News
खबरें अब तक...

समाचार

जिला बार संघः चतुष्कोणीय मुकाबला तय
मुजफ्फरनगर। लम्बे विवाद और आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच अब जिला बार संघ की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए तस्वीर साफ हो गयी है। इस बार कोरोना संकट काल के कारण सात महीने की देरी से हो रहेकार्यकारिणी चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला तय हुआ है। आज नाम वापसी के दौरान चार प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। इनमें अध्यक्ष और महासचिव पद के एक एक प्रत्याशी भी शामिल हैं। इसके साथ ही मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने पैनल के साथ कचहरी में चुनाव प्रचार भी प्रारम्भ कर दिया है। अब मतदान के दिन पर नजर है। बता दें कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जिला बार संघ में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव का रास्ता साफ हुआ। विवाद के साथ ही कोरोना काल के संकट के कारण जिला बार संघ की कार्यकारिणी का चुनाव करीब सात माह की देरी के बाद अब २५ नवम्बर को होने जा रहा है। इसके लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश त्यागी ने बताया कि जिला बार संघ कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शुक्रवार के नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अनिल जिंदल, कलीराम, प्रमोद त्यागी, राजेश्वर दत्त त्यागी और रणवीर सिंह ने पर्चे दाखिल किए, तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए देवेंद्र कुमार कैल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, रफी उल्लाह खां और योगेंद्र कुमार सहरावत उपाध्यक्ष (१० वर्ष) के दो पदों के लिए देवेंद्र सिंह राठी, धर्म सिंह, राधेश्याम त्यागी, राजेश कुमारी, संतोष और सुक्रमपाल सिंह, उपाध्यक्ष (८ वर्ष) के दो पदों के लिए अमित कुमार सैनी, आरिफ राणा, मौहम्मद अथहर, नगेंद्र सिंह तोमर, राहुल शर्मा, शिराज हुसैन रिजवी ने नामांकन दाखिल किए थे। महासचिव पद के लिए पांच नामांकन हुए थे। इनमें अरुण कुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह सिरोही, गुलबीर सिंह वर्मा, इनाम इलाही त्यागी और संजीव कुमार ने पर्चें दाखिल थे। सहसचिव के तीन पदों के लिए ११ प्रत्याशी मैदान में आये थे, इनमें अब्दुल हक, मौ. मोहतसिब (सनी), मौ. मोहतसिब, पंकज कुमार ग्रेड, पंकज गौतम, पंकज कुमार शर्मा, रामधन सिंह, रोहित गुप्ता, सय्यद नुसरत अब्बास, सोनिया संगल और उदयवीर सिंह ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन प्रत्याशी आशुतोष शर्मा, पवन कुमार राणा और रेणु शर्मा ने दावेदारी जताई है। । वरिष्ठ सदस्य (१५ वर्ष से अधिक) के छह पदों के लिए अखिलेश जिंदल, जय कुमार नायडू, मनोज कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार मित्तल, नेपाल सिंह, प्रज्ञा गर्ग, सुदेश कुमार और योगराज सिंह ने पर्चे दाखिल किये थे। सामान्य सदस्य (१५ वर्ष से कम) के छह पदों के लिए १६ अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल थे।। शनिवार को इन नामांकन पत्रों के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया दोपहर १२ बजे तक पूर्ण की गयी और इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नाम वापसी के दौरान चार दावेदारों ने अपने पर्चे वापस लिये हैं, इनमें अध्यक्ष पद पर रणवीर सिंह, महासचिव पद से संजीव कुमार, सह सचिव पद से मौ. माहतसिब और सामान्य सदस्य १५ वर्ष से कम पद के लिए प्रविन्द्र कुमार ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिये हैं। अब अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों अनिल जिंदल, प्रमोद त्यागी, कलीराम और राजेश्वर दत्त त्यागी के पैनल के बीच मुकाबला है। मतदान २५ नवम्बर को कियाय जायेगा। २६ नवम्बर को प्रातः आठ बजे से मतगणना होगी। नामांकन वापसी के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन अब्दुल रऊफ एडवोकेट, सदस्य सुरेंद्र शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश त्यागी, सहायक चुनाव अधिकारी सोपाल सिंह, केडी त्यागी, आजम शमसी, गोपाल माहेश्वरी, राजेश शर्मा, सतेंद्र पुंडीर और कपिल कुमार मौजूद रहे।

 

नागरिक कोविड को हल्के में न ले और इसके लिए मास्क सर्वोत्तम उपाय हैः सीएमओCmokary 1 |
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डा. प्रवीन कुमार चौपडा ने महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्टाल का उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि नागरिक कोविड को हल्के में न ले और इसके लिए मास्क सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने दिल्ली और मेरठ आदि क्षेत्रों में निरन्तर बढ़ रहे केसों की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार कोरोना की लहर घातक होकर फैल रही है और इससे मृत्यु दर बढ़ रही है। कोरेना बिना किसी भेदभाव के हर तरह के परिवार को ग्रसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक से 15 दिसम्बर तक जिला चिकित्सालय में वैक्सीन रूम डवलप कर दिया जायेगा जिसमें एक वक्त में दस आदमी रखे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य में विलम्ब भी हो सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे मास्क चालान से बचने के लिए नहीं अपितु स्वंय की सुरक्षा के लिए लगाये। दिल्ली से आने वाली सभी बसों को गुप्ता रिसोर्टस के पास रोककर रैन्डम चैकिंग की जा रही है और उन्हे आवश्यक टिप्स देकर आगे रवाना किया जा रहा है। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों व डायबिटिज वाले रोगियों को कोरोना से बचने और अधिक बाहर न निकलने की सलाह दी। बाद में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में एसीएमओ डा. राजीव निगम एवं जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी गीताजंलि वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरूष नसबंदी पखवाडा आयोजित किया जा रहा है जिसमें नसबंदी कराने वाले पुरूषों को तीन हजार रूपये की प्रतिभूति राशि दी जायेगी। इसी प्रकार महिला नसबंदी कराने पर दो हजार की धनराशि दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देशन में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह समाप्त हो गया है। इसमे आशाओं ने उल्लेखनीय रूप से नवजात बच्चों और उनकी माताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार अभियान चलाया जायेगा जिसका पहला शुभारम्भ आज किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि नवजात शिशु सप्ताह, पुरूष नसबंदी पखवाडा और खुशहाल परिवार अभियान टारगेट फ्री अभियान है ओर स्वेच्छिक रूप से लोग इसमे शामिल हो सकते है।

 

एसएसपी ने मिलावटी शराब की चैकिंग की2 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज मे शराब के सेवन से 5 लोगों की मौत की खबर से जिला प्रशासन भी मिलावटी शराब की चैकिंग के लिए पूरी तरह सतर्क हो गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे.एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे अपने अपने क्षेत्र के अंग्रेजी/देशी शराब ठेकों पर चैकिंग की तथा उनका स्टॉक भी चैक किया गया। चैकिंग के दौरान टीम द्वारा शराब का सैम्पल लेकर एवं उनके बार कोड को चेक कर उनमे मिलावट की चैकिंग की गई। एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह तथा जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी मे पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा जनपदभर मे अनेक स्थानो पर देशी/अंग्रेजी शराब की दुकान पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस विभाग द्वारा मिलावटी शराब की बरामदगी पर ठेका चालकों व उनके मालिको के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश जारी किए है। पुलिस प्रशासन तथा आबकारी विभाग की सख्ती से ठेका संचालको मे हडकम्प मचा रहा।

 

4 Min 15 |
बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया
बुढ़ाना। आज शनिवार का दिन विद्युत बकायेदारों के लिए अच्छा नहीं रहा। विद्युत कर्मचारियों की टीम ने कस्बे में कई स्थानों पर बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए लगभग दो दर्जन विद्युत कनेक्शन काटकर अन्य बकायेदारों में हड़कंप मचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार के दिन विद्युत विभाग के टीजीटू कमल सिंह के नेतृत्व में बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला मिर्दगान, छोटा बाजार और सैनी बाजार में विद्युत कर्मचारियों ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें लगभग दो दर्जन उन बकायादारों के कनेक्शन काटे गए जिन पर दस हजार रुपए से भी अधिक का बिल था। यहां पर कमल सिंह ने अन्य बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिनके बिल दस हजार रुपए से ऊपर के हैं वे एक दो दिन के भीतर बिल जमा करा दें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने ये भी बताया कि यह अभियान बुढ़ाना कस्बे में हर वार्ड में आगामी ३० नवम्बर तक युद्ध स्तर पर चलाया जायेगा। इसलिए कनेक्शन ना कटे इससे बचने के लिए आज या कल में बिल जमा करायें। इस अभियान में मौके पर विद्युत मीटर रीडर ताहिर हसन और अभय कुमार उर्फ जोनी के अलावा विद्युत लाइनमैन बबलू, सोनू, अरविंद और नाजिम थे।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त नावेद खान पुत्र शाहनवाज नि0 इन्दिरा कालोनी थाना सि0ला0 मु0नगर को लोहिया बाजार के पास शहीद चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना को0नगर पर उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्त मौहब्बत अली पुत्र खलील अहमद नि0 महमूदनगर थाना सि0ला0 मु0नगर, फैज पुत्र अब्दुल वहाब नि0 कुंगर पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर, रहीश पुत्र अब्दुल गफफार नि0 मौ0 हिमायुनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ को 40 फुटा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 चाकू एवं 02 बुलेट मोटर साईकिल फर्जी नम्बर प्लेट को बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा अभियुक्त रवि पुत्र तेजन्द्र नि0 ग्राम टिटौडा थाना खतौली मु0नगर को टिटौडा रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 जयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त शारिक पुत्र शमीम नि0 चीतलानगर थाना नइयावादी थाना खतौली मु0नगर को जानसठ अडडे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

अवैध शराब सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से अवैध शराब सहित कई को गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर है0का0 राजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त विकासपाल पुत्र समरपाल नि0 तुगलकपुर थाना पुरकाजी मु0नगर को ग्राम मलकपुरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 27 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 भगवती प्रसाद द्वारा अभियुक्त मौ0 शोएब पुत्र बाबू नि0 सिंधावली थाना मन्सूरपुर मु0नगर को शाहपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 50 पव्वे गोवा मार्का व्हिस्की शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त गुलशेर पुत्र अनीस नि0 शेरनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को ग्राम जडौदा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45 पव्वे पंजाब मार्का व्हिस्की शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 करन नागर द्वारा अभियुक्त राजू पुत्र प्रीतम सिंह नि0 वलीपुरा थाना मीरापुर मु0नगर को वलीपुरा को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा अभियुक्त सतवीर सिंह पुत्र करतार सिंह नि0 ग्राम दरियापुर थाना ककरौली मु0नगर को जंगल ग्राम शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण एवं 200 लीटर लहन को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा अभियुक्त महकपाल पुत्र मामराज नि0 बिहारगढ थाना भोपा मु0नगर को शनीधाम के पास शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना ककरौली पर उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 भोवापुर थाना ककरौली मु0नगर को रजवाहा पुलिया मीरावाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 प्रहलाद सिंह द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र सुर्ता नि0 नंगला पिथौडा थाना तितावी मु0नगर को जंगल ग्राम नंगला पिथौडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 52 पव्वे तोहफा मार्का देशी शराब को बरामद किया गया।

 

कन्ट्रोल रूम की स्थापना
मुजफ्फरनगर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशु चिकित्सालय, सदर मुजफ्फरनगर पर बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं निगरानी हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना करते हुए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कन्ट्रोल रूम पर डा० विपिन कुमार तोमर, उप मु०प०चि०अ० सदर(प्रभारी कन्ट्रोल रूम) मो०न०-९६५४२५५५२४, डा० दिनेश कुमार, उप मु०प०चि०अ०, पशुधन विकास/चिकित्सा स्वास्थ्य (नोडल अधिकारी बर्ड फ्लू) मो०न०-९४१२४७२९२०, श्री गुरदीप चन्द्र, जैनरेटर ऑपरेटर प्रतिदिन समय अवधि-प्रातः ९ बजे से सांय ३ बजे तक तथा श्री संजीव कुमार, प्लान्ट ऑपरेटर समय अवधि सायं ३ बजे से रात्रि ९ बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होने निर्देश दिये कि बर्ड फ्लू से सम्बन्धित कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सूचित करे। किसी भी स्तर से संगत सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कन्ट्रोल रूम प्रभारी तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा नोडल अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन विकास/चिकित्सा स्वास्थ्य को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए नोडल अधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगे। कन्ट्रोल रूम का फोन न०-०१३१-२४४०६३६ है।

 

१० विधाओं में दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

मुजफ्फरनगर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा सांस्कृतिक दलों जैसे भजन, कव्वाली, जादू, आल्हा, लघु सांस्कृतिक दल, वृहद सांस्कृतिक दल, नौटंकी, नाटक, लोकगीत तथा पपेट आदि सहित १० विधाओं में दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इच्छुक सांस्कृतिक दल अपना ऑडीशन फार्म ३१ दिसम्बर २०२० तक सूचना निदेशालय, लखनऊ में स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक के द्वारा जमा करा सकते है। सूचना निदेशक शिशिर ने आज यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि ऑडीशन फार्म के लिए सूचना विभाग की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा प्रदेश के किसी भी जिला सूचना कार्यालय या सूचना निदेशालय से ५० रूपये नगद जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। ऑडीशन फार्म के साथ फार्म के शुल्क की रसीद के साथ भरा हुआ फार्म दल के गु्रप फोटोग्राफ सहित दो राजपत्रित अधिकारियों से अलग-अलग चरित्र प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड के साथ संलग्न कर स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से विलम्बतः ३१ दिसम्बर २०२० तक प्राप्त किये जायेंगे।

 

एंटी लार्वा दवा का छिड़काव
मुजफ्फरनगर । पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के निर्देश पर नगर के कई वार्ड में युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान के साथ-साथ मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु नालियों में एंटी लारवा दवाई का छिड़काव कराया गया तथा मुख्य बाजार भगत सिंह रोड , हनुमान चौक शामली रोड की साइड मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया वार्ड संख्या १२ नरेश चंद मित्तल सभासद के वार्ड में प्रकाश चौक से महावीर चौक तक की दूसरी साइड का नाला मैनुअली सफाई कराया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या २२ श्रीमती रेहाना कुरेशी पत्नी श्री नौशाद कुरेशी के वार्ड में खालापार पुलिस चौकी के पास जेसीबी मशीन के माध्यम से बड़े नाले की तली झाड़ सफाई कराई गई साथ ही वार्ड संख्या ४६ श्रीमती सरिता उर्फ सादिया सभासद के वार्ड में मैनुअली नाले की सफाई कराई गई। वार्ड संख्या २ श्रीमती सुनीता देवी वार्ड संख्या ४ सचिन कुमार, वार्ड संख्या २७ श्रीमती सपना मलिक तथा वार्ड संख्या ४५ श्रीमती मोसिना मान्य सभासदगण के वार्ड में एंटी लारवा दवाई का स्प्रे कराया गया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनहित के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

 

बाल अधिकार व विश्व बाल दिवस पर पुस्तिका का विमोचन 6 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बच्चों तथा किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक परामर्श पर महिला कल्याण विभाग-उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष पुस्तिका तैयार की गयी है। इस पुस्तिका का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार व विश्व बाल दिवस पर शुक्रवार देर शाम ऑनलाइन किया गया ।
विमोचन कार्यक्रम के विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग- उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा कि किशोर न्याय, बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम आने के बाद भी किशोरों के मानसिक व मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर भलीभांति काम नहों हो पा रहा था। महिला कल्याण विभाग द्वारा की गयी यह पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इससे किशोर-किशोरियों को तनाव, चिंता व अवसाद को कम करने व उससे निपटने में बड़ी मदद मिलेगी ।
इस अवसर पर यूनिसेफ के डिप्टी चीफ-उत्तर प्रदेश अमित मेहरोत्रा ने कहा कि यह किताब बहुत ही सरल व सहज शब्दों में तैयार की गयी है । इससे अधिकारी, शिक्षक व देखभालकर्ता बच्चों और किशोरों व उनके परिवारों के सम्बंधित मुद्दों को आसानी से समझ सकेंगे और सरलता के साथ उनसे बातचीत कर सकेंगे ।
इस अवसर पर निदेशक महिला कल्याण-उत्तर प्रदेश मनोज कुमार राय ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग इस माह बच्चों और महिलाओं के मानसिक व मनोसामाजिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर कार्य कर रहा है । इस माह के अंत तक करीब डेढ़ लाख महिलाओं, बच्चों व किशोर/किशोरियों तक सीधे शक्ति संवादों के माध्यम से परामर्श सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । उन्होंने कहा कि यह हैण्डबुक बच्चों तथा किशोरों में लक्षणों व संकेतों की पहचान और संदर्भन की दिशा में बहुत ही उपयोगी साबित होगी । इस पुस्तिका में यौन शोषण, शारीरिक शोषण तथा उपेक्षा, भवनात्मक शोषण, शोषण सम्बंधित संकेत व लक्षण जैसे मुद्दों पर बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया है और उनसे उबरने के लिए उठाये जाने वाले क़दमों के बारे में समझाने की भी कोशिश की गयी है ।

तीन सट्टेबाज गिरफ्तार7 Min 14 |
तितावी। पुलिस को मिली बड़ी सफलता ३ सट्टेबाजों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार। सट्टे की वीडियो वायरल का तितावी पुलिस ने लिया संज्ञान ३ सट्टेबाजों को मौके से किया गिरफ्तार। सट्टेबाजों के कब्जे से २३०० रुपये व पर्चे किए बरामद। सविन पुत्र सतपाल, मिंकू पुत्र सुशील, जीराम पुत्र हरदास निवासी अमीर नगर को किया गिरफ्तार। तितावी पुलिस ने अमीरनगर मैं सट्टेबाजों के घर पर छापामारी करते हुए ३ सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने मांग की कि देश में अनेकों राज्यों में कोल्हू क्रेशरों पर गन्ने से उत्पादित गुड़-शक्कर व् खांडसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) न होने के कारण सीजन में इनका मूल्य काफी गिर जाता है, और इस कारण कोल्हू क्रेशरों पर किसानो को गन्ने का मूल्य केंद्र सरकार द्वारा तय व राज्यों सरकार द्वारा मूल्य से काफी कम मूल्य मिलता है।
गन्ने से बनने वाले उत्पाद गुड़-शक्कर व् खांडसारी आवश्यक वस्तु अधिनियम १९५५ के अंतर्गत शामिल रहा है। इस अधिनयम की धारा ३ की उपधारा २ (ग) के अनुसार केंद्र सरकार कीमतें नियंत्रित करने के लिए ऐसी कीमते जिस पर किसी आवश्यक वस्तु का क्रय या विक्रय किया जा सकेगा निर्धारित कर सकती है।
इस अधिनयम की धारा ३ के खंड २ (ग) की शक्तियों क प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष २०१८ में चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य (एक्स मिल रेट) तय किये गये थे, इससे चीनी के भाव में स्थिरता आई है। और इससे किसानो को गन्ने का भुगतान मिलने में पहले के मुकाबले जल्दी व अधिक भुगतान मिला है। केंद्र सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम १९५५ के अंतर्गत कोल्हू क्रेशरों पर गन्ने से उत्पादित गुड़-शक्कर व् खांडसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य तय करने के साथ ही गन्ना (नियंत्रण) आदेश, १९६६, जिसमे केंद्र सरकार को गन्ने की खरीद को विनियमित करने की शक्तियां प्रदान की गई हैं, के अंतर्गत कोल्हू क्रेशरों के लिए भी अलग से एफआरपी तय कर सकती है, जिससे किसानो को अपना गन्ना सस्ते में बेचने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। किसानों को कोल्हू और क्रेशर पर गन्ना बेचने से लगभग सौ रुपये प्रति क्विंटल का घाटा होता है। अगर बाजार में गुड़-शक्कर व् खांडसारी का दाम अच्छा रहेगा, तो किसानों को गन्ना मूल्य चीनी मिल से भी ज्यादा भी मिल सकता है। इस समय किसान २२५ रु से २५० रु प्रति कुंतल रेट पर मजबूरी में अपना गन्ना कोल्हू पर डाल रहा है। इसलिए गन्ने से बनने वाले उत्पाद गुड़-शक्कर व् खांडसारी का किसान हित में न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) निर्धारित करना किसान हित में बेहद जरुरी है। गुड़-शक्कर आदि का न्यूनतम बिक्री मूल्य तय होने से इन उत्पादों की क्वालिटी में भी मानक तय होंने से सुधार होगा, जिससे उपभोक्ता को सही उत्पाद मिलेगा। गुड़-शक्कर उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग, रोजगार सृजन, उत्पाद की गुणवत्ता, तकनीकी उन्नयन, कौशल विकास समेत कामन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब, व्यापार केंद्रों जैसी अवस्थापना सुविधाओं के विकास की जरूरत है। आर्गेनिक गुड़ के निर्यात के लिए एमोजॉन, फ्लिप कार्ड, वॉलमार्ट व अन्य कंपनियों से संपर्क कर ई-मार्केटिंग की जा सकती है। अत पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन का अनुरोध है कि केंद्र सरकार को कोल्हू क्रेशरों गन्ने से बनने वाले उत्पाद गुड़-शक्कर व् खांडसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) तय करने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करे। आभारी होंगे।

 

पुलिस ने मजनूं ऑपरेशन चलाया8 Min 12 |
बुढ़ाना। बीते दिनों बुढ़ाना में हुई छेड़छाड़ की घटना के मद्देनजर आज शनिवार के दिन बुढ़ाना पुलिस ने जगह जगह मजनूं आपरेशन चलाया। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना पुलिस ने यह एक्शन दो दिन पहले हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर लिया। यहां पर बुढ़ाना पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर एंटी रोमियो धरपकड़ अभियान चलाया। यह अभियान मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश पर मजनुओं को पकड़ने के लिए बुढ़ाना पुलिस द्वारा चलाया गया। स्कूलों के बाहर आवारा घूम रहे लोगो की पुलिस ने जमकर खबर ली। पुलिस ने कॉलेज के बाहर बेवजह खड़े होने वाले नवयुवकों से पूछताछ कर उनको जमकर हड़काया। स्कूलों व कॉलेजों के बाहर सड़कों पर पुलिस के उतरने के बाद कस्बे में सन्नाटा सा छा गया। कोई भी बाइक सवार नवयुवक दूर दूर तक दिखाई नहीं दिया। पुलिस कॉलेजों में भी गई। जहां पर उन्होंने कालेज में पढ़ने आई छात्राओं को छेड़छाड़ की घटनाओं को पुलिस को तुरंत सूचना देने की अपील की। बुढाना पुलिस के अनुसार बुढ़ाना में पुलिस का एंटी रोमियो धरपकड़ अभियान अब लगातार जारी रहेगा। बुढ़ाना कोतवाल मगनवीर सिंह गिल के निर्देश पर सादी वर्दी में भी बुढ़ाना पुलिस ने यह अभियान चलाया।

 

शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन Nin |
मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एवं अन्तर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस को जनपद के विद्यालयों में शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों एवं किशोरां-किशोरियों की सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक आवश्यकताओं, मुददों तथा सपोर्ट प्रणाली पर जनपद के विधालयो में भौतिक शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों एवं किशोरों में होने वाले मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में उनमें स्वयं, उनके माता-पिता एवं परिवार और समुदाय के बीच अधिकारियों के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हे जागरूक किया गया। मानसिक समस्याओं जैसे-चिंता, तनाव, अवसाद के लक्षणों को पहचानना, उनके व्यवहारिक, शारीरिक, भावनात्मक इत्यादि संकेतो के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। जनपद में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता एवं उपलब्धता पर प्रकाश डाला गया। शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत एक मेगा इवेन्ट का आयोजन भोकरहेडी स्थित इण्टर कॉलेज में किया गया। इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में २०० से अधिक छात्रध्छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में जिला विधालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन, मनोवैज्ञानिक समृद्वि त्यागी, मनोचिकित्सक डा. मनोज कुमार, निदेशक चाइल्ड लाइन पूनम शर्मा, प्राधानाचार्य विपिन चौधरी, संरक्षण अधिकारी श्रीमती नीना त्यागी एवं विधालय स्टॉफ उपस्थित रहे। डा. मनोज कुमार, मनोचिकित्सक द्वारा छात्र-छात्राओं को अवसाद, चिंता, तनाव जैसी बीमारियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा छात्रध्छात्राओं से विभिन्न प्रकार से संवाद स्थापित करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया। बच्चों को मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने हेतु विभिन्न प्रकार के टिप्स दिये गये। बच्चों ने भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्न पूछे। सुश्री समृद्वि त्यागी द्वारा छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए एकाग्रता हेतु मेडिटेशन पर विशेष जोर देने के लिए प्रेरित किया गया और छात्र-छात्र ओं को अध्ययन के लिए एकाग्रता हेतु मेडिटेशन पर विशेष जोर देने के लिए प्रेरित किया गया और छात्र-छात्राओं से अपनी बात रखने हेतु अपने अध्यापक या प्राधानाचार्य या अपने माता-पिता से विचार करने हेतु कहा गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके कैरियर के विषय में पूर्ण जानकारी दी, जिसमें छात्रध्छात्राओं ने उनसे कैरिय र संबंधी प्रश्न पूछे गये, जिनका उनके द्वारा निदान किया गया। जिला विधालय निरीक्षक द्वारा बेटियों को विशष रूप से शिक्षा एवं उनके आहार पर ध्यान देने के लिए कहा गया, उन्होने बेटियां को अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए अपनी समस्या रखने हेतु कहा गया, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जो छात्र-छात्राऐं अपनी बात खुले रूप से नही कह सकती उनके लिए प्राधानाचार्य को सुझाव पेटिका लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

पूर्जा-अर्चना की
खतौली। वैश्विक महामारी कोविड-19 का असर छठ पूजा पर भी देखने को मिला। खतौल गंगनहर पर आज सुबह श्रृद्धालुओ की संख्या बहुत कम नजर आई। सूर्य की पूजा का पर्व छठ पर्व हर हर वर्ष बडी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूर्वाचल एवं बिहार प्रान्त मे छठ पूजा का विशेष महत्व है। हर वर्ष छठ पर्व पर खतौली गंगनहर पर पूर्जा-अर्चना करने वाले श्रृद्धालूओं की अच्छी-खासी भीड नजर आती थी। लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के प्रभाव के दृष्टिगत गंग नहर पर श्रृद्धालूओ की बहुत कम भीड रही।

 

मुजफ्फरनगर में पीड़ित परिवार ने बेटी की बरामदगी को लेकर एडीएम से लगाई मदद की गुहार11 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। पीड़ित परिवार ने लड़की की बरामदगी को लेकर मदद की गुहार लगाते हुए एडीएम राजस्व को ज्ञापन सौंपा। पीडित परिवार का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जल्द से जल्द कार्रवाई कर लड़की की बरामदगी की जाए।
दरअसल मामला मंडी थाना क्षेत्र के कुकड़ा का है जहां पीडित परिवार शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और एडीएम राजस्व को ज्ञापन देकर मदद की गुहार लगाई। उनका कहना है कि उनकी बेटी को अल्पसंख्यक समाज के युवकों द्वारा लव जिहाद के चलते अपने जाल में फंसा कर अपहरण किया गया है। जिसको लेकर उन्होंने नई मंडी थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन उसमें अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में परिजनों ने गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को बरामद किया जाए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − five =