समाचार
मुजफ्फरनगर में जहरीली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, 13 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद मे नशीले पदार्थो की तस्करी एवं नशे के कारोबार से जुडे लोगो के खिलाफ चल रहा जीरो ड्रग्स अभियान एक के बाद एक सफलता हासिल कर रहा है। जीरो ड्रग्स अभियान के अर्न्तगत पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियो पर शिकंजा कसा जा रहा है।
पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारो को बताया कि जनपद मे नशीले पदार्थो के तस्करी करने व नशीले पदार्थो का कारोबार करने वालो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष तथा जनपद को नशा मुक्त कराने के लिए चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत पुलिस द्वारा अवैध शराब के धन्धे से जुडे आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी संदर्भ मे आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत नशीले पदार्थो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रान्च व थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए12 अभियुक्तों को भारी मात्रा मे एल्कोहल, रैपर, ढक्कन, होलोग्राम, पव्वे, अवैध शराब बनाने का अन्य सामान व तीन कार जिसमे वैगन आर गाडी,टाटा टियागो व मारूती ईको-वैन बरामद की हैं। पुलिस लाईन सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता मे एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नशीले पदार्थो के विरू( चलाए जा रहे अभियान व आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चल रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रान्च व मंसूरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से मंसूरपुर एरिया बेगराजपुर से अवैध शराब बनाने के कारोबार मे संलिप्त 12 अभियुक्तों को भारी मात्रा मे रैक्टीफाइड, ढक्कन, रैपर, होलोग्राम,पव्वे आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि जनपद पुलिस द्वारा इससे पूर्व भी जीरो ड्रग्स अभियान के तहत नशीले पदार्थो की तस्करी एवं नशीली दवाइ्रयों के कारोबार से जुडे अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। विदित हो कि बीते माह थाना सिविल लाइन पुलिस व स्वाट टीम ने अर्न्तराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर 4 अभियुक्तों को करीब डेढ करोड कीमत की नशीली दवाईयों सहित गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले के अभियुक्तगण नशीली दवाई/इंजैक्शन को जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद, आगरा, सहारपुर, अलीगढ उत्तर प्रदेश के अनेक जनपद के अलावा हरियाणा,पंजाब,उत्तराखण्ड आदि राज्यो मे सप्लाई करते थे। पुलिस द्वारा इस दौरान अभियुक्तों साहिल उर्फ साहवेज, रिजवान निवासी रहमत मस्जिद,सुशील पुत्र विनोद निवासी बर्फखाने वाली गली अलमासपुर थाना नई मन्डी,शकील पुत्र शब्बीर निवासी निकट जैनबिया स्कूल,फरमान पुत्र लियाकत निवासी थाना पुरकाजी आदि को गिरफ्तार किया गया था।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए अभियुक्तो ने अपना नाम विशाल उर्फ पुरली पुत्र संजय निवासी मिल मन्सुरपुर, सोनू उर्फ मनोज पुत्र स्व.कंवरपाल निवासी मिल मन्सूरपुर,रवि उर्फ पहलवान पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम दूधाहेडी,गौरवे उर्फ गोला पुत्र उदयवीर निवासी दूधाहेडी,नितिन उर्फ बब्बू पुत्र स्व.सतीश कुमार,निवासी दूधाहेडी,विपिन पुत्र राजबीर निवासी ग्राम नागौरी थाना फलावदा,मेरठ,अजय कुमार उर्फ बाबा पुत्र धर्मवीर निवासी बुढाना मोड,शामली,सन्नी उर्फ अर्जुन पुत्र दयाराम निवासी डेरा थाना छतरपुर,दिल्ली,मोहित उर्फ सांडा पुत्र कृष्णपाल निवासी पिन्ना,सोमपाल उर्फ मुन्ना पुत्र जयसिह निवासी तितावी,कुलदीप पुत्र सुरेश निवासी नसीरपुर,थाना तितावी, गौतम कर्णवाल पुत्र स्व.संजय कुमार निवासी रैदासपुरी,प्रदीप पुत्र मीर सिह निवासी गांधीनगर बताया।जबकि उनके चार अन्य साथी चमन उर्फ सागर पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी अशोक नगर,शाहदरा,दिनेश कर्णवाल पुत्र प्रेमचन्द निवासी छपार, रजनीश पुत्र जसपाल निवासी कण्डेला, थाना कैराना,सुशील गुर्जर पुत्र नवाब निवासी ईशोपुर टीला थाना कांधला वांछित है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पकडे गए अभियुक्तो के कब्जे से 2400 लीटर ई.एन.एन.एलकोहल,55000 खाली पव्वे, 8200 रैपर तोफा,मिस इण्डिया-दौराला मिल,2000 ढक्कन अलग-अलग ब्राण्ड,45000 बार कोड, एक मशान पव्वे सील पर लगाने वाली,दो पम्प, एक उा आर.ओ.,500 कार्टून गत्ता पेट,तीन कार, एक एल्कोहॉल मीटर,5 बोतल शराब मिलाने वाला फ्लेवर,फेविकॉल, शराब मे मिलाने वाला कलर, छोटी टेप,एक कटा हुआ ड्रम,एक पानी की टंकी बडी, 3 पेटी शराब तोफा मार्का बरामद किए है।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसओजी से मनोज कुमार,सब इंस्पैक्टर सुनील शर्मा,है.का.ब्रहम प्रकाश,है.का.जोगेन्द्र कसाना,है.का.विजय मावी,है.का.भूपेन्द्र राठी,का.रूपक नागर,का.गुरनाम सिह,का.चा.शिव यादव के अलावा थाना मंसूरपुर की और से सब इंस्पैक्टर गजेन्द्र सिह,सब इंस्पैक्टर ब्रहमजीत सिह, सब इंस्पैक्टर मशकूर अली,का.जय कुमार,का.निखिल,का.आशीष,का.नरेश पूनिया शामिल रहे।
किसान आन्दोलन में भाग लेंगे रालोद नेता
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला पंचायत चुनाव संबंधित रणनीति बनाने हेतु एवं देश में चल रहे किसान आंदोलन के परिपेक्ष में पार्टी की जनपद की संगठन की रणनीति बनाने हेतु आवश्यक बैठक हुई! बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के आदेश पर जनपद में आगामी पंचायत चुनाव हेतु निर्णायक समिति का गठन किया गया है जिसके ६ सदस्य होंगे जो पंचायत चुनाव संबंधित सभी निर्णय लेने हेतु स्वतंत्र होंगे। समिति में रालोद के राष्ट्रीय सचिव राजपाल बालियान पूर्व विधायक,मुस्ताक चौधरी पूर्व विधायक,योगराज सिंह पूर्व मंत्री, वरिष्ठ रालोद नेता रागिम नसीम बघरा वाले,कृष्णपाल राठी चेयरमैन,पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन श्रीमती रमा नागर होंगे। जो भी लोग राष्ट्रीय लोक दल से जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं,वे इन समिति के सदस्यों के सामने अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं समिति बैठक कर प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड वाइज लोगों के मत के आधार पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित करने संबंधित निर्णय लेगी! इस अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश में चल रहे किसान आंदोलन संबंधित मुद्द पर जनपद रालोद की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया! जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित तीन प्रस्ताव पारित किए गए। १.जनपद में सभी किसान अपने ट्रैक्टर और वाहनों पर विरोध स्वरूप काला झंडा लगाएंगे २.रालोद के सभी कार्यकर्ता और नेता क्षेत्र में गांव गॉव घूम घूम कर काले कृषि कानूनों के नुकसान समझाकर किसान आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु जन जागरण करेंगे ३.आगामी ११ जनवरी दिन सोमवार को पार्टी कार्यालय पर रालोद से संबंधित सभी नेता एवं कार्यकर्ता आंदोलन में भागीदारी एवं राशन आपूर्ति संबंधित निर्णय के लिए पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर महत्वपूर्ण पंचायत करेंगे!
अगर केंद्र सरकार ११ तारीख तक किसानों के पक्ष में निर्णय नही लेती तो रालोद मुजफ्फरनगर संगठन आंदोलन में शामिल होने हेतु रणनीति का खुलासा करेगा! इस अवसर पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी, बृजबीर सिंह ,संजय राठी,बल सिंह पिन्ना,गज्जू पठान,विकास बालियान, पंकज राठी,नितिन दुलहरा,राकेश वशिष्ठ,सकूल सहरावत,कुलदीप पहलवान, आकाश राठी,नोमान बसी,अभिषेक पंडित, आशीष कुमार, राजकिशोर शर्मा,साहिल ,संजय शर्मा, शुभम राठी आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ता के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता समाज के लिए आज दो बुरी खबर आईं। द्वारिकापुरी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रविकांत शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल की माता जी का आज निधन हो गया। इसके चलते आज नो वर्क रहा और अधिवक्ताओ ने काम नहीं किया। रविकांत शर्मा चैम्बर तेजेन्द्र बिल्डिंग के सामने है जो लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। आज सुबह मेरठ के अस्पताल मे उनका देहांत हो गया। रविकांत बहुत ही हंसमुख और जिन्दादिल इंसान थे। दूसरी ओर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल की माता जी का स्वर्गवास हो गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुरादनगर शमशान घाट मे लैण्टर गिरने से जो 25 लोग मारे गये लोगों को श्रद्धाजंलि दी
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की और गाजियाबाद के मुरादनगर शमशान घाट मे लैण्टर गिरने से जो 25 लोग मारे गए थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की गई कि उस जगह निर्माण के दोषियो को किसी भी हालत मे बख्शा नही जाए।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला महामन्त्री राजकुमार रहेजा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि संगठन की एक बैठक कार्यालय ओम मार्केट भगत सिह रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वदीप गोयल ने की। बैठक मे व्यापारी सुरक्षा फोरम के सभी सदस्यो ने गाजियाबाद के मुरादनगर मे शमशान घाट मे लैण्टर गिरने से जो 25 लोग मारे गए थे उनके लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजलि दी गयी और साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की गयी कि उस जगह के निर्माण मे दोषियो को किसी भी हालत मे बख्शा नही जाए। साथ ही फोरम मुजफ्फरनगर प्रशासन से मांग करता है कि जितनी भी जर्जर हालत मे बिल्डिंग है और जो ठेके द्वारा नयी बिल्डिंग बनी है,उनका निरीक्षण हो ताकि ऐसी अप्रिय घटना ना हो। बैठक मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, डा.नितिन जैन,आदित्य जैन,देवेन्द्र चौहान, सी.ए.ललित बंसल, मुकेश गोयल, सनमति जैन, संजय मित्तल, अखिल सिंघल, हर्ष अरोरा, सुनील सैनी,संजय गोयल, कपिल सिंधी, नितिन कुच्छल, प्रिंस मल्होत्रा, अनुराग जैन,सागर अरोरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
सडक हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला बसन्त विहार निवासी सुमित पुत्र जय प्रकाश अपनी बाईक द्वारा शाहपुर से लौटते वक्त बुढाना मोड के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। खतौली के मौहल्ला देवीदास निवासी नीरज जैन भी जानसठ तिराहे के समीप मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे मेरठ की मयूरविहार कालोनी निवासी अर्पित शर्मा पुत्र अनिल शर्मा अपनी बाईक द्वारा रूडकी जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने वहलना चौक के समीप से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी सुन्दरपाल भी निर्माना जाते वक्त बाईक फिसलने से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय सिंह द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र सकलेन निवासी खालसा पट्टी सूजडु थाना को0नगर जनपद मु0नगर को विश्वकर्मा चौक भोपा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तग के कब्जे 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर उ0नि0 अवधेश शर्मा द्वारा अभियुक्त शैकीन पुत्र फकरूद्ीन निवासी तालडा मोड नई बस्ती कस्बा व थाना जानसठ जनपद मु0नगर को जानसठ मीरापुर रोड रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया ।
कई लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारा अभियुक्त मोन्टी उर्फ प्रिन्स पुत्र हरीशचन्द निवासी ग्राम अन्ती थाना खतौली जनपद मु0नगर को लोधा कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 20 पव्वे अग्रेजी शराब गोवा प्रीमियम विस्की बरामद किये। थाना खतौली पर उ0नि0 जयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त अनुज पुत्र रतन निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली जनपद मु0नगर को जानसठ अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 05 लीटर कच्ची बरामद की गयी। इसके अलावा थाना खतौली पर उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा अभियुक्त प्रदीप पुत्र अतरू निवासी ग्राम अहमदगढ ढाकपुरी थाना खतौली जनपद मु0नगर को ढाकपुरी मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 010 लीटर कच्ची बरामद की गयी। इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 नवीन सैनी द्वारा अभियुक्त सुभाष सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सिखरेडा थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को उपाध्याय कैन्टीन रजवाहा की कच्ची पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 05 लीटर कच्ची बरामद की गयी। वहीं थाना रतनपुरी पर उ0नि0 जितेन्द्र पवॉर द्वारा अभियुक्त अमर सिंह पुत्र रनेश निवासी ग्राम समौली थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को ग्राम समौली पीर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 12 बोतल अग्रेजी नाजायज शराब हरियाणा मार्का बरामद की गयी।
विकास कार्यो पर चर्चा की
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष ललित महेश्वरी के आवास पर केंद्रीय प्रबंध समिति विश्व हिंदू परिषद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के विशेष आमंत्रित सदस्य दिनेश चंद्र के मुजफ्फरनगर आगमन पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और शहर में पिछले ३ वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा की और ३ वर्षों के कार्यों की छपाई गई पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर दिनेश चंद्र मनोज वर्मा क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीएचपी हरि शंकर केंद्रीय मंत्री बीएचपी ललित माहेश्वरी विभाग अध्यक्ष वीएचपी मोहित बंसल कोषाध्यक्ष वीएचपी राधेश्याम विश्वकर्मा प्रांतीय संपर्क प्रमुख वीएचपी नीरज शर्मा, श्रीकुशपुरी आदि मौजूद रहे।
कुरआन ए पाक देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के मंदवाडा रोड पर स्थित मक्का मस्जिद में दीनी तालीम लेने वाले तीन बच्चों को आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उनका कुरआन ए पाक पूरा होने पर मस्जिद के परिसर में ही आयोजित एक सादे समारोह में कुरआन ए पाक देकर सम्मानित कर तीनों बच्चों का हौंसला बढ़ाया गया। जिसको लेकर तीनों बच्चों के परिजनों में खुशी का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मक्का मस्जिद में दीनी तालीम हासिल करने वाले तीनों बच्चों जिनमें १८ वर्षीय मौहम्मद उवेश पुत्र आस मौहम्मद राणा निवासी पिठलोक्कर जनपद मेरठ, १५ वर्षीय उबेदुल्लाह पुत्र हाजी शहजाद सिद्दीकी निवासी बुढ़ाना और १४ वर्षीय मुदस्सिर पुत्र मास्टर फारुख चौधरी निवासी भसाना बुढ़ाना को उनके उस्ताद कारी अब्दुल कादिर द्वारा कुरआन ए पाक मुकम्मल कराया गया। जुमे की नमाज के बाद यहां पर आमंत्रित किए गए मौलाना गय्यूर द्वारा दुआ कराई गई। इस दौरान यहां पर मुफ्ती वसीम, मुफ्ती महताब, मौहम्मद आसिफ कुरैशी, रिजवानुल हक, कारी फुरकान और मौलाना फारुख आदि धार्मिक उलेमा उपस्थित रहे। उधर कुरआन मुकम्मल होने पर तीनों बच्चों के परिजनों में खुशी का माहौल है। यहां पर तीनों बच्चों के मौहल्लों में मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
राम मंदिर के निर्माण के लिए धन जुटाने के लिए सभी लोगों से अनुरोध किया
मुजफ्फरनगर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के विशेष सदस्य दिनेश चंद्र ने यहां पहुंच कर धन निधि संग्रह के लिए बैठक की और राम मंदिर के निर्माण के लिए धन जुटाने के लिए सभी लोगों से अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति से एक माह के लिए गांव-गांव अभियान चला कर राम मंदिर के लिए धन एकत्र किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जनपद विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी के आवास पर आज केंद्रीय प्रबंध समिति विश्व हिंदू परिषद, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के विशेष आमंत्रित सदस्य दिनेश चंद्र अयोध्या से विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित बैठक की। इसमें दिनेश चंद्र जी ने कहा कि भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहे हैं यह मंदिर ७० एकड़ से भी ज्यादा जमीन पर बनेगा। लेकिन मंदिर को बनाने के लिए और भी जगह की जरूरत पड़ रही है, जिसके लिए समिति आसपास की जगह खरीद रही है जिससे श्री राम जन्म भूमि मंदिर का भव्य निर्माण हो सके । इसी क्रम में देशभर के अंदर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर १ महीने के लिए धन संग्रह समिति द्वारा घर घर गांव गांव जाकर निधि इकट्ठा की जा रही है । इसमें हर वह व्यक्ति हर संप्रदाय का हर धर्म का छोटा बड़ा गरीब अमीर विपक्ष पक्ष राजनीतिक लोगो से सभी से धन इकट्ठा करके श्री रामचंद जी के मंदिर के निर्माण में धन लगाया जाएगा जिससे कोई यह नहीं कह सके कि यह मंदिर किसी एक संगठन समुदाय या समिति का है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में हर किसी से सहयोग लिया जाएगा और भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसी संदर्भ में आज मुजफ्फरनगर के विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से बैठक कर रणनीति बनाई गई है और दिशा निर्देश दिए गए है जिससे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मकर संक्रांति से धन संग्रह करना शुरू कर दें। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के को बनाने के लिए ५०० वर्षों से लड़ाई लड़ी गई लाखों लोग इस आंदोलन में शहीद हुए तब जाकर आज यह दिन देखने को मिला है। हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक भगवान श्री रामचंद्र जी का मंदिर का निर्माण पूरा होने जा रहा है। हम लोग देश में जनपदों में गांव में घर घर जाकर बैठक कर करके सबको जोड़ रहे हैं और धन इकट्ठा कर रहे हैं। आज इस बैठक में दिनेश चंद्र (केंद्रीय प्रबंध समिति विश्व हिंदू परिषद,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्याय के विशेष आमंत्रित सदस्य) , मनोज वर्मा क्षेत्रीय संघटन मंत्री वीएचपी, हरिशंकर केंद्रीय सहमंत्री वीएचपी, ललित माहेश्वरी विभाग अध्यक्ष वीएचपी, मोहित बंसल कोषाध्यक्ष वीएचपी, राधेश्याम विश्कर्मा प्रान्त सम्पर्क प्रमुख वीएचपी (धन संग्रह प्रचार समिति प्रमुख), कुशपुरी श्रीराम मंदिर निर्माण निधि सँग्रह अभियान के जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, ठाकुर भूपेंद्र सिंह एडवोकेट प्रान्त मंत्री धर्म प्रसार विभाग वीएचपी, अतुल त्यागी जिला मंत्री वीएचपी, अनुपम कंसल, नागेंद्र प्रान्त संघटन मंत्री, डॉक्टर चंद्रमोहन, राजकुमार प्रान्त संघटन मंत्री,अजय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष वीएचपी आदि विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रंवाल ने भी इस अवसर पर दिनेंश चंद्र से भेंट की।
कोविड-19 का सैम्पल कलैक्शन एसआरएल डाइग्नोस्टिक लैब खोला
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित वर्धमान हॉस्पिटल पर कोविड-19 का सैम्पल कलैक्शन एसआरएल डाइग्नोस्टिक लैब की ओर से खोला गया। जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण चौपडा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वर्धमान हास्पिटल के प्रमुख चिकित्सक डा. मुकेश जैन ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए उन्होंने एसआरएल लैब को कोविड-19 के सैम्पल लेने के लिए स्थान उपलब्ध कराया है ताकि अधिक से अधिक लोग कोविड-19 का चैकअप करा सके। डा. मुकेश अरोरा का कहना है कि 900 रूपये में कोविड-19 का टैस्टिंग होगा। जनता की सुविधा के लिए उन्होंने एसआरएल लैब का एक सैन्टर वर्धमान हास्पिटल में शुरू किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके। सीएमओ डा. प्रवीन चौपडा ने कहा कि नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करना चाहिए तथा एसआरएल की इस लैब से जनपदवासियों को लाभ पहुंचेगा ऐसी उन्होंने आशा व्यक्त की। इस अवसर पर अनेक चिकित्सक, समाजसेवी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य चौराहे पर धंस रही सडक की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्टै्रट ने मौके पर पहुंच कर ध्ांस रही सडक के निर्माण कार्य कराने के लिए अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मिनाक्षी चौक के समीप सडक धंसने की सूचना मिलते ही कुछ ही देर मे मिनाक्षी चौक पर पहुंचे सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह ने धंस रही सडक के निर्माण कराने के लिए अधिनस्थो को दिशा-निर्देश देते हुए अपने ही सामने ही निर्माण कार्य कराया। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा इस मामले मे करायी गयी त्वरित कार्यवाही से सडक हादसे का भय समाप्त हो गया।
पात्र लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृति हेतु विधानसभावार कैम्प
वृद्धावस्था पेंशन/निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत 11 जनवरी से 10 फरवरी तक कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे बताया कि वृद्धावस्था पेंशनध्निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत आयुक्त सहारपुर मण्डल, सहारनपुर के पत्र दिनांक 04 जनवरी 2021 के द्वारा वृद्धावस्था पेंशनध्निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) एवं दिव्यांग पेंशन/कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत अवशेष पात्र लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृति हेतु विधानसभावार कैम्प लगाकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि अभी भी अनेक पात्र व्यक्ति पेंशन की सुविधा से वंचित है। उन्होने बताया कि सर्वेक्षण से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का चयन कराकर उनके सर्वे फार्म भराते हुए स्वीकृति सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण करके सफल क्रियान्वयन हेतु विकास खण्ड़ों एवं तहसील स्तर पर कैम्प का आयोजन करना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होने बताया कि कैम्प आयोजन हेतु अधिकारियोंध्कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड कूकड( सदर) में 11 जनवरी को शिविर हेतु नामित अधिकारीध्कर्मचारी सम्बन्धित विकास खण्ड के समस्त खण्ड विकास अधिकारीध् स0वि0अ0ध्ग्रा0वि0 अधि0 ध् समाज कल्याण पर्यवेक्षकध् लेखपाल, जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारीध् जिला प्रोबेशन अधिकारीध्जिला दिव्यांग जन संशक्तीकरण अधिकारी ध्जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)ध् उपजिलाधिकारी, सदर को नामित किया गया है। इस प्रकार विकास खण्ड बघरा में 14 जनवरी को कैम्प लगाया जायेगा तथा मुख्य विकास अधिकारी ध् उपजिलाधिकारी, सदर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होने बताया कि कैम्प का आयोजन तहसील बुढाना (मुख्यालय) पर 15 से 16 जनवरी तक नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेटध् उपजिलाधिकारी, बुढाना को नामित किया गया है। इसी प्रकार कैम्प विकास खण्ड पुरकाजी में 18 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा एवं नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (विध्रा0)ध् तहसीलदार, सदर को नामित किया गया है। तहसील खतौली (मुख्यालय) में 21 जनवरी से 22 जनवरी तक कैम्प का आयोजन किया जायेगा तथा नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी ध् उपजिलाधिकारी, खतौली को नामित किया गया। तहसील जानसठ (मुख्यालय) में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक कैम्प का आयोजन किया जायेगा तथा नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक ध् उपजिलाधिकारी, जानसठ नामित किया गया है। तहसील सदर (मुख्यालय) में कैम्प का आयोजन 27 से 28 जनवरी तक एवं नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)ध् उप जिलाधिकारी, सदर नामित किया गया। विकास खण्ड चरथावल में 29 से 30 जनवरी तक कैम्प का आयोजन एवं नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ध् उपजिलाधिकारी, सदर नामित, विकास खण्ड बुढाना में 01 से 2 फरवरी तक कैम्प का आयोजन एवं नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी, बुढाना नामित, विकास खण्ड जानसठ में 3 व 4 फरवरी तक कैम्प का आयोजन एवं नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक ध् उपजिलाधिकारी, जानसठ नामित, विकास खण्ड खतौली में 5 व 6 फरवरी कैम्प का आयोजन एवं नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी ध् उपजिलाधिकारी, खतौली नोडल अधिकारी नामित, विकास खण्ड मोरना में कैम्प का आयोजन 8 व 9 फरवरी तक, परियोजना निदेशक/उपजिलाधिकारी, जानसठ नोडल अधिकारी नामित तथा विकास खण्ड शाहपुर में 10 व 11 फरवरी को कैम्प का आयोजन किया जायेगा तथा नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी, बुढाना को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि कैम्प में ग्राम स्तरीय, शहरी क्षेत्र व वार्ड स्तरीय, ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व विभाग, नगर निकाय के अधिकारीध्कर्मचारियों सहित समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कर्मचारियोंध्तहसीलदारध्तहसील के समस्त क्षेत्रीय लेखपाल कैम्पों में ही आय सम्बन्धी पूर्ण प्रक्रिया प्रारूप पर ही पूर्ण की जायेगी तथा सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। अतः नामित नोडल अधिकारियों, सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि विधान सभावार आयोजित कैम्प में भराये गये आवेदन पत्रों के सापेक्ष आवश्यक जांचध् सत्यापनोपरान्त पात्रध्अपात्र अभ्यर्थियों की पेंशन स्वीकृति/अस्वीकृति की कार्यवाही सक्षम अधिकारी द्वारा कैम्प में उक्त तिथि को सुनिश्चित करते हुए समस्त आवेदन पत्र (संलग्नकों सहित) आनलाईन कराते हुए आवेदन पत्रों की हार्डकापी तीन दिवस में सम्बन्धित कार्यालयों को भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि अग्रिम दिवसों में आयुक्त महोदय सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर को सूचना प्रेषित की जा सके।
एसएसपी से की आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। पुराने हिसाब व ब्याज के लेनदेन के मामले मे धमकी व गालियां देने से घबराये पीडित व्यक्ति ने एसएसपी से मामले की छानबीन कराकर आरोपियो के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला आबकारी निवासी महेश वर्मा पुत्र स्व.जगरोशन ने अपने परिवार सहित कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिछले करीब डेढ वर्ष से दिल्ली मे रहकर पत्रकारिता कर रहा है। अब से लगभग 3 वर्ष पूर्व प्रार्थी अपना ज्वैलर्स का कार्य एक व्यक्ति जो कि कटहरा मोचियान सर्राफा बाजार मे सर्राफे की दुकान करता है। उक्त व्यक्ति लेनदेन का हिसाब पूर्ण रूप से बिना ब्याज के हो गया था और ब्याज किसी प्रकार का तय नही था। प्रार्थी महेश वर्मा का आरोप है कि वह वह दिल्ली मे रहकर पत्रकारिता कर रहा है। उसकी पत्नि बेटियां मुजफ्फरनगर मे ही रह रही हैं। वह 15-20 दिन मे मु.नगर आता रहता है। महेश वर्मा का आरोप है कि उक्त व्यक्ति का दुर्भावनावश लालच बढ गया है और उसके साथ पूर्व मे हुए हिसाब किताब को न मानते हुए ब्याज की मांग कर रहे हैं। उक्त व्यक्ति का पुत्र कलश व रूपेन्द्र जैन अपने सम्बन्ध असामाजिक तत्वों से बताते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। यह घटना पिछले करीब 3 माह से लगातार प्रार्थी को मोबाइल फोन पर गंदी गंदी गालियां देते हुए धमकी दे रहे हैं। इस कारण वह मानसिक रूप से अत्यधिक तंग व परेशान हो रहा है। पीडित व्यक्ति ने इस पूरे मामले की छानबीन कराकर आरोपियो के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की।
उत्तर प्रदेश दिवस’-2021 के अवसर पर 18-19 जनवरी को मण्डल स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मण्डल के सांस्कृतिक दल 12 जनवरी तक आवेदन जमा करायें
प्रतियोगिता का नाम “उत्तर प्रदेश दिवस-2021 सांस्कृतिक प्रतियोगिता” होगा।
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश दिवस-2021” के अवसर पर उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा मण्डल स्तर पर 18 से 19 जनवरी को सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिताओं के विजयी कलाकारों को 24 जनवरी से 26 जनवरी 2021 को नोएडा एवं लखनऊ में आयोजित “उत्तर प्रदेश दिवस-2021” के अवसर पर विजयी प्रतिभागी दलों को पुरस्कार स्वरूप वेशभूषाध्वाद्ययंत्र क्रय हेतु सहायता प्रदान करते हुए आयोजन में भी सहभागिता दी जायेगी। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में मण्डलायुक्त द्वारा नामित अपर आयुक्त अथवा अपर जिलाधिकारी अध्यक्षता में सात सदस्य होंगे।
प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मुकेश कुमार मेश्राम ने इस आश्य के आदेश जारी किये है। जारी आदेश के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मण्डल के इच्छुक सांस्कृतिक दल 12 जनवरी तक आपने भरे हुए आवेदन पत्र मण्डलीय सूचना कार्यालय, सहारनपुर में जमा कर सकते है। प्रतियोगिता के निर्णाय मण्डल में मण्डलायुक्त द्वारा नामित कला क्षेत्र के तीन विशेषज्ञ, आकाशवाणी, दूरदर्शन अथवा विश्वविद्यालय से लिये जा सकते है। दो सदस्य संस्कृति विभाग द्वारा नामित विशेषज्ञ विभागीय कर्मचारीध्अधिकारी होंगे। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।
प्रतियोगिता का नाम “उत्तर प्रदेश दिवस-2021 सांस्कृतिक प्रतियोगिता” होगा। प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश तथा सहयोगी स्थानीय जिला प्रशासन होगा। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कलाकार ही सम्मिलित हो सकेंगे। सभी प्रतियोगिता कलाकारों को अपना स्वयं का वाद्यंत्र, वेशभूषा तथा अन्य सामग्री जिसे प्रतियोगिता हेतु उचित समझा जायेगा, लाना होगा। प्रतियोगिता की अवधि अधिकतम 20 मिनट होगी। प्रतियोगिता का मूल्यांकन तीन श्रेणियों में पृथक-पृथक होगा जिनके कुल योग के आधार पर किया जायेगा। विषयवस्तु, वेशभूषा तथा वाद्यंत्र प्रस्तुति की तीन श्रेणियों में प्रत्येक में 20-20 अंक अधिकतम होंगे जिसमें कुल योग 60 के आधार पर मूल्यांकन होगा।
प्रतियोगिता में समूह गायन, समूह लोकनृत्य तथा पारम्पारिक लोक नाट्य की विधाएं सम्मिलित की जायेंगी। गायन के दल मे न्यूनतम 06 तथा अधिकतम 08 सदस्य होंगे, लोकनृत्य के दल में न्यनतम 13 तथा अधिकतम 16 सदस्य होंगे, लोक नाट्य में न्यूनतम 20 तथा अधिकतम 25 सदस्य होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी कलाकार दल के सदस्य दलनायक के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन 12 जनवरी 2021 तक संबंधित मण्डल मुख्यालय के जिला सूचना अधिकारी को अवश्य जमा कर दें। प्रारूप जिला सूचना अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है। जिला सूचना अधिकारी द्वारा प्रतियोगिता का दिनांक और प्रतियोगी का क्रम 12 जनवरी 2021 तक संबंधित को अवगत करा दिया जायेगा। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए कोई शुल्क देय नही है। प्रतियोगिता स्थल तक स्वयं अपने साधन से आना-जाना हेगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिये जायेंगे। सभी विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त दल को 24 जनवरी से 26 जनवरी 2021 को आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रस्तुति का अवसर भी दिया जायेगा। आवेदक दल को केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन अथवा अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में कम से कम तीन आयोजनों में सम्मिलित होने का प्रमाण संलग्न करना होगा। संलग्न प्रमाण-पत्रों के आधार पर ही संस्कृति निदेशालय में सम्मिलित होने, न होने का निर्णय करेगी। समिति का निर्णय अंतिम तथा बाध्यकारी होगा तथा विवाद की स्थिति में मण्डलायुक्त का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। अश्लील नृत्य तथा गायन प्रतियोगिता के अयोग्य माना जायेगा तथा प्रस्तुति तुरन्त रोक दी जायेगी।
लखनऊ में आयोजित 24-26 जनवरी, 2021 के कार्यक्रम में प्रथम विजयी कलाकार दल के सम्मिलित किये जाने पर आने-जाने का किराया, रहने, भोजन की व्यवस्था तथा उचित मानदेय भी यथानुसार किया जायेगा। जिस प्रतियोगिता में 5 से कम दलों के आवेदन प्राप्त हो उन्हे निरस्त कर दिया जायेगा।
प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान सरकार मेडिकल कॉलेज खोलने में पूरे देश में अग्रणी
वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 45 जिलों में मेडिकल कॉलेजध्संस्थान संचालित, वर्ष 2017 तक मात्र 15 जिलों में राजकीय मेडिकल कॉलेज थे
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से पूरे देश में प्रथम है। अधिक जनसंख्या के कारण प्रदेश की जनता को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवायें देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई मेडिकल कॉलेज खोले हैं। प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कृत संकल्पित हैं। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विगत वर्षों में चरणबद्ध तरीके से अनेक सुधार किये हैं। सरकार ने प्रदेश के चिकित्सा विश्वविद्यालयों/संस्थानों/महाविद्यालयों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण करते हुए गतिशील बनाने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं आधारभूत ढांचे में मजबूती लायी है।
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 से सरकारी क्षेत्र के अन्तर्गत 5 नये मेडिकल कॉलेजों को क्रियाशील किया है और 9 मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से एम0बी0बी0एस0 पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया जाना लक्षित है। इसके साथ ही 14 नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गयी है। प्रदेश सरकार ने केन्द्र सहायतित योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में पांच जिला चिकित्सालयों-अयोध्या, बहराइच, बस्ती, फिरोजाबाद एवं शाहजहांपुर को उच्चीकृत कर स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित कर दिया है तथा शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रत्येक कॉलेज में एम0बी0बी0एस0 पाठ्यक्रम के अन्तर्गत 100 छात्रों (कुल 500) का प्रवेश कर पठन-पाठन प्रारम्भ कर दिया गया है। उसी तरह केन्द्र सहायतित योजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में आठ जिला चिकित्सालयों-एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गाजीपुर एवं मिर्जापुर को उच्चीकृत कर स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रत्येक कॉलेज में 100 एम0बी0बी0एस0 छात्रों (कुल 800) का प्रवेश प्रस्तावित है। ये सभी मेडिकल कॉलेज शैक्षणिक सत्र 2021-22 से क्रियाशील हो जाएंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जौनपुर निर्माणाधीन है। यह मेडिकल कॉलेज 100 सीटों के साथ वर्ष 2021-22 में क्रियाशील किया जाना लक्षित है। प्रदेश की जनता को अधिक से अधिक नजदीकी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में तृतीय चरण में 14 जिला चिकित्सालयोंध्रेफरल अस्पताल क्रमशः चन्दौली, सोनभद्र, सुल्तानपुर, गोण्डा, कानपुर देहात, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, बुलन्दशहर, पीलीभीत, ललितपुर, औरैया, बिजनौर, कुशीनगर एवं अमेठी को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश में वर्ष 2017 तक मात्र 15 जिलों में राजकीय मेडिकल कॉलेजध् संस्थान संचालित थे जबकि वर्तमान सरकार के अब तक के समय में 45 जिलों में मेडिकल कॉलेजध् संस्थान संचालित हो रहे हैं। वर्तमान सरकार ने वर्ष 2017 से निजी क्षेत्र के अन्तर्गत 4 नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की है। 02 मेडिकल कॉलेज क्रमशः राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं एवं राजकीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में एम0बी0बी0एस0 पाठ्यक्रम के अन्तर्गत 100-100 छात्रों (कुल 200) का प्रवेश कर पठन-पाठन प्रारम्भ कर दिया गया है। इस प्रकार शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कुल 700 (500$200) एम0बी0बी0एस0 सीटों की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि पूरे भारत वर्ष में सर्वाधिक है। वर्ष 2017 से राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 938 एम0बी0बी0एस0 सीटों तथा 127 पी0जी0 सीटों में वृद्धि हुई है तथा निजी क्षेत्र में 1550 यू0जी0 सीट तथा पी0जी0 एण्ड डिप्लोमा में 461 सीटों की वृद्धि हुई है।
प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षाओं में एकरूपता लाने तथा केन्द्रीयकृत शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं संचालित पाठ्यक्रमों को सम्बद्धता प्रदान किये जाने हेतु अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इस सम्बंध में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उ0प्र0 अधिनियम, 2018 दिनांक 22.12.2018 को अधिसूचित कर दिया गया है। इस विश्वविद्यालय से राजकीय क्षेत्र के 22 मेडिकल कॉलेज, निजी क्षेत्र के 18 मेडिकल कॉलेज, निजी क्षेत्र के 17 डेण्टल कॉलेज, राजकीय क्षेत्र के 12 नर्सिंग डिग्री कोर्सेज, निजी क्षेत्र के 198 नर्सिंग डिग्री कॉलेज तथा निजी क्षेत्र के 89 पैरा मेडिकल डिग्री कोर्सेज (कुल 356) को सम्बद्धता प्रदान की जायेगी।
प्रदेश में उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य में 02 अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान (एम्स) क्रमशः गोरखपुर एवं रायबरेली में स्थापित कर आउटडोर सेवायें प्रारम्भ की जा चुकी है तथा शैक्षणिक सत्र 2019-20 में एम0बी0बी0एस0 पाठ्यक्रम के अन्तर्गत एम्स, गोरखपुर में 100 छात्र तथा एम्स, रायबरेली में 100 छात्रों (कुल 200 छात्रों) का प्रवेश कर पठन-पाठन भी प्रारम्भ कर दिया गया है।

