समाचार
अज्ञात शव नहर में मिला
भोपा। नहर मे अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार भोपा गंगनहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओ को नहर मे नहला रहे ग्रामीणो के बीच आज दोपहर उस समय कौतूहल बन गया कि जब ग्रामीणो ने देखा नहर मे किसी अज्ञात व्यक्ति का तैर रहा है। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नहर मे शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है जो पिछे कहीं से बहता हुआ आ रहा है।
दो पक्षो के बीच हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। आपसी विवाद मे दो पक्षो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
सूत्रो के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर मे आज सुबह कुछ युवको के बीच आपसी विवाद हो गया। जो बहस के बीच मारपीट मे तब्दील हो गया। इस दौरान कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। एक अन्य मामले मे शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबी मे भी दो पक्षो के बीच हुए विवाद मे मारपीट हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुट गई।
कोविड-19 टीकाकरण कराया
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह मलिक द्वारा सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गणों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोरोना के गंभीर संक्रमण के समय में चलाए जा रहे कोविड-१९ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिला चिकित्सालय अधीक्षक की देखरेख में जिला चिकित्सालय में कोविड-१९ टीकाकरण कराया गया तथा अपने सभी सदस्यगणों से टीकाकरण के साथ-साथ कोविड से बचाव के लिए मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के ४५ वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र अधिवक्ताओं ने टीकाकरण में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा कोविड-१९ की गाइडलाइन का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया टीकाकरण के अवसर पर ब्रिजेंद्र सिंह मलिक के अलावा श्रीमती मीनू मलिक पत्नि ब्रिजेंद्र सिंह मलिक, चंद्रपाल सिरोही, प्रवीण खोकर, अशोक कुशवाह, रविंद्र कुमार, अनुराग त्यागी, आदेश सैनी, सुधीर गुप्ता, नरेंद्र सैनी, विजय स्वरूप, सतेंद्र सैनी, नीरज ऐरन आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
प्रत्याशियो ने अपने घरों पर बिताया समय
मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनो से चुनावी तैयारियों, जनसम्पर्क एवं चुनाव सम्बन्धी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सुबह से देर रात तक व्यस्त चल रहे प्रत्याशियो ने एक पखवाडे बाद आज अपने परिवार को समय दिया, किसी प्रत्याशी ने चुनाव के बाद जमकर नींद ली तो कोई प्रत्याशी मतदान के बाद अपने समर्थकों के साथ चुनावी घटाजोड के बीच हारजीत के आंकडे फिट करने मे मश्गूल नजर आया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद मे 19 अप्रैल 2021 को दूसरे चरण के चुनाव मे विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। बीते दिन हुए मतदान के पश्चात सभी प्रत्याशियो ने अपने अपने तरीके से आज दिन की शुरूआत की। किसी प्रत्याशी ने आज कई दिन बाद अपने परिवार के साथ समय गुजारा तो किसी ने देर तक सोकर पिछले कई दिनो की नींद को पूरा किया। वहीं दूसरी और चुनावी भागदौड मे जुटे प्रत्याशियो मे से कुछ प्रत्याशी अपने समर्थको के बीच चुनावी चर्चा तथा मतदान के पश्चात अब चुनावी घटा जोड के बीच अपने पक्ष मे जीत के आंकडे फिट करता नजर आया। अब सवाल यह है कि प्रत्याशीध्समर्थक चाहे जो भी चुनावी परिचर्चा करें। परन्तु इस चुनाव मे असली हार जीत तो भविष्य के गर्भ मे है। फिलहाल सभी दिग्गजों के भविष्य का फैसला मतपेटी मे कैद है। अब मतगणना के पश्चात ही हार-जीत तय हो पाएगी। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के अर्न्तगत जिला पंचायत सदस्य पद,ग्राम प्रधान,बीडीसी के लिए निर्वाचन होना है। चुनाव को लेकर पिछले कई दिनो से भागदौड,जनसम्पर्क एवं चुनाव सम्बन्धी व्यवस्था आदि के बाद अब विभिन्न राजनैतिक दलो से समर्थित प्रत्याशियो तथा निर्दलिय प्रत्याशियो की निगाह अब मतगणना पर है।
व्यापारी नेता के भाई का बीमारी के चलते निधन
मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेता के भाई का बीमारी के चलते निधन हो गया। दुखद हादसे से नगर मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगो तथा व्यापार मण्डल से जुडे पदाधिकारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के छोटे भाई करीब 58 वर्षीय प्रेमकुमार मित्तल पिछले करीब डेढ वर्ष से काफी बीमार चल रहे थे। जिनका दिल्ली से उपचार चल रहा है। बीमारी के चलते बीती रात निधन हो गया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक दलो से जुडे राजनीतिज्ञो,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो तथा व्यापार मण्डल से जुडे पदाधिकारियो ने व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल के छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।
साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शहर में इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली
मुजफ्फरनगर। मंगलवार के दिन साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शहर में अधिकतर व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहीं। जिन मार्गो पर जाम के हालात रहते थे, वहां इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। शिव चौक, मीनाक्षी चौक व भगत सिंह रोड पर काफी कम आवाजाही रही। शहर के मुख्य मार्ग, भगत सिंह रोड, अंसारी रोड, मेरठ-रुड़की रोड, आर्य समाज रोड, सरकुलर रोड, घास मंडी रोड, कचहरी रोड, टाउनहाल रोड, कच्ची सड़क, परिक्रमा मार्ग, भोपा रोड व जानसठ रोड आदि मार्गो पर अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके अलावा एसडी मार्केट, चौ. चरण सिंह मार्केट, अग्रवाल मार्केट, जिला मार्केट परिषद, लोहिया बाजार, दाल मंडी बाजार लगभग बंद रहे। इन स्थानों पर दोपहर बाद कुछ दुकानें जरूर खुलीं, लेकिन शाम को जल्दी बंद हो गई। बाजार बंद होने के चलते लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए परेशानी हुई। मतदान के चलते वाहन भी कम ही चले, जिससे इधर-उधर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल की एक आवश्यक बैठक होटल गैलेक्सी मे वरिष्ठ व्यापारी नेता रेवती नन्दन सिंघल की अध्यक्षता मे की गई। बैठक का संचालन महामंत्री प्रमोद मित्तल ने किया। बैठक का उददेश्य कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप को देखते हुए सभी व्यापार मण्डलों के अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से सम्मति से समस्त व्यापारियो से निवेदन किया है कि 20,21 व 22 अप्रैल,2021 को को महामारी को देखते हुए अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बन्द रखे। आवश्यक सेवाएं बन्द से मुक्त रहेगी। क्योंकि इस महामारी का प्रकोप सारे देश के साथ अपने जनपद को पूरी तरीके से लपेट में ले रखा है। बन्द के अलावा और कोई साधन नही बचा है। इसमे सभी लोगो को सरकार की गाइडलाईन का पूर्ण रूप से सहयोग कर अमल मे लाना चाहिए। पूर्व विधायक अशोक कंसल व संजय मित्तल वरिष्ठ व्यापारी नेता ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि 30 अप्रैल 2021 तक इस महामारी को देखते सारे प्रदेश में लॉकडाउन लगना चाहिए। बैठक के दौरान व्यापारी नेता श्यामसिह सैनी एवं राहुल वर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि सारे शहर के प्रतिष्ठानो को तुरन्त सैनिटाईज कराना बहुत ही आवश्यक है। कोविड-19 टैस्ट मे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए बल्कि टैस्ट अधिक से अधिक होने चाहिए। महामंत्री प्रमोद मित्तल व विश्वदीप गोयल ने बताया है कि आज जो इंजैक्शन रेमडिसिविर हसमें काम करता है वह मार्किट मे किसी भी कीमत पर उपलब्ध नही है। अतः शासन और प्रशासन से निवेदन है कि वह इंजैक्शन रेमडिसिविर सरकार उपलब्ध करायें। क्योंकि एक मरीज को कम से कम 06 इंजैक्शन की डोज होजी है। मुख्य चिकित्साधिकारी से निवेदन करते है कि कोविड-19 के पेशेन्ट को भर्ती की सुविधा व दवायें तुरन्त उपलब्ध करवायी जाये। इस बैठक मे मुख्य रूप से रेवती नन्दन सिंघल, प्रमोद मित्तल, संजय मित्तल, नीरज गुप्ता,रामकुमार तायल, राहुल वर्मा, प्रमोद टांक,पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्याम सिह सैनी, विश्वदीप गोयल व निधिश राज गर्ग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीकेंड दो दिन के लाकडाउन की घोषणा का जहां व्यापारियों ने स्वागत किया वहीं स्वेच्छा से बाकी के दो दिनों की बाजार बंदी का फैसला वापस लिया।
29 वाँ श्री शत चण्डी महायज्ञ महा आरती के साथ सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। माँ श्री विद्या महा त्रिपुरा सुन्दरी शक्ति पीठ नदी घाट का 29 वाँ श्री शत चण्डी महा यज्ञ महा आरती के साथ सम्पूर्ण हो गया। प्रतिदिन श्रीगणपति पूजन कलश स्थापना, ध्वजा रोहण वेदी पूजन, ब्राह्मण वरण के साथ श्री शत चण्डी पाठ चलते रहे। आज हवन यज्ञ के उपरान्त महा आरती हुई और इसी के साथ 29वें श्री शत चण्डी पाठ सम्पूर्ण हो गए।
ब्रह्ममलीन गुरू पं0 बालकिशन शास्त्री द्वारा प्रवर्तित 29 वां श्री शत चण्डी महायज्ञ में धार्मिक क्रियाएँ पूजा पाठ पं0 कृष्ण दत्त, पंडित सचिन शर्मा, पं0 सोनू शांडिलय, दीपक शास्त्री, सिद्वपीठ वाले गुरूजी, संजय कुमार आदि ने सम्पन्न कराई। इस दौरान सभी भक्तों से आगंह किया गया था कि वे भीड़ भाड़ न लगाए और मास्क पहनकर उचित दूरी रखकर अकेले अकेले ही पूजा अर्चना करें।
कुटबी में दो पक्षों में विवाद मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव के बाद गांव कुटबी में दो पक्षों में विवाद के चलते पुलिस में हडकंप मच गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के गांव में चुनाव को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। चर्चा रही कि यहां गुट में कई दिनों से तनाव था। इस संवेदनशील गांव में खुद डीएम और एसएसपी ने कल पहुंचकर लोगों से शांति की अपील की थी। कल भी दो गुटों में कहा सुनी हुई थी। बताया जाता है कि आज फिर दो गुट आमने सामने आ गए।दूसरे पक्ष का आरोप है कि बाहरी लोगों को बुलाकर हमला कराने की कोशिश की गई। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जिसके पश्चात आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी।

