समाचार
कोविड वैक्सीन को लेकर सीएमओं ने की जनपद के डाक्टरों के साथ बात
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 को लेकर सतर्कता बरतते हुए जनपद के डाक्टरों के साथ एक बैठक कोविड वैक्सीन को लेकर आयोजित की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ आईएमए के सभी चिकित्सकों की एक मीटिंग सरकुलर रोड स्थित आई.एम.ए. हाल में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता आईएमए के अध्यक्ष डा. एम.एल.गर्ग द्वारा की गयी। मीटिंग का संचालन सचिव डा. अनुज माहेश्वरी व डा. ईश्वर चन्द्रा द्वारा किया गया। सीएमओ डा. प्रवीन चौपडा के द्वारा कोविड-19 की वैक्सीन के बारे में विस्तार से चर्चा की और बताया कि बहुत जल्द ही इसका टीका आ जायेगा और इसके साथ-साथ सर्वप्रथम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यह लगाया जायेगा इसकी भी जानकारी दी गयी और चिकित्सकों ने उन्हे पूर्ण सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। साथ ही साथ डा. मुकेश जैन, डा. सुशील राजवंशी, डा. प्रदीप गर्ग, डा. पीके चांद, डा. सुनील चौधरी, डा. सिद्धार्थ गोयल ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीन चौपडा को कोविड-19 वेक्सीनेशन में सहयोग प्रदान करने के लिए अपने अपने नर्सिग होम में स्थान उपल्ब्ध कराने की सहमति प्रदान की। बैठक में सीएमओ प्रवीन चौपडा के साथ डब्ल्यूएचओ की ओर से एसएमओ डा. ईशा गोयल, डीआईओ डा. राजीव निगम, डा. लोकेश गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर डा. ईशा गोयल ने वैक्सीन के बारे में सभी चिकित्सकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं डा. लोकेश गुप्ता ने सभी चिकित्सकों को टीबी चिकित्सालय मे टीबी के रोगियों को नोटीफाई करने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कोविड-19 के नए स्ट्रेन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बुधवार को कोविड-19 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने होमआइसोलेट मरीजों से फोन पर वार्ता कर उनका हालचाल भी जाना और कंट्रोल रूम टीम को दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के साथ कोविड-19 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा होमआइसोलेट किये गये मरीजों से फोन पर वार्ता की और उनका हाल चाल जाना। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम पर तैनात कोविड-19 की टीम से जनपद में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की जानकारी ली। उन्होंने पता किया कि किन-किन उपचाराधीनों को हायर सेंटर के लिये रैफर किया गया है, किसको शिफ्ट किया गया है और कितने लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम की समूची व्यवस्था को देखकर कोविड-19 के कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिये। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले सामने आये, जबकि 73 कोरोना मरीजों को ठीक होने के पश्चात कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में 315 कुल एक्टिव केस रह गये हैं। वहीं कोविड वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। अभी तक जिले में 21 यात्री यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आ चुके हैं। इनमें दो महिलाएं वापस लंदन चली गईं। बाकी सभी को ट्रेस कर लिया गया है। सभी यात्री और उनके परिजन स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं, जिनके सैंपल नेगेटिव आए हैं, वह भी अभी होम क्वेरेंटीन हैं।
शाहपुर थाने में वाहनो की हुई नीलामी
शाहपुर। थाना परिसर मे लम्बे समय से खडे वाहनो का निलामी कराकर निस्तारण किया गया। एसडीएम व सीओ की मौजूदगी मे वाहनो की नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। उल्लेखनीय है कि विगत 22 वर्षो से अभियोगो से सम्बन्धित लम्बित माल/लावारिस एवं सीज शुदा 33 वाहलों की आज थाना परिसर मे मे पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर नीलामी की गई। एसडीएम बुढाना कुमार भूपेन्द्र व सीओ बुढाना गिरिजा शंकरा त्रिपाठी व एआरटीओ कार्यालय के आर.आई. की मौजूद मे 12 वाहन चार व छह पहिया, 21वाहन दो पहिया वाहनो की निलामी की गई। इस दौरान शाहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सहित समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे।
ग्राम प्रधानो से जुडी समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधानो से जुडी समस्याओ के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चौ.सतेन्द्र बालियान के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे दर्जनो ग्राम प्रधानो ने जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि ग्राम प्रधानो का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को समाप्त हो गया था जिसमे स्कूलों का कायाकल्प व सामूदायिक शौचालय निर्माण व ग्राम सचिवाल व अन्य निर्माण कार्य जो वर्तमान में जिनका निर्माण चल रहा था। और पूरा नही हुआ था जिनका फर्मो से उधर सामान उठा लिया था। उन फर्म का पैसा रूक गया था। परन्तु इस बीच ही उनसे अधिकार छीन लिया गया। ग्राम प्रधान संगठन ने उस धनराशि का भुगतान अविलम्ब होना चाहिए जो कार्य अधूरे हैं वे जनहित मे पूरा कराया जाए। ज्ञापन मे मांग की गई कि प्रदेश के सभी गांव मे मूलनिवास व जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम वासियो को खण्ड विकास अधिकारी के यहां चक्कर काटने पड रहे हैं। जनहित मे निवर्तमान ग्राम प्रधानो को ही मूल व जाति प्रमाण पत्र प्रमाणित करने का अधिकार दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालो मे चौ.सतेन्द्र बालियान, पदीप मिश्रा, बिजेन्द्र सिह, प्रदीप कुमार, हाजी अब्दुल प्रधान, विजय प्रधान, आफताब, विनोद कुमार,देवेन्द्र प्रधान,बालेश कुमार आदि अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने आगामी पंचायती चनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की बैठक
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में आगामी पंचायती चनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा गांव-गांव में जाकर बैठक की जा रही है। गांव के लोगों से उनकी समस्या पूछी जा रही है तथा उनके निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा अपने मोबाईल नम्बर को गांव के लोगों के साथ साझा किया जा रहा है तथा अपील की जा रही है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अथवा कोई आपराधिक गतिविधि होने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दें।
प्रोहत्सान सामग्री का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय में स्थित एनआईसी ऑफिस में आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया. जिसमें प्रदेश भर के ६७००० युवक व महिला मंगल दलों को प्रोहत्सान सामग्री वितरण की गई इस प्रोत्साहन सामग्री को मुजफ्फरनगर में मुख्यातिथि बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक व सीडीओ आलोक यादव और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने २०१ महिला व पुरुष मंगल दलों को वितरित किया कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव व युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक को शॉल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वई विधायक उमेश मलिक ने बताया कि जनपद के अंदर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद के लिए गांव व कस्बों में खिलाड़ियों को उचित सुविधा मिल सके इसके लिए १०० स्टेडियम व खेल मैदान बनाए जा रहे हैं जिससे गांव से निकलने वाले खिलाड़ियों को आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता और समुचित सुविधाएं मिल सके कार्यक्रम में अधिकारी वह खिलाड़ी मौजूद रहे।
वैश्य समाज ने डीएम से की जमीन पर कब्जा दिलवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। वैश्य समाज ने की मेरठ रोड स्थित सतियान जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात कर उक्त भूमि को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराकर वैश्य समाज को सौंपे जाने की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुजड़ू गांव में वैश्य समाज की वर्षों पुरानी साडे १६ बीघे जमीन को अतिक्रमणकारियो द्वारा खाली कराने को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को विगत दिवस एक पत्र स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिखा था। इसमें कार्रवाई शुरू हो गई थी। विगत दिवस सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में जमीन को कब्जा मुक्त दिखाया गया था। इसे लेकर वैश्य समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे उनके कार्यालय पर मिले और उनसे कहा कि यह जमीन अभी कब्जा मुक्त नहीं हुई है। हम लोगों ने मौके पर जाकर इस जमीन का निरीक्षण किया था। वैश्य समाज ने बताया कि जो जमीन कब्जा मुक्त दिखाई जा रही है वह सुजड़ू गांव का रास्ता था, जिसको प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया है ना कि वैश्य समाज की सती सतियान की जमीन। उन्होंने डीएम से निवेदन किया कि यह जमीन जल्दी-जल्दी कब्जा मुक्त करा कर दी जाए, जिससे हम लोग समाज हित और देश हित में जनता को समर्पित कर सके जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात करने में वैश्य सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल, महामंत्री सतीश गर्ग, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, पूर्व अध्यक्ष रेवतीनंदन सिंगल, व्यापारी नेता सुनील तायल, नरेश चंद्र बंसल, राकेश कंसल, योगेश भगत जी आदि वैश्य समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की। मुलाकात में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को इस प्रकरण की जांच सौंपी और आश्वासन दिया कि जल्द ही इस जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा और इससे वैश्य समाज को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
हादसों में कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो में कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी उमेश पुत्र शिवनारायण शर्मा स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे जाते वक्त सडक डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उसे उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कालेज भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे मे नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू ठाकुर बाईक द्वारा चरथावल रोड पर जाते वक्त चरथावल की और से तेजगति के साथ आ रही बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी अमित नामक युवक भी जानसठ तिराहे के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। हादसे पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गउशाला निवासी तेजस्वी शर्मा पुत्र स्व.राजीव शर्मा भी शामली बस स्टैण्ड के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सीडीओ ने पशु चिकित्सकों के साथ बैठक
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में आज सीडीओ आलोक यादव ने जनपद के सभी पशु चिकित्सकों व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ एक बैठक आयोजित की बैठक में पशु चिकित्सकों को गौशालाओं मैं उपस्थित पशुओं को टैग मार्क करने के दिशा निर्देश थी वही सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को चिकित्सा सहायता व ट्रीटमेंट देने की भी दिशा निर्देश दिए बैठक में पशु चिकित्सकों से फील्ड में हो रही समस्याओं को लेकर उनके सुझाव भी मांगे गए सीडीओ आलोक यादव ने सभी पशु चिकित्सकों को दिशा निर्देश भी दिए।
मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने भैंसा बुग्गी में मारी जोरदार टक्कर, भैंसा और किसान की मौत
मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के एनएच ५८ पर दिन निकलते ही बस ने किसान की भैसा बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान अंकित और भैसे की दर्दनाक मौत हो गई। एक घायल राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है। गुस्साए किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। मुआवजे की मांग पर अड़े किसानों को समझाने के लिए पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।मंसूरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक बस ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर गन्ना डालकर अपने गांव लौट रहे दो भाई राजेश व अंकित पुत्र लख्मीचंद घायल हो गए। अंकित की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश को पुलिस ने बेगराजपुर मैडीकल कॉलेज भेजा वहां से उसे मेरठ रैफर कर दिया गया। सूचना पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में किसानों द्वारा लगाए गए जाम के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम खतौली व सीओ खतौली आशीष प्रताप व एसओ मंसूरपुर कुशलपाल सिंह, मंडी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा, शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान आदि ने पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया उन्होंने मृतक के परिवार को पांच लाख रूपये सडक दुर्घटना बीमा तथा तीस हजार रूपये की तात्कालिक राशि देने का ऐलान किया। जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, रालोद नेता विकास बालियान पूर्व प्रधान अरविंद बोपाडा, भूपेंद्र राठी प्रधान खानूपुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र त्यागी आदि भी मौके पर पहुंचे।
विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतू जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व महिला सम्बन्धित अपराध;354ए 376 पॉस्को ।बजद्ध के अभियोगों की विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा विवेचकों की दक्षता एवं कार्यकुशलता को बेहतर करने हेतु जनपदीय पुलिस लाईन स्थित जिला प्रशिक्षण केन्द्र में निरीक्षक/ उपनिरीक्षकगण को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग करके महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
महाराजा भगीरथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 
मुजफ्फरनगर। आर्मी ग्रुप भोपा द्वारा ग्राम रहकड़ा में महाराजा भगीरथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मेरा गांव मेरा देश ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलवीर सैनी जी द्वारा प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग प्रथम विजेता को ३१०० जूनियर वर्ग प्रथम विजेता को २१०० रुपए व शील्ड देकर सम्मानित किया गया जूनियर वर्ग प्रथम विजेता चीता शुक्रतारीख दूसरा विजेता आरिफ तीसरा विजेता अनिकेत बेहडा सीनियर वर्ग प्रथम विजेता पारुल काकड़ा दूसरा विजेता दीपक किनौना तीसरा विजेता अभिनव अंतवाड़ा कार्यक्रम के आयोजक रहे मोहित सैनी श्री चंद्रशेखर सैनी श्री पलटू सिंह अंकित जी कादीपुर विनीत जी रहकड़ा बंटी सैनी धर्मेंद्र सैनी पंकज सैनी अंकित पाल अंकुर सैनी रोहित सैनी बीरसिंह सैनी इस दौरान उपस्थित रहे सुमित प्रजापति पवन सैनी बबलू पाल प्रदीप सैनी रिजवान भगीरथ सेना के मंडल प्रभारी गुरु सैनी पत्रकार निसार मलिक व अन्य क्षेत्रवासी।
मिल प्रशासन पर लगायें गंभीर आरोप, की भूख हडताल
चरथावल। चरथावल विकासखंड में तौल कर्मचारियों ने मिल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए ४ दिन से हड़ताल कर रखी है कड़ाके की सर्दी में रात में भी तोल कर्मचारी खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर हैं कड़ाके की सर्दी में बैठे तोल कर्मचारियों की ४ दिन से किसी भी अधिकारी व मिल प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है तौल कर्मचारियों की मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाने केसाथ ही अपने क्षेत्रों के आसपास के केंद्रों पर भेजा जाए वहीं उन्होंने किसी भी तोल कर्मी के साथ कोई भी दुर्घटना हो जाने पर मुआवजे दिए जाने आदि मांग की है ४ दिन बाद कोई सुनवाई न होने व तौल कर्मचारी की कोई सुध न लेने पर तौल कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं ४ कर्मचारी रोज भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वही तोल कर्मचारियों ने मांगे न मांगी जाने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है तौल कर्मचारियों का आरोप है कि मिल प्रशासन द्वारा उन्हें धमकियां दिलवाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपने परिवार और बच्चों सहित हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
कस्बे में कई स्थानों पर लगा गंदगी की अंबार
भोपा। वैसे तो कई मुख्य स्थानों पर कुड़ी का ढेर लगा हुआ है परन्तु भोपा थाना परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर एक बहुत बड़ा कुड़ी का ढेर लगा हुआ है जिससे बीमारियां फैल सकती हैं वैसे भी यह कुड़ी भोपा सामुदायिक चिकित्सालय के एक दम पास में ही है जिस कारण रोगियों का यहाँ से होते हुये ही चिकित्सा हेतु चिकित्सालय जाना होता हैं जिस कारण रोगीयो का भारी परेशानी उठानी पड़ती हैं
पुलिस वांछित सहित कई शातिर दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तों मौहम्मद नदीम उर्फ चन्दा पुत्र मौहम्मद अतीक, आरिफ पुत्र महमूद निवासीगण मौहल्ला किदवईनगर थाना को0नगर जनपद मु0नगर को अम्बा विहार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे 300-300 नशीली गोलियॉ (एल्प्राजोलम) बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 विक्रम भाटी द्वारा अभियुक्तगण साजिद पुत्र अकबर अली निवासी मौहल्ला रहमतनगर नई आबादी कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर, सनव्वर पुत्र नैय्यर, तसलीम पुत्र अशरफ निवासीगण मौहल्ला जाटान कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को मौहल्ला रहमतनगर अभियुक्त साजिद उपरोक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से पर्चा सट्टा व 1170 रूपए नकद बरामद किए गए।
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर उ0नि0 रविन्द्र नागर द्वारा अभियुक्त नवनीत उर्फ नीशू पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम भैंसी थाना खतौली जनपद मु0नगर को मण्डी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
पेयजल योजनाः 18 गांव में तैयार नहीं हुई पानी की टंकियां
मुजफ्फरनगर। पांच विकास खंड के करीब 18 गांव में जल निगम लोगों को पेयजलापूर्ति देने के लिए पिछले काफी समय से कार्य करा रहा है। इन गांव में पानी की पाइप लाइन तो डाली गई, लेकिन टंकियां नहीं बनाई गई है। जिस कारण 18 गांव में पेजलापूर्ति शुरू नहीं हो पायी। इस मामले में एनजीटी ने संज्ञान लेते हुए जल निगम को 31 दिसम्बर तक हर हाल में सीधे पम्पिंग से पेयजलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए है।
जल निगम द्वारा पांच विकास खंड चरथावल, शाहपुर, बुढाना, बघरा, सदर क्षेत्र के गांव में पेयजल योजना के तहत नलकूप और पाइन की पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। यह कार्य पिछले काफी समय से गांव महमूदपुर लकडसंघा, जीवना, निवादा चिरौली, हडौली, चांदपुर, बुडीना कलां, डूंगर, हिरयाखेडी, ढिढावली, दुर्गनपुर, भसाना, बडौदा, उकावली, सुल्तानपुर खिजरपुर, शाहपुर बसी वैली, अटाली, बामनहेडी, खेडी तगान में चल रहा है। इन गांव में पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली जा चुकी है, लेकिन पानी की बडी टंकियां नहीं बनाई गई है। जिस कारण इन गांव के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
इस मामले में एनजीटी ने संज्ञान लिया तो पानी की टंकियां न बन पाने पर कडी नाराजगी जताई। एनजीटी ने जल निगम को पम्पिंग से सीधे पेयजलापूर्ति करने के निर्देश 31 दिसम्बर तक दिए है। अब जल निगम विभाग पेयजलापूर्ति शुरू करने के लिए नलकूपों के बिजली कनेक्शन कराने में जुटा हुआ है। जल निगम एक्सईएन योगेश रायजादा ने बताया कि कुछ गांव में पानी की टंकियां नहीं बन पायी है। एनजीटी ने 31 दिसम्बर तक हर हाल में पम्पिंग से सीधे पानी की सप्लाई करने के निर्देश दिए है। कुछ नलकूपों के बिजली कनेक्शन हो चुके है और कुछ नलकूपों पर बिजली कनेक्शन कराने के लिए कार्य चल रहा है।

