News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में होली के दिन भीषण हादसा, डल्लू देवता मंदिर पर सिलेंडर फटा, एक की मौत, 3 गंभीर|
मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर स्थित प्रसिद्ध डल्लू देवता मंदिर पर होली के त्यौहार पर लगे मेले में गुब्बारे में भरी जाने वाली गैस की टंकी फटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने डल्लू देवता में हुए हादसे को लेकर अपर गृह सचिव से फोन पर वार्ता करते हुए मृतक के परिजनों को 5 लाख रूपये मुआवजे के लिए कहा। उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही मृतक आशु के परिजनों को 5 लाख मुआवजा राशि प्राप्त हो सकेगी। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में डल्लु देवता पर रविवार सुबह होली के मेले में लकडसंधा निवासी आशु (20) गैस सिलिंडर लेकर गुब्बारों में गैस भर कर बेच रहा था। करीब ८ बजे अचानक गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया।
हादसे में गुब्बारे विक्रेता आशु पुत्र पप्पू के अलावा खादरवाला निवासी अतुल, खादरवाला की रहने वाली महिला स्नेहा पत्नी दीपक, बबीता निवासी खादरवाला व नवनीत शर्मा निवासी द्वारिकापुरी घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से मेले में अफरा-तफरी मच गई।  सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शहर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद नवनीत शर्मा, आशू और अतुल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल नवनीत व अतुल को प्राथमिक उपचार दिलाकर मेरठ रेफर कराया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि हाइड्रोजन गैस के सिलेंडर फटने से हुए हादसे में लकड़सधा निवासी घायल आशू पुत्र पप्पू की मेरठ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सीओ ने बताया कि आशू ही गुब्बारे में गैस भर कर बेच रहा था। उधर, जब शव जिला अस्पताल आया तो परिजनों ने शव को बिना कार्रवाई के लिए ले जाना चाहा, लेकिन पुलिस ने शव नहीं दिया जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया। अधिकारियों ने मौके पर जाकर उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।

 

होली का पूजन किया5 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। रंगो के त्यौहार होली पर्व पर नगर के विभिन्न चौराहों एवं गली मौहल्लो मे होली का पूजन हुआ। श्रृद्धालु महिलाओ ने नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ अपने गली-मौहल्ले के आसपास लगी होली का पूजन किया। होली के त्यौहार के मददेनजर पालिका प्रशासन की और से उचित साफ-सफाई व्यवस्था की गई तथा होली चौक पर कली का छिडकाव आदि कराया गया। नगर के मौहल्ला रामपुरी स्थित होली चौक,अलमासपुर चौराहा स्थित होली चौक, नगर के मौहल्ला अबुपुरा स्थित होली चौक,नई मन्डी लक्ष्मण विहार स्थित होली चौक पर होली का पूजन हुआ। इसके अतिरिक्त नगर के प्रेमपुरी, रामपुरम, कृष्णापुरी,पंचमुखी,बैंक कालोनी, भरतिया कालोनी, नई मन्डी पीठ बाजार आदि विभिन्न स्थानो पर श्रृद्धालुओ ने होली का पूजन किया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जिला पुलिस प्रशासन हर्षोल्लास एवं रंगो के त्यौहार होली पर्व को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,सीओ सिटी कुलदीप सिह,इंस्पैक्टर कोतवाली योगेश शर्मा,इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन उम्मेद सिह, नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान सहित समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र मे क्षेत्र मे भ्रमण कर अधीनस्थो को निर्देशित करते नजर आए।

समाचार

 

होलीकोत्सव का विशेष यज्ञ के साथ शुभारम्भ किया
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी चौडी गली स्थित आर्य समाज,नई मण्डी में होलीकोत्सव का विशेष यज्ञ के साथ शुभारम्भ हुआ। यज्ञ में मुख्य यजमान अनिल त्यागी सपत्नि मंजु त्यागी रहे। यज्ञ का विस्तृत विवरण यज्ञशाला में बतया गया वैदिक विद्वानो व उपदेशकों ने अपने विचार वेदो पर रखे और जीवन को वेदमय बनाने का आग्रह किया। यज्ञीय प्रार्थना के उपरान्त प्रसिद्व भजनोपदेशक उमेश आर्य व सतीश कुमार ने वातावरण को भक्तिमय करते हुए उन्होने भजनो के माध्यम से कहा परमात्मा न आपका जर्र माल देखता है वह तो आपके आमाल देखता है। उन्होने भजनो के माध्यम से माता-पिता के आदर की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
यज्ञ हमें त्याग सिखाता है त्याग भाव को जीवन मे उतरने पर ही हमारा जीवन सार्थक है और यज्ञ करना सार्थक है। वैदिक विद्वानो ने अपने प्रवचन कहा सत्याथ्र प्रकाश मे मनुस्मृति में विस्तत,विशाल व व्यापक उल्लेख है। इस दौरान संरक्षक राजपाल सिह चाहल एड., जितेन्द्र कुमार, उतर सिह आर्य,सतबीर सिह आर्य,महामंत्री जितेन्द्र सिह, आनन्द स्वरूप आर्य, मंजु त्यागी, सुरेश सेठी,गौरव डबास,राकेश सिह, धर्मेन्द्र आर्य आदि प्रस्तुत रहे। मंच का संचालन देवी सिह आर्य ने किया यजमानो को आर्शीवाद वैदिक विद्वानो ने फूलो की वर्षा कर के दिया तत्पश्चात शान्ति पाठ से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन धर्मेन्द्र आर्य ने किया। 29 मार्च को प्रातः 8 बजे से यज्ञ का शुभारम्भ होगा। भव्य कार्यक्रम में वैदिक विद्वानो के प्रवचन होंगे एवं भजनोपदेशकों के विभिन्न वैदिक विषयों पर भजन होंगे एवं रिषीलंगर से कार्यक्रम का समापन होगा।

 

बाईक फिसलने से महिला सहित तीन घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक फिसलने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मिमलाना रोड निवासी दीपक पुत्र सतीश अपनी मां सरोज के साथ होली पर देवताओं की पूजा के लिए अपने पैतृक गांव कसेरवा जाते वक्त बाईक फिसलने से घायल हो गया। इस हादसे मे उसकी मां व पिता भी घायल हो गए। चूंगी नम्बर 2 पर हुए हादसे पर एकत्रित लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलो को तुरंत ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

 

 

होली मिलन व होली का हुडदंग कार्यक्रम का आयोजन10 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। खरी-खरी विचार मंच द्वारा होली मिलन व होली का हुडदंग कार्यक्रम मारवाडी रेस्टयूरेंट स्वरूप प्लाजा,रूडकी रोड, पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे होली का हुडदंग के बीच ढेरो पुरस्कार समयबद्धता पुरस्कार,होली का विद्वान बीरबल भी बांटे गए। कार्यक्रम के अंत मे खरी खरी होली सम्राट व होली सामग्री भी घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक मण्डल की पूर्व विधायक श्रीमति सुशीला अग्रवाल पूर्व विधायक ने की। कार्यक्रम मे सचिन सिंघल भाजपा जिला मंत्री,सुनील सिंघल सदस्य नोर्दन रेलवे बोर्ड,उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल व व्यापारी नेता हर्षवर्धन जैन मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन खरी खरी विचार मंच के इं.उमेश वर्मा ने किया। खरी खरी विचार मंच के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता विकास वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वन्देमातरम से किया गया,जिसको भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रीति खन्ना ने गाया। इस अवसर पर बोलते हुए खरी खरी विचार मंच के संयोजक विकास वर्मा एडवोकेट ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप मे मनाया जाता है। होली दहन के दिन एक पवित्र अग्नि जलाई जाती है। जिसमें सभी तरह की बुराई,अहंकार और नकारात्मकता को जलाया जाता है। समाज के युवाओं,समाजसेवियों,राजनैतिक लोगों के मध्य जब वैचारिक क्रान्ति लाकर उनको निडर,निर्भिक व स्वावलम्बी नही बनाया जायेगा तब तक देश व समाज का भला नही हो सकता। भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारी पर चोट करने के लिए खरी खरी विचार मंच का होना जरूरी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुशांषिक संघटनो व भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओ ने होली की मस्ती मे हास्य व्यंग,चुटकुले, कटाक्ष,संस्मरण व गीत-नृत्य कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी को बधाईयां दी। कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व खरी-खरी विचार मंच की नेत्री प्रीति खन्ना ने तंबोला खेल भी खिलाया तथा कार्यक्रम मे मौजूद सभी सदस्यो ने अपने अभिनय हास्य प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम मे राधा-कृष्ण के साथ कार्यक्रम मे मौजूद सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर फूलो की होली खेली। कार्यक्रम में समयबद्धता पुरस्कार अभिषेक खन्ना एड.व तंबोला खेल मे-अभिषेक खन्ना एड.,पवन वर्मा,कु.प्रियंका,लक्ष्य अरोरा,इं.उमेश वर्मा ने पुरस्कार पाये। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगो की उपस्थिती मे लक्की डा निकाला। उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल को होली सम्राट व प्रीति खन्ना को होली साम्रज्ञी घोषित किया गया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम मे सुशीला अग्रवाल पूर्व विधायक, सचिन सिंघल, भाजपा जिला मंत्री,सुनील सिंघल सदस्य नोर्दन रेलवे बोर्ड,उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल,व्यापारी नेता हर्षवर्धन जैन, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक अनिल लुहारी,उमेश वर्मा,प्रदीप खन्ना,पवन वर्मा,श्रीमति प्रीति खन्ना,श्रीमति पूनम खन्ना, श्रीमति पूनम खन्ना,श्रीमति सरिता वर्मा,श्रीमति अनामिका खन्ना,शालू सैनी,हरगोपाल कश्यप एड.,घनश्याम भगत,रवि वर्मा,कमल कांत शर्मा,ब्रजभूषण वर्मा,महेश मित्तल एडवोकेट आदि सैकडो लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

दो छोटे हाथियो की भिडंत में चार घायल
भोपा। थाना क्षेत्र के बेलडा गंगनहर कांवड पटरी पर आज सुबह के समय सडक के किनारे खडे ट्रक के पीछे से दो छोटे हाथियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे मे दोनो छोटे हाथियो सहित चार लोग घायल हो गए। दिन निकलने के साथ हुए सडक हादसे की सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर भोपा दीपक चतुर्वेदी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उनके परिजनो को हादसे की सूचना दी।

 

 

वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सतर्क
मुजफ्फरनगर। होली के त्यौहार एवं त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने अधीनस्थो को उचित कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हुए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर मे चल रहे अभियान विशेष के तहत इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर वांरटी हाल निवासी मॉडल टाउन सरकूलर रोड निवासी रसीद को हिरासत मे लेते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

 

युवक के साथ की मारपीट
चरथावल। ससुराल आए युवक के साथ हुई कहासुनी मे मारपीट कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेडी निवासी करीब 23 वर्षीय अब्दुल वारिस बीते दिन अपनी ससुराल दधेडूखुर्द आया हुआ था। आरोप है कि ससुराल मे किसी बात को लेकर उसकी अपने साले व ससुर के साथ कहासुनी हो गई।जिसके चलते अब्दुल वारिस पुत्र तसव्वर को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही दधेडू खुर्द पहुंचे घायल के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया तथा आरोपियो ेके खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

 

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त आरिफ पुत्र इकबाल निवासी मुशतर्क थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर को मोन्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप नादर द्वारा अभियुक्त मोफीद पुत्र तौफीक निवासी पुटठी इब्राहिमपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर को सीएचसी रामराज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियु्त हरेन्द्र पुत्र बेद सिंह निवासी भौराखुर्द थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर को मूनलाईट स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना भौराकलां पर मु0अ0स0 रविन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त गुडडू पुत्र इस्लाम निवासी बघरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर को हैदरनगर मोड से गिरफ्तार किया गया।

 

 

होली महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया12 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। पी.आर.पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड के विद्यालय प्रांगण में होली महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी व प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल ने होली के पावन महोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं दी, और सभी से आग्रह किया कि होली के इस पावन महोत्सव पर बड़ी सुरक्षा के साथ होली मनाएं, किसी को किसी प्रकार की हानि ना पहुंचाएं।
पी.आर. पब्लिक स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा बनाए गए पोस्टर पर लिखे संदेश के द्वारा सभी को यह बताया कि हमें होली के पावन महोत्सव पर क्या करें, और क्या ना करें, कैसे हमें खूब होली खेलनी चाहिए, और कैसे नहीं के बारे में बताया। सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओ ने प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंगल और डायरेक्टर सर अनघ सिंघल को माथे पर तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

 

 

होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी नई मंडी बड़ी धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप रहे नई मंडी अध्यक्ष इंद्र सेन बिंदल व महामंत्री मुदित जैन कोषाध्यक्ष दिनेश बंसल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन अमित राय जैन व अनुराग सिंघल ने किया होली मिलन समारोह में आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें राधा कृष्ण का फूलों की होली खेलकर रास रचाना अत्यंत सराहा गया कलाकारों द्वारा होली के गीतों पर नृत्य कर सुंदर प्रस्तुति दी गई देर रात्रि तक चले होली मिलन कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए व्यापारियों ने जमकर फूलों की होली खेली मुख्य अतिथि द्वारा सभी को होली की बधाई दी गई तथा एक सुंदर गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने भारी संख्या में आए व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा इस शुभ अवसर पर कहा कि आने वाला समय खराब चल रहा है हमें कोरोना के बचाव के लिए मस्ताना आवश्यक है तथा अपने आने वाले ग्राहक को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें तभी हम अपनी अपने ग्राहक की आम जनता की जान बचा सकते हैं कार्यक्रम में भी सभी आने वाले व्यापारियों को मास्क बांटे गए तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया गया कार्यक्रम के उपरांत सभी व्यापारियों ने गरम गरम भोजन का रसास्वादन किया।कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा महेश चौहान, प्रमोद त्यागी, जयपाल शर्मा, आशुतोष गुप्त,ा अभिषेक कुछल, विवेक गर्ग, सुभाष मित्तल, नवनीत गोयल, नीरज बंसल, संजीव बत्रा, सचिन गोयल, सतपाल जैन, देवेंद्र जैन,अनिल गर्ग, भारत भूषण, मोहनलाल, आलोक गर्ग, नरेश बंसल, राकेश ढींगरा, राहुल सिंघल, गुरजीत सिंह चावला, दीपक जैन, धर्मेंद्र जैन, सुशील गर्ग, हरीश पाहुजा, कपिल पाहुजा, नितिन मित्तल, विपिन गोयल, कृष्णपाल आदि भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

 

विशाल होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। ट्रस्ट कार्यालय पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दाल के सभी सदस्यों ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के सानिध्य में विशाल होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और दल के सदस्य सत्य प्रकाश धीमान ने होली पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की इसके साथ ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान व उपाध्यक्ष प्रदीप फोरमैन ने हंसगुल्ले के साथ एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी विशाल होली मिलन कार्यक्रम में अथितियों व सदस्यो ने होली के पावन पर्व पर अपने अपने विचार रख कार्यक्रम को रंगों से सरबरोर कर सभी सदस्यों को जलपान वह मिठाईयां खिलाई कार्यक्रम में उपस्थित माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान, जिला अध्यक्ष संदीप धीमान, उपाध्यक्ष वीरेंद्र धीमान व उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान, जिला सचिव प्रमोद धीमान, सदस्य मोहित धीमान व सत्य प्रकाश आशुतोष धीमान, आशीष धीमान, अखिल धीमान आदि सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों को होली की शुभकामनाये दी और कोविङ १९ का विशेष ध्यान रखकर होली पर्व मनाने की बात कही।

 

 

एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 54 लाख की लागत से कराया जाएगा
खतौली। गांव शेखपुरा से होकर रेलवे स्टेशन और आधा दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ५४ लाख की लागत से कराया जाएगा। शासन ने इस मार्ग के निर्माण को हरी झंडी देते हुए धन अवमुक्त कर दिया है।
पिछले कई दशकों से यह मार्ग खस्ता हाल में था। यहां पर बरसात के दिनों में जलभराव होने से कीचड़ हो जाता है। इस मार्ग से होकर सैकड़ों बच्चे नगर में शिक्षण कार्य के लिए आते थे, मगर मार्ग में जलभराव होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग रेलवे लाइन के बराबर से होते हुए गांव शेखपुरा, अतरपुरा, शाहपुर, फहीमपुर खुर्द, जसौला, कडली आदि गांवों को जाता है। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला इस मार्ग पर रेलयात्रा करने वाले यात्री भी इसी मार्ग से होकर जाते हैं। विधायक विक्रम सैनी के प्रयासों के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दी। विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि सड़क का निर्माण मई माह में शुरू करा दिया जाएगा। शेखपुरा की सड़क का निर्माण को शासन ने ५४ लाख स्वीकृत किए हैं।

 

पंचायत चुनाव में महिलाएं बनेंगी पीठासीन अधिकारी
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समय सारिणी घोषित होने के बाद जिला प्रशासन ने भी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। इस बार 16 हजार कर्मचारी चुनाव कराएंगे, जबकि जिले में मात्र 12 हजार कर्मचारी हैं, जिनमें छह हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। ऐसे में मंडल के दूसरे जिलों सहारनपुर और शामली के कर्मचारी भी मुजफ्फरनगर में चुनाव संपन्न कराएंगे।
इस बार पंचायत चुनाव में महिलाओं को पीठासीन अधिकारी भी बनाया जाएगा। इस बारे में शासन से निर्देश जारी हुए हैं। हालांकि महिला कर्मचारियों को बूथों पर रात्रि में विश्राम कराना बड़ी चुनौती है। पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 43 जिला पंचायत सदस्य, 498 ग्राम पंचायत समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव होगा। सात व आठ अप्रैल को नामांकन और 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव के लिए कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी संबंधित जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी संभालेंगे।

जिले में 12 हजार कर्मचारी
जिले में करीब 12 हजार कर्मचारी हैं, जिसमें शिक्षक व शिक्षिकाएं भी शामिल हैं, जबकि चुनाव के लिए 16 हजार कर्मचारियों की सूची तैयार हुई है। करीब चार हजार कर्मचारी शामली और सहारनपुर जिले से आएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सेक्टर और जोन मजिस्ट्रेट को शिक्षण संस्थाओं में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में पोलिग पार्टियां चुनाव से एक दिन पूर्व रात्रि विश्राम करेगी। इस बार शासन से निर्देश आए हैं कि पद के आधार पर पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए जाए, जिसके चलते महिलाओं को भी पीठासीन अधिकारी बनाया जाएगा। पिछले चुनाव में महिलाओं को पीठासीन से मुक्त रखा गया था। सभी बूथों पर महिलाओं के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी हुए हैं। ताकि रात्रि विश्राम के दौरान महिलाओं को परेशानी न हो।
मंडल के दूसरे जिले से आएंगे कर्मचारी
सीडीओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही हैं। अधिकतर विद्यालयों में व्यवस्था दुरुस्त है। पीठासीन अधिकारी महिलाओं को भी बनाया जाएगा। कर्मचारी कम पड़ने पर मंडल के दूसरे जिलों से आएंगे।
स्वास्थ्यकर्मी चुनाव ड्यूटी से मुक्त
कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। शासन से निर्देंश आए हैं कि अभियान में और तेजी लायी जाए। इसके चलते चुनावी सरगर्मी में टीकाकरण भी तेजी से होगा। इसके चलते प्रशासन ने चिकित्सकों समेत मेडिकल स्टाफ को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का निर्णय लिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eight =