एक दुकान पर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इस हादसे से आसपास के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। अनेक लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित हो गये। बाजार के व्यापारियों ने इस हादसे की सूचना पुलिस व फायरब्रिगेड को दी। हादसे के तहत आग की सूचना मिलते ही शहर केतवाली पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची और आग बुझ़ाने के प्रयास में जुट गयी। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

 

राजस्व वसूली मे किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगीः डीएम3 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। राजस्व वसूली मे किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। राजस्व वसूली के सम्बन्ध मे शासन के निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे राजस्व वसूली के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बैठक मे मौजूद अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत राजस्व वसूली निर्धारित की जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली के सम्बन्ध मे बिन्दुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक मे एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,नगर मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित सभी एसडीएम व राजस्व विभाग से सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

 

एसएसपी अभिषेक यादव ने रामराज थाने का निरीक्षण किया4 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना रामराज का वार्षिक निरीक्षण करते हुए निम्नवत कार्य किये गये थाना परिसर/कार्यालय- निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चौक करने के साथ साथ थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्णतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कोविड हेल्प डेस्क- थाना रामराज पर कोविड-१९ संक्रमण से बचाव हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले व्यक्तियों को स्क्रिनिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाये।
महिला हेल्प डेस्क-मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत व महिला सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने व त्वरित कार्यवाही हेतु थाना रामराज पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा डियूटी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को महिला सम्बन्धि शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर शिकायत पर की गयी कार्यवाही भी दर्ज करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
माल निस्तारण-थाना रामराज पर अभियोगों से सम्बन्धित मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए उनके तत्काल निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष रामराज को निर्देशित किया गया। कम्बल वितरण-थाना रामराज क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के साथ वार्ता करते हुए थानाक्षेत्र के गांवों की स्थिति के बारे में जानकारी की गयी तथा ग्राम प्रहरियों द्वारा पुलिस सहयोग हेतु सभी को शीतकालीन डियूटी के लिए कम्बल वितरण किये गये। एसएसपी द्वारा थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्या को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

 

टाटा मैजिक से टकराई बाइक, भीषण हादसे में बेटे की मौत मां गंभीर5 Min 14 |
बुढ़ाना। दिन निकलते ही मेरठ करनाल हाईवे खूनी मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हादसे में युवक की माँ की भी हालत गम्भीरता के चलते उसे मेरठ रैफर कर दिया गया है बताया जा रहा है की मृतक की २५ नवंबर को शादी भी होनी थी जिसके चलते युवक अपनी माँ के साथ बितावदा गांव में देव पूजन के लिए जा रहा था उधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाँच पड़ताल में जुट गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम को भेज दिया गया वहीं आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी है जिस गाड़ी से युवक को टक्कर लगी वह किसी स्कूल की टीचर वेंन बताई जा रही है। दरअसल मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बितावदा का है जहां प्रदीप रुहेला अपनी मां के साथ गांव बितावदा में देव पूजन के लिए जा रहा था तभी मेरठ की तरफ से आ रही तेज गति से स्कूल टीचर की वैन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है की मृतक युवक की २५ नवंबर को दिल्ली खजूरी में शादी होने वाली थी जो अपनी के साथ देव पूजन के लिए जा रहा था जिसकी सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उधर घटना में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया युवक हाल ही में दिल्ली में रह रहा था जो देव पूजन के लिए बुढ़ाना में अपने गांव बितावदा जा रहा था जिसकी वेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक व उसकी मां को बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया तो वहीं उसकी मां को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया युवक की मौत से परिजनों सहित गांव में गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

अधिवक्ताओ की मौत से शोक
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता के निधन की खबर से अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगो एवं राजनीतिज्ञो तथा अधिवक्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार शामली निवासी नितिश भारद्वाज एडवोकेट का बीती रात मेरठ मैडिकल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि नितिश मलिक शामली के निवासी थे। तथा वे मुजफ्फरनगर कचहरी मे प्रेक्टिस करते थे एवं जिला बार संघ के सदस्य भी थे। कोरोना के कारण उनका बीती रात मेरठ मैडिकल कालेज मे निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार मिला तो शहर मे शोक की लहर दौड गई। जिला व सिविल बार संघ से जुडे पदाधिकारी, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदधिकारियो तथा समाज के गणमान्य लोगो ने स्व.नितिश भारद्वाज के परिवारजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं दूसरी और अधिवक्ता नितिश भारद्वाज के निधन के कारण आज जिला व सिविल बार से जुडे अधिवक्तागण न्यायिक कार्यो से विरत रहे।

 

स्थायी लोक अदालत हेतु रीडर/पेशकार व चपरासी के पद पर आवेदन आमंत्रितः जिला जज
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव शर्मा ने बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने पत्रांक संख्या १७३७/एसएलएसए-५/२००२(५)२०१६ दिनांकित ०४ नवम्बर २०२० के अनुक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में स्थापित स्थायी लोक अदालत हेतु रीडर/पेशकार व चपरासी के पद पर आवेदन आमंत्रित किये जायेगे। रीडर/पेशकार के एक पद पर, अहर्ता एवं मानदेय जिला न्यायालय अथवा कलक्ट्रेट न्यायालय के ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी आयु ६५ वर्ष से कम हो तथा अंकन ९०००/-रू० प्रतिमाह के निश्चित मानदेय व चपरासी के एक पद पर जिला न्यायालय अथवा कलक्ट्रेट न्यायालय के ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी आयु ६५ वर्ष से कम हो तथा अंकन ७०००/- रू० प्रतिमाह के निश्चित मानदेय पर। इन पदधारकों को अधिकतम दो वर्ष के लिए अनुबन्ध पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी। जिला न्यायालय अथवा कलक्ट्रेट न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐेसे शासकीय सेवक, जिनकी आयु आवेदन की अन्तिम तिथि को ६५ वर्ष से कम हो, निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए जनपद न्यायाधीस मुजफ्फरनगर के प्रशासनिक कार्यालय मे दिनांक ०१.१२.२०२० की सांय ५ बजे तक प्राप्त करा दे। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नही किया जायेगा।

 

खुशी का इजहार किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी ने बिहार मे नितिश कुमार की सरकार बनने पर खुशी का इजहार किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि संगठन की एक बैठक खजानी कश्यप धर्मशाला मौहल्ला गउशाला नदी रोड पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता भगवत सिह कश्यप एड.संस्थापक अखिल भारतीय कश्यप महासंघ ने की व संचालन विवेक मित्तल चार्टेड एकाउंटेट ने किया। बैठक के दौरान बिहार मे नितिश कुमार के मुख्यमंत्री चुने जो पर भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि नितिश कुमार को 7 वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नडडा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी शुभकामनाए प्रेषित की हैं। बैठक के दौरान घसीटू, चन्द्रभान, अशोक गोयल, गोपाल गुर्जर, नवीन,राजू,आदेश, कृष्ण,बृज, शिवांशु, महेन्द्र, सुरेन्द्र,नरेन्द्र, इन्द्र, कविन्द्र, धर्मेन्द्र,राजेन्द्र आदि शामिल रहे।

 

पुलिस ने सटोरियें सहित कई वांछित दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा अभियुक्त नईम खॉन उर्फ पप्पू पुत्र शकील निवासी मौहल्ला रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सट्टा, गत्ता, पेन्सिंल व 1235 रूपए नकद बरामद किए गए। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ द्वारा अभियुक्तों अफसर अब्बास पुत्र केसर अब्बास निवासी मौहल्ला लद्दावाला थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर, सालिम पुत्र नसीर अहमद निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त अफसर के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से पर्चा सट्टा, गत्ता, पेन्सिंल व 730 रूपए नकद बरामद किए गए। वहीं थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त महेश पुत्र बुद्वप्रकाश निवासी वाल्मीकि बस्ती खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर उ0नि0 आनन्द पोसवाल द्वारा वॉछित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ मेजर पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम बिरालसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मस्कट मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा अभियुक्त सन्नी कुमार पुत्र स्व0 रतिराम निवासी काशीराम आवास विकास कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को सर्कुलर रोड भारत पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मस्कट मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किये गये।

 

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिख्ेडा पर उ0नि0 सत्यपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त वाजिद पुत्र कासिम निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी जनपद मु0नगर को निराना रजवाहा होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रतनपुरी पर व0उ0नि0 योगेश कुमार शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त निकिल उर्फ निखिल उर्फ कल्लू पुत्र विपिन उर्फ बबलू निवासी ग्राम खरड थाना फुगाना जनपद मु0नगर को ग्राम फुगाना बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।
भौराकलां। थाना भौराकलां पर उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त गौतम उर्फ लाली पुत्र ब्रहमपाल निवासी ग्राम मुन्डभर थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम मौहम्मदपुर रायसिंह से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16 टुकडे चोरी किए हुए बिजली के तार के बरामद किए गए।

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही पर चिंता व्यक्त
बुढ़ाना। बुढाना नगर कांग्रेस की एक मीटिंग नगर अध्यक्ष अयाजद्दीन सिद्दीकी नम्बर दार के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें विद्युत विभाग की घोर लापरवाही पर चिंता व्यक्त की गई। इस सम्बन्ध में नगराध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अयाजुद्दीन सिदिदकी नम्बरदार ने बताया कि विद्युत विभाग कई बड़े वार्डा को एक ही फीडर से चला रहा है। जिससे आये दिन वार्डा मे अँधेरो का सामना करना पड़ता है। जनता का फोन या तो उठाया नही जाता या फिर उठने के बाद फ़ोनकर्ता से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। विद्युतकर्मियों के इस बर्ताव को लेकर पूरे कस्बे में आक्रोश की लहर पनपी हुई है। कांग्रेस के नगराध्यक्ष अयाजद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि विद्युत विभाग तत्काल इन वार्डा को अलग अलग फीडरों से संचालित करें ताकि एक ही फीडर पर लोड ना पडे ओर विद्युत सुचारु रूप से चलती रहे। अगर एक सप्ताह के अन्दर अंदर अलग-अलग फीडर की व्यवस्था नही की गई तो बुढाना नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आन्दोलन किया जायेगा। सभा की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर ज़ावेद उस्मानी ने की। इस मीटिंग में मुख्य तोर पर अनिल दत्त शर्मा, पवन शर्मा, लियाकत अली, इरतजा और विनीत कुमार आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

आरोपी को तमंचे सहित सहित गिरफ्तार किया8 Min 9 |
चरथावल। पुलिस ने अवैध असलहे से फायरिंग करते वीडिया वायरल करने के आरोपी को तमंचे सहित सहित गिरफ्तार कर लिया। मिल ी जानकारी के अनुसार चरथावल क्षेत्र मे अवैध असलहे से फायरिंग करने के मामले से पुलिस विभाग मे हडकम्प मच गया था। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिह व पुलिस टीम ने भागदौड कर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी मोहित निवासी बुढडाखेडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बनावटी मस्कट एवं तमंचा बरामद किया है। बताया जाता है कि आरोपी बनावटी मस्कट से पटाखा फोडने का कार्य करता था। आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 मे मुकदमा कायम कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

 

 

सड़क जागरूकता सप्ताह का परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने किया शुभारंभAware |
मुजफ्फरनगर। सप्ताह भर चलने वाले सड़क जागरूकता सप्ताह का परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने किया शुभारंभ, अधिकारियों की मानें तो सप्ताह भर दुपहिया व चार पहिया वाहनों की चलेगी वाहन चेकिंग, वाहन चालकों को ट्रैफिक के नियमों से भी किया जाएगा जागरूक ,तो वहीं ट्रैफिक नियम न मानने वालों पर सख्ती के साथ ही काटे जाएंगे चालान।
जानकारी के अनुसार आज शहर के जानसठ रोड पर स्थित एक कार्यक्रम के तहत सड़क जागरूकता सप्ताह का ट्रैफिक पुलिस एंव परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को वाहन व् अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सप्ताह भर चलने वाले सड़क जागरूकता अभियान का शुभ आरम्भ कर दिया है ।
कार्यक्रम में अधिकारीयों ने हरी झंडी दिखाकर सड़क जागरूकता प्रचार वाहन को भी रवाना किया । यहां परिवहन अधिकारी विनीत मिश्रा व् ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी वीर अभिमन्यु ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक सम्बंधित पम्पलेट भी बांटे और उन्हें ट्रैफिक के नियमो से भी अवगत कराया। परिवहन अधिकारी विनीत मिश्रा ने बताया की यह अभियान आज दिनांक १८ नवम्बर से २४ नवम्बर तक सप्ताह भर जनपद में युद्ध स्तर पर चलाया जायेगा जिसमे ट्रैफिक नियमो सहित अन्य जानकारियों को वाहन चालकों समझाया जायेगा साथ ही साथ उन्होंने बताया की नियम न मानने वालों के साथ सख्ती भी बरती जायेगी और जनपद भर में बिना हैलमेट और एक वाहन पर तीन तीन सवारों से भी सख्ती से निपटा जायेगा ।।

सघन चौकिंग अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा डॉग स्क्वायड, टीम व पुलिस बल के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड व टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

 

निराश्रितों, गरीबों, वृद्ध पात्र किसानों को प्रदेश सरकार रू0 500 प्रतिमाह दे रही है पेंशन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार समाज के गरीबों, किसानों, असहायों, निराश्रितों के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनकी सहायता कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का समाज कल्याण विभाग बुजुर्गों व किसानों के लिए वृद्धावस्था किसान पेंशन योजना चला रही है। इस योजनान्तर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे स्त्री-पुरूष जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रू0 व शहरी क्षेत्र में 56460 रू0 तक के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले लोग पेंशन पाने के पात्र हैं। इस आयु सीमा के अन्तर्गत आने वाले वृद्ध किसान भी पात्र होते हैं। गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले बुजुर्गों को प्रदेश सरकार पेंशन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है।
प्रदेश सरकार की वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों का चयन ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में होता है। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को भेजा जाता है। इस योजनान्तर्गत लाभ पाने के लिए आवेदन ऑनलाइन भी किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करते समय लाभार्थी का फोटो, जन्म/आयु प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र (वोटर आई0डी0/आधार कार्ड/राशन कार्ड) बैंक पासबुक की फोटोकापी, निवास व आय प्रमाण पत्र लगाना पड़ता है। सभी जरूरी दस्तावेज ऑफलाइन आवेदन में भी लगता है। प्रदेश सरकार अब सभी पेंशन के पात्रों के आवेदन ऑनलाइन भरने पर बल दे रही है। ऑनलाइन आवेदन करने से आवेदन पत्र सम्बंधित कार्यालय में समय से व निश्चितता के साथ पहुंचता है। इस प्रक्रिया से आवेदन पत्र प्राप्त होने की निश्चितता रहती है। पेंशन के प्राप्त प्रस्ताव को जांचोपरान्त मंजूर करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्बंधित लाभार्थी के बैंक खाते में पेंशन भेजी जाती है। उसी तरह शहरी क्षेत्रों में सम्बंधित उपजिलाधिकारीध्सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से चयन करते हुए समाज कल्याण विभाग को पात्रों की सूची व आवेदन पत्र भेजे जाते हैं, जहां से उन्हें प्रतिमाह रू0 500 की दर से सालाना 6000 रू0 पेंशन दी जा रही है।
वृद्धावस्थाध्किसान पेंशन योजनान्तर्गत 60 वर्ष से 79 वर्ष तक की आयु के पेंशनरों को रू0 500 प्रतिमाह की दर से दी जा रही पेंशन में रू0 300 राज्यांश एवं 200 रू0 केन्द्रांश होता है। इसी प्रकार 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को दी जा रही 500 रू0 की पेंशन का शत-प्रतिशत केन्द्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्येय है कि प्रदेश के सभी पात्रों को इस पेंशन योजना का लाभ मिले। यही कारण है कि जहां वर्ष 2017-18 में 3747321 लाभार्थी थे वही वर्ष 2020-21 में 4912387 लाभार्थी हो गये। सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन देने के लिए सरकार ने इस वर्ष 215423.16 लाख रू0 व्यय किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने कोरोना काल में सभी पेंशनार्थियों को एडवांस में पेंशन भिजवाया है, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की आर्थिक समस्या नहीं आई। सरकार की इस योजना से प्रदेश के निःसहाय, निराश्रित, सभी पात्र गरीबों का लाभान्वित किया जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =