समाचार
सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक लेने सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर के गुप्ता रिसोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने ढोल नगाड़े बजवाकर, जोरदार नारेबाजी के साथ फूल मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत करने में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, नगर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आया हूं, आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संगठन निर्माण की पूरी प्रक्रिया चल रही है, न्याय पंचायत और ग्राम सभा के गठन की प्रक्रिया चल रही है, फरवरी में सभी न्याय पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। संगठन के दम पर 2022 में आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में परचम लहराएंगे। किसान आंदोलन पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसान आंदोलन का हल सरकार को निकालना है, सरकार वार्ता तो कर रही है लेकिन केवल तारीख पर तारीख दे रही है, षड्यंत्र भी रच रही है, आंदोलन को समाप्त करना चाहती है, दमन करना चाहती है, कल एक पत्रकार जो लगातार पूरे घटनाक्रम को दिखा रहा था, उसे गायब कर दिया गया ऐसा हमने सोशल मीडिया पर देखा, जिस तरह की स्थिति है, लोकतंत्र खतरे में हैं, संविधान खतरे में है, अगर इन कृषि कानूनों को किसान नहीं चाहता लागू हो, गरीब नहीं चाहता लागू हो, देश का जवान नहीं चाहता लागू हो, तो सरकार क्यों जबरन इन कानूनों को लागू कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह शांति से आंदोलन करने वाले किसानों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है और उनकी आवाज बनेगी। 18 तारीख से विधानसभा सत्र चलेगा इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा, सरकार को घेरा जाएगा, 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गांव-गांव जा रही हैं, किसानों की आवाज बन रही है, नौजवानों की आवाज बन रही है, उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर है, लाठी खा रही है, संघर्ष कर रही है, जेल जा रहे हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हमें उम्मीद है, भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।।
गाजीपुर बार्डर पर खाने पीने की सामग्री साम्रगी भिजवाई
मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश महासचिव धीरज मलिक प्रतिदिन गाजीपुर बार्डर पर खाने पीने की आवश्यक सामग्री पहुंचा रहे हैं। राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी वारिस,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुन्नागौड, प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम,जनपद शामली प्रभारी अमजद कोहली,जनपद गाजियाबाद यूथविंग जिलाथ्यक्ष बराबर धरना स्थल पर फल व पानी वितरण कर सेवा कर रहे हैं। प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष सहदेव आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिंह, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर डाक्टर शहजाद राणा, डा. नफीस अहमद, डाक्टर महबूब, डाक्टर जीतसिह तौमर,डा अनीस राणा, इमरान राव, मुजफ्फरगर खतौली,चरथावल, थानाभवन के समस्त चिकित्सक बन्धुओं व उनकी समस्त टीम आन्दोलनरत्त किसान भाईयो को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। सभी लोग तन मन धन से पूर्ण मनोयोग सेवा प्रदान कर रहे हैं। हाजी अमीर काजिम समस्त व्यवस्था पूर्ण जिम्मेदारी से कर रहे हैं।
व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन संबद्ध नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से मिले, जिसमें मंडल आयुक्त के धारा १३३ के १-२-३-४-५ आदेश अनुसार कार्यवाही करने के आदेश नगर पालिका ईओ को पहुंच चुके हैं व खुद भी एक प्रतिलिपि सिटी मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत की गई,दिनांक ४-१०-१९ में १६४ मंडलायुक्त द्वारा प्रतिसेदित कर दी गई है इसके अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए,कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जो हमारे पास उपलब्ध है नगर पालिका की फाइलों से गायब हैं,ईओ नगर पालिका के आदेशानुसार नगर पालिका के टैक्स की रिकवरी ९ परसेंट है उन्होंने सख्त आदेश देते हुए जनवरी से वेतन पर रोक लगाने के लिए लिखा है,व्यापारी एग्रीमेंट के अनुसार सरकार का खजाना भरने के लिए तैयार हैं डिफाल्टर नहीं है जोकि निचले स्तर पर कर्मचारी तरह तरह से बहानेबाजी कर परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,इस दौरान भानु प्रताप,किशन लाल नारंग,वीरेंद्र अरोरा,विजय मदान,राजेन्द्र अरोरा,आदि सैकडो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेलः रमानागर
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सचिव रालोद रमानागर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मुददे पर विफल साबित होकर फेल हों गयीं हैं अब इस भाजपा सरकार का केवल एक काम समाज के हर वर्ग की आवाज दबाने का रह गया है जिसकी बानगी उसने अपने उपद्रवियों तथा विधायकों को गुंडो सहित भेजकर किसान आंदोलन को कुचलने में दिखाई है लेकिन भाजपा सरकार भूल गयीं कि इस देश में किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की आत्मा जिंदा है उनकीं एक आवाज़ पर मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई अगले दिन मथुरा में आयोजित की गई अब कल बिजनौर में आयोजित होने जा रहीं हैं इन पंचायतों में युवा दिलों की धड़कन जयंत चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रालोद आकर्षण का केंद्र रहे हैं ये पंचायते व किसान आंदोलन की चिंगारी भाजपा के ताबुत में आखिरी कील साबित होगी।
बच्चों को पोलियो वैक्सीन ड्रॉप्स पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज रविवार की सुबह बुढ़ाना ब्लाक के मदीनपुर खिजरपुर गांव में मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे पोलियों बूथ नंबर ८१ में ० से ५ वर्ष तक के बच्चों को इंडियन रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक डाक्टर राजीव कुमार द्वारा ३ वर्षीया एक बच्ची को पोलियो वैक्सीन ड्रॉप्स पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डाक्टर राजीव कुमार ने कहा कि कोई भी परिवार अपने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने से इंकार ना करे और पोलियों टीम का फुल सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक देश से पोलियो का सफाया ना हो जाये। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल संजीदा, संगिनी, ललिता, आशा, पूनम, विरेन्द्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता मेनवाल, रोजू, शबनम, साबिर और शादाब इत्यादि उपस्थित रहे। पोलियो वैक्सीन ड्रॉप्स पीने वाले बच्चों व बच्चों को बूथ पर लाने वालों को बिस्किट के पैकेट वितरित किये गए। इस अवसर पर कोविड-१९ के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। बूथ पर आधा सैंकडा बच्चों को पोलियो की दवाई पीने की सूचना है।
मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
मुज़फ्फरनगर। जिला परिषद मार्किट में मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष सुभाष चौहान एवं संचालन ज़िला महामंत्री संजय गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता चेयरमैन प्रमोद मित्तल तथा डॉक्टर आर के गुप्ता रहे। मीटिंग में मुख्य रूप से ड्रग पोर्टल सुधार करने पर हर्ष व्यक्त किया गया एवं जी एस टी में एवं दवा व्यापार में आ रही विभिन्न दिक्कतों पर चर्चा की गई। चर्चा में अध्यक्ष सुभाष चौहान ने अपने दवा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि मंत्री संजीव बालियान एवं सक्षम अधिकारियों से शीघ्र ही इन आ रही समस्याओं के संबंध में दवा व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
मुख्य रूप से सतीश तायल, मनोज गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, अभिषेक वालिया, दिव्य प्रताप राणा, संदीप चौहान सुबोध जैन, संजीव वर्मा, अनिल त्यागी ,पंकज तनेजा ,सुमित धवन, सचिन त्यागि, आखि़ल सिंह, के डी राजपूत, अमित वत्स, मयंक बंसल, सुधीर त्यागी, राजीव कुमार, मुकेश शर्मा ,प्रमोद मलिक एवं अरुण प्रताप सिंह आदि उपस्तिथ रहे।
ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत
खतौली। ट्रेन की चपेट मे आकर युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मड के रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट मे आ जाने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के दर्जनो ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने थाना जीआरपी को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल खतौली कोतवाली क्षेत्र से जुडा होने के कारण खतौली कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खतौली पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड व मृतक की तलाशी मे मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान गांव तिगाई निवासी शिवसागर के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। युवक शिवसागर की मौत की सूचना से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही खतौली के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा आज दिनभर स्थानीय ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
भूख हडताल कर की दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन की आड़ में दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान लाल किले पर तिरंगे के अपमान के मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी अपने साथियों संग तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
आपको बता दें कि २६ जनवरी के दिन किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान लाल किले पर तिरंगे के अपमान के विरोध में समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा तीन दिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान किया गया जिसको आज क्रियान्वित करते हुए मनीष चौधरी अपने साथियों सहित तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए साथ ही उन्होंने सरकार से लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
किसान और व्यापारी एक-दूसरें को समझे
मुजफ्फरनगर। किसान तथा व्यापारियो को हमेशा से ही एक दूसरे के साथ की जरूरत रही है। क्योंकि एक दूसरे से अलगाव कर ना तो किसान का काम चल सकता है और ना ही व्यापारी का। किसान भाईयो व व्यापारियो के बीच अलगाव के प्रयास उचित नही है।
समाजवादी पार्टी के महामंत्री शलभ गुप्ता एड. ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि किसान तथा व्यापारी एक दूसरे के दो पहलू हैं। सपा नेता शलभ गुप्ता का कहना है कि व्यापारी किसान की उपज को खरीदकर उसे आगे बेचता है। इसी प्रकार किसान भी व्यापारी से खाद व बीच तथा कृषि यन्त्र आदि खरीदता है। तथा घरेलू जरूरत का सामान खरीदता है। अतः ये दोनो वर्ग एक दूसरे के पूरक है। कुछ लोगो मे चर्चा है कि किसान व व्यापारियो के बीच अलगाव की स्थिती बन रही है। जो कि निरर्थक है। ऐसा कुछ नही है। किसान हमेशा से एक दूसरे के सुख दुख मे खडा है और अभी भी हमेशा साथ ही है। सपा नेता शलभ गुप्ता का कहना है कि मौजूदा परिवेश मे जय जवान, जय किसान,जय व्यापारी का नारा ही सार्थक है।
राम मंदिर निर्माण में सहयोग किया
मुजफ्फरनगर। अक्षत गर्ग कक्षा ४ पुत्र विशाल गर्ग, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा के द्वारा अपनी गुल्लक को तोड़कर कर सारा धन भगवान श्री राम के भव्य मंदिर को समर्पित करते हुए कुलदीप विभाग प्रचारक कुलदीप जिला व्यवस्था प्रमुख नितिन नगर कार्यवाह को समर्पण किया साथ मे डॉ सुनील जैन होम्योपैथिक चिकित्सक और परिवार के सभी सदस्यों ने भी समर्पण किया।
किसान आंदोलन के समर्थन प्रदर्शन करेंगे सपाई
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जारी प्रेस विज्ञिप्ति मे बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसानो की दुर्दशा से काफी आहत हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर किसानो के हितो की रक्षा के लिए समाजवादी किसान समिति का गठन किया गया है। जिसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप मे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. व खतौली से पूर्व सपा प्रत्याशी युवा सपा नेता चन्दन चौहान को समिति मे सदस्य के रूप मे शामिल किया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गठित समाजवादी किसान समिति में शामिल सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व सपा नेता चन्दन चौहान जनपद मे किसान आंदोलन के समर्थन की कमान संभालने के साथ किसानो के विरूद्ध हो रही कार्यवाही का पूर्ण ब्यौरा तैयार कर इसकी रिर्पोट सपा मुखिया अखिलेश यादव को सौंपेगे।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि वर्तमान मे कृषि कानून के विरूद्ध जनपद मुजफ्फरनगर मे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. के नेतृत्व मे लगातार किसान चौपाल, युवा घेरा कार्यक्रम, गिरफ्तारी व आंदोलन किसानो के समर्थन मे कर चुकी है तथा भाकियू की महापंचायत मे भी सपा नेताओं ने बढचढ कर शामिल होते हुए समर्थन दिया था। किसान आन्दोलन के मददेनजर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा गठित समाजवादी किसान समिति मे सपा नेता प्रमोद त्यागी एडवोकेट व चंदन चौहान को शामिल करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
घायल होने पर प्रेमिका को छोड़ भागा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी जोनी बीती 27 जनवरी को प्रेम प्रसंग में मोहल्ले की किशोरी को लेकर फरार हो गया था। रास्ते में किशोरी बाइक से गिरकर घायल हो गई। इसके बाद जोनी उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और स्वजन को सूचना दी। गंभीर हालत में किशोरी को पहले मेरठ और बाद में दिल्ली रेफर कर दिया था। होश आने पर किशोरी ने परिवार वालों को पूरा मामला बताया। किशोरी के पिता ने जोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

