समाचार
सड़कों पर बिछी ओलों की चादर, फसलों को हुआ नुकसान 
मुजफ्फरनगर। जिले में आज जहां सुबह के समय दूर तक हुई बारिश के बाद सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे, वहीं किसानों की राजधानी सिसौली में भारी ओलावृष्टि से बर्फबारी का नजारा दिखाई दिया और लगा कि सिसौली की सडकें जैसे शिमला बन गईं। स्थिति यह थी कि रास्ता जाम हो गया और बाद में डंफर से बर्फ हटवानी पडी। मौसम विभाग की बारिश की भविष्यवाणी आज सही साबित हुई। बीती रात जिले में दूर तक बारिश हुई। हालांकि लोग सुबह सोकर उठे तो बारिश थम चुकी थी। बारिश के बीच सबसे अनूठा नजारा आज सिसौली में देखने को मिला। वहां सुबह के समय जोरदार ओलावृष्टि से सडकों पर दूर तक बर्फ की मोटी चादर फैली नजर आई। नजारा ऐसा था जैसे सिसौली शिमला बन गई हो। बर्फ की मोटी चादर के चलते वहां रास्ते जाम हो गए। करीब एक फुट तक मोटी ओलों की चादर देखकर लोग हैरान थे। बाद में नगर पंचायत के डंफर से सडक से बर्फ हटाई गई। कस्बे की मुख्य मार्किट व सड़कों पर फावड़े के द्वारा ओले का ढेर हटाया गया।
भाकियू नेताओं ने रोहाना टोल को फ्री कराया
रोहाना। टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने देवबन्द सहारनपुर मार्ग पर स्थित रोहाना टोल को फ्री करा दिया है, किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन कोई ठोस बात नहीं करता तब तक टोल रहेगा बिल्कुल फ्री, वहीं दूसरी तरफ किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एस डी एम सदर सहिद सीओ सिटी राजेश द्विवेदी थाना प्रभारी शहर कोतवाली अनिल कपरवान् आर० आर० एफ टीम के साथ भारी पुलिस बल लेकर मौजूद है
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों ने जहां एक तरफ दिल्ली स्थित यूपी गेट पर धरना प्रदर्शन कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ १२ तारीख को सभी टोल फ्री कराने की पूर्व घोषणा के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में भी भारतीय किसान यूनियन के २ दर्जन से अधिक पदाधिकारियों एवं भारतीय किसान यूनियन के नेता संजीव भारद्वाज के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने सुबह लगभग १०रू३० बजे से १रू०० बजे तक टोल को फ्री करा दिया है किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन किसानों की मांग पर कोई ठोस कदम या कोई ठोस बात नहीं करते तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा
उधर टोल कर्मियों की मानें तो टोल फ्री कराए जाने से उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है बात अगर जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की करें तो एहतियात के तौर पर एस डी एम सदर सहित सीओ सिटी थाना प्रभारी कोतवाली भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद है।
अंजू अग्रवाल के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उनके समर्थकों ने उनके आवास जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। पालिका अध्यक्ष द्वारा शुभकामनाएं स्वीकार किए जाने के मौके पर उनके पुत्र अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी वंशिका अग्रवाल को भी शुभकामनाए दी गई।उनके स्टेनो गोपाल त्यागी ने भी पिछले ३ वर्षों की यादों को साझा किया। कांग्रेसी चेयरमैन से भाजपाई चेयरमैन तक तमाम उठापटक के दौर के बीच यह तीन साल पूरे हुए।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त अतुल त्यागी पुत्र श्रवण त्यागी निवासी ग्राम खाईखेडी थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को ग्राम खडका वाला चौराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय सिंह खारी द्वारावॉछित अभियुक्त संजय पुत्र सतपाल निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा जनपद मु0नगर को मोरना बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 गणेश जी की व 01 नन्दी जी की पत्थर की 01-01 मूर्ति बरामद की गयी। इसके अलावा महिला थाना पर उ0नि0 मैयाद्ीन द्वारा पोक्सो अधि0 में वॉछित अभियुक्त अवनीश पुत्र कैलाश निवासी मौहल्ला आदर्श कॉलोनी गली न0-03 थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को गुलाटी क्लीनिक से गिरफ्तार किया गया।
सघन चैकिंग अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस बल व डॉग स्क्वायड, एलआईयू टीम द्वारा जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।
बहुत ही कम लोग ऐसे होते है जो मरने की कला सीख पाते हैः प्रणम्य सागर
मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री १०८ प्रणम्य सागर जी महाराज एवं चंद्र सागर जी महाराज का शीतकालीन प्रवास प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर में चल रहा है। मुनि श्री द्वारा प्रातः कालीन बेला में अपने प्रवचन में बताया है, कि व्यक्ति अपनी जीवन भर की थकान को मिटाने के लिए सल्लेखना को धारण करता है। पूज्य महाराज जी ने बताया यदि किसी व्यक्ति ने जीवन भर कुछ नहीं किया, किंतु अंत समय में यदि वह समाधि धारण करता है। तो वह पूरा जीवन सार्थक कर लेता है। जीवन भर जो आपने तप किया, उसका फल ही समधिमारण के रूप में व्यक्ति को मिलता है। मुनि श्री ने बताया हमे हम ऐसे कृत्य करे कि पुज्यो द्वारा भी हमारी प्रशंसा हो। ऐसा जीवन बहुत पुण्यात्मा होता है, जिसकी अन्य जो हमसे बड़े होते हो, उनसे हमारी प्रशंसा हो। जीवन जीने की कला तो सभी सीख लेते है, पर बहुत ही कम लोग ऐसे होते है जो मरने की कला सीख पाते है। क्योंकि हर व्यक्ति मरने से डरता है यह जीवन का सत्य है, किन्तु फिर भी वह इस सत्य को स्वीकार नहीं करता। मुनि श्री ने बताया कि वैराग्य आने के लिए किसी समय विशेष का इंतजार नहीं किया जाता है, बल्कि इसके लिए मात्र जीवन की सत्यता जान लेना ही पर्याप्त होता है । इन बातो को मात्र जानना ही पर्याप्त नहीं है, अपितु इनको जीवन में ग्रहण करना आवश्य है, जब हमारे सामने विपरीत परिस्थिति आ जाए, इस समय हम इन सब बातो का ध्यान रख सके। इस अवसर पर श्री विनोद जी जैन, विपिन जैन नावले वाले आदि जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
बालश्रम व भिक्षावृति रोकने हेतु जागरूक किया
मुज़फ्फरनगर। मिशनशक्तिअभियान के अनुपालन में जनपदीय पुलिस टीम व एंटी रोमियों टीम द्वारा जनपद के होटलों व कारखाओं पर जाकर मौजूद व्यक्तियों, महिलाओं व बच्चों को बालश्रम, बाल तस्करी व भिक्षावृति के सम्बन्ध में पूर्ण जानकरी दी गयी तथा सभी थाना क्षेत्रों में बालश्रम व भिक्षावृति को रोकने सम्बन्धी पम्पलेट भी वितरित किये गए है, जनपदीय पुलिस टीम व एंटी रोमियों टीम द्वारा पम्पलेट वितरित करते समय सभी व्यक्तियों, बालक/बालिकाओं को बालश्रम व भिक्षावृति रोकने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
भारतीय विकास पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक खजानी कश्यप धर्मशाला मौहल्ला गउशाला नदी रोड पर हुई। सिकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कश्यप महासंघ के अध्यक्ष किशनलाल कश्यप ने की व संचालन अजय बाठला ने किया।
भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर मे भारतीय विकास पार्टी के तत्वाधन मे एक सम्मेलन का आयोजन कश्यप धर्मशाला अथवा पार्टी कार्यालय पर आयोजित करने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया और आगामी जिला पंचायत सदस्य,प्रधान पद और बी.डी.सी. की योजनाओं पर भी विचार किया जायेगा। जिसमे समस्त पार्टी कार्यकर्ता अपना निर्णय लेंगे। बैठक के दौरान निर्दोष त्यागी, अजय गुप्ता, नवीन कश्यप, नरेश कश्यप, राजबीर, राजेश, ब्रजेश, दुर्गेश,सुरेश, महेश, चन्द्रभान आदि मौजूद रहे।
घर के बाहर खडी स्कूटी चोरी
मुजफ्फरनगर। घर के बाहर खडी स्कूटी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीडित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव निरमाना निवासी मदनसिह पुत्र हुकम सिह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि वह अनुसूचित जाती से है तथा कैंसर से पीडित व्यक्ति है तथा गोद ली हुई बेट के पालन पोषण के लिएा नत्थूपुर,जिला सोनीपत मे बाइलर ऑपरेटर के रूप मे कार्य करता है।
तथा अक्सर अपनी स्कूटी से ही अपने गांव व सोनीपत आता जाता है। मदनसिह का कहना है कि बीते दिन उसकी स्कूटी उसके घर के बाहर से चोरी कर ले गए। मदन सिह ने थाना शाहपुर मे तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया
मुजफ्फरनगर। राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में छात्र-छात्राओं द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय में भिक्षावृत्ति-कारण और निवारण विषय पर निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिला नोडल अधिकारी श्रीमती सुचित्रा सैनी, श्रीमती गीता रानी, श्रीमती ममता रानी ,श्रीमती नेहा गोयल ने प्रतियोगिता के उपरांत श्समाज के लिए अभिशाप-भिक्षावृत्ति विषय पर उपस्थित छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए इस कुवृत्ति को दूर करने के उपाय बता कर जागरूक किया।
बी.ए. का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बी.ए. का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस सत्र मे भी पूर्व की भांति छात्राओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को निरंतर जारी रखते हुए शुभी चौधरी ने ८० प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। गर्व लाम्बा ने ७६.६६ प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर मनु राठी ७४ प्रतिशत अंक के साथ रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल के द्वारा सभी छात्राओं को परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापकों को दिया।
कला संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल ने सभी छात्र/छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र/छात्राओं व सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया तथा भविष्य में भी सभी छात्र-छात्राओं को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से नित नई ऊचाईयों को पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए महाविद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों तथा अपने राष्ट्र का नाम भी रोशन करना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्र/छात्राएं अपनी मेहनत व लगन से ही हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सकते है।।इस अवसर पर श्रीमति सपना, नीरज कुमार, श्रीमति गरिमा कंसल, सोनम, अकांक्षा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, आशीष पाल, कुशलवीर सिंह, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया 
मुज़फ्फरनगर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत ८२ यूपी बटालियन एनसीसी मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश भारत स्काऊट एण्ड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में चेतना विषय अन्तर्गत गुड़ कोल्हुओं में कार्यरत मज़दूरों के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया व बच्चों को किताब,नोट बुक व पेंसिल आदि देकर घर पर ही शिक्षा से जुड़े रहने के तरीके बताये व नगर के मुख्य मार्गा से रैली को निकाला गया। मुज़फ्फरनगर के भोकरहेड़ी स्थित इन्टरकॉलिज के एन एन सी सी कैडिटों ने खादर मार्ग पर संचालित गुड़ कोल्हुओं में कार्यरत घुमन्तु प्रजाति के बंगाली समुदाय के मज़दूर परिवारों से मिलकर उन्हें बच्चों को शिक्षा दिलाने तथा कोरोना काल मे अपने आवास पर किस प्रकार शिक्षा प्राप्त करे के बारे में समझाया प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि असमानता को समाप्त करने के लिये शिक्षा ही एक माध्यम है भिक्षा वृत्ति एक अभिशाप है बच्चों का इस ओर जाना उनके भविष्य से खिलवाड़ करना कोरोना महामारी के समय मे बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल और ज़रूरी हो गयी है बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिये उन्हें साफ सुथरा रखें एन सी सी केडिट्स द्वारा प्रार्थमिक शिक्षा की क्लास भी चलाई गयी इस अवसर पर मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य रामेश्वरराम,अमित कुमार,सुनील कुमार,रवि मान आदि उपस्थित रहे।
विकास कार्यो मे किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगीः संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। विकास कार्यो मे किसी प्रकार की कोई लापरवाही/कोताही ना बरती जाए। सभी विकास कार्य समय से पूर्ण कराये जाए तथा बिना किसी पक्षपात के विकास कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संबंध मे भी किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मेरठ रोड स्थित विकास भवन सभागार मे आहूत जिला विकास सम्न्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने बैठक मे मौजूद अधिकारियो को निर्देशित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि विकास कार्यो को समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होने कहा कि जहां भी विकास कार्य हो रहे हैं। उन्हे तुरंत पूरा किया जाए। विकास भवन मे आयोजित दिशा की बैठक मे मौजूद जनप्रतिनिधियो ने समस्त विकास कार्यो के सम्बन्ध मे बिन्दुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रभाव को निष्फल करने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं। उनमे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे हैं तथा जनहित मे सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाए शुरू की गई है। जिनका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो ताकि पात्र व्यक्तियो को सरकार की इन योजनाओ का लाभ मिल सके। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,विधायक उमेश मलिक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अांचल तोमर, विधायक प्रमोद उटवाल,विधायक विक्रम सैनी आदि जनप्रतिनिधियो ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक मे विकास कार्यो को लेकर समीक्षा की तथा विभिन्न विकास कार्यो के समबन्ध मे सुझाव/निर्देश भी दिए। विकास भवन मे आयोजित जिला विकास समिति की बैठक मे विकास कार्यो पर विस्तृत चर्चा के साथ ही कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे बचाव कार्यो की जानकारी के साथ ही कोविड-19 के विषय मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी मंत्रालय पशु पालन एवं डेयरी विभाग डा.संजीव बालियान,उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, बुढाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल,खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष अांचल तोमर, डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी, सीएमओ डा. प्रवीन चौपडा, सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह, एसडीएम सदर, परियोजना निदेशक जय सिंह यादव आदि जन प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे। विकास भवन सभागार मे आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति-दिशा की बैठक के समापन के पश्चात महावीर चौक स्थित राजकीय पुस्तकालय मुजफ्फरनगर को राजकीय पुस्तकालय मुजफ्फरनगर की डिजिटल लाइब्रेरी का उदघाटन किया गया।
भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की और संचालन जिला महामंत्री विजय सेनी ने किया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि आगामी 16 दिसम्बर को पार्टी के निर्देशानुसार जिले में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व शामली का किसान सम्मेलन सम्पन्न होगा। जिसमें विपक्ष द्वारा कृषि बिलों पर फेलायी जा रही भ्रांन्तियों को दूर कर कृषि बिल के फायदे बताये जायेंगे। बैठक में मतदाताओं से आग्रह किया गया कि जिन लोगों की वोट नहीं बनी है या उनकी वोट कट गयी है तो वे 13 दिसम्बर दिन रविवार को अपने अपने पोलिंग बूथों पर जाकर अपीन अपनी वोट बनवा सकते है। बैठक में रमेश खुराना, रोहिल बाल्मीकि, विनीत कात्यान, नितिन मलिक, अचिन्त मित्तल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, राजीव सिंह, विजेंद्र पाल, राहुल वर्मा, सुनील दर्शन, साधना सिंघल, विकास अग्रवाल, अंजलि चौधरी, हरेंद्र पाल, कुशवेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
पीडिता ने पिता व पति पर लगायें गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर। सिद्धार्थ कालोनी निवासी विवाहिता श्रीमती शालू गोयल ने आरोप लगाया कि उसका तलाक का केस पिछले एक वर्ष से परिवार न्यायालय में चल रहा है जो अंतिम पायदान पर है। वह अपने पति से पिछले डेढ वर्ष से अलग रह रही है और पिछले दिनों से उसके पति और पिता ने उसका उत्पीड़न कर रखा है जिसके कारण वो सड़कों पर धक्के खाने पर मजबूर हो रही है। पीड़िता शालू ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके घर में घुसकर जेवरात, नकदी और अन्य प्रपत्र निकाल लिये और किसी बैंक के माध्यम से उसकी पालिसी को भी कैश कराकर ले लिया गया। जिसकी जानकारी प्रशासन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी दी गयी आरोप है कि नेताओं के रसूख के चलते हुए कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हो पायी। विवाहिता शालू ने आरोप लगाया कि उसकी पोपर्टी बिना उसकी जानकारी के बेची जा रही है। शहर के एक होटल में भी उसकी साझेदारी खत्म कर दी गयी है इसी बीच उसके पति की ओर से उसे जान से मारने की धमकी के साथ साथ अन्य लेगों से भी धमकियां दिलवायी जा रही है। शालू गोयल ने पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह शीघ्र ही अपनी छह साल की बच्ची के साथ धरना देकर भूख हड़ताल पर बैठ जायेगी। शालू का यह भी आरोप है कि उसके दो बच्चे उसके पिता के घर में रह रहे है और पिता भी उत्पीड़न में बेटी का साथ किन कारणो से नहीं दे पा रहा है इस पर उसे भी आश्चर्य है।
अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिंह द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त इस्तकार पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही के ग्राम मन्डावली खादर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा अभियुक्त लिपुल पुत्र नौबहार निवासी ग्राम नंगला राई थाना चरथावल जनपद मु0नगर को ग्राम निरधना मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 12 बातल अग्रेजी नाजायज शराब हरियाणा मार्का बरामद की गयी।
सत्र न्यायालय परिसर में नहीं दिखाई दी भीड
मुजफ्फरनगर। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के चलते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में भीड नहीं दिखाई दी इसका कारण कोरोना महामारी बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस बार राष्ट्रीयकृत बैंकों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अपने अपने स्टाल नहीं लगाये। अपितु अपने जिले के हैड हाफिसों पर बैठकर ही केसों का निपटारा किया। एलडीएम राजेश चौधरी ने बताया कि अकेले पंजाब नेशनल बैंक ने समाचार लिखे जाने तक 227 केस फाइनल किये थे। जिसमें तीन करोड 95 लाख की रिकवरी की अपेक्षा तीन करोड 30 लाख रूपये में केस फाइनल किये गये। इसी प्रकार स्टेट बैंक ने 1.47 करोड़ रूपये के 136 केस फाइनल किये। अन्य बैंकों की स्थिति काफी निम्न रही। राष्ट्रीय लोक अदालत के चलते विभिन्न न्यायालयों में भी पीठासीन अधिकारियों ने बैठकर सुलह सफाई के आधार पर केसों का निपटारा करायां लोक अदालत के आयोजन में प्रबंधक नवीन कुमार, अनूप कुमार आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा 13 दिसम्बर दिन रविवार को प्रातः ११ बजे कुष्ठ आश्रम रुड़की रोड़ पर वाणिज्यकर विभाग के सौजन्य से कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी प्रशासन व वाणिज्यकर विभाग के सर्वाच्च अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम चैयरमेन -अजय अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा आप सभी मास्क का विशेष ध्यान होगा।
कृषि बिलों को तुरंत निरस्त कर पुरानी व्यवस्था को लागू करने की मांग
मुजफ्फरनगर। पिछले कुछ दिनों से चल रहे किसान आंदोलन पर जिला महासचिव सपा व्यापार सभा निधिषराज गर्ग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को अतिशीघ्र मान लेना चाहिए ताकि किसान अपने घरों की ओर वापस लौट सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाये गये किसान बिल आम किसानों के हित में नहीं है तथा उसका लाभ पूंजीपतियों, उद्यमियों व बड़े सैक्टर को मिलेगा। आने वाले समय में किसान के लिए यह कानून बहुत ही गम्भीर स्थिति पैदा करने वाला हे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कृषि बिलों को तुरंत निरस्त कर पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाये। सपा नेता निधिषराज गर्ग ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के सभी लोग किसान आंदोलन में बढ चढकर हिस्सा ले रहे है और लोकतांत्रित तरीके से इस बिल का विरोध कर रहे है।
काले कानूनों को वापस लें सरकारः प्रमोद त्यागी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अपने प्रेस बयान में बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सड़को पर ठंड में ठिठुरते किसानों द्वारा केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों की वापसी के लिए आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में व किसान विरोधी कानून की वापसी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर दिनांक १४ दिसम्बर दिन सोमवार को प्रातः ११ बजे जिलाधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर धरना देगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा के सभी वरिष्ठ नेताओं जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियो सभी विधानसभा अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष सपा, सपा के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षो व प्रमुख पदाधिकारियो को १४ दिसम्बर को प्रातरू११ बजे धरना स्थल जिलाधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर पहुंचने का आह्वान किया है।

