News
खबरें अब तक...

समाचार

दो को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर दो को नशीले पदार्थ सहित पकडा। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 अनिल कुमार सागर द्वारा अभियुक्त जावेद पुत्र इदरीश नि0 शेरनगर थाना नई मण्डी मु0नगर, जफरयाब पुत्र मौ0 अली नि0 जहांगीर पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को शेरनगर बाईपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 500-500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।इसके अलावा थाना खतौली पर उ0नि0 राधेश्याम यादव द्वारा अभियुक्त केरियनदास पुत्र ब्रहमदास नि0 मिशन कम्पाउण्ड थाना खतौली मु0नगर को पिकेट स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 540 नशे की गोलियां को बरामद किया गया।

 

चोरी की बाईक व नाजायज चाकू के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त जुनैद पुत्र अली हसन नि0 पीर वाला रोड कस्बा व थाना तितावी मु0नगर को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मो0सा0 हीरो होण्डा सीडी डीलक्स रग काला नं0 एचआर 31 जी 1197 को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर उ0नि0 राकेश गौतम द्वारा अभियुक्त साजिद पुत्र नूरहसन नि0 ग्राम खुडडा थाना छपार मु0नगर को ग्राम तेजलहेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त रहीश पुत्र रमजानी नि0 म0नं0 125 हाजीपुरा थाना सिविल लाइन मु0नगर को सरवट फाटक से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर उ0नि0 श्री रवि शंकर पाण्डेय द्वारा वांछित अभियुक्त सन्नू पुत्र प्रकाश नि0 ग्राम सिसौना थाना छपार मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब सहित कई को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 विक्रम सिंह द्वारा अभियुक्त सादा सिंह पुत्र प्यारा सिंह नि0 भदौला थाना पुरकाजी मु0नगर को नाले के पास ग्राम खेडकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 ली0 कच्ची शराब, 20 ली0 अपमिश्रित शराब, 02 किग्रा यूरिया एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया। वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त प्रदीप उर्फ पिंकू पुत्र शोभाराम नि0 कस्बा व थाना चरथावल मु0नगर को रोहाना रोड गांधी इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 बोतल शराब माल्टा हरियाणा मार्का को बरामद किया गया। वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 आनन्द पोसवाल द्वारा अभियुक्त मोहन उर्फ मोनू पुत्र सतपाल नि0 ग्राम रोहनी हरजीपुर थाना चरथावल मु0नगर को ग्राम रोहनी हरजीपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 48 पव्वे शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।वहीं थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र महक सिंह, गोविन्द पुत्र विनोद नि0 ग्राम जडौदा थाना मन्सूरपुर मु0नगर को जडौदा यात्री शेड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 27-28 पव्वे शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 युनूस खान द्वारा अभियुक्त जल सिंह पुत्र भूरू नि0 ग्राम व कस्बा मन्सूरपुर मु0नगर को दौलतपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त तेजपाल पुत्र चतरू नि0 बहादुरपुर मनफोडा थाना जानसठ मु0नगर को ग्राम सितम नाले की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।

 

जीवन प्रमाण पत्र 70 रूपये में बनेगा
मुजफ्फरनगर। पेंशनर को हर साल जीवन प्रमाण पत्र बनाकर पेंशन कार्यालय में जमा करना पड़ता है, ताकि उनकी पेंशन खाते में आती रहे। लेकिन बीमार होने, चलने फिरने में असमर्थ होने या कोरोना की वजह से बुजुर्गा का ये प्रकिया करना कठिन हो जाता है। अब शाखा डाकपाल घर बैठे उनका प्रमाण पत्र बनाकर ऑनलाइन ही बैंक या संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। प्रवर अधीक्षक ,मुजफ्फरनगर संयुक्त प्रभार मेरठ मंडल वीर सिंह ने बताया कि ई पी एफो के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ ईपीएफओ ने भी अपने सभी पेंशन धारकों को एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया है कि वो सभी घर बैठे पोस्टमैन के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पेंशनर को अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर – पीपीओ नंबर देना पड़ेगा। इस के लिए मात्र ७० रुपए का शुल्क लगेगा। डाकपाल अपने पास मौजूद ऐप के माध्यम से उसे फीड करेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीवन प्रमाण पत्र उसकी पेंशन अथॉरिटी के पास स्वत पहुंच जायेगा। इस से बुजुर्ग पेंशनर्स को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी डाक घर पर संपर्क कर सकते है।

पुलिस ध्वज को फहराकर पुलिस के वीरों का सम्मान किया1 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। हमे अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए यही हमारी पुलिस के वीर के प्रति सच्चा सम्मान होगा। पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन्स मु०नगर में एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस ध्वज को फहराकर पुलिस के वीरों का सम्मान किया तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारिगण को देश के सम्मान एवं सुरक्षा करने के सम्बन्ध में शपथ दिलायी।

 

 

 

मुजफ्फरनगर में फूड सप्लीमेंट निर्माताओं के यहां छापेमारी, एसएसपी ने किया बड़ा खुलासा, 3 गिरफ्तार2 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। जीरो ड्रग्स अभियान के अर्न्तगत नकली बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेन्ट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तो के कब्जे से अलग-अलग कम्पनी के भारी मात्रा मे प्रोटीन व नकली रैपर जिनकी कीमत करीब डेढ करोड रूपये बरामद किए है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर मे चलाए जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अर्न्तग्त विभिन्न सूत्रो से मिली सूचना के आधार पर क्राईम ब्रान्च स्वाट टीम तथा थाना सिविल लाईन पुलिस ने 22 नवम्बर 2020 की रात्रि मे अनाधिकृत संचालित बॉडी बिल्डिंग सम्लीमेन्टस की फैक्ट्री पर छापा मारकर संचालक जुबैर आलम सहित 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अभियुक्तो के कब्जे से भारी मात्रा मे अलग-अलग कम्पनी के नकली प्रोटीन के भरे डिब्बे,टेबलेट, नकली रैपर व नकली प्रोटीन बनाने मे उपयोगी सामान बरामद किया गया।
एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अभियुक्तगण ब्रान्डेड विदेशा कम्पनियो के नकलनी उत्पाद फर्जी रूप से भारी मात्रा में बनाते एवं सस्ते काब्रोहाईड्रेडस के साथ दवाईयां मिलाकर फर्जी रूप से प्रोटीन तैयार करते है। जिसकी सप्लाई मुजफ्फरनगर सहित देया के दूरदराज हिस्सो में भारी मात्रा में की जा रही है। उन्होने बताया कि दिल्ली इत्यादि से माल्टो डेक्सट्रिन फ्लेवर इत्यादि को लाते हैं। इसमे साइप्रोहेप्ताडिन डेक्सामेथोसन जैसी दवाईयो को मिलाकर मिलावअी उत्पाद बनाते हैं। जिसको प्रोटीन सप्लीमेन्ट बताकर लोगो को बेचा जा रहा है। इस प्रकार के नकली सप्लीमेन्ट का सेवन करने से नौजवान युवकों के शरीर के महत्वपूर्ण अंग खराब होने शुरू हो जाते हैं। जिससे भविष्य में सेवन करने वाले व्यक्ति की मृत्यु की पूर्ण सम्भावना बढ जाती है।
गोदाम मे अस्वास्थकर परिस्थियो मे सभी कच्ची सामग्री को मिलाकर नकली प्रोटीन तैयार किया जाता है। लखनउ,नागपुर,बरेली, यमुनानागर जैसे देश के विभिन्न शहरों से खरीददार जिस कम्पनी की नकल बनवाना चाहते है। उसे इनके पास भेजते है जिनके नकली उत्पाद तैयार करते हैं। ब्रान्डेड कम्पनी के डिब्बो की नकल वाले डिब्बे बनवाते हैं। मिश्रित पदार्थ को डिब्बे मे डालकर नकली रैपर लगाकर ब्रान्डेड कम्पनी का बनाकर पैक कर देश के विभिन्न हिस्सो मे भेजा जाता है। इस तरह एक किलो व तीन किलो के डिब्बे की लागत क्रमशः 150-200 रूपये व 300-400 रूपये आती हैं, जिसे ब्रान्डेड कम्पनी के नाम पर क्रमशः 1700-2000रूपये व 4000-6000रूपये मे बेचा जाता है।
एसएसपी ने बताया कि मशहूर ब्रान्डेड कम्पनियो के नकली उत्पाद बनाकर न केवल धोखाधडी की जा रही है। बल्कि मासूम नौजवानो के जीवन व सेहत से खिलवाड किया जर रहा है। जिसका सेवन उनके शरीर को खोखला करता है एवं मृत्यु का खतरा भी उत्पन्न करता है। इसके साथ ही इस पूरी प्रक्रिया मे काब्रोहाईड्रेटस से नकली प्रोटीन तैयार कर ब्रान्डेड प्रोटीन बेचकर लोगो के जीवन से खिलवाड करते थे।

 

बंद पडे मकान का ताला तोडकर की चोरी4 Min 17 |
बुढाना। बंद पडे मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरो ने घर मे चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारीके अनुसार कस्बा स्थित मास्टर कालोनी मे जितेन्द्र अपने परिवार के साथ रहता है। वह बजाज शुगर मिल मे आपरेटर का के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि वह रविवार को बजाज शुगर मिल में अपनी डयूटी पर गया हुआ था जबकि मंगलवार के दिन जितेन्द्र की बहन की शादी मुजफ्फरनगर शहर के किसी मौहल्ले मे होनी हे। इसलिए जितेन्द्र की बहन की शादी मे शामिल होने के लिए उसके बीवी बच्चे मुजफ्फरनगर गए हुए थे। इस दौरान घर का ताला लगा था। आज सोमवार की सुबह जब जितेन्द्र अपनी डयूटी समाप्त कर अपने घर वापिस आया तो उसने देखा की उसके घर का ताला टूटा पडा है। इस हादसे पर जितेन्द्र के पडौसी तथा कुछ अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।

 

डीएम ने मतदान कार्मिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिक प्रशिक्षण शिविर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शासन के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण के अर्न्तगत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर जनपद मे मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। बीते दिन जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे लोकवाणी सभागार मे मतदाता सूची पुनरीक्षण के सम्बन्ध मे सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं विभिन्न राजनैतिक दलो के राजनीतिज्ञो के साथ डीएम ने एक बैठक भी की थी। जिसमें मतदाता पुनरीक्षण सूची के कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए थे। इसी संदर्भ मे आज भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल मे मतदान कार्मिको के प्रशिक्षण मे निरीक्षण के लिए पहुंची जिलाधिकारी ने मतदान कार्मियो व इस दौरान मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

सन्त का सारा जीवन परहित व जनकल्याण मे ही व्यतीत होता हैः कपिल देव5 Min 18 |
मुजफ्फरनगर। सन्त का ना कभी जन्म होता है और ना ही मृत्यु सन्त तो अमर हैं। जो लोककल्याण के लिए समय समय पर अवतरित होते रहते हैं। गुरूदेव ज्ञान सागर जी महाराज वास्तव मे ज्ञान का अथाह सागर थे। ये मेरा सौभाग्य रहा कि परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज के दर्शन एवं समय समय पर उनका आर्शीवाद प्राप्त होता रहा। परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज के लिए एक भावपूर्ण विनयांजलि सभा महावीर चौक स्थित अर्पण बैंकट हॉल मे आयोजित की गई। विनयांजलि सभा मे मुख्यरूप से सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सन्त का सारा जीवन परहित व जनकल्याण मे ही व्यतीत होता है। धर्म का प्रचार प्रसार एवं लोककल्याण की भावना एक सच्चे साधु की पहचान है। उन्होने कहा कि गुरूवर आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज अपने नाम के अनुरूप ज्ञान का सागर थे। अतः आज इस विनयांजलि सभा के माध्यम से हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि गुरूदेव के बताये हुए मार्ग पर उनके आर्शीवाद को जन-मानस तक पहुंचायेंगे एवं सभी धार्मिक कार्यो में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि परमपूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का आकस्मिक समाधिकरण 15 नवम्बर 2020 के हो गया। ज्ञानोदय क्लब,मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे आयोजित विनयांजलि सभा मे पधारे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,सभासद प्रियांशु जैन,रोहित जैन,एवं दिल्ली से पधारे पत्रिका चाणक्य वार्ता के मुख्य संपाक अमित जैन आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम मे एल.ई.डी.स्क्रीन के माध्यम से गुरूवर के चरित्र चित्रण को सभी को दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र जैन वहलना वालों व पुनीत जैन जिनेन्द्र एजेन्सीज वालो ने किया। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से ज्ञानोदय परिवार मुजफ्फरनगर के सदस्य पवन कुमार,आशीष जैन, राजेन्द्र जैन, मुदित जैन, प्रवीण जैन हुण्डई वाले,राजकुमार जैन नावला वाले, राजेश जैन, दिनेश जैन,हर्ष वर्धन जैन, दीपक जैन, अर्हम जैन, अतुल जैन, मुकेश जैन, मनीष जैन, रिषभ जैन, अश्वनी जैन, अंकित जैन, नीरज जैन,सिद्धान्त जैन,अमित जैन, रोहित जैन,अश्वनी जैन,नीरज जैन, संजय जैन,पारस जैन आदि मौजूद रहे।

सभासद ने नगरपालिका परिषद पर लगायें गंभीर आरोपNagarpalika 1 |
मुजफ्फरनगर। वार्ड 31 की सभासद श्रीमती पूनम शर्मा ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका परिषद के कर्ता धर्ताओं ने अनेकों बार अति उत्साह में ऐसे निर्णय लिये है जिनके कारण जहां एक ओर बोर्ड की छवि धूमिल हुई है वहीं पर पालिका प्रशासन को भी अपने कदम पीछे खीचंने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पीस लाइब्रेरी और उद्यान विभाग का प्रकरण ओर मूर्ति प्रकरण इसके ज्वलंत उदाहरण है।
प्रकाश चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारां से बातचीत करते हुए श्रीमती पूनम शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने नगरपालिका परिषद के स्टेनों पद पर कार्य करते हुए स्टेनो गोपाल त्यागी के विरूद्ध शासन को जो शिकायते भेजी थी उसके विरोध में उनके वार्डवासियों के कार्यो का हनन किया जा रहा है। सफाईकर्मचारियों और सफाई नायकों के तबादले कर दिये गये है और अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपनी शिकायते वापस ले ले। उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त मामलों को लेकर उनकी ओर से दो रिट याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल कर दी गयी है और स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री को पार्टी बनाकर नोटिस भी सर्व करा दिया गया है। जिस पर अब पुलिस कार्यवाही की तलवार दोनें पर लटकी हुई है। श्रीमती पूनम शर्मा ने कहा कि उन्होंने अनेकों बार बोर्ड की बैठकों में जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई लेकिन बोर्ड की प्रोसेडिंग रजिस्टर में स्टेनों द्वारा उन्हे अंकित नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए बताया कि पालिका में तैनात एक स्टेनो नियम के विरूद्ध स्टेनों पद पर कायम है जबकि इनका पद बोर्ड के प्रस्ताव के मुताबिक जगदीश भाटिया के कार्यकाल के साथ ही समाप्त कर दिया गया था और बाद में तत्कालीन चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने भी इसका संदर्भ लेते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखा लेकिन ऊंचे रसूख और पहुंच वाले स्टेनों ने उन फाइलों को दबा लिया और आज भी वे स्टेनों के पद पर कायम रहते हुए वेतन ले रहे है जिसकी जांच होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वे भ्रष्टाचार के विरूद्ध है और पद समाप्ति का प्रकरण तत्कालीन अपर जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी की संस्तुति पर किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार के दबाव में कोई कार्य नहीं करेगी। एक अन्य प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल ही में पालिका की चेयरमैन ने लगभग तीस लाख रूपये का भुगतान एक ऐसे ठेकेदार के पुत्र को कर दिया जिसमें ठेकेदार की मृत्यु हो गयी और उसके पुत्र को अभी सक्षम न्यायालय द्वारा उत्तराधिकारी सर्टिफिकेट भी नहीं मिला केवल मृत्यु प्रमाण पत्रों के आधार पर ही यह भुगतान करा दिया गया जिसकी जांच होनी आवश्यक है। श्रीमती पूनम शर्मा ने जिला प्रशासन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि उपरोक्त सभी मामलों की किसी बड़ी गुप्तचर इकाई द्वारा जांच करायी जाये और उनके पास जो साक्षय है उसे भी वे जांच कर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत करेगी। पत्रकार वार्ता में सुरेश त्यागी, मनोज शर्मा, अमीन साहब, संजय त्यागी, गिरीश त्यागी, इलम चंद, शिवनंदन शर्मा, अरविंद काला और गजे सिंह आदि मौजूद रहे।

 

सीटे बढ़ाये जाने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। सीटे बढ़ाये जाने की मांग को लेकर छात्रों ने कालेज में प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कालेज परिसर में एकत्रित छात्र छात्राओं ने रालोद छात्र सभा के नेतृत्व में एकत्रित होकर बीएससी, बीए व एमए आदि कक्षाअें में सीटे बढ़ाये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की। कार्यवाहक कालेज प्राचार्या डा. आरएन तिवारी से वार्ता के बाद छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान रालोद नेता सुधीर भारती, पराग चौधरी, अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे।

 

पालिका ने तीन स्थानों पर शुरू की अलाव की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पिछले दो दिन से चल रही ठंडी हवा ने ठंड को पहले से अधिक बढ़ा दिया है। कड़ाके की ठंड शुरू होने पर नगर पालिका ने शहर के तीन स्थानों को चिन्हित करते हुए अलाव की व्यवस्था की है। पालिका ने शिव चौक, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेंड पर अलाव जलवाना शुरू किया है। रात्रि एडीएम ने पालिका द्वारा की गई अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया है।
ठंडी हवा के कारण लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। लोग कडाके की ठंड से ठिठर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में स्थित असहाय लोगों के लिए स्थाई और अस्थाई रेन बसेरा भी शुरू किया गया है। यहां पर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग रात्रि में निवास करते है। अब नगर पालिका ने शहर में अलाव की व्यवस्था करानी शुरू की है। फिलहाल नगर पालिका ने अलाव के लिए तीन स्थानों को चिन्हित किया है। देर रात्रि नगर पालिका द्वारा शिव चौक, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेंड पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। देर रात्रि एडीएम वित्त नगर पालिका ईओ के साथ अलाव का निरीक्षण करने के लिए सड़क पर उतरे। एडीएम ने शहरी क्षेत्र में चल रही तीनों स्थानों पर अलाव का निरीक्षण किया है। वहीं नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए है कि यहां पर प्रतिदिन सूखी लकडियां डाली जाए। ईओ ने बताया कि शहर में अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था कराने की तैयारी चल रही है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =