समाचार
मुजफ्फरनगर के विकास सिंघल नक्सली हमले में शहीद,50 लाख के मुआवजे और नौकरी देने की घोषणा
मुजफ्फरनगर। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में नई मंडी थाना क्षेत्र के पचेन्डा गांव निवासी सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल मुजफ्फरनगर का लाल देर रात छत्तीसगढ़ में नक्सलीवादी हमले मे शहीद हो गया। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया। शहीद विकास सिंघल का पार्थिव शरीर आज मुजफ्फरनगर उनके आवास पचेन्डा में पहुंचेगा। गांव मे शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनके निवास पर पहुंच कर सांत्वना दी और परिवार को ढाढस बंधाया।
रायपुर से मिली सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईईडी ब्लास्ट से कल घायल सीआरपीएफ के डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार का देर रात राजधानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। राज्य के घुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ की २०८ कोरबा बटालियन को कल किस्टाराम के कांसानाला के पास आईईडी बम होने की सूचना मिली थी,जिसके बाद बटालियन की टीम ने डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार ने मौके पर पहुंच कर बम बरामद किया। बम निष्क्रिय करते समय फट गया, जिसमें डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। श्री कुमार को घायलावस्था में कल शाम लाकर राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,जहां देर रात उन्होने दम तोड़ दिया। शहीद डिप्टी कमान्डेंट को आज माना विमानतल के निकट स्थित माना चौथी बटालियन में श्रद्धाजंलि आर्पित की गई। पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी सहित पुलिस एवं सीआरपीएफ के आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। शहीद डिप्टी कमान्डेंट उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी थे। उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम रवाना किया जा रहा है। सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट शहीद विकास सिंघल निवासी ग्राम पचेंडा अपने पीछे एक ४ साल की बेटी और एक २ साल का बेटा छोड़ कर गए हैं । शहीद विकास सिंघल के पिता रविंद्र सिंगल हेड मास्टर के पद से रिटायर होकर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके परिवार में शहीद विकास सिंघल के अलावा दो बेटे और उनकी धर्मपत्नी और विकास सिंघल की धर्मपत्नी हैं। । जैसे ही डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल कि शहीद की सूचना गांव में परिजनों को मिली तो गांव में शहीद विकास सिंघल के घर पर गांव वालों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। परिवार में रो-रो कर कोहराम मचा हुआ है । परिजन बताते हैं शहीद विकास सिंगल बहुत ही मिलनसार स्वावलंबी और सभी का मान सम्मान करने वाला था। हमें गर्व है कि हमारा बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। आज शहीद विकास सिंघल का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने की संभावना है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस पर शोक जताते हुए कहा कि शासन स्तर से शहीद जवान के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
भाकियू अंमबावता के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की एवं रिलायंस जिओ कंपनी के सभी प्रोडक्ट का भविष्कार करने का ऐलान किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंमबावता के आह्वान पर मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में तीन किसान अध्यादेश काले कानून के विरोध में वह अनिल अंबानी के रिलायंस जिओ कंपनी के सभी प्रोडक्ट के भविष्कार के विरोध में प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी महावीर चौक जीआईसी मैदान में इकट्ठा हुए तो प्रशासन में मचा हड़कंप भारी पुलिस फोर्स के साथ एडीएम प्रशासन अमित कुमार पहुंचे टीआई मैदान महावीर चौक भाकियू अंमबावता के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करा और सभी कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय जाने की जिद पर अड़े रहे प्रशासन और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बनती देख एडीएम अमित कुमार के अच्छे व्यवहार और सामान्यता को देखते हुए उनके आग्रह करने पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने संगठन के कार्यकर्ताओं की सहमति से एडीएम अमित कुमार जी को ज्ञापन सौंपा एडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया हमारी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे वही जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया पूरे देश का किसान आज से अनिल अंबानी अडानी के रिलायंस जिओ सभी प्रोडक्ट का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष शाद खान जिला उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष शालिम त्यागी ब्लाक महासचिव अमित कुमार जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष सुभान अली ब्लॉक सचिव चौधरी कालू कुमार मीरापुर नगर अध्यक्ष इमरान सदर ब्लॉक उपाध्यक्ष जान मोहम्मद सदर ब्लाक महासचिव शहजाद सदर ब्लॉक सचिव रिजवान सदर तहसील उपाध्यक्ष मेहताब सैफी नगर अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी नगर कोषाध्यक्ष रोशन सिद्दीकी नगर उपाध्यक्ष शाहिद नगर सचिव मुस्तकीम नगर सचिव इंतजार खतौली ब्लॉक उपाध्यक्ष अजीम युवा नगर सचिव शाहवेज खान ग्राम अध्यक्ष शादाब युवा नेता बिलाल आसिफ आबिद अल्वी सानेआलम सानू मोबीन खान महिला जिला अध्यक्ष सुदेश जी मनोज रानी मेहराज बेगम नेता जी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
मतदाता पुन निरिक्षण के कार्य में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के द्वारा किये गये कार्य की सराहना की
मुजफ्फरनगर। कमला फार्म हाउस चरथावल में जिला कार्यकारिणी की बैठक आहुत की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विजय सैनी द्वारा किया गया बैठक में उपस्थित मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया सर्व प्रथम मण्डल के पदाधिकारियो द्वारा मंचासीन पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने समस्त कार्यकारिणी का परिचय कराया और कहा कि मतदाता पुन निरिक्षण के कार्य में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के द्वारा किये गये कार्य की सराहना की। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षो से आवहान किया कि जिले के सभी पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष दिनांक १८ दिसंबर २०२० को मेरठ में होने वाले किसान महा सम्मेलन में प्रत्येक गाँव अधिक से अधिक सम्पर्क कर किसानो को महा सम्मेललन में ले जाने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने अवाहान किया सभी कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करे। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विनीत कात्यायन, श्रीमती सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, बिजेन्द्र पाल, शरद शर्मा, राजीव सिंह गुर्जर, नितिन मलिक, रोहताश पाल, राकेश आडवाणी, जिला मंत्री सुनील दर्शन, श्रीमती साधना सिंघल, साधना सिंघल, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, जिला संयोजक आईटी विभाग रक्षित नामदेव, कोमल प्रसाद गौतम, अमित धर्मा हरपाल सिंह महार, विजय प्रजापति, मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी, मण्डल अध्यक्ष मनीष गर्ग, कपिल त्यागी, रोहित तायल, हरेन्द्र पाल, डॉ० विरेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, एकांश त्यागी, इन्दरसिंह कश्यप , दिनेश सैनी, संतराम बंजारा, मण्डल महामंत्री राधेश्याम खटिक, सचिन धीमान, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा दी गई।
कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र बलवन्त नि0 युसुफपुर थाना भोपा मु0नगर हाल पता शाहडब्बर बुढाना मु0नगर को भोपा बाईपास से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना सिखेडा पर उ0नि0 मान सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शौकीन पुत्र अली हसन नि0 ग्राम गढी थाना नई मण्डी मु0नगर को ग्राम व कस्बा सिखेडा से गिरफ्तार किया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 करतार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र नरेन्द्र नि0 ग्राम बुडेरा थाना बिनौली बागपत को मन्सूरपुर तिराहा से गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त आतिश पुत्र ईनाम नि0 मौ0 कस्सावान खालापार थाना को0नगर मु0नगर को शहीद चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 मशकूर अली द्वारा अभियुक्त शहनवाज पुत्र इदरीश, इरफान पुत्र अलाउददीन नि0गण ग्राम सराय रसूलपुर मन्सूरपुर मु0नगर को सराय रसूलपुर ईदगाह के पीछे गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 जिन्दा बछडा व काटने के उपकरण बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर में रालोद और सपा नेता गिरफ्तार, कचहरी में भाकियू ने दिया धरना 
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज धरना देने की घोषणा के बाद पुलिस ने सपा और रालोद नेताओं की घेराबंदी करते हुए समाजवादी पार्टी तथा रालोद के कई बडे नेताओं को उनके घरों में नजर बंद कर दिया। कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सपा और रालोद के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झडपें भी हुईं। बाद में उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।
पूर्व विधायक राजपाल बालियान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप समेत कई नेताओं को पुलिस ने सुबह उनके घरों में नजर बंद कर दिया था। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, लेख राज सिंह समेत एक दर्जन से ज्यादा रालोद नेताओं को तड़के ही पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन में लाकर बैठा दिया गया। सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सचिन त्यागी, गौरव जैन, अलीम सिद्दीकी, शौकत अंसारी, निधिषराज गर्ग, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, टीटू पाल, रमन, सलीम अंसारी, जनार्दन विश्वकर्मा, नौशाद खान, पप्पू विश्वकर्मा, उमर खान को भी घर से बाहर प्रदर्शन के लिए निकलते ही गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीण इलाकों में भी सपा और रालोद के कई नेताओं को हिरासत में ले लिए गए है। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झडप भी हुई।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मे की गई घोषणा के मददेनजर कृषि बिल के विरोध मे आज सपा, रालोद एवं विभिन्न किसान संगठनो द्वारा अलग-अलग स्थानो धरना प्रदर्शन किया गया। आज के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते नगर के विभिन्न चौराहो,बाजारो,रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन,महावीर चौक, प्रकाश चौक,मिनाक्षी चौक, शिव चौक, अस्पताल चौराहा, शामली बस स्टैण्ड, फक्कर शाह चौक,तबलशाह रोड,रूडकी चूंगी,मदीना चौक, कच्ची सडक, अलमासपुर चौराहा आदि अनेक स्थानो पर भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स व अर्धसैनिक बलो के जवान मुस्तैद रहे। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी तथा सीओ सदर कुलदीप कुमार,एसडीएम सदर दीपक कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देशन मे जनपद सहित नगर क्षेत्र मे इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाईन डी.के.त्यागी,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली योगेश शर्मा तथा महिला थाना प्रभारी सहित समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे पुलिस फोर्स के साथ पुरी तरह मुस्तैद नजर आए। आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस द्वारा सपा,रालोद व किसान संगठनो के नेताओ को हिरासत मे लेकर पुलिस लाईन भिजवाया गया तथा कई नेताओ को पुलिस द्वारा उनके आवास पर ही नजर बन्द किया गया। देर शाम इन सभी नेताओ को रिहा कर दिया गया।
ओबेद कमाल गेंदबाजो को प्रक्षिक्षण देंगे
मुज़फ्फरनगर। तेज गेंदबाजो के कौशल को निखारने के लिए मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन २० दिसंबर से ५ दिन का गेंदबाजी कैम्प लगयेगा। जिसमे पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और १९९० के दशक में भारत के श्रेष्ठ तेज बॉलर में रहे ओबेद कमाल गेंदबाजो को प्रक्षिक्षण देगे। एसोसिएशन के सचिव मंनोज पुंडीर ने बताया कि कैम्प के लिए २० खिलाड़ियों का चयन १७ दिसंबर को अलमासपुर मैग क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह १० बजे से ट्रायल के माध्यम से किया जएगा। १४ से २३ साल के वो खिलाड़ी जो उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से २०२०-२१ के लिए पंजीकृत है ,ट्रायल दे सकते है ।जिसके लिए आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाये। ट्रायल के लिए मैग क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट कोच मोहमद अरशद अथवा अमित जावला से संपर्क कर अपना नाम लिखा सकते है। मंनोज पुंडीर ने बताया कि गेंदबाजो का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
अंजु अग्रवाल ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुधर जाने की चेतावनी दी 
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा सुबह १०ः०० बजे नगर पालिका परिषद अपने कार्यालय पहुंचकर १०ः१५ बजे तक जो कर्मचारी एवं अधिकारी की अटेंडेंस नहीं लगी हुई थी और वह अनुपस्थित थे उन लोगों की १ दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुधर जाने की चेतावनी दी तत्पश्चात अधिशासी अधिकारी अमृत पाल कौर के साथ समस्त अनुभागो का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कड़े निर्देश दिए गए की राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए सिक्मी प्रकरण में तेजी लाने एवं जल्द से जल्द फाइलें तैयार कराने के निर्देश दिए गए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरे कहने के निर्देश दिए गए निर्माण विभाग के संबंधित लोगों को निर्देशित किया गया १४ वे वित्त के कार्य जल्द से जल्द कराए जाएं ताकि पैसा लैप्स ना हो जाए बचे हुए टेंडर आज ही करने के निर्देश दिए गए संबंधित जे ई को मौके पर जाकर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी ने कहा शहर की जनता को हमसे बहुत आशाएं हैं और हम उनको पूरा करने का प्रयास भी कर रहे हैं उसमें मुझे आप लोगों का सहयोग भी चाहिए जिससे हम मिलजुल कर शहर का और अच्छा विकास कर सकें इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल अधिशासी अधिकारी अमृत पाल कौर टीएस आरडी पौडवाल अवर अभियंता कपिल कुमार ओ एस पूरन चंद पाल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी मीडिया प्रभारी एसके बिट्टू नगर पालिका परिषद के समस्त लिपिक गण कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
50 लाख व एक सदस्य को नौकरी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई मन्डी क्षेत्र के गांव पचैण्डा निवासी शहीद विकास सिंघल के परिजनो को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, शहीद विकास सिंघल के नाम पर सडक तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जायेगी। गांव पचैण्डा निवासी शिक्षक रविन्द्र सिंघल के बेटे सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेट विकास सिंघल के शहीद हो जाने की सूचना गांव मे परिजनो को मिली तो शहीद विकास सिंघल के परिजनो के घर पर गांव वालो का जमावडा लगना शुरू हो गया। वहीं परिवार मे रो रो कर कोहराम मचा हुआ है। परिजन बताते हैं कि शहीद विकास बहुत ही मिलनसार स्वावलंबी और सभी का मान सम्मान करने वाला युवका था। उन्हे गर्ग है कि उनका बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है।
नशीली दवाइयों को लेकर दाल मंडी में छापेमारी की
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने नशीली दवाइयों को लेकर दाल मंडी में मारे गए छापे में प्रतिबधित ऑक्सीटॉक्सिन के इंजेक्शन बरामद किए। इस कार्रवाई से हडकम्प मचा रहा। शासन के दिशा निर्देशों अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने थोक मंडी दालमंडी के अंदर जानवरों में दूध बढ़ाने वाली प्रतिबंधित दवाई आक्सीटाक्सिन बेच रहे दुकानदार को हिरासत में ले लिया। मौके से बडी मात्रा में पकडी गई दवाइयों को सीज कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने सहारनपुर ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई। इसे लेकर शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति के सामने किया यज्ञ किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद कचहरी बजाय रालोद नेता हर्ष राठी व विकास कादियान ने कार्यकर्ताओं के साथ टाउन हॉल पर पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति के सामने किया यज्ञ किया। किसान आंदोलन के समर्थन में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करने के लिए रालोद कार्यकर्ता पहुंचे तो सूचना पर पुलिस ने हवन रुकवा दिया और सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर हर्ष राठी, विकास कादियान, आदेश तोमर, सारंग प्रधान, शादाब, शहीर आलम गिरफ्तार कर लिए गए।
भगवान के रास्ते पर चलने का मार्ग हमें गुरु ही बताते हैंः विद्यासागर जी महाराज 
प्रेमपुरी (मुजफ्फरनगर)। संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री १०८ प्रणम्य सागर जी महाराजी के द्वारा रत्नकरण्ड श्रावकाचार श्री की देशना प्रेमपूरी मे चल रही है। जो वास्तविक भगवान होता है, उसका पुनर्जन्म नहीं होता। और जिसका पुनर्जन्म होता है, वह भगवान नहीं होता। भगवान कभी अवतार नहीं लेते क्योंकि एक बार भगवान संसार के दुखों से हटने के बाद पुनः संसार में नहीं आते।
मुनि श्री ने बताया कि भगवान एक बार भगवान बन जाने के बाद जन्म, मृत्यु के बंधन से छूट जाता है। भगवान एक नहीं बल्कि अनंत होते हैं। हम भगवान की पूजा इसलिए करते हैं क्योंकि हम भी भगवान जैसे बन पाऐ। उनके जैसे गुण हमारे अंदर भी आ पाऐ। भगवान बुढ़ापा, बीमारी, दुख, शोक, नींद, भूख ,प्यास आदि से रहित होते हैं। जब दुख गहरा होता चला जाता है, तो वह दुख ही शौक बन जाता है। भगवान शास्त्र, अस्त्र से रहित होते हैं क्योंकि ना वो किसी से डरते हैं, ना ही किसी को डराते हैं। मुनिश्री ने कहा कि एक बच्चा जब च्युइंगम चबाता है तो वह उसका रस समाप्त हो जाने पर भी वे इसी लोभ मे उसे चूसता रहता है, क्योंकि उससे उसे सुख मिलता है और वह उस सुख को छोड़ना नहीं चाहता। कितु कभी न कभी तो छूटता ही है, किंतु मोक्ष सुख कभी नहीं छूटता न कभी समाप्त होता है ऐसा सुख भगवान के पास होता है। जो अपने में स्थित हो जाए वही व्यक्ति स्वस्थ है। स्वस्थ होने के लिए मात्र अपने में लीन होना ही पर्याप्त होता है हमें इच्छा करनी चाहिए कि भगवान मैं आप जैसा बन सकूँ। और भगवान के रास्ते पर चलने का मार्ग हमें गुरु ही बताते हैं। इस अवसर पर विनोद जैन, जुगनू जैन, अनुज जैन, मनीष जैन, राजेश जैन, सुबोध जैन, अभिषेक जैन, सचिन जैन उपस्थित रहे।
आप कार्यकर्ताओं ने किसान हित मे धरना प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। किसान बिल के विरोध मे आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय गोयला भवन पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने किसान हित मे धरना प्रदर्शन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान बिल के विरोध मे आज आप जिला कार्यालय पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने किसान बिल के विरोध मे प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महासचिव तसव्वुर हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष शहजाद नबी जैदी,डाक्टर मुसर्रत नबी जावेद, आबाद कुरैशी,शाहनवाज सिददकी,नईम सिददकी,गुफरान सिददकी, मोहसिन आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कृषि अध्यादेश किसान हितैषी हैः अमरीश राणा
चरथावल। किसान एसोसिएशन ने कृषि अध्यादेश को किसान हित मे बताते हुए किसानो से कृषि अध्यादेश का समर्थन करने की अपील की। किसान एसोसिएशन के के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अमरीश राणा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि कृषि अध्यादेश किसान हितैषी है, जिसमें एमएसपी का निर्धारण होना जरूरी था। जो मांग सरकार ने मांग ली है। किसानो को भी इस कृषि बिल का समर्थन करना चाहिए। किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश राणा का कहना है कि जबकि सरकार बातचीत में कह रही है अगर कोई आपत्ति है तो बताये संशोधन किया जाएगा,किसान नेता कह रहे है कि एपीएमसी मंडिया समाप्त हो जाएगी जबकि इस मुद्दे पर भी सरकार बार बार कह रही है कि लिखित में देंगे,किसान नेताओ की मांग है कि इस कानून से किसानों की जमीन बिक जाएगी जिस पर सरकार कह रही है कि कानून फसल की बिक्री के लिए है जमीन का कोई एग्रीमेंट नही होगा उधर दिल्ली में किसान नेता कह रहे है कि कानून में किसानों को कोर्ट जाने का प्रावधान नही है जिस पर सरकार कह रही है किसानों को सिविल कोर्ट जाने का हक दिया जाएगा फास्टट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा उधर अमरीश राणा का कहना है कि दिल्ली में किसान नेताओ की मांग निराधार है सरकार बातचीत से समाधान के पक्ष में है उधर अमरीश राणा द्वारा कहा गया कि देश का राजा नही चाहेगा की प्रजा या किसानों का अहित हो कृषि बिल आईएएस अधिकारीयो की निगरानी में तैयार किया है किसान बहकावे में न आये व धरना प्रदर्शन आदि में कड़ाके की ठंड में परेशान न हो किसान नेताओ की बिल वापस लेने की मांग निराधार है।
श्रृद्धालूओ ने गंगा मे डुबकी लगाई
भोपा। सोमवती अमावस पर श्रृद्धालुओ ने पौराणिक तीर्थ स्थली पहुंच कर गंगा मे डुबकी लगाई तथा विभिन्न मंदिरो के दर्शन किये। माघशीर्ष सोमवती अमावस्या पर तीर्थ स्थली पहुंचे श्रृद्धालूओ ने गंगा घाट पर स्नान दान किया तथा शुकदेव मंदिर, श्री हनुमद्धाम,श्री गणेशधाम व दुर्गाधाम आदि विभिन्न मंदिरो मे पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। हालांकि कोविड-19 व ठण्ड के असर के कारण बहुत ही कम श्रृद्धालु शुक्रताल पहुंचे तथा सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए पूजा कार्य किया।
प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम अपर जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर को दिया गया सर्वप्रथम भारतीय किसान यूनियन के जिले में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय भारतीय किसान यूनियन महावीर चौक पर एकत्रित हुए और वहां से इकट्ठा होकर जिला कलेक्ट्रेट कंपाउंड जिला अधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर जोरदार नारे लगाते हुए पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अपर जिला अधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा आप सभी को ज्ञात होगा कि भारत सरकार द्वारा लागू किए गए किसान विरोधी ३ अध्यादेशओं के विरोध में २६ नवंबर २०२० से दिल्ली के सिंधु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं जिसको लेकर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर १२ तारीख में देश के सभी टोल फ्री कराए गए थे और आज शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर ही समस्त जिला मुख्यालय पर यह ज्ञापन भारत सरकार के नाम प्रेषित किए गए ज्ञापन से पूर्व एक सभा का आयोजन भी किया गया।
रालोद नेताओं को नजरबंद किया
बुढ़ाना। आज सोमवार के दिन बुढ़ाना पुलिस रालोद नेता गज्जू पठान के गांव बुआना स्थित आवास पर पहुंची। जहां पर बुढ़ाना पुलिस ने आंदोलनरत किसानों का समर्थन करने की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय लोकदल नेता गज्जू पठान को उनके ही आवास पर नजरबंद कर लिया। इस दौरान गज्जू पठान ने दूरभाष पर संवाददाता को बताया कि पुलिस ने उनको भले ही नजरबंद कर लिया हो लेकिन घर बैठे बैठे ही उनका समर्थन किसानों को जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक रालोद नेता गज्जू पठान अपने ही आवास पर नजरबंद थे। पुलिस पूरे दिन उनके पास ही बैठी रही और उनको समझाती रही कि वे कोई ऐसा आंदोलन ना करें जिसमें जनता को कोई भी परेशानी हो।
सडक हादसे में तीन कलाकार घायल
बुढ़ाना। देर रात हिंदी शार्ट फिल्म आत्मनिर्भर के तीन कलाकार गांव जौला में शूटिंग करने जाते समय एक सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। जिनको गांव में ही एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार करने के कुछ देर बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में फिल्म के डायरेक्टर जीशान अहमद ने आज सोमवार को तीसरे दिन होने वाली शूटिंग एक दिन के लिए केंसिल कर दी। अब शूटिंग मंगलवार के दिन होगी। प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी ने तीनों घायल कलाकारों का हाल जाना और उनके लाभ स्वास्थ्य के लिए दुआ की। तीनों कलाकार गांव जौला में बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए एक स्थान पर शूटिंग करने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि फिल्म प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी ने तीनों घायल कलाकारों के नाम का खुलासा नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म आत्मनिर्भर की शूटिंग बुढ़ाना कस्बे में चल रही है। इस फिल्म की कहानी यूपी के मुख्यमंत्री महन्त श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के स्लोगन नारी शक्ति मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म मुख्यमंत्री से लखनऊ जाकर रिलीज कराई जायेगी। फिल्म को पुलिस प्रशासन के अलावा आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना का पूरा स्टाफ व छात्राएं पूरी तरह से सपोर्ट कर रही हैं।
प्रदेश सरकार अनुसूचित जातिध्जनजाति के प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को परीक्षा पूर्व देती है प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार प्रदेश के अनुसूचित जातिध्जनजाति के ग्रामीण क्षेत्रों व मध्यम वर्गीय कम आय वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण देकर अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं व सम्मिलित राज्य सेवा परीक्षाओं के लिए तैयार करती है। अक्सर ग्रामीण तथा कम आय वाले मध्यम वर्ग के अनु0 जातिध्जनजाति के परिवारों के बच्चे प्रतिभावानए मेधावीए लगनशीलए परिश्रमी होते हुए भी उचित प्रशिक्षणए मार्गदर्शन एवं पाठ्यक्रम से सम्बंधित उचित पुस्तकों की जानकारी के अभाव में आई0ए0एस0ए पी0सी0एस0 परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी नहीं कर पाते हैं। धनाभाव व परीक्षाओं के पाठ्यक्रमों की अच्छी जानकारी न होने से ऐसे प्रतिभावान छात्र/छात्राएं पीछे रह जाते हैं।
प्रदेश सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवाओं एवं सम्मिलित राज्य सेवाओं की परीक्षाओं से सम्बंधित आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा पूर्व अत्यन्त उच्चकोटि के स्तर की पढ़ाई/मार्गदर्शन प्रशिक्षण प्रदेश के 7 परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों पर दिलाती है। इन प्रशिक्षण केन्द्रों पर अद्यतन परिवर्तित/परिवर्धित होने वाले पाठ्यक्रमों के अनुरूप विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी के निमित्त कोचिंग केन्द्रों के माध्यम से उक्त वर्ग के अभ्यर्थियों को स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कुशल बनाया जाता है। अनुसूचित जातिध्जनजाति के प्रतियोगी अभ्यर्थियों को प्रदेश के कोचिंग केन्द्रों में इस तरह से तैयार किया जाता है कि वे पूर्ण ज्ञान एवं आत्मविश्वास के साथ इन परीक्षाओं में भाग ले सकें और इन परीक्षाओं में सफल होकर इस वर्ग का उचित प्रतिनिधित्व कर सकें। इन प्रशिक्षण केन्द्रों में अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ.साथ रहनेए खाने की व्यवस्था निःशुल्क रहती हैए जिसका आने वाला व्यय प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है।
प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वर्तमान में 7 पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र हैं। श्री छत्रपति शाहू जी महराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान भागीदारी भवन लखनऊ में स्थित है। इस केन्द्र में 300 अभ्यर्थियों के पढ़ने की क्षमता है जिसके 50 प्रतिशत पिछड़ी जातिए 45 प्रतिशत अनुसूचित जाति व 05 प्रशित जनजाति के अभ्यर्थी होते हैं। दूसरा आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बालिका अलीगंज लखनऊ में है। इस 150 अभ्यर्थियों की क्षमता वाले केन्द्र में 50 प्रतिशत पिछड़ी जातिए 45 प्रतिशत अनुसूचित जाति व 5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की बालिकाएं होती हैं। तीसरा न्यायिक सेवा प्रशिक्षण केन्द्र प्रयागराज है जिसमें 50 अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रदेश में चौथा सन्त रविदास आई0ए0एस0ए पी0सी0एस0 पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र वाराणसी हैए जिसमें 100 अभ्यर्थियों की क्षमता है। पांचवा डॉ0 बी0आर0 अम्बेडकर आई0ए0एस0ए पी0सी0एस0 पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र अलीगढ़ में 200 अभ्यर्थियों एवं छठा आगरा में 200 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण केन्द्र है। प्रदेश में सातवां आई0ए0एस0ए पी0सी0एस0 कोचिंग केन्द्र निजामपुर हापुड़ में है। 200 अभ्यर्थियों की क्षमता वाले इस केन्द्र में 120 पुरूष व 80 महिला अभ्यर्थी रहकर प्रशिक्षण लेते हैं।
प्रदेश की प्रतिवर्ष 1200 अभ्यर्थियों की क्षमता के इन कोचिंग केन्द्रों में पात्र अभ्यर्थियों को विधिवत परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इन कोचिंग केन्द्रों में लगभग 2700 अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण लिया है जिनमें सरकार ने 14ण्61 करोड़ रू0 व्यय किये हैं। कोविड.19 के कारण वित्तीय वर्ष 2020.21 में प्रशिक्षण कार्य अभी स्थगित है।

