समाचार (Muzaffarnagar News)
कार सवार हादसे में मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)लकड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि ४ यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। कार सवार ५ दोस्त शुक्रताल में चल रहे गंगा कार्तिक मेले में शामिल होने जा रहे थे। मेले में जाते समय बीच रास्ते हादसा हुआ।
देर रात गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार ओवरलोड वाहन से टकराकर भयंकर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें कार में सवार पांच युवक गंभीर घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव मखियाली निवासी युवक कार में सवार होकर देर रात गंगा स्नान के लिए शुक्रताल जा रहे थे तभी रास्ते में यूसुफपुर पुलिया से आगे मोरना की ओर से आ रहे लकड़ी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार अमित पुत्र महेंद्र, नीतीश पुत्र गोपाल, हिमांशु पुत्र वीर सिंह, पप्पू पुत्र प्रीतम, बादल पुत्र राजपाल सभी गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को १०८ एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल बादल पुत्र राजपाल उम्र २३ वर्ष की मौत की पुष्टि की। बाकी सभी चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। मुजफ्फरनगर शुक्रताल रोड पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन तेजी से चालू है।
ट्राली हुईे खराब होने से लगा जाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के व्यास्ततम शामली रोड पर आज उस समय जाम की स्थिती बन गई कि जब भूसे से लदी एक टैªक्टर-ट्राली अचानक खराब हो गयी। इस दौरान शामली रोड पर जाम की स्थिती बन गई। मौके पर पहंुची शहर कोतवाली पुलिस व टैªफिक पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया तथा ट्राली को भी उक्त स्थान से हटवाया गया तब कहीं जाकर यातायात बहाल हुआ।
महिला की मौत सेकोहराम
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मृतका के परिजनो ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला सफीपुर पटटी निवासी विवाहिता की अल सुबह मौत हो गई। चर्चा रही कि उक्त महिला की मौत हार्ट अटैक के काकण हुई है। महिला की मौत की खबर से उसके परिजनजनो मे कोहराम मच गया। परिवारजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही बुढाना के लिए रवाना हो गए। मृतका के परिवार वालो ने ससुराल वालो पर मौत का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। लेकिन हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो व पडौसियो ने समझा-बुझाकर किसी प्रकार मामला शान्त कराया दोनो पक्षों के बीच हुए आपसी समझौते के पश्चात दोपहर के वक्त महिला का शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया। विवाहिता के आकस्मिक निधन से उसके परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
डीएम ने फरियादियों की समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है।जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
उत्तरांचल टेनिस में विजय वर्मा व पुनीत गुप्ता की जोड़ी ने की जीत हासिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विजय वर्मा एवं पुनीत गुप्ता की जोड़ी ने उत्तरांचल देहरादून शांति अकेडमी में चल रहे लॉन टेनिस टूर्नामेंट में भाग लिया जिसमें लगभग १५० खिलाड़ियों ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरला, तमिलनाडु आदि स्टेट से भाग लिया इसमें ८०, ९०, १००, ११० एवम १२० आयु वर्ग के खिलाड़ियों के कैटेगरी रखी गई थी।
विजय वर्मा ने पुनीत गुप्ता की जोड़ी के साथ ११० आयु वर्ग के फाइनल मैच में पवन जैन एवम विजेंद्र चौहान की जोड़ी के साथ बहुत ही रोमांचक मैच खेला जिसमे ८-४ के स्कोर से मैच जीतकर वहां झंडे गाड़ दिए वहां उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया एवं ९० वर्ष की आयु वर्ग में सेमीफाइनल तक ही अपना सफर पूरा कर पाए, विजय वर्मा पिछले कई सालों से अंतरराष्ट्रीय टेनिस खेलते आ रहे हैं और पहले भी अनेकों टाइटल जीतकर उन्होंने जिले का सम्मान बढ़ाया है और जिले में टेनिस को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर बच्चों को कोचिंग देते हैं एवं टूर्नामेंट आयोजित करते हैं ।
स्वर्णकार समाज ने संगठन की मजबूती पर किया विचार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्वर्णकार समाज की एक मीटिंग बालाजी चौक पर महफिल रेस्टोरेंट में हुई जहां संगठन की मजबूती पर विचार किया वहीं स्वर्णकार समाज ने एक मत होकर कहा कि स्वर्णकार समाज को आज तक किसी भी पार्टी ने कोई पद अपने संगठन में नही दिया। अगर इस बार भी स्वर्णकार समाज को किसी भी पार्टी ने नेतृत्व का मौका नही दिया तो स्वर्णकार समाज अपने समाज से नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव करायेगा। मीटिंग में स्वर्णकार समाज समन्वय समिति के अध्यक्ष पवन वर्मा स्वर्णकार समाज, विकास वर्मा व उमेश वर्मा अशोक वर्मा, रामकुमार वर्मा, पंकज वर्मा, राधेश्याम वर्मा, भानु वर्मा, विजय वर्मा साकेत कॉलोनी, शिवम वर्मा, गौरव वर्मा, कंवरपाल वर्मा, संजय वर्मा, जितेंद्र कुमार वर्मा आदि स्वर्णकार समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।
क्रांतिकारी शालू सैनी कर रही लगातार सराहनीय कार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सामाजिक कार्यकत्री शालू सैनी अक्सर जनसेवा में लगी रहती है। जिसके लिए उन्हे विभिन्न कार्यक्रमो एवं मंचो द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। प्राप्त सूचना के अनुसार तीन दिन पहले अलमासपुर की रहने वाली मुन्नी बाल्मीकि पर फिर से दुखों का पहाड टूट पडा। झुग्गी मे रहने वाली मुन्नी बाल्मीकि इस दुनिया मे अकेली हैं। तिीन दिन पहले उक्त महिला हादसे मे घायल हो गई। जिसे क्रंातिकारी शालू सैनी द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहंा उक्त महिला का उपचार चल रहा है। विदित हो कि बीते दिनो मुन्नी देवी के पति का अंतिम संस्कार कराया गया था। एसडीएम सदर द्वारा इस मामले मे मुन्नी बाल्मीकि के परिवार की मदद करायी।
पुष्पवर्षा कर किया यात्रा का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गुरु नानक देव जी की पावन जयंती के उपलक्ष में नगर में निकल रहे नगर कीर्तन एवं पंच प्यारों का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,रुड़की रोड इकाई अध्यक्ष विजय कुच्छल द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया,इस शुभ अवसर पर नगर कीर्तन में शामिल संगठन के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह सहित समस्त श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी की पावन जयंती(प्रकाश पर्व)की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी का जोरदार स्वागत किया गया,इस दौरान प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल व रुड़की रोड इकाई के पदाधिकारी उदित किंगर,हरीश धमीजा,अनिल मित्तल, विभोर मल्होत्रा,दीपांशु कुच्छल, इम्तियाज खान,शादाब खान,अनिल मित्तल,दीपक मित्तल,आकाश धमीजा,सचिन कुच्छल,अशोक ग्रोवर, संदीप कुच्छल,शैलेश कुच्छल,शुभम धमीजा,लवी मित्तल द्वारा प्रकाश पर्व में शामिल पूर्ण संगत को प्रकाश पर्व की अनेकों अनेकों बधाई प्रेषित की गई
मिस्टर यूपी में प्रियांश गोयल ने जीता रजत पदक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के प्रियांश गोयल पुत्र रजनीश गोयल निवासी साकेत कॉलोनी ने रजत पदक के साथ द्वितीय स्थान तथा मिस्टर मेरठ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में काश्य पदक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
इस प्रतिभावान बच्चे को जनपद वासियों को ओर से उसके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।
गुरू नानक जयंती पर्व पर कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मदर्स प्राइड स्कूल् में गुरु नानक जयंती बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ।
स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सभी बच्चों को इस मौके पर बधाई दी और सभी बच्चो को बताया कि ये पर्व गुरुपूर्व के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल में आज एक लंगर भी आयोजित हुआ और सभी बच्चों के लिए उत्साह का केंद्र बना रहा।। सभी बच्चो ने लंगर में कढ़ी चावल को खूब एंजॉय किया और शिक्षिकाओ ने इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी बच्चों अरदास गा कर नानक जी को नमन किया और प्रोग्राम खूब उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
गुरूनानक जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में गुरुपूरब बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में शिक्षकों ने गुरु नानक जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके द्वारा किये गए नेक कार्यों के बारे में बताया। अध्यापिकाओं ने पी.पी.टी. द्वारा गुरुपूरब का पर्व कैसे मनाया जाता है उसके बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।विद्यार्थियों को यह भी बताया गया की इस पर्व पर सिख धर्म के लोग गुरूद्वारे में गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ करते हैं, और लंगर का आयोजन भी करते हैं। इस दिन सभी सिख समुदाय के लोगों द्वारा एक शोभा यात्रा निकाली जाती है जिसमें सबसे आगे पंज प्यारे शोभा यात्रा का नेतृत्व करते हैं और हजारों भक्त उत्सव में शामिल होते हैं। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण घाटका दल होता है। यह मार्शल आर्ट में विशेषज्ञता रखने वाले लोगों की एक टीम होती है। उत्सव को रोमांचक बनाने के लिए वे तलवार और ढाल लेकर स्टंट करते हैं। प्रभात फेरी के दौरान मिठाइयाँ भी बाँटी जाती हैं। विद्यार्थियों ने गुरुनानक देव पर अपने विचार प्रस्तुत किए, तथा गुरु बानी का वाचन करते हुए शांति और भाईचारे का संदेश दिया। अंत में कक्षा एक व् दो के विद्यार्थियों द्वारा शबद कीर्तन, अरदास,भंगड़ा व्गिद्धा आदि भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रशासन ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनको गुरु नानक देव जी की तीन बड़ी सीख- नाम जपो, ईमानदारी से काम करो और दान करो पर चलने की प्रेरणा दी।
क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा चीनी मिल खटोली के गन्ना क्रय केंद्र मकसुदाबाद का कृषकों की शिकायत पर औचक निरिक्षण किया गया। गन्ना विकास निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा चीनी मिल खटोली के गन्ना क्रय केंद्र मकसुदाबाद का कृषकों की शिकायत पर औचक निरिक्षण किया गया, क्रय केंद्र की जाँच शिकायत कर्ताओं एवं अन्य कृषकों के सम्मुख की गई, क्रय केंद्र ठीक मिला तथा शिकायत कर्ता श्री सुरेंद्र कुमार एवं अभिषेक कुमार संतुष्ट हुए। जाँच के समय मिल गन्ना प्रबंधक प्रदीप मलिक, खंडसारी निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार एवं सचिव प्रभारी विनोद कुमार उपस्थित रहे।
पेटिंग प्रतियोगिता का डीएवी कालेज में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यूपिनेडा लखनऊ व मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आज ऊर्जा संरक्षण विषय के अंतर्गत एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम वर्ग कक्षा ६ से ८ के छात्रों ने ऊर्जा बचत के सितारे दोस्त हमारे विषय खूबसूरत कलाकृतियां उकेरी तथा कक्षा ९ से १२ कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने भारत को नेट जीरो बनाने में ऊर्जा सरंक्षण का योगदान विषय व ऊर्जा संरक्षण विषय पर खूबसूरत पेंटिंग बनाई यह प्रतियोगिता इस कार्यक्रम के संयोजक डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा ६ के तथा कक्षा नौ से १२ह्लद्ध के विभिन्न छात्रों ने बिजली किस प्रकार बचाई जाए तथा ऊर्जा का विकल्प क्या हो इस विषय पर उन्होंने सोलर पैनल पवन चक्की तथा विभिन्न वैकल्पिक ऊर्जा से संबंधित चित्र बनाएं ।चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम ग्रुप में प्रथम छवि कक्षा ७, द्वितीय वंश सैनी, तृतीय सोफिया, सांत्वना कनक तथा कार्तिक्र रही ग्रुप बी में प्रथम कामिनी चौहान १२ आई, द्वितीय स्वीटी महली १२ आई, तृतीय पायल सैनी १२ आई, सांत्वना संध्या ,नैना सिंह अंजु ११ आई । रहे। इस अवसर पर डी ए वी इण्टर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को विद्युत की महत्ता बताते हुए इसके बचत को महत्त्वपूर्ण बताया। तथा इसके विकल्पों पर भी ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर कला अध्यापक सुनील कुमार,संजीव कुमार, विजय कुमार मित्तल आदि का सहयोग रहा।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गतकुपोषित बच्चों का किया चैकअप
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर ब्लॉक मोरना में वीएचएसएनडी सत्र पर कुपोषित बच्चों का चेकअप एएनएम के माध्यम से कराया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार ग्राम सिकंदरपुर ब्लॉक मोरना में वीएचएसएनडी सत्र पर कुपोषित बच्चों का चेकअप एएनएम के माध्यम से कराया गया, एवं एएनएम के समक्ष आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने रजिस्टरो का आपस में मिलान करते हुए गर्भवती महिलाओं का सत्यापन किया गया। तथा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत ब्लॉक मोरना के ग्राम बेहडा सादात मोरना, कसौली एवं तेवड़ा मे केंद्रों पर ग्राम प्रधान जी के द्वारा वॉल पेंटिंग कराई गई एवं केंद्र पर पंखे, बच्चों के लिए गोल मेज, छोटी कुर्सी, दरी, गिलास, पानी का कैंपर आदि प्राप्त कराए गए हैं, एवं ग्राम कसौली में आरबीएसके टीम द्वारा कुपोषित बच्चों का चेकअप किया गया। जिसमें ८ बच्चों में से ६ सामान्य एवं २ सेम पाए गए, परंतु रफर योग्य एक भी नहीं मिला। दोनों बच्चों को केंद्र पर ही मल्टीविटामिन दवाई दी गई।
आगरा में लहराया जीत का परचम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने आगरा में परचम लहराया। खेल निदेशालीय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आगरा में हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की सावरणी शर्मा और जेबा परवीन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक जीता। ५ और ६ नवंबर को हुई इस प्रतियोगिता में जिले से कुल ६ लड़कियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें सावरणी शर्मा ने एक रजत और २ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उधर, जेबा परवीन, नीतिया, ईशिका, आयुषी और रितिका ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के साथ गए कोच रोहित केशले ने सभी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
करंट से मौत
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव बरवाला निवासी युवक जीतू पुत्र वकील की आज सुबह करंट की चपेट मे आ जाने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोमराम गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। दोपहर के वक्त गमगीन माहौल के बीच युवक का शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
हादसे में हुई मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सडक हादसे मे बाईक सवार युवती की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार रूडकी उत्तराखण्ड निवासी साजिद अपनी बहन 17 वर्षीय साजिदा के साथ मुजफ्फरनगर किसी काम से आया हुआ था। कि इसी बीच भोपा रोड पर सडक हादसे मे युवती की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
वहीं भोपा-मोरना मार्ग पर टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर कार सवार गंाव मखिया निवासी एक युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिवारजनो मे शोक छा गया। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौंप दिया।
दो को चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को अवैध शस्त्र रखने रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को देखकर उन्हें टोका, तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो चाकू बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी केवलपुरी निवासी अब्दुल्ला पुत्र इस्लाम व सादा पुत्र इकराम है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
शिकायतों के निस्तारण को कंट्रोल रूम की स्थापना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु कन्ट्रोल रुम की स्थापना की। सिटी मजिस्ट्रेट/प्रशासक, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत साफ-सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट एवं सडक निर्माण इत्यादि से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट/प्रशासक, नगर पालिका परिषद अनूप कुमार द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत ससाफ-सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट एवं सडक निर्माण इत्यादि की शिकायत के निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना करायी है। नगर पालिका मुजफ्फरनगर के लोगों कि पालिका से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु टोल फ्री नम्बर १५३३ एवं कार्यालय नम्बर ०१३१ २९७ ०८५४ जारी किये गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने योगेश गोलियान, मुख्य सफाई एवं खाद्यय निरीक्षक को कन्ट्रोल रुम का नोडल अधिकारी नामित किया है तथा राजीव कुमार को शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया है।
महिला को रूपये वापस कराये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धोखाधडी कर आवेदिका/पीड़िता के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये ९७,५८९- रुपये साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली ने वापस कराये। आवेदिका श्रीमति सविता देवी पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ने थाना खतौली साइबर हेल्प डेस्क को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परीचित बनकर फोनपे के माध्यम से आवेदिका के बैंक खाते से ९७,५८९-रुपये की धोखाधड़ी की गयी थी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में साइबर हेल्प टीम थाना खतौली द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त प्रकरण में फोनपे व सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा आवेदिका सविता उपरोक्त के खाते से निकाले गये ९७,५८९- रुपये की सम्पूर्ण धनराशि पीडिता/आवेदिका के बैंक खाते में वापस कराई गई ।
सविता प्रजापति को पीसीएस में चयन होने पर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीयादे प्रजापति कल्याण समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के लोगों ने पीसीएस में चयन होने पर अध्यापिका सविता प्रजापति और स्टेट लेवल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली खिलाड़ी स्मृति प्रजापति को सम्मानित किया गया।
अध्यापिका सविता प्रजापति ने कहा कि आज के दौर में हर मां-बाप अपनी बेटी को जरूर पढ़ाएं। बेटियां हर वर्ग में लड़कों से आगे निकल रही है। कुछ लोग अपनी बेटी की पढ़ाई छुड़वा देते है और उसकी शादी कर देते है। ऐसे में लड़कियां आगे नहीं बढ़ पाती है। उन्होंने लड़कियों को भी संदेश देते हुए कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें और आगे बढ़कर अपने मां-बाप का नाम रोशन करें। साथ ही समाज के लोगों को सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रजापति, समाजसेवी कृष्णा प्रजापति, मेनपाल प्रजापति, श्याम सुंदर प्रजापति, रामनिवास प्रजापति, किरणपाल प्रजापति, निर्वेश प्रजापति, कुंवर पाल प्रजापति, नरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार से दूरी बनाना वंचितों और शोषितों के भाग्य निर्माण की तरफ कदमः प्रमोद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली तहसील के अंतर्गत गांव भैंसी में चौधरी अजयपाल के आवास पर आंदोलन जनकल्याण की एक बैठक संपन्न हुई। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद बालियान ने कहा कि भ्रष्टाचार देश में एक बड़ी बीमारी है और लोगो को स्वेच्छा से इससे दूरी बनानी होगी ताकि शोषितों और वंचितों का भविष्य निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि जब मैं प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों , सामान्य पत्रकारों और बेरोजगारों की तरफ देखता हूं तो असमानता की बढ़ती खाई नजर आती है। उन्होंने कहा कि सरकार का जोर विधायकों और सांसदों की निधि बढ़ाने की तरफ है जबकि पैसे का प्रवाह लोगों के लिए रोजगार सृजित करने की तरफ होना चाहिए। सरकार के पास निधि में पैसा देने के लिए है लेकिन सरकारी चीनी मिलों के गन्ना भुगतान के लिए पैसा नहीं है। चौधरी अजय पाल ने कहा कि लोगों को न्याय दिलवाने के लिए हमें संगठन को मजबूत करना होगा। पूर्व प्रधान करणवीर ने कहा की हम किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। पूर्व प्रधान सुरेश सैनी ने बिजली विभाग के उत्पीड़न को रोकने की बात कही। बैठक में पूर्व प्रधान सुरेश सैनी , कृष्ण त्यागी , संजय राणा , अशोक कुमार , रविंद्र , बृजपाल , अवनीश कुमार, नरेश कश्यप , कविंदर , सुधीर त्यागी , महेश आदि मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएमओ ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।


